Wednesday, July 8, 2026 4:05 am

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये सरकार प्रतिबद्ध

राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और आत्म सम्मान की रक्षा के लिये पूरी तरह से है प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मुख्यमंत्री डॉ. इंदौर में 300 दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण किये वितरित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये सरकार प्रतिबद्ध इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने इंदौर में दिव्यांगजनों के हित में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 300 दिव्यांगजनों को कुल 749 बैटरीयुक्त ट्रायसिकल सहित अन्य तरह के सहायक उपकरणों का वितरण किया। जिला प्रशासन की पहल पर आईडीबीआई बैंक के सामाजिक दायित्व कार्यक्रम तथा भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के वित्तीय सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। हमारी सरकार उनका आत्मसम्मान बढ़ाने, उन्हें स्वावलंबी बनाने और मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बैटरीयुक्त ट्राईसिकल  और सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ेगी और वे अधिक स्वतंत्रता के साथ सुविधाजनक रूप से अपने कार्यों को सहजता से कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निजी क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थानों से भी आह्वान किया कि वे दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने में प्राथमिकता दें जिससे कि वे समावेशी विकास का हिस्सा बनें। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाने के लिए भविष्य में भी अनेक योजनाएँ लेकर आएगी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला,  श्रीमती मालिनी गौड़ तथा मनोज पटेल,सुमित मिश्रा, सावन सोनकर और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। दिव्यांगजनों को मिली यह सहायता  मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इंदौर के 105 से अधिक दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिले नि:शुल्क प्रदान कीं। उन्होंने जिला प्रशासन, इंदौर द्वारा दिव्यांगजनों की निजी क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए "दिव्यांग रोजगार पोर्टल" की भी शुरुआत की।   समारोह में 4 दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित इकाइयों में नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में 300 दिव्यांगजनों को 70 लाख 50 हजार रुपये से अधिक लागत के 105 मोट्रेड ट्राईसिकल,41 सामान्य ट्राईसिकल, 44 व्हील चेयर,154 डिजिटल हियरिंग एड (कान की मशीन) तथा 405 दिव्यांगजनों को अन्य सहायक उपकरण वितरित किये गये। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों का पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांगजनों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। दिव्यांगजनों को जीवन सुरक्षा हेतु हेलमेट भी दिये गये। समारोह का माहौल अत्यंत भावुक और उत्साहपूर्ण रहा। दिव्यांगजनों के चेहरों पर प्रसन्नता और आत्मविश्वास झलक रहा था। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और विशेष सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। तेज गर्मी को देखते हुये दिव्यांगजनों के लिये वातानुकूलित व्यवस्था भी की गयी थी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा ट्राईसिकल वितरण के समय कई दिव्यांगजन भावुक हो उठे और पूरे वातावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया। लाभार्थियों का है यह कहना कार्यक्रम में बैटरीयुक्त ट्राईसिकल प्राप्त करने वाले  भागीरथपुरा के लक्ष्मण रावल ने कहा कि के एम.वाय.अस्पताल में सेवा भारती में कार्य करते है। उन्हें अपने घर से कार्य स्थल तक पहुंचने में बहुत परेशानी थी। अब यह बैटरीयुक्त ट्राईसिकल मिल गयी है। इससे बेहद सुविधा होगी। आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। समय भी बचेगा। बिजलपुर निवासी सुरेश काशीमा ने कहा कि मैं फूल माला बनाने का काम करता हूं। मुझे फूल माला बेचने के लिये जगह-जगह जाना पड़ता था। हाथ से चलने वाली ट्राईसिकल थी। परेशानी होती थी, अब आसानी होगी और अपनी फूल माला आसानी से दुकानों पर पहुँचा पाऊंगा। आमदनी बढ़ेगी। इसी तरह पंडिताई करने वाले श्रीधर जोशी ने कहा कि पहले छोटी दूरी तय करने में भी कठिनाई होती थी, अब ट्राईसिकल से स्वतंत्रता का अहसास हो रहा है। मैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दिल से धन्यवाद करता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 4 युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी में नौकरी के लिये नियुक्ति-पत्र सौंपे। इनमें रविन्द्र खराड़ी, ज्योति कोहली, मीना बालोदिया और अंकित वर्मा शामिल हैं। इन्हें टॉयस एण्ड ट्रीट्स कम्पनी में नौकरी मिली है। रोजगार पत्र प्राप्त करने वाली सुमीना बालोदिया ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा,पहली बार महसूस हो रहा है कि हमारी क्षमताओं को पहचाना गया है। अब मैं अपने सपनों को पूरा करने के और करीब आ गई हूँ।   recent visitors 31

मुख्यमंत्री ने चेतीचांद महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को किया संबोधित

हमारे देश की पहचान सिंधु घाटी से जुड़ी है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंधी समाज ने संघर्ष और चुनौतियों का सामना करते हुए स्वयं को पुन: स्थापित किया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चेतीचांद महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे देश की पहचान सिंधु घाटी सभ्यता और सिंधु नदी से जुड़ी है। प्राचीन काल में विकसित सिंधु घाटी सभ्यता आज भी पूरे देश को गौरवान्वित करती है। सम्राट दाहिर सेन का अपनी धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष आज भी हमें प्रेरणा और साहस प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध हैं। भोपाल, संत हिरदाराम की पुण्य भूमि है, संत परम्परा के अनुसार हम "जियो और जीने दो" के सिद्धांत में विश्वास करते हुए प्राणी मात्र से प्रेम के भाव का व्यवहार में भी निवर्हन करते हैं। सिंधी समाज ने इन मूल्यों का पालन करते हुए अपने धर्म और संस्कृति की सरक्षा के लिए अपना घर-परिवार और व्यापार छोड़ा। संघर्ष और चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कर्मठता और आत्मविश्वास से उन्होंने स्वयं को पुन: स्थापित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंधु भवन में आयोजित चेतीचांद महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक भगवान दास सबनानी ने की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सिन्धु भवन ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपनी क्षमता, योग्यता और निरंतर मेहनत से सिंधी समाज ने व्यापार और उद्योग जगत में कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर उद्यमिता के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में निरंतर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग स्थापना और व्यापारिक गतिविधियों के संचालन के लिए नीतियों और प्रकियाओं को सरल और सुगम किया गया है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। व्यापार और उद्योग रोजगार उपलब्ध कराने का प्रमुख माध्यम है। अन्य राज्यों तथा विदेश से भी निवेश के लिए उद्योगपतियों और व्यापारियों को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंधी समाज के बंधुओं से प्रदेश में व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की पहल करने का आव्हान करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विधायक भगवानदास सबनानी ने राजा दाहिर सेन, संत कंवर दास और शहीद हेमू कालानी के प्रसंगों को शालेय स्तर पर पाठ्यक्रम में शामिल करने, प्रदेश के सिंधी समाज की बहुलता वाले शहरों में शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा स्थापित करने, सिंधी संग्रहालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने और सिंधी अकादमी का बजट बढ़ाने का आग्रह किया।   recent visitors 34

DC और RCB के बीच रोमाचंक मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 6 विकेट से बाजी मारी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.  इस मैच में आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम ने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने 19वें ओवर में क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली की फिफ्टी के दम पर इसे चेज कर लिया. ऐसी रही आरसीबी की पारी 163 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में अक्षर पटेल ने बेथल का विकेट झटका. बेथल के बल्ले से केवल 12 रन निकले. इसके बाद उसी ओवर में देवदत्त पड्डिकल भी बिना खाता खोले अक्षर पटेल का शिकार बन गए. वहीं, चौथे ही ओवर में रजत पाटीदार भी रन आउट हो गए. यानी दो ओवर के भीतर ही आरसीबी को तीन झटके लगे. लेकिन इसके बाद क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली के बीच एक साझेदारी पनपी. दोनों के बीच 83 गेंदों में 113 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने आरसीबी की उम्मीदों को जिंदा रखा. हालांकि, कोहली ने फिफ्टी जड़ने के बाद 18वें ओवर में अपना विकेट गंवा दिया. लेकिन क्रुणाल पंड्या टिके रहे. पंड्या ने 47 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, कोहली ने 51 रन बनाए और 4 चौके लगाए. 19वें ओवर में आरसीबी ने इस मुकाबले को जीतकर दो अंक जोड़े. ऐसी रही दिल्ली की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ही ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक पोरेल आउट हो गए. उन्हें हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया, जिनके पास अब पर्पल कैप आ गई है. इसके बाद अगले ही ओवर में करुण नायर का विकेट गिर गया. नायर के बल्ले से केवल 4 रन आए. इसके बाद फाफ और केएल राहुल के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 10वें ओवर में फाफ का विकेट क्रुणाल पंड्या ने चटकाया. फाफ ने 22 रन बनाए. इसके बाद अक्षर पटेल भी केवल 15 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार हो गए. 14वें ओवर में उनका विकेट गिरा. इसके बाद केएल राहुल से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन राहुल के बल्ले से 39 गेंद में केवल 41 रन निकले. लेकिन इसके बाद स्टब्स ने एक छोटी आतिशी पारी खेली, जिसके दम पर दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा. अंकतालिका के टॉप पर पहुंची आरसीबी इस जीत के साथ ही आरसीबी अब अंकतालिका के टॉप पर पहुंच गई है. 10 मैच में आरसीबी ने 7 जीत हासिल की है और 14 अंक हैं. जबकि गुजरात के 8 में से 6 जीत के साथ 12 अंक है. वहीं, दिल्ली अब चौथे पायदान पर खिसक गई है. 9 में से उसकी 6 जीत है और 12 अंक हैं. लेकिन रन रेट के मामले में मुंबई उससे आगे है. recent visitors 37

नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एक से 12वीं तक 72 लाख से अधिक विद्यार्थियों का हुआ नामांकन

भोपाल शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अब तक कक्षा एक से 12वीं तक लगभग 72 लाख 40 हजार से अधिक विद्यार्थी निर्धारित कक्षाओं में अपना नामांकन दर्ज करवा चुके हैं। वहीं कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले लगभग 5 लाख विद्यार्थी कक्षा में 6 में तथा कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले करीब 4 लाख 84 हजार से अधिक विद्यार्थी कक्षा 9 में प्रवेश ले चुके हैं। कक्षा एक से 8वीं तक में लगभग 59 लाख 66 हजार से अधिक एवं कक्षा 9 से 12वीं में 12 लाख 73 हजार से अधिक विद्यार्थी अभी तक नये शैक्षणिक सत्र वर्ष 2025-26 में प्रवेश ले चुके हैं। प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू हुए नये शैक्षणिक सत्र में अब तक लगभग एक लाख 62 हजार से अधिक बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश हो चुका है। इनमें से लगभग एक लाख से अधिक बच्चों के अभिभावकों ने उनका प्रवेश शासकीय विद्यालयों में कराया है। शेष करीब 35 हजार बच्चे निजी विद्यालयों की कक्षा एक में प्रवेश ले चुके है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष तक स्कूल चलें हम अभियान का संचालन जून माह में किया जाता था जिसे इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक अप्रैल से ही संचालित किया गया है। एज्युकेशन पोर्टल 3.0 से मॉनिटरिंग स्कूल चलें हम अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के नामांकन के लिए एज्युकेशन पोर्टल 3.0 का एक अप्रैल को लोकार्पण किया था। पोर्टल के माध्यम से शालाओं में कक्षावार नामांकन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। नामांकन का कार्य सतत प्रगति पर है तथा अधिकांश चिन्हित बच्चे निर्धारित कक्षाओं में प्रवेश ले रहे हैं। कक्षा एक में प्रवेश योग्य बच्चों की सूची की उपलब्धता से सहजता इस वर्ष समय डेटा के आधार पर कक्षा एक में प्रवेश के लिये योग्य बच्चों की ग्राम और वार्ड वार सूची भी शिक्षकों को पहले से ही उपलब्ध कराई गई है। जिससे शिक्षकों के द्वारा इन बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर शाला प्रवेश कार्य में सुविधा हो रही है। परीक्षा परिणामों की समयबध्द घोषणा प्रदेश में परीक्षा परिणामों की समयबद्ध घोषणा माह अप्रैल में ही की गई है। इस वजह से आशाजनक कक्षावार नामांकन का एक प्रमुख कारण यह भी है। प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के अलावा अन्य सभी कक्षाओं की स्थानीय परीक्षाओं और कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं के परिणाम भी इस वर्ष मार्च अंत तक घोषित किये जा चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों के द्वारा आगामी कक्षाओं में समय से प्रवेश लिया जा रहा है। निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष नवीन सत्रारंभ की पूर्व तैयारी इस प्रकार की जिसमें प्रथम दिवस एक अप्रैल से ही कक्षा शिक्षण में कोई कठिनाई नहीं हुई। इस के लिये योजना तैयार कर एक अप्रैल के पहले ही नवीन सत्र की पाठ्य पुस्तकें विद्यालयों तक पहुंचाई गई। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण इस वर्ष एक अप्रैल से ही प्रारंभ हुआ। अद्यतन स्थिति में लगभग 85 प्रतिशत से अधिक पाठ्य पुस्तकें शालाओं में उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस सत्र में निःशुल्क गणवेश एवं निःशुल्क साईकिल वितरण भी जुलाई माह तक पूर्ण करने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। recent visitors 26

आज जयुपर में गुजरात टाइटन्स से राजस्थान रॉयल्स की होगी भिड़ंत, राजस्थान जीत से कम कुछ नहीं चाहेगी

नई दिल्ली शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस की टीम सोमवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। गुजरात का लक्ष्य शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की करने के करीब पहुंचने का होगा। वहीं, राजस्थान की टीम जीत से कम कुछ नहीं चाहेगी, क्योंकि एक और हार टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद कर देगी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम आठ मैचों में से छह जीत के साथ 10 टीमों की तालिका में शीर्ष पर काबिज है और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो और जीत की जरूरत है। गुजरात टाइटंस ने मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और उसे सिर्फ दो बार हार सामना करना पड़ा है। साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा क्रमशः ऑरेंज (सबसे ज्यादा रन) और पर्पल (सबसे ज्यादा विकेट) कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। गुजरात की इस टीम के लिए गिल, सुदर्शन और जोस बटलर शानदार लय में है। इस तिकड़ी के तीनों बल्लेबाजों ने मौजूदा सत्र में 300 से अधिक रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से अधिक रहा है। अनुभवी कागिसो रबाड़ा सत्र की शुरुआत में व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौट गए, लेकिन इसके बावजूद गेंदबाजी टीम की प्रमुख ताकत बनकर उभरी है। कई चोटों के बाद प्रतिस्पर्धी टी20 क्रिकेट में वापसी करने वाले प्रसिद्ध ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आठ मैचों में 14.12 की औसत से 16 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजों को चकमा देने और गेंद की लंबाई में बदलाव करने की उनकी क्षमता उनकी सफलता की कुंजी रही है। मोहम्मद सिराज भी गेंद से प्रभावी रहे हैं, उन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। आर साई किशोर भी इस सत्र में शीर्ष पांच विकेट लेने वालों में शामिल हैं। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने 8.22 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। टाइटंस के पास इशांत शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलवंत खेजरोलिया जैसे खिलाड़ी भी है और टीम ने इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उनका प्रभावशाली इस्तेमाल किया है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स इस सप्ताह की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 11 रनों से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के करीब पहुंच गई। यह उनकी लगातार पांचवीं और नौ मैचों में सातवीं हार थी। वे अब अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं। लीग के शुरूआती सत्र के चैंपियन को इस पूरे सत्र में लय हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। टीम अपने पिछले तीन मैचों में जीत के करीब पहुंची, लेकिन करीबी मैचों को अपने पक्ष में मोड़ने में नाकाम रही। इसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में दिल तोड़ने वाली हार भी शामिल है। शीर्ष क्रम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और नितीश राणा ने अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन उनकी गेंदबाजी एक बड़ी निराशा रही है। गेंदबाज रन गति को नियंत्रित करने और महत्वपूर्ण क्षणों में विकेट लेने में असमर्थ रहे है जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है। ये मैच शाम को साढ़े सात बजे से होगा। टीमें इस प्रकार हैं राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, केवेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (चोटिल)। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएट्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत। recent visitors 35

जन अभियान परिषद के सीएम सीएलडीपी के छात्रों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को किया याद

शहडोल    विकासखंड बुढार में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे,  शिक्षक श्री शिवेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में मनाया गया तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मीनू जैन, मेंटर पूर्णिमा मुखर्जी, चंद्र शेखर वर्मा, कैलाश पाण्डेय, दीप्ति पाण्डेय, आनन्द यादव,  गणमान्य नागरिक व बी एस डब्लू, एम एस डब्लू के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। recent visitors 25

एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं : एसीएस श्री दुबे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन को साकार करते हुए प्रदेश में आईटी और संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पहली सेक्टर आधारित "टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव" का आयोजन किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग श्री संजय दुबे ने "मध्यप्रदेश के उभरते एवीजीसी- एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग,कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) ईकोसिस्टम" विषय पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस- 3 को ब्रिलियेंट कन्वेशन सेंटर, इंदौर में संबोधित किया। उन्होंने एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र के उद्योपतियों ने इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश की संभावनाओं/ निवेश पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र में मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इस क्षेत्र में निवेश और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एसीएस श्री दुबे ने बताया कि प्रदेश में इस उद्योग के विकास के लिए अनुकूल माहौल हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमपीएसईडीसी श्री गुरु प्रसाद, श्री आशीष कुलकर्णी, संस्थापक, पुन्नरीयुग आर्ट विजन प्राइवेट लिमिटेड, श्री मनीष राजोरिया, पर्पल टर्टल के सह-निर्माता, श्री रेन चिलका, संस्थापक – ग्रीन गोल्ड एनीमेशन प्राइवेट लिमिटेड सहित कई उद्योगपति/निवेशक उपस्थित थे। एसीएस श्री दुबे ने कहा कि 4 नई नीतियों के लिए गाइडलाइंस का अनावरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में कॉन्क्लेव के दौरान किया जाएगा। एसीएस श्री दुबे ने जानकारी दी कि जीआईएस- 2025 के दौरान की गई राज्य सरकार की प्रतिबद्धताएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। कई नई पहलें भी आज साकार होने जा रही हैं। आज 'नो-क्वेरी पोर्टल' भी लॉन्च किया गया है, जहां आवेदक बिना भौतिक दस्तावेज प्रस्तुत किए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 30 दिनों में जवाब प्राप्त कर सकते हैं। एसीएस श्री दुबे कहा राज्य में एवीजीसी क्षेत्र के लिए 4 उन्नत प्रयोगशालाएँ स्थापित करने और एक विशेष मीडिया पार्क बनाने की भी योजना है। एसीएस श्री दुबे ने बताया कि राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं की बड़ी संख्या है, जो एवीजीसी सेक्टर में राष्ट्रीय नेतृत्व करने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने सभी उद्योगपतियों, निवेशकों को 'मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव- 2025' में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।   recent visitors 25