हमारा लक्ष्य है कि हर बेटी को सम्मान, शिक्षा और आत्म-निर्भरता के अवसर प्राप्त हों: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अन्तर्गत 2 मई 2025 को प्रदेश में 'लाड़ली लक्ष्मी उत्सव' जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इसमें स्थानीय प्रतिनिधि, लाड़ली बालिकाएं, उनके अभिभावक, लाड़ली क्लब की अध्यक्ष और सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्यप्रदेश सरकार की बेटियों के प्रति समर्पित सोच का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि हर बेटी को सम्मान, शिक्षा और आत्म-निर्भरता के अवसर प्राप्त हों। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगा। उन्होंने प्रत्येक जिला और निकाय स्तर पर कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं, जिससे समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सशक्तिकरण का वातावरण तैयार हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति साझा संकल्प है। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का संचालन स्वयं लाड़ली बालिकाओं द्वारा किया जाएगा। इसमें कन्या-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, लाड़ली बालिकाओं के प्रेरक उद्बोधन और 'अपराजिता' कार्यक्रम अन्तर्गत मार्शल आर्ट का प्रदर्शन जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल है। इस उत्सव के जरिये जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं तथा लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त "एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम" अभियान में जन-प्रतिनिधियों और बालिकाओं द्वारा पौध-रोपण भी किया जाएगा। साथ ही लाड़ली बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम में लाड़ली क्लब की सदस्य बालिकाएं अपने अनुभव भी साझा करेंगी।   recent visitors 30

सुशासन तिहार से ग्रामीणों ने विष्णु सरकार का किया आभार प्रकट

 रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार ने कोरिया जिले के ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। बता दें 8 से 11 अप्रैल 2025 के बीच सुशासन तिहार के पहले चरण में समस्या, शिकायत व मांग से सम्बंधित आवेदन लिया गया था।  अब दूसरे चरण में प्राप्त इन आवेदनों का समाधान द्रुतगति से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जनता ने सरकार की कार्यशैली पर भरोसा जताया है। ग्राम मेको के निवासियों श्री सूरज प्रसाद, श्री निकेश कुमार और दिनेश कुमार के आवेदन पर भी त्वरित कार्रवाई करते हुए किसान किताबें वितरित की गईं। पोड़ी बचरा तहसील के विभिन्न गांवों के किसानों को किसान पुस्तिका उपलब्ध कराई गई। ग्राम पंचायत तेंदुआ निवासी मानिकचंद द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती राजकुमारी के नाम पर खसरा नंबर 2081/1 को ऑनलाइन दर्ज किया गया। इसी प्रकार, चिरमी और उरूमदुगा गांव के श्री बुद्धू सिंह की भूमि का सीमांकन कर राजस्व रिकॉर्ड में सुधार किया गया।  प्रशासन द्वारा आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर कार्य की जानकारी दी गई। समाधान मिलने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि सुशासन तिहार से उन्हें वर्षों से लंबित समस्याओं से छुटकारा मिला है। सुशासन तिहार एक बार फिर साबित कर रहा है कि सरकार जनता के हित में तेजी से कार्य कर रही है और गांव-गांव तक सुशासन की रोशनी पहुंचा रही है। recent visitors 34

गौरेला पेंड्रा मरवाही : बहुद्देशीय केन्द्र के लिए भवन निर्माण हेतु ई-निविदा 14 मई तक आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही : बहुद्देशीय केन्द्र के लिए भवन निर्माण हेतु ई-निविदा 14 मई तक आमंत्रित  गौरेला पेंड्रा मरवाही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पीव्हीटीजी हेतु बहुद्देशीय केन्द्र के लिए भवन निर्माण हेतु एकीकृत पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत पंजीकृत द श्रेणी एवं इससे उपर श्रेणी के ठेकेदार से ई-निविदा 14 मई तक शाम 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। निविदा प्रपत्र की चालान एवं अमानत राशि (एफडीआर) प्रस्तुत करने की (स्पीड पोस्ट से) अंतिम तिथि 19 मई है। निविदा खोलने की तिथि 20 मई शाम 4 बजे निर्धारित है। निविदा कार्यालय कलेक्टर (सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा) गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के पते पर आमंत्रित किया गया है।                     कार्य का नाम पीव्हीटीजी हेतु बहुद्देशीय केन्द्र का निर्माण छोटकीदादर (ठाड़पथरा) और पीव्हीटीजी हेतु बहुद्देशीय केन्द्र का निर्माण तलवाटोला (बेलगहना) है। दोनों कार्यों के लिए अनुमानित लागत साठ-साठ लाख रूपए एवं अमानत राशि साठ-साठ हजार रूपए निर्धारित है। कार्य पूर्ण करने की अवधि वर्षा काल सहित छह माह निर्धारित है। निविदा की सामान्य शर्तें एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट https://eproc.cgstate.gov.in में देखी जा सकती है। recent visitors 26

250 से ज्यादा अधिकारी और करीब 5000 सैनिकों ने इस्तीफा दिया, पाकिस्तान सेना में हाल ही में एक बड़ा संकट

इस्लामाबाद पाकिस्तान सेना में हाल ही में एक बड़ा संकट सामने आया है, जब लीक हुए दस्तावेजों में खुलासा हुआ कि 250 से ज्यादा अधिकारी और करीब 5000 सैनिकों ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफे भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच हुए हैं और इसे पाकिस्तान सेना के भीतर गहरे मनोबल संकट के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इन इस्तीफों के पीछे पाकिस्तान सेना के उच्च अधिकारियों के फैसलों से असहमति और सेना के भीतर बढ़ते असंतोष को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। एक आंतरिक पत्र, जो लेफ्टिनेंट जनरल ओमर अहमद बख़री द्वारा जनरल आसिम मुनीर को लिखा गया था, में यह स्पष्ट किया गया कि सेना में मनोबल बहुत कम हो चुका है। पत्र में यह भी कहा गया कि कई अधिकारी और सैनिक अपने कर्तव्यों को सही तरीके से निभाने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं, जिसके कारण इस्तीफे हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान सेना में यह संकट तब और गहरा गया जब सीमा पर भारत के साथ तनाव बढ़ा और पाकिस्तान की सेना पर अत्यधिक दबाव बढ़ने लगा। इस गंभीर स्थिति ने पाकिस्तान सेना के भीतर असंतोष को और बढ़ावा दिया, और इसके परिणामस्वरूप इस्तीफों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटनाक्रम पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति को और जटिल बना सकता है। पाकिस्तान पहले से ही आंतरिक अस्थिरता और आर्थिक संकटों से जूझ रहा है, और अब सेना के भीतर मचे इस तूफान ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन राजनीतिक और सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि सेना के मनोबल को फिर से स्थापित करने के लिए सरकार को तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे। अब यह देखना होगा कि पाकिस्तान सरकार और सेना इस संकट से कैसे उबरते हैं और इस असंतोष को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाएंगे।   recent visitors 29

कवर्धा : 8 विपत्तिग्रस्त परिवार को 32 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत 8 विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 32 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत पंडरिया अनुविभाग अंतर्गत ग्राम कड़मा निवासी रामप्यारी कुचराम की जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री बाबूलाल कुचराम को, कुई निवासी अमरू पड़वार की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती जानाबाई को, ग्राम बदना निवासी ननकी बाई की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री बीरसिंह को, ग्राम रोखनी निवासी गजानंद यादव की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री कुलेश्वर यादव को, ग्राम घानीखुंटा निवासी बिसरू मेरावी की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री पलटु को, ग्राम हरमों निवासी दामिनी की सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री रोहित मरकाम को, ग्राम धमकी निवासी बरखा पारधी की सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री विनोद पारधी को और ग्राम दलसाटोला निवासी पुष्पाबाई की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त रमेश साहू को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत  चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है। recent visitors 29

कवर्धा : 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य

कवर्धा : 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य जिला परिवहन कार्यालय कबीरधाम द्वारा दी जा रही आवेदन सुविधा कवर्धा राज्य शासन द्वारा 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया गया है, जिसे लेकर वाहन स्वामी छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट ीजजचेः//बहजतंदेचवतज.हवअ.पद पर लॉगिन कर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (आरसी) में दर्ज चेचिस नंबर, इंजन नंबर तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है, वहीं जिन वाहन स्वामियों के पास ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है वे जिला परिवहन कार्यालय कबीरधाम, परिवहन सुविधा केंद्र, चॉइस सेंटर, आधार पंजीयन केंद्र अथवा स्वयं उपस्थित होकर भी कार्यालयीन समय में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट हेतु आवेदन कर सकते हैं। जिला परिवहन अधिकरी श्री मोहन साहू ने बताया कि वाहन पर अधिकृत वेंडर द्वारा निर्धारित दर पर एचएसआरपी प्लेट लगाई जाएगी, साथ ही जिला परिवहन कार्यालय कबीरधाम में मोबाइल नंबर अपडेट एवं ऑनलाइन आवेदन करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की कीमत भी निर्धारित कर दी गई है, जिसके तहत दोपहिया वाहनों के लिए 310 रुपए बेस प्राइस तथा 55.80 रुपए जीएसटी मिलाकर कुल 365.80 रुपए, तीन पहिया वाहनों के लिए 362 रुपए बेस प्राइस तथा 65.16 रुपए जीएसटी मिलाकर कुल 427.16 रुपए, चार पहिया वाहनों के लिए 556 रुपए बेस प्राइस तथा 100.08 रुपए जीएसटी मिलाकर कुल 656.08 रुपए और भारी मालवाहक वाहनों के लिए 598 रुपए बेस प्राइस तथा 107.64 रुपए जीएसटी मिलाकर कुल 705.64 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है। जिला परिवहन अधिकारी कबीरधाम ने समस्त वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे शासन के निर्देशों के अनुरूप अनिवार्य रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाएं तथा अपने दस्तावेजों को अद्यतन कराते हुए समय पर आवेदन पूर्ण करें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। recent visitors 25

राज्यपाल बागडे की पंजाब के राज्यपाल कटारिया से मुलाकात

 जयपुर पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर संवाद किया। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल श्री बागडे ने पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया का भावभरा अभिनन्दन किया। दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी। recent visitors 39