Wednesday, July 8, 2026 6:21 am

तैयार हो जाओ, भारत – स्मार्ट बाज़ार की फुल पैसा वसूल सेल आ गई

भोपाल स्मार्ट बाज़ार का सबसे प्रतीक्षित सेल इवेंट वापस आ गया है – और यह पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा, बोल्ड और बेहतर है! स्मार्ट बाज़ार फुल पैसा वसूल सेल 30 अप्रैल से 4 मई तक देशभर के स्टोर्स पर उपलब्ध है। देश भर में 930 से ज़्यादा स्टोर्स के साथ स्मार्ट बाज़ार पूरे देश में धूम मचाने के लिए तैयार है! किराने के सामान से लेकर फैशन, होमकेयर, अप्लायंसेज और बहुत कुछ – ऐसी शॉपिंग के लिए तैयार हो जाइए जो अधिकतम बचत और पूरी संतुष्टि का वादा करती है। तो, अपने कैलेंडर चिह्नित करें, अपनी खरीदारी सूची लाएँ, "हमारा नारा, पूरा पैसा वसूल करेगा इंडिया सारा!" रिलायंस रिटेल के सीईओ दामोदर मॉल – वैल्यू फॉर्मेट ने कहा: "हम सभी को सेल इवेंट पसंद हैं और स्मार्ट बाज़ार की फुल पैसा वसूल सेल हर किसी के शॉपिंग कैलेंडर पर सबसे बड़ी सेल में से एक है। इस साल, हमारे अनुभवी खरीदारों को पाँच अविस्मरणीय दिनों में कुछ अविश्वसनीय रूप से बड़े ऑफ़र मिलेंगे। हमारा उद्देश्य सरल है, हर खरीदार अधिक मूल्य, बड़ी बचत और अपने चेहरे पर मुस्कान लेकर जाए” यहां उन सौदों की एक झलक दी गई है जो आपका मन मोह लेंगे: 5 किलो चावल + 3 लीटर तेल – मात्र ₹799 बादाम 500 ग्राम – ₹419 | काजू 500 ग्राम – ₹439 बिस्कुट – 2 खरीदें, 1 मुफ़्त पाएं डिटर्जेंट – न्यूनतम ₹250 की छूट बेडशीट्स – फ्लैट 70% छूट एरिस्टोक्रेट 2 पीस हार्ड ट्रॉली + डफ़ल बैग – ₹3999 फैशन – ₹399 से कम में 2000+ स्टाइल! चाहे आवश्यक वस्तुओं का भण्डारण करना हो या अपने वार्डरोब और घर को चमकाना हो – स्मार्ट बाज़ार आपकी बचत के लिए एकमात्र स्थान है, जिसमें कोई कमी नहीं आती। recent visitors 37

भोपाल की मायरा मेहता ने ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते

भोपाल हरिद्वार में 25-26 अप्रैल 2025 को आयोजित ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में भोपाल की मायरा मेहता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मायरा ने अंडर-10 कैटेगरी में बीम और फ्लोर इवेंट्स में पहला स्थान हासिल किया। मायरा मेहता भोपाल जिम्नास्टिक्स अकादमी में शुमायला खान और शिवानी वाडेकर के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन मायरा ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और दृढ़ निश्चय से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। खास बात यह रही कि बीम रूटीन से पहले मायरा को पीठ में चोट लग गई थी, इसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। recent visitors 35

आतंकियों से संपर्क में थे 10 से ज्यादा मददगार, एनक्रिप्टेड चैट्स से चला मौत का खेल, पाकिस्तान का सीधा कनेक्शन

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के शांत पहलगाम इलाके में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिनमें से सभी पुरुष थे। अब इस भयावह हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है — चारों आतंकी न केवल पाकिस्तान से प्रशिक्षित होकर आए थे, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर 10 से अधिक ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) का पूरा नेटवर्क मदद पहुंचा रहा था। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, आतंकियों और उनके मददगारों के बीच लगातार एनक्रिप्टेड मोबाइल एप्स और चीनी सैटेलाइट तकनीक के जरिए संपर्क बना हुआ था। इससे साफ होता है कि हमले की योजना बहुत सोच-समझकर बनाई गई थी, जिसमें तकनीक और क्षेत्रीय नेटवर्क का भरपूर इस्तेमाल किया गया। टारगेट चुनने से लेकर कत्ल तक— सब कुछ सुनियोजित हमले के तरीके ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया है। हमलावरों ने टूरिस्ट्स को धर्म के आधार पर पहचाना— पहले उनसे कलमा पढ़वाया गया, फिर कपड़े उतरवाकर जांच की गई। महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया गया, जबकि पुरुषों को बेरहमी से गोली मारी गई। इससे आतंकियों के नापाक इरादों का अंदाजा लगाया जा सकता है— वे समाज में नफरत और डर फैलाना चाहते थे। पाकिस्तान का सीधा कनेक्शन हमले में शामिल चारों आतंकियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक थे, और बाकी ने पाकिस्तान में जाकर आतंकी ट्रेनिंग ली थी। यही नहीं, हमलावरों को लगातार सीमा पार से निर्देश दिए जा रहे थे। भारत सरकार को इस बात के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं कि यह हमला पाकिस्तान प्रायोजित था। भारत की कड़ी कार्रवाई घटना के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई निर्णायक कदम उठाए हैं: सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया, जिससे पाकिस्तान को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। अटारी बॉर्डर को आम आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए और उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया गया। नई दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी हाई कमीशन के डिफेंस एडवाइजर्स को देश छोड़ने को कहा गया। दोनों देशों के हाई कमीशन में कर्मचारियों की संख्या घटाकर 55 से 30 कर दी गई है।   recent visitors 26

महिला ने विमान के बीच हवा में अपने कपड़े उतार दिए और अपनी सीट पर ही शौच कर दिया, लोग हो गए हैरान-परेशान

शिकागो फिलाडेल्फिया से शिकागो जा रही साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट में  एक महिला यात्री द्वारा की गई शर्मनाक हरकत ने हड़कंप मचा दिया। महिला ने विमान के बीच हवा में अपने कपड़े उतार दिए और अपनी सीट पर ही शौच कर दिया। यह घटना उन यात्रियों के लिए बेहद चौंकाने वाली थी जो उड़ान के दौरान शांति से यात्रा कर रहे थे। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 418 में हुई, जब महिला ने बिना किसी चेतावनी के अपने कपड़े उतारकर सीट पर गंदगी कर दी। यह महिला फ्लाइट का हिस्सा नहीं थी, बल्कि एक सामान्य यात्री थी जो चौंकाने वाली हरकत के बाद विवाद का कारण बनी। बता दें कि इससे पहले  पिछले साल जनवरी में  भी एक 60 साल की महिला का प्लेन में उड़ान दौरान कपड़े उतार कर हंगामा करने का वीडियो वायरल हुआ  था।   घटना के बाद, एयरलाइंस को फ्लाइट को पूरी तरह से साफ करने के लिए कई घंटे की आवश्यकता पड़ी, जिसके कारण फ्लाइट की सर्विस ठप हो गई। इसी दौरान, साउथवेस्ट एयरलाइंस ने एक बयान जारी किया और यात्रियों से इस असुविधा के लिए माफी मांगी। एयरलाइंस ने कहा कि उनके लिए यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और सुरक्षा सर्वोपरि है। बयान में कहा गया, "हम इस घटना से बेहद दुखी हैं और हमारे टीम के सदस्यों के पेशेवर रवैये की सराहना करते हैं। हम पूरी तरह से प्रभावित यात्रियों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें हुई देरी और असुविधा के लिए खेद व्यक्त कर रहे हैं।" पुलिस और मेडिकल टीम ने फ्लाइट के शिकागो एयरपोर्ट पर लैंड होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की गई। यह पहली बार नहीं था जब साउथवेस्ट एयरलाइंस में ऐसी घटना हुई हो। पिछले महीने भी एक अन्य यात्री ने फ्लाइट के दौरान अपने कपड़े उतार दिए थे। इसके अलावा, फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में भी एक यात्री ने खिड़की तोड़ने की कोशिश की थी, जिससे विमान में खलबली मच गई थी। साउथवेस्ट एयरलाइंस की ओर से दिए गए बयान में यह भी बताया गया कि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।   recent visitors 23

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों शोएब अख्तर, तनवीर अहमद, बासित अली के यू-ट्यूब चैनल भी भारत में प्रतिबंधित हो चुके

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता सस्पेंड करने, पाकिस्तानियों के वीजा को रद्द करने, उन्हें देश छोड़ने का आदेश देने, राजनयिकों की संख्या घटाने समेत तमाम अहम कदम उठाए हैं। उसी कड़ी में सरकार ने कई पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनलों को भारत में ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों शोएब अख्तर, तनवीर अहमद, बासित अली के यू-ट्यूब चैनल भी भारत में प्रतिबंधित हो चुके हैं। पाकिस्तान के कुछ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स और पूर्व क्रिकेटरों के चैनल भी ब्लॉक गृह मंत्रालय ने भड़काऊ, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे नैरेटिव, गुमराह करने वाली गलत सूचनाओं के लिए भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों को बदनाम करने वाली सामग्रियों की वजह से इन चैनलों को देश में ब्लॉक किया है। इन चैनलों में डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, जियो न्यूज जैसे यू-ट्यूब चैनल शामिल हैं। इनके अलावा पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स के चैनल भी ब्लॉक हुए हैं। शोएब अख्तर, बासित अली समेत इन पूर्व क्रिकेटरों के यू-ट्यूब चैनल ब्लॉक जिन यू-ट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है उनमें से कुछ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के हैं। ऐसे प्रमुख यू-ट्यूब चैनलों में शोएब अख्तर का @ShoaibAkhtar100mph, पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद का @TanveerSays, पूर्व क्रिकेटर बासित अली का @BasitAliShow चैनल भी ब्लॉक है। शाहिद अफरीदी का यू-ट्यूब चैनल भारत में दिख रहा भारत के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का यू-ट्यूब चैनल भारत में ब्लॉक नहीं हुआ है। @ShahidAfridiChannel के 12 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। अफरीदी अपना यू-ट्यूब चैनल पाकिस्तान के बजाय यूनाइटेड अब एमिरेट्स (UAE) से चलाते हैं। अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान के इन स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के यू-ट्यूब चैनल भी ब्लॉक पाकिस्तान के कुछ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के यू-ट्यूब चैनल भी भारत में ब्लॉक किए गए हैं। इनमें रिजवान हैदर का @RizwanHaider1, मोहसिन अली का @AapkaMohsinAli शामिल है। अली ने तो पहलगाम हमले के बाद अपने यू-ट्यूब चैनल पर भारतीय सेना के खिलाफ बकवास की है। पाकिस्तान के कई अन्य स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल भी ब्लॉक इनके अलावा भी पाकिस्तान के कई स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल ब्लॉक हैं। इनमें कुछ प्रमुख हैं- बीबीएन स्पोर्टस (@BBNSPORT) कॉट बिहाइंड (@CaughtBehindShow) स्पोर्ट्स सेंट्रल बाय डीआरएम (@SportsCentralOfficial) समा स्पोर्ट्स (@SamaaSports) रफ्तार स्पोर्ट्स (@raftarsports) यूजैर स्पोर्ट्स (@UzairCricket786) पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को बनाया था निशाना पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया था। आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा। हिंदू बताने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी दावा किया कि आतंकियों ने धर्म पूछने के अलावा कलमा भी सुनाने को कहा था। कुछ के पैंट खोलकर भी चेक किए कि उनका खतना हुआ है या नहीं। इस कायराना आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर हिंदू हैं। एक लोकल मुस्लिम और मध्य प्रदेश के एक क्रिश्चियन टूरिस्ट भी आतंकी हमले में जान गंवाने वालों में शामिल हैं। recent visitors 30

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सक्रिय बाघिन ने वन विभाग के गश्तीदल में शामिल वाहन ड्राइवर पर हमला कर दिया

 उमरिया  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज में ग्राम कुशमहा-कोठिया के बीच सक्रिय बाघिन ने सोमवार की सुबह वन विभाग के गश्तीदल में शामिल वाहन ड्राइवर पर हमला कर दिया। इस घटना में ड्राइवर राम सुहावन चौधरी घायल हो गया है। बाघिन के हमले में उनके गर्दन, चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट आई है। बताया गया है कि एक महिला को मौत के घाट उतारने और तीन लोगों पर हमला करने वाली बाघिन का रेस्क्यू करने के लिए टीम जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम के ऊपर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें सीनियर वाहन ड्राइवर राम सुहावन चौधरी गम्भीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू टीम प्रभारी ने तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल उमरिया भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर कर दिया गया। किया जाना है रेस्क्यू इस बाघिन ने अप्रैल की शुरुआत में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद 22 अप्रैल को एक दिन में दो ग्रामीणों को भी घायल कर दिया था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पनपथा बैरियल के सामने सड़क भी जाम कर चुके हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सीनियर वाहन चालक के गम्भीर रूप से घायल होने के बाद रेस्क्यू टीम प्रभारी को छोड़ कर पूरे टाइगर रिजर्व का स्टाफ दूरी बनाए हुए है। बाघिन के यहां सक्रिय होने के कारण ग्रामीणों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पतौर रेंजर एवं रेस्क्यू टीम प्रभारी अर्पित मैराल ने बताया कि हम लोग अपनी टीम के साथ लगातार तीन दिन से बाघिन की निगरानी कर रहे है। टीम के लोगों ने बचाया दरअसल वन अमला बाघिन को रेस्क्यू कर बाड़े में रखना चाह रहा है। बाघिन का रेस्क्यू होने से ग्रामीणों को उस बाघिन से राहत मिल सकेगी। सोमवार की सुबह से पतौर रेंज के पनपथा बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर एफ 428 में पैदल सामूहिक गश्त कर उसके रेस्क्यू की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक बाघिन ने वन टीम के सीनियर वाहन चालक राम सुहावन चौधरी पर हमला कर दिया। जिसमें टीम के अन्य लोगों ने बचाया और तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद कटनी भेजा गया है। घटना स्थल पर अभी भी हाथियों से बाघिन की निगरानी की जा रही है। recent visitors 14

पहलगाम आतंकी हमले पर हम मारे गए 26 लोगों के परिजनों के साथ हैं और दिल से हमदर्दी रखते हैं: उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर पहलगाम आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में भावुक भाषण दिया। उन्होंने कहा कि हम मारे गए 26 लोगों के परिजनों के साथ हैं और दिल से हमदर्दी रखते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि यह मौका नहीं है, जब हम केंद्र सरकार से पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग करें। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम इतनी सस्ती सियासत नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि माहौल सही रहे और मेहमानों पर कोई आंच न आए जम्मू-कश्मीर की चुनी हुई सरकार की यह जिम्मेदारी है। अब्दुल्ला ने कहा, 'इस मौके पर मैं जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य के दर्जे की मांग नहीं करूंगा। मैं किस मुंह से जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य के दर्जे की मांग कर सकता हूं। हम हमेशा राज्य के दर्जे की डिमांड करेंगे, लेकिन आज यदि ऐसी मांग करूं तो मुझ पर लानत है।' उन्होंने कहा कि इस मौके पर तो हम एक ही चीज मांगते हैं कि हमले की कड़ी निंदा और मारे गए लोगों के परिजनों से दिल से हमदर्दी। वहीं उन्होंने हमले के बाद स्थानीय लोगों की भूमिका की भी तारीफ की। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि होटल वालों ने अपने कमरे छोड़े और कहा कि आप लोग यहां रहिए। ऑटो वालों ने कहा कि आपको जहां तक जाना है, हम बिना किसी पैसे को छोड़ेंगे। ऐसी कश्मीरियत को मैं सलाम करता हूं। यही हमारी मेहमाननवाजी है। जान की परवाह किए बिना आदिल ने जान बचाई, लोकल लोगों ने मदद की पूरी कोशिश की। ये मौका आतंकवाद के खात्मे की शुरुआत है। ऐसा कोई कदम न उठाया जाए कि अपने दूर हो जाएं। जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों में 2 मिनट का मौन रखा गया। मेज थपथपाने लगे मेंबर तो उमर अब्दुल्ला बोले- ऐसा मत करिए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्जिदों के इस मौन को हम समझते हैं। इसके अलावा अफवाहों के दौर पर भी उन्होंने बात की। अब्दुल्ला ने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने वाले लोगों को समझना चाहिए कि इससे लोगों की जिंदगी कितनी मुश्किल होती है। उन्होंने कहा कि हम बंदूक से आतंकवाद को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन खत्म नहीं किया जा सकता। जम्मू-कश्मीर की चुनी हुई सरकार की यह जिम्मेदारी है। इस मौके पर मैं जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य के दर्जे की मांग नहीं करूंगा। मैं किस मुंह से जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य के दर्जे की मांग कर सकता हूं। हम हमेशा राज्य के दर्जे की डिमांड करेंगे, लेकिन आज यदि ऐसी मांग करूं तो मुझ पर लानत है। इस दौरान जब कुछ सदस्यों ने उनके भाषण पर मेज थपथपाने की कोशिश की तो कहा कि इस मौके पर ऐसा ठीक नहीं। recent visitors 15