मुख्यमंत्री ने ग्राम दाउदखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर 70 नव-दम्पतियों को दिया आशीर्वाद

सामूहिक विवाह सामाजिक सुधार का है महत्वपूर्ण कदम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के सभी केन्द्र धार्मिक केन्द्रों के रूप में किए जाएंगे विकसित- मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने ग्राम दाउदखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर 70 नव-दम्पतियों को दिया आशीर्वाद भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश एवं प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाकाल महालोक कॉरिडोर की सौगात के बाद से उज्जैन ने विकास के नित नए आयाम स्थापित किए हैं। उज्जैन को धर्म और धार्मिक पर्यटन का मुख्य केन्द्र बनाया जा रहा है। धर्म ही समाज को एक सूत्र में पिरोता है। सामूहिक विवाह का आयोजन सामाजिक सुधार का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दाउदखेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवाह का आयोजन सामूहिक रूप से करने से मितव्ययता आती है और वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अनावश्यक कर्ज का बोझ नहीं पड़ता है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक वधु को 49 हजार रूपये एवं आयोजनकर्ता निकाय को प्रति कन्या 6 हजार रूपये प्रदान किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना हुई एक वरदान साबित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने त्रिकालदर्शी महामृत्युंजय बाबा महाकाल को दंडवत प्रणाम करते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर आज प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब परिवार की कन्याओं का विवाह कराने के लिए माता-पिता कर्ज में डूब जाया करते थे। बेटी के जन्म के साथ ही उसकी शादी की चिंता सताने लगती थी, लेकिन अब सरकार बेटियों का कन्यादान कर रही है। माता-पिता अब बेटियों के जन्म पर उदास नहीं होते, बधाई गीत गाते हैं। निर्धन परिवारों की बेटियों के वि वाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना एक वरदान साबित हुई है। सामूहिक विवाह आज समाज में परिवर्तन का माध्यम बन रहे हैं, इन आयोजनों के माध्यम से समाज में समरसता और अपनत्व की भावना भी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल 70 नवदंपत्तियों को बधाई एवं आशीर्वाद दिया। हमारा प्रदेश महिला सशक्तिकरण का रोल-मॉडल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश में हो रहे प्रयासों को देश भर में सराहा जा रहा है। मध्यप्रदेश मॉडल को विभिन्न राज्यों ने अपनाया है। कई राज्य हमारी योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया है, हमारी सरकार उसी के अनुरूप महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक संबल देने एवं नारी सशक्तिकरण के लिए हर कदम उठा रही है। प्रदेश में नारी शक्ति के कल्याण और विकास के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 27 हजार 147 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 5 लाख 3 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन स्व-सहायता समूहों से 62 लाख 30 हजार से अधिक महिला सदस्य जुड़ी हैं और सरकार की आजीविका विकास योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं। बहनों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सड़कों और सेतु निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास ने पकड़ी नई रफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण पाथेय न्यास अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के स्थानों को धार्मिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में सड़क,सेतु और आधारभूत संरचनाओं का विकास कर ग्रामीण अंचलों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर,जनपद अध्यक्ष उज्जैन श्रीमती भंवरबाई,जनप्रतिनिधी संजय अग्रवाल,शोभाराम मालवीय, दीपक चौधरी,सरपंच पुष्पा उदय सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ब्रह्म भट्ट क्षत्रिय समाज के 38वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में अखिल भारतीय ब्रह्म भट्ट क्षत्रिय समाज के 38वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले समाजसेवी राधेश्याम परमार एवं उनकी टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-दम्पत्तियों को उपहार स्वरूप चांदी की पायजेब भेंट की। उन्होंने नव-दम्पत्तियों से चर्चा कर उनके सुखद वैवाहिक मंगलमय जीवन के लिए मंगलकामनाएं दी। समारोह में ब्रह्मभट्ट समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।   recent visitors 29

इस माह में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा

  प्रदोष व्रत हिंदू धर्म का एक विशेष व्रत है. इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है. यह व्रत हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है. भोलेनाथ को समर्पित इस खास व्रत का वर्णन शिव पुराण में मिलता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति को जीवन से सभी दुखों का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. मई में कब-कब प्रदोष? वैदिक पंचांग के अनुसार, मई माह का पहला प्रदोष व्रत यानी वैशाख माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 9 मई को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी. वहीं तिथि का समापन अगले दिन यानी 10 मई को 5 बजकर 29 मिनट पर होगा. ऐसे में मई माह का पहला प्रदोष व्रत 9 मई को रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार, मई माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 1 मिनट से लेकर रात्रि 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भक्तों को पूजा करने के लिए कुल 2 घंटे 6 मिनट का समय मिलेगा. मई माह का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? पंचांग के अनुसार, मई माह का दूसरा प्रदोष व्रत यानी जेष्ठ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 24 मई को शाम 7 बजकर 20 मिनट पर होगी वही तिथि का समापन अगले दिन 25 मई को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर होगा. इस दिन शिव जी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है. इसलिए मई माह का दूसरा प्रदोष व्रत 24 मई 2025 को रखा जाएगा. मई माह के दूसरे प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, मई माह के दूसरे प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 20 मिनट से लेकर 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भक्तों को पूजा के लिए कुल 2 घंट 1 मिनट का समय मिलेगा. recent visitors 40

पाकिस्तान के एनएसए बने आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक, सेना का शहबाज पर पूरा कंट्रोल

इस्लामाबाद पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना अब शहबाज सरकार पर कंट्रोल करने में जुट गई है। इसने शहबाज शरीफ सरकार में हस्तक्षेप करते हुए पाकिस्तानी सेना की खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसआई चीफ असीम मलिक को देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस तरह अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को सेना सीधे सलाह देगी। भारत-पाकिस्तान से तनाव के बीच नियुक्ति मलिक की नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिसमें अधिकांश पर्यटक थे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से मलिक को एनएसए का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की जानकारी दी। उनकी घोषणा के बारे में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। असीम मलिक को बीते साल सितम्बर में कुख्यात आईएसआई का चीफ नियुक्त किया गया था। पाकिस्तान को भारत के हमले का डर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है। पाकिस्तान को डर है कि भारत एयरस्ट्राइक या सीधी सैन्य कार्रवाई जैसा बड़ा कदम उठा सकता है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने मंगलवार रात को दो बजे घोषणा कर डाली कि अगले 24 से 36 घंटे के बीच भारत हमला कर सकता है। उन्होंने विश्वसनीय खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए ये बात कही। अमेरिका से गिड़गिड़ाए शहबाज एक्स पर जारी किए गए एक वीडियो बयान में तरार ने चेतावनी दी कि भारत की किसी भी आक्रामक कार्रवाई का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। इस बीच शहबाज शरीफ और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच फोन पर बात हुई है, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अमेरिका से गुहार लगाई कि वह भारत के गुस्से का शांत करे। शरीफ ने पहलगाम हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इनकार किया और भारत पर उकसावे का आरोप लगाया। शरीफ ने पहलगाम हमले की तटस्थ जांच की जांच की मांग और सहयोग का वादा किया। recent visitors 27

पाकिस्तान के लिए भारत का एयरस्पेस 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए बंद रहेगा

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को रसातल तक धकेल दिया है. इस बीच भारत की ओर से होने वाली संभावित सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान अलर्ट पर है. ऐसे में भारत ने पाकिस्तान के नैविगेशन सिस्टम पर बड़ी चोट की है. सूत्रों का कहना है कि भारत ने पाकिस्तानी सेना के विमानों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के सिग्नल को बाधित करने के लिए एडवांस्ड जैमिंग सिस्टम की तैनाती की है. इन्हें पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है. भारत के जैमिंग सिस्टम से जीपीएस, GLONASS और बैदू सहित सैटेलाइट आधारित नैविगेशन प्लेटफॉर्म बाधित होंगे. इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना के विमानों द्वारा किया जा रहा है. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने का फैसला किया. पाकिस्तान के लिए भारत का एयरस्पेस 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए बंद रहेगा. बता दें कि जैमिंग सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर का हिस्सा है, जिसे रेडियो फ्रीक्वेंसी सिगनलों को बाधित करने के लिए डिजाइन किया जाता है. इससे कई बार गलत सिग्नल भेजकर दुश्मनों के उपकरणों को भ्रमित भी किया जाता है. भारत द्वारा तैनात किए गए ये सिस्टम हाई फ्रीक्वेंसी जैमिंग सिस्टम हैं, जो विशेष रूप से सैन्य अभियानों में उपयोग होने वाले GNSS सिग्नलों को लक्षित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं. पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद LOC के कई सेक्टरों में गतिविधियां तेज हो गई हैं. भारतीय सेना ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑपरेशनल अलर्ट जारी कर दिया गया है. दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है और पाकिस्तान पर सख्त फैसले ले रही है. इस बीच, नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान पिछले सात दिन से लगातार सीजफायर तोड़ रहा है और हल्के हथियारों से रातभर फायरिंग कर रहा है. लेकिन बुधवार को पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है. उसने अब जम्मू के परागवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की है. रक्षा सूत्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह तक पाकिस्तानी सेना सिर्फ नियंत्रण रेखा पर ही संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही थी, लेकिन अब उसने बुधवार रात जम्मू के परागवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की है, जिसके बाद पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है.   recent visitors 32

लाइफ में सक्सेज पाने के लिए ये चीजे है जरूरी

लाइफ में सक्सेज तो सभी चाहते हैं। लेकिन सफलता उसे ही मिलती है जो मेहनत करता है। हालांकि इसके साथ मेहनत किस दिशा में और कितनी की जा रही है, ये बात भी निर्भर करती है। अगर आप अपने करियर, फैमिली या किसी भी चीज में सफलता चाहते हैं तो इन तीन चीजों को जरूर याद रखें। तभी सक्सेज मिलने में आसानी होगी। जानें क्या हैं वो तीन चीजें, जिसे करने के लिए हर सफल इंसान कहता है। आत्मविश्वास किसी भी काम को करने के लिए आत्मविश्वास का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब आप खुद पर भरोसा करेंगे कि ये काम आप कर सकते हैं। फिर वो चाहे आसान हो या कठिन पूरा जरूर होता है। स्पष्टता लाइफ में किस इंसान के साथ जिंदगी बितानी है या फिर किस दिशा में करियर बनाना है। आपकी सोच और माइंड बिल्कुल क्लियर होना चाहिए। तभी आप सफल हो सकते हैं। जब आपका माइंड बिल्कुल क्लियर होगा उसमे दुविधा की स्थिति नहीं होगी तभी आप सही दिशा में मेहनत कर पाएंगे और खुद में आत्मविश्वास भी महसूस करेंगे। निरंतरता यानी कंस्सिटेंसी 'करत-करत अभ्यास ते, जड़मत होत सुजान' इस दोहे का अर्थ है कि लगातार अभ्यास करने से मूर्ख भी बुद्धिमान हो जाता है। जब आप किसी काम को लगातार करते हैं, बिना रुके करते हैं। तो एक ना एक दिन सफलता आपको जरूर मिलती है। इसलिए अपने काम में निरंतरता बनाकर रखें। बिना रुके सही दिशा में और पूरे आत्मविश्वास के साथ किया गया काम आपको सफलता जरूर दिलाता है। recent visitors 39

ATM से पैसे निकालने से लेकर दूध और सिलेंडर तक, आज 1 मई से देश में लागू हुए ये 5 बदलाव, आपकी जेब और जिंदगी पर डालेंगे असर

नई दिल्ली आज से मई महीने की शुरुआत हो चुकी है और पहली ही तारीख से देश में कई तरह के बदलाव (Rule Change From 1st May) भी लागू हो गए हैं, जिनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिल सकता है. जी हां. 1 मई 2025 से जहां लागू बदलावों पर नजर डालें, तो एक ओर अब एटीएम से पैसे निकालना महंगा (ATM Fee Hike) हो गया है और कैश विड्रॉल के लिए ज्यादा चार्ज देना होगा, तो वहीं भारतीय रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा चेंज किया गया है. आइए ऐसे ही 6 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं… पहला बदलाव- ATM से पैसे निकालना महंगा आज 1 मई 2025 से अगर आप कैश निकालने के लिए एटीएम (ATM) मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपको ज्यादा चार्ज देना होगा. दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते दिनों भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के प्रस्ताव पर फीस बढ़ाने की अनुमति दी थी. ऐसे में पहली तारीख से अगर ग्राहक अपने होम बैंक के ATM के बजाय किसी दूसरे नेटवर्क के बैंक एटीएम से पैसे निकालते थे, तो उन्हें हर ट्रांजैक्शन पर 17 रुपये की जगह 19 रुपये चार्ज देना होगा. इसके अलावा किसी दूसरे बैंक के ATM से बैलेंस चेक करने पर 6 रुपये की जगह 7 रुपये शुल्क लगेगा. इसके अलावा कई बड़े बैंकों ने अपनी वेबसाइट पर फ्री-लिमिट के बाद ट्रांजैक्शंस पर लगने वाले चार्ज के बारे में जानकारी देना भी शुरू कर दिया है. HDFC बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, Free Transaction Limit से अधिक लेनदेन होने पर 1 मई 2025 से 21 रुपये + टैक्‍स की एटीएम लेनदेन शुल्क को अब बढ़ाकर 23 रुपये + टैक्‍स किया जाएगा. वहीं पीएनबी (PNB) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) एटीएम से कैश विड्रॉल पर 23 रुपये का शुल्क लगेगा. दूसरा बदलाव- रेलवे ने बदला ये नियम 1 मई 2025 से होने वाला दूसरा बदलाव भारतीय रेलवे (Indian Railway) से जुड़ा हुआ है. दरअसल, रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों (Railway Ticket Booking Rule) में बदलाव किया जा रहा है और अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा. मतलब आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं. वहीं एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है. तीसरा बदलाव- 11 राज्यों में RRB योजना मई महीने के पहले दिन एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दरअसल 1 मई 2025 से देश के 11 राज्यों में 'One State-One RRB' स्कीम प्रस्तावित है, जो आज से लागू हो सकती है.इसके तहत हर राज्य में सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक साथ जोड़कर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा. इससे बैंकिंग सेवाएं और भी बेहतर होंगी और ग्राहकों को पहले से और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी. ये चेंज UP, Andhra Pradesh, Gujarat, MP समेत अन्य राज्यों में लागू हो सकता है. चौथा बदलाव- Amul ने दूध की कीमतें बढ़ाईं अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने (Amul Milk Price Hike) का ऐलान किया है. अमूल के मिल्क प्रोडक्ट्स की नई दरें आज यानी 1 मई 2025 से लागू हो गई हैं. अमूल के मुताबिक, देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. बता दें कि इससे पहले Mother Dairy ने भी अपने दूध की कीमतों में इजाफा किया था.   पांचवां बदलाव- 12 दिन बैंक हॉलिडे अगर आपको मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो फिर आरबीआई द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही घर से बाहर निकलें, कहीं ऐसा न हो कि आप ब्रांच पहुंचे और वहां ताला लटका हुआ नजर आए. दरअसल, Bank Holiday List For May के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में विभिन्न पर्वों और आयोजनों के चलते कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यहां बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को जनता की निगाहें, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव (LPG Cylinder Price Change) पर टिकी होती हैं, लेकिन मई की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम यथावत रखे हैं, यानी इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, RBI द्वारा लगातार दो बार में 0.50% Repo Rate घटाने के बाद कई बैंकों ने अपने एफडी ब्याज दरों में कटौती की थी और मई की शुरुआत में भी कई बैंक FD Interest Rate घटा सकते हैं.   recent visitors 30

श्योपुर मेंसामूहिक विवाह में पुरोहितों की जगह मुस्लिम शिक्षकों ने पढ़े वैदिक मंत्र, बिना फेरे लिए लौटे जोडे़

श्योपुर मध्यप्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्योपुर जिले में अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कन्याओं के विवाह कराए गए। इस दौरान जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी सरकारी चूक नजर आई। जानकारी के अनुसार विवाह वेदी पर पुरोहित का काम 10 मुस्लिम शिक्षकों ने किया। ऐसे में इस सरकारी कार्यक्रम में कुछ जोड़े बिना फेरे लिए ही लौट गए। इन जोड़ों ने बाद में किसी दूसरे सम्मेलन में जाकर सनातन संस्कृति के अनुसार विवाह किया। अफसर बोले- सभी जोड़ों ने लिए फेरे इस मामले को लेकर अफसरों का कहना है कि सम्मेलन में गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने सभी संस्कार पूरे करवाएं। मुस्लिम शिक्षकों की तो व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार श्योपुर के सीईओ ने बताया कि मुस्लिम शिक्षकों को वेदी पर मंत्र नहीं पढ़े, वे तो सिर्फ व्यवस्था के लिए बैठे थे। शादी तो गायत्री परिवार के सदस्यों ने कराई। मेरी जानकारी के अनुसार तो सभी की शादी हुई है। बिना फेरे के लौटे कुछ जोड़े बता दें कि श्योपुर शहर के हैवी मशीनरी टीनशेड परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 231 जोड़ों का विवाह कराया गया था। सम्मेलन की जिम्मेदारी नगरपालिका और पंचायत की थी। इस दौरान सम्मेलन में 10 मुस्लिम शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई। आरोप है कि विवाद वेदी पर पुरोहित का काम 10 मुस्लिम शिक्षकों ने किया। ऐसे में सम्मेलन में कुछ जोड़े बिना फेरे लिए ही लौट गए। इसलिए लगाई गई शिक्षकों की नियुक्ति गौरतलब है कि विवाह सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी गायत्री परिवार की थी। उनके द्वारा नियुक्त किए गए पुरोहितों ने ही मंत्र पढ़ें। इस दौरान कुछ जोड़ों के साथ गायत्री परिवार की ओर से बताई जाने वाली विधि पूरी कराने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया। इसमें 10 मुस्लिम शिक्षक भी शामिल थे। recent visitors 32