पंचशील रियल्टी स्थापित करेगा इंदौर में आईटी पार्क

भोपाल टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025 का सफल आयोजन राज्य में आईटी, डेटा सेंटर, एआई और स्टार्ट-अप ईको सिस्टम के तेजी से हो रहे विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस आयोजन में कई नामी कंपनियों ने राज्य में अपने नए निवेश, विस्तार और योजनाओं की घोषणा की, जो रोजगार और नवाचार के नए अवसरों का सृजन करेगी। पंचशील रियल्टी स्थापित करेगा इंदौर में आईटी पार्क पंचशील रियल्टी ने इंदौर के सुपर कॉरिडोर में 1.2 मिलियन वर्ग फीट के आईटी और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह कंपनी पहले से ही देशभर में 31.7 मिलियन वर्ग फीट प्रीमियम रियल एस्टेट बना चुकी है। इंदौर में यह प्रोजेक्ट आईटी और आईटीईएस कंपनियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना राज्य में आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग को पूरा करेगी। इससे आईटी, आईटीएस और ईएसडीएम क्षेत्रों की कंपनियों के लिये इंदौर महत्वपूर्ण स्थान बनेगा। पंचशील ब्लैकस्टोन समूह के साथ मिलकर नवी मुंबई में भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर हब बना रही है, जो 65% तक नवकरणीय ऊर्जा पर चलेगा। पंचशील रियल्टी के चेयरमैन श्री अतुल चोराडिया का कहना है कि इंदौर में आईटी पार्क की शुरुआत हमारे लिए गर्व का विषय है। राज्य का प्रगतिशील दृष्टिकोण, निवेशक अनुकूल नीतियाँ और बुनियादी ढांचा इसे निवेश के लिए आदर्श राज्य बनाते हैं। यह परियोजना विश्वस्तरीय ईको सिस्टम विकसित करेगी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड राज्य में उन्नत तकनीकों का करेगा विकास भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (भेल) देश की एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है, जो वर्ष 1954 से स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा दे रही है। भेल ने सशस्त्र बलों को मिशन क्रिटिकल रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम दिये हैं। भेल ने प्रदेश में अपने रक्षा सॉफ्टवेयर विकास केंद्र (SDC) के विस्तार की घोषणा की है। यह केंद्र एआई, डेटा एनालिटिक्स, रडार, साइबर सुरक्षा और अन्य उन्नत तकनीकों पर काम करेगा, साथ ही स्मार्ट सिटीज, डिजिटल एग्रीकल्चर, हेल्थ मेनेजमेंट सिस्टम और ई-गवर्नेस जैसे क्षेत्रों में भी योगदान देगा। भेल के सीएमडी श्री मनोज जैन ने कहना है कि हमारे एआई केंद्र का विस्तार भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम है। मध्यप्रदेश का वातावरण इसके लिए आदर्श है। सीटीआरएलएस करेगी राज्य में डेटा सेंटर स्थापित एशिया की सबसे बड़ी रेटेड 4 डेटा सेंटर कंपनी सीटीआरएलएस डेटा सेंटर्स लिमिटेड कंपनी भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित कर रही है। यह कंपनी देशभर में 15 से ज्यादा डेटा सेंटर संचालित कर रही है। यह सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी निवेश कर रही है और कंपनी ने वर्ष 2030 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी की मध्यप्रदेश में डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना है। कंपनी भारत की एआई क्रांति को शक्ति प्रदान करने के लिये राज्य की प्रगतिशील नीतियों, विद्युत सरपल्स स्थिति और मजबूत कनेक्टिविटी का लाभ उठा रही है। संस्थापक अध्यक्ष और एमडी, सीटीआरएलएस श्री श्रीधर पिन्नापुरेड्डी का कहना है कि राज्य डेटा सेंटर उद्योगों को कई तरह के प्रोत्साहन और सब्सिडी प्रदान कर रहा है। हम सरकार के साथ मिलकर राज्य के डेटा सेंटर उद्योग को बढ़ावा देंगे और सशक्त करेंगे।" वर्की ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन में करेगा निवेश वर्की, जो कभी एक स्टार्ट-अप था, अब भारत के शीर्ष ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन प्रदाताओं में शामिल हो गया है। इंदौर और भोपाल में इसके संचालन से 10 हजार से से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। आईटी कंपनी के लिए आवश्यक इन्‍फ्रास्ट्रक्चर विकसित होने से 70 से अधिक कंपनियों की स्थापना राज्य में हुई है। कंपनी स्टार्ट-अप, आईटी उद्योगों के लिये आधुनिक, उच्च स्तरीय वर्क स्पेस और प्लग-एंड-प्ले कार्य स्थल की सुविधा प्रदान करताक है। वर्की के फाउंडर श्री सावन लड्ढा का कहना है कि मध्यप्रदेश हमारी मातृभूमि है और हम यहां अधिक व्यवसाय और नौकरियां लाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। कास्टएनएक्स प्राइवेट लिमिटेड की ईएसडीएम क्षेत्र में निवेश का लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कास्टएनएक्स प्रॉयवेट लिमिटेड की राज्य में पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और हाई-टेक हार्डवेयर सॉल्यूशंस क्षेत्र में निवेश की योजनाएँ हैं। कंपनी के एमडी और सीईओ श्री मनोज मोदी का कहना है कि राज्य की नई आईटी, आईटीएस और ईएसडीएम निवेश संवर्धन नीति-2023 से हमें वित्तीय एवं गैर वित्तीय सहयोग मिला है। राज्य की नवीन नीति ने हमें विकास और नवाचार के लिए प्रेरित किया है। आईआईटी इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन देगा रिसर्च और नवाचार को बढ़ावा आईआईटी इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन राज्य में इनोवेशन, रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देगा। यह संस्था अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से राज्य के स्टार्ट-अप्स को गाइड करेगी और उन्हें फंडिंग दिलाने में भी मदद करेगी। दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन के सीईओ, श्री आदित्य एसजी व्यास ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से नवाचार और औद्योगिक विकास केन्द्र के रूप में उभर रहा है। केंद्र स्टार्ट-अप्स को मार्गदर्शन और फंडिंग के अवसरों की सुविधा प्रदान करेगा। इससे राज्य में उ‌द्यमिता और नवाचार को बल मिलेगा।" रैकबैंक और नीव क्लाउड के निवेश से एआई आधारित डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाओ का होगा विकास इंदौर में स्थापित रैकबैंक और उसकी सहयोगी कंपनी नीव क्लाउड भारत में एआई आधारित डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाएं प्रदान कर रही हैं। ये कंपनियाँ उच्च घनत्व वाले ग्रीन डेटा सेंटर बना रही हैं और भारत के पहले एआई-क्लाउड प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रही हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद से ही पाकिस्तानी शेयर बाजार की सेहत खराब, सेंसेक्स और निफ्टी का बुरा हाल

इस्लामाबाद पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद से ही पाकिस्तानी शेयर बाजार की सेहत खराब हो गई है। सेंसेक्स और निफ्टी का बुरा हाल है। 23 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पाकिस्तान के शेयर बाजार केएसई-100 इंडेक्स में 7100 अंकों की गिरावट आई है। पाकिस्तान के इस शेयर बाजार में गिरावट की वजह इंडिया और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को माना जा रहा है। 30 अप्रैल को केएसई 100 3.09 प्रतिशत या फिर 3545 अंक की गिरावट के साथ 111,326.57 अंक पर आ गया था। दोनों देशों के बीच हुए रिश्ते खराब पाकिस्तानी शेयर बाजार में लिस्टेड चर्चिच स्टॉक जैसे लक,यूबीएल, पीपीएल और एफईसी ने मार्केट को 1100 पीछे ढकेल दिया है। वहीं, 2 मई केएसई-100 का इंडेक्स 2785 या फिर 2.5 प्रतिशत की उछाल के साथ 114119 पर बंद हुआ है। पाकिस्तानी शेयर बाजारों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है 2 मई की रिकवरी पर्मानेंट नहीं है। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हुए तो पाक शेयर बाजार की सेहत और खराब हो सकती है। बता दें, पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार दिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए। सिंधु जल समझौता रद्द पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ किए सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया। इसके अलावा भारत ने दोनों के राजनयिकों की संख्या को कम कर दिया। वहीं, भारत के अंदर रहने वाले पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया। पाकिस्तान इस दौरान कई मौके पर सीजफायर का भी उल्लंघन भी किया है। जिसका भारत ने मुहंतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तान की ये हरकतें बताती है कि वो शांति नहीं चाहता है। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी भारतीय शेयर बाजारों में बीते 2 महीने के दौरान तेजी का सिलसिला देखने को मिला है। सेंसेक्स इस दौरान 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया था। वहीं, एफआईआआई भी इंडियन स्टॉक मार्केट में पैसा लगा रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

वर्ल्ड योग कांग्रेस-2025; एकता और अंतर्दृष्टि की यात्रा है : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने जर्मनी के शांतिपूर्ण वातावरण में स्थित बाइड माइनबर्ग के योग विद्या आश्रम में आयोजित पांचवे यूरोपीय योग सम्मेलन एवं तीसरे विश्व योग महासम्मेलन के मंच "यूरोपियन एवं वर्ल्ड योग कांग्रेस -2025" में वर्चुअली सहभागिता की। मंत्री श्री परमार ने महासम्मेलन में सहभागी योग एवं आध्यात्म नेतृत्वकर्ताओं, योग साधकों एवं उपस्थित जर्मनी के नागरिकों को वर्चुअली संबोधित किया एवं आयोजकों को महासम्मेलन के भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री परमार ने भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे, मध्यप्रदेश की पवित्र नगरी उज्जैन निवासी डॉ. विक्रांत सिंह तोमर को वर्ल्ड योग कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई भी दी। श्री परमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की उज्जैन नगरी के डॉ विक्रांत सिंह का, इस वैश्विक महासम्मेलन में देश की ओर से प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गौरव का विषय है। श्री परमार ने कहा कि उज्जैन एक ऐसा नगर है जो योग, तंत्र, वेद और साधना की हजारों वर्षों पुरानी परम्परा का केंद्र रहा है। इस वैश्विक महासम्मेलन में मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक चेतना, वैश्विक मंच पर अभिव्यक्त हो रही है। मंत्री श्री परमार ने हिंदी भाषा में ही अपना उद्बोधन दिया, उनके उद्बोधन के साथ उसका जर्मनी भाषा में अनुवाद उपस्थितजनों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आयुष मंत्री श्री परमार ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल योग की भौतिक अभिव्यक्ति है बल्कि एक जीवंत संदेश भी है कि योग, अब एक देश या संस्कृति तक सीमित नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता की साझी विरासत है। श्री परमार ने कहा कि यह सम्मेलन जर्मनी जैसे देश में होना भी गौरव की बात है, जहां भारतीय योग एवं आयुर्वेद पर गहन शोध हो रहे हैं। श्री परमार ने कहा कि योग का महत्वपूर्ण संदेश है, वसुधैव कुटुंबकम्। आज जब विश्व अनेक प्रकार के तनावों, संघर्षों और असंतुलनों से गुजर रहा है तब योग ही वह अमृत है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलन दे सकता है। श्री परमार ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह महासम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं बल्कि वैश्विक जागृति का केंद्र बने। श्री परमार ने कहा कि हम सभी संकल्पित हो कि योग को केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक पूर्ण जीवनशैली के रूप में प्रचारित करेंगे। योग के यम-नियम, ध्यान और समाधि जैसे मूल स्तंभों को पुनः विश्वमंच पर स्थापित करेंगे। श्री परमार ने कहा कि योग को मूल भारतीय भाव के साथ प्रचारित करने का संकल्प लेना होगा, जिसमें सर्वजन हिताय और आत्मा की शुद्धि का समावेश हो। श्री परमार ने सभी को अपने दैनिक जीवन में योग की आत्मा को अपनाने और फैलाने की बात भी कही। उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय यूरोपियन एवं वर्ल्ड योग कांग्रेस; विविध व्याख्यानों, कार्यशालाओं, सत्संगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समृद्ध रही। इसमें वर्ल्ड योग कन्फेडरेशन के अध्यक्ष सतगुरु स्वामी अमृता सूर्यानंद, योग विद्या आश्रम के संस्थापक श्री सुखदेव और स्वामिनी आत्मप्रकाशानंदा जैसी विविध प्रतिष्ठित विभूतियाँ सम्मिलित हुई। "शांति-समरसता-एकता" की प्रेरणादायक थीम के अंतर्गत, विश्व भर के योगाचार्य, विविध आध्यात्मिक नेतृत्व एवं योग साधक; योग के माध्यम से एकता और कल्याण के इस उत्सव सम्मेलन में एकत्रित हुए। ज्ञातव्य है कि जर्मनी स्थित योग विद्या आश्रम, यूरोप का सबसे बड़ा योग आश्रम है, जो शिवानंद परंपरा का पालन कर रहा है। आश्रम में एक अत्यधिक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भगवान शिव जी (महाकाल) की दिव्य प्रतिमा से युक्त एक पवित्र कक्ष की स्थापना की गई है, जिसे “श्री महाकाल मंदिर उज्जैन” के रूप में समर्पित किया गया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- विभागीय भर्ती और उपकरण खरीदी समय से करें पूर्ण

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधोसंरचना विकास के कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदी की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश भी दिए, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिनजम इंटरनेशनल सीपोर्ट परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया: मोदी

तिरुवनंतपुरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिनजम इंटरनेशनल सीपोर्ट परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी मौजूद थे। बंदरगाह का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन का एक ‘‘स्तंभ’’ बताया और उन्हें एवं मंच पर मौजूद कांग्रेस सांसद शशि थरूर से कहा कि उद्घाटन समारोह कई लोगों की ‘‘रातों की नींद हराम’’ कर देगा। यह कार्यक्रम बहुतों की नींद हराम देगा- मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा, “मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूं, आप INDI गठबंधन के एक मजबूत स्तंभ हैं, शशि थरूर जी भी यहीं बैठे हैं। आज का यह कार्यक्रम बहुतों की नींद हराम देगा।” हालांकि, उनके भाषण का अनुवाद करने वाले व्यक्ति ने इसका ठीक से अनुवाद नहीं किया, जिस पर प्रधानमंत्री को यह कहना पड़ा कि ‘‘संदेश उन तक पहुंच गया है, जिन तक यह संदेश पहुंचाना था’’। इस बंदरगाह परियोजना को अडानी समूह द्वारा विकसित किया गया है, जो अक्सर विपक्षी नेताओं के निशाने पर रहता है। यही वजह रही कि मंच पर शशि थरूर और पिनराई विजयन की उपस्थिति और प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं। उन्होंने पहले भी मोदी सरकार की कुछ नीतियों की प्रशंसा की है, खासतौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की कूटनीतिक स्थिति और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंधों को लेकर। हाल ही में भाजपा के नेता और केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी थरूर को “कांग्रेस के कुछ समझदार नेताओं में से एक” बताया था। वह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। थरूर ने किया PM का स्वागत इससे पहले दिन में, थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी का केरल में स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में दिल्ली हवाई अड्डे पर हो रही उड़ानों में देरी पर भी तंज कसा और लिखा कि "दुखद हालातों के बावजूद" वह समय पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पहुंच सके। थरूर ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि वे विझिनजम बंदरगाह परियोजना के उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं, जो कि उनकी “शुरुआत से प्रिय परियोजनाओं में से एक” रही है। इस बंदरगाह का निर्माण अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर किया गया है। यह भारत का पहला गहरे पानी वाला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है और इसकी कुल अनुमानित लागत 8,867 करोड़ रुपये बताई गई है। दिसंबर 2024 में इसे वाणिज्यिक संचालन की मंजूरी मिली थी। इस बंदरगाह के शुरू होने से भारत को वैश्विक समुद्री व्यापार में नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह रणनीतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है और इससे देश की विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता में कमी आएगी। देश में विकास का ब्योरा देते हुए मोदी ने कहा कि जहाजों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है और पिछले 10 वर्षों में हमारे बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो गई है, उनकी दक्षता में सुधार हुआ है और वहां ‘टर्नअराउंड’ समय में 30 प्रतिशत की कमी आई है। ‘टर्नअराउंड’ समय किसी बंदरगाह पर एक जहाज के पहुंचने से लेकर उसके प्रस्थान तक का कुल समय होता है। मोदी ने कहा कि इस बंदरगाह का निर्माण 8,800 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और निकट भविष्य में इसके ‘ट्रांसशिपमेंट हब’ (माल ढुलाई एवं लदान केंद्र) की क्षमता तीन गुना हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसे बड़े मालवाहक जहाजों को समायोजित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है, जो एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करता है। अब तक, भारत की 75 प्रतिशत ‘ट्रांसशिपमेंट’ गतिविधियां विदेशी बंदरगाहों पर की जाती थीं, जिसके परिणामस्वरूप देश को राजस्व का बड़ा नुकसान होता था।’’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हालांकि, अब इसमें बदलाव आने वाला है। पहले विदेशों में खर्च किए जाने वाले कोष को अब घरेलू विकास में लगाया जाएगा, जिससे विझिनजम और केरल के लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि देश की संपत्ति सीधे अपने नागरिकों को लाभान्वित करे।’’ "वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में इसकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी" उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों को यह जानकर निराशा होगी कि अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम ने केरल में इतना बड़ा बंदरगाह बनाया है, जबकि वे पश्चिम भारतीय राज्य से आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के बंदरगाह मंत्री वी. एन. वासवन द्वारा कॉरपोरेट इकाई अदाणी समूह को वामपंथी सरकार का साझेदार बताना देश में हो रहे बदलावों को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने गुलामी से पहले के दौर का भी जिक्र किया और कहा कि भारत हजारों सालों तक समृद्धि के साथ फलता-फूलता रहा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

गर्मियों में स्‍कि‍न रेडनेस की समस्‍या आम है, ट्राई करें ये ट‍िप्‍स

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ये मौसम अपने साथ जहां कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, वहीं स्किन से जुड़ी परेशानियां भी उभर कर सामने आ जाती हैं। ऐसे में चेहरे की रंगत डल हो जाती है। गर्मी में धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण सुंदरता पर गहरा असर पड़ता है। खूबसूरती निखारने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। हालांकि इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। कोई हल्दी दूध बेसन लगाता है, तो कोई एलोवेरा जेल, दही, शहद से अपनी त्‍वचा की देखभाल करता है। इन दिनों चेहरे पर लाल चकत्ते भी पड़ जाते हैं। इसे ही स्किन रेडनेस या त्वचा का लाल होना कहते हैं। यह एक आम समस्या है, लेकिन अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह बढ़ सकती है। आज हम आपको अपने इस लेख में स्किन रेडनेस के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे बचाव के टिप्स भी देंगे। आइए जानते हैं विस्तार से- तेज धूप गर्मी में तेज धूप हमारे स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। जब हम बिना सनस्क्रीन लगाए बाहर जाते हैं, तो सूरज की UV किरणें त्वचा को जला देती हैं। इससे स्किन रेड हो जाती है। टैनिंग की समस्या भी देखने को मिलती है। इससे त्वचा छिलने लगती है। जलन और हल्की सूजन भी इसके मुख्य लक्षण हैं। पसीना और घमौरी तेज गर्मी में पसीना आना तो आम बात है। कभी कभार जब ज्यादा पसीना आता है तो चेहरे को साफ करते-करते चेहरा छिल जाता है। ऐसे में स्किन रेडनेस हो जाती है। इस दौरान छोटे-छोटे लाल दाने (घमौरी), खुजली और चुभन की समस्या झेलनी पड़ती है। एलर्जी या रिएक्शन अगर आप कोई भी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो गर्मी में इससे एलर्जी या रिएक्शन हो सकता है। इससे भी रेडनेस की समस्या देखने को मिलती है। डिहाइड्रेशन गर्मी में पसीने के जरिये हमारे शरीर से पानी बाहर निकल जाता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन होना तो आम बात है। पानी की कमी से भी अक्सर चेहरे पर लालिमा आ जाती है। इसके लिए दिनभर में कम से कम चार से पांच लीटर पानी जरूर पिएं। गर्म वातावरण जब गर्मी में लू के थपेड़े चेहरे पर पड़ते हैं तो इससे हमारी स्किन झुलस जाती है। दरअसल इससे त्वचा की नमी सूख जाती है जिससे रेडनेस की समस्या झेलनी पड़ती है। रेडनेस से बचने के लिए क्या करें?     धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं।     हर 2-3 घंटे में पानी पीते रहें।     ढीले और सूती कपड़े पहनें।     दो बार फेसवाश करें।     गर्म पानी से नहाने से बचें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

रोमांटिक मूड में भूमि पेडनेकर, फैंस से पूछा दिलचस्प सवाल

मुंबई,  बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हिंदी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग और सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस का दिल जीत लेता है। भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया कि इन दिनों वह रोमांटिक मूड में हैं। यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भूमि पेडनेकर सिल्वर कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका फैंसी ब्लाउज उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने हाथों में खूबसूरत कंगन पहने हैं और बालों को आगे से स्टाइल करते हुए पीछे से खुला छोड़ा है। वीडियो में वह स्विमिंग पूल के पास कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने म्यूजिक ट्रैक में ‘फाइंडिंग हर’ गाने को जोड़ा है, जो सिंगर कुशाग्र का गाया है। भूमि ने कैप्शन में लिखा- ”मैं इन दिनों रोमांटिक मूड में हूं, क्या आप भी इस प्यार को महसूस कर रहे हैं?” भूमि ने यशराज फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 30 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्स में वह आयुष्मान खुराना के अपॉजिट थीं। उन्होंने संध्या वर्मा नाम की महिला का किरदार निभाया था, जिसका वजन बहुत ज्यादा था। ज्यादा वजन होने की वजह से उसे अपने ही ससुराल और पति के ताने और अपमान का सामना करना पड़ता था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया गया। फिल्म ने 11 अवॉर्ड्स हासिल किए। इसके बाद वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में नजर आईं। यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे- ‘खुले में शौच’ पर आधारित थी। फिल्म में भूमि का किरदार जया जोशी का था। इसके अलावा, उन्होंने ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बाला’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘सांड की आंख’, ‘बधाई दो’ समेत कई फिल्मों में काम किया। ‘बधाई दो’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला। हाल ही में उनकी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ रिलीज हुई। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नजर आईं। फिल्म अब ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29