Tuesday, July 7, 2026 9:34 am

डीके शर्मा बोले – दल में संलग्न अधिकारी कर्मचारी एक सप्ताह के अंदर पर संपत्तियों का सर्वेक्षण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें

सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र अंतर्गत में एनसीएल जयंत एवं  दुद्धि  चूआ विस्तार परियोजना हेतु ग्राम  पजरेह झींगुरदा, मेढ़उली का अधिग्रहण भारत सरकार द्वारा किया जा चुका है उक्त  भूमि पर स्थित निगम  के परसंपत्तियां के सर्वेक्षण हेतु नगर निगम आयुक्त श्री डीके शर्मा के द्वारा दल गठित कर  संपत्तियों का सर्वेक्षण करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। निगमयुक्त के द्वारा वार्ड क्रमांक 3, 4 तथा 8 में स्थित पर संपत्तियां की सर्वेक्षण हेतु सहायक यंत्री अभय राज सिंह दिनेश सोलंकी राजस्व निरीक्षक रण बहादुर सिंह वार्ड प्रभारी कल्लू सिंह तथा प्रदीप सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं वार्ड क्रमांक  क्रमांक 5 एवं 7 में स्थित निगम की परसंपत्तियों के सर्वेक्षण हेतु सहायक यंत्री आलोक टीरु उपयंत्री विपिन तिवारी, दीपक  कंवर वार्ड प्रभारी फुलेश्वर सिंह रामदास पांडे एवं के . के ठाकुर को नियुक्त किया गया है। नगर निगम आयुक्त के द्वारा वार्ड 9 एवं 10 के लिए सहायक यंत्री डीके सिंह, उप यंत्री अनुज सिंह, विष्णु पाल सिंह वार्ड प्रभारी जगजीवन सिंह तथा सेत राम को पर संपत्तियों की सर्वेक्षण हेतु जिम्मेदारी सौंप गई है। निगम इतने निगम के वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 7 ,8 ,9 तथा 10 में स्थित संपत्तियों के सर्वेक्षण हेतु सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी उपयंत्री विशाल खत्री विद्युत कर शंभू लाल पनिका का संत राम का तथा विनोद पांडे को सर्वेक्षण हेतु निर्देशित किया गया है निगम युक्त श्री शर्मा के द्वारा उपरोक्त दल में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है की अधिग्रहित भूमि पर स्थित निगम की पीसीसी सड़क  सड़क नाली पार्क हैंड पंप जल प्रदाय लाइन सामुदायिक भवन ओवरहेड tank  जिसका निर्माण कार्य निगम द्वारा कराया गया है उनका सर्वेक्षण कर एक सप्ताह के अंदर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। recent visitors 25

थाना राजेन्द्रग्राम दो साल बाद गुमसुदा को दस्तयाब कर परिजनों के किया गया सुपुर्द

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर मोति उर रहमान के निर्देशन मे ,श्री मान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मंसूरी तथा अनु0 अधिकारी पुष्पराजगढ (पुलिस) के मार्ग दर्शन मे थाना राजेंद्रग्राम पुलिस ने दो साल से गुमशुदा महिला को दस्तयाब किया ।                 दिनांक 18/09/22 को सूचनाकर्ता महेन्द्र सिंह पट्टावी पिता मोहन सिंह पट्टावी उम्र 25 वर्ष निवासी लीला भीटीटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर के द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 13/09/2022 को पत्नी परवर्तित नाम सीमा निवासी लीला भीटीटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर की बिना बताये कही चली गई है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्रग्राम में दिनांक 18/09/2022 को गुम इन्सान क्र.47/2022 का कायम कर गुमसुदा की पता तलाश की गई तो गुमसुदा को दिनांक 03/05/25 को ग्राम कोदवार थाना सिंगपुर जिला शहडोल से दस्तायब कर उनके परिजनो को सुपर्द किया गया।             गुमसुदा को दस्तयाब कराने मे निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार बरकरे, सउनि.दीपचन्द बर्मन प्र.आर. 143 शिवकुमारी चा.आर. प्रदीप कुमार बरेला की सराहनीय भूमिका रही है। recent visitors 25

बारातियों की कार पेड़ से टकराई, चार की मौत, एक गंभीर

प्रयागराज प्रयागराज के पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल के आगे शनिवार रात करीब 12 बजे लौट रहे बरातियों की कार गुंगवा की बाग स्थित शिवरानी गेस्ट हॉउस के समीप जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। पूरामुफ्ती निवासी लालबहादुर पटेल के बेटे बुधराम पटेल की शादी समोरह में शामिल होने के लिए शनिवार रात सल्लाहपुर चौकी अंतर्गत मानिकपुर निवासी सुनील कुमार, रवि कुमार, धूमनगंज कोतवाली के बाकराबाद निवासी चंद्रबदन, बड़के कोटवा निवासी दिलीप कुमार और बलिया निवासी एयर फोर्स कर्मी विकास कार से कस्बा चायल के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी दौलत राम पटेल के घर आए थे। रात 12 बजे के करीब लौटने के दौरान गुंगवा की बाग स्थित शिवरानी गेस्ट हॉउस के समीप कार जामुन के पेड़ टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने सुनील कुमार (36) पुत्र नारायण पटेल, रवि कुमार (35) पुत्र शंभूनाथ पटेल, चंद्रबदन (42) पुत्र गुलाब और विकास (40) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दिलीप का इलाज चल रहा है। recent visitors 33

मुख्यमंत्री साय बोले – रजक समाज का परिश्रम, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव में रहा है महत्वपूर्ण योगदान

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रजककार विकास बोर्ड  के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा रजक समाज,जिनका परिश्रम, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा है उनका सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में है। रजक धोबी समाज हमारे गांवों के उन समुदायों में से एक हैं जिन्हें हुनर पीढ़ी दर पीढ़ी मिलता आया है। इसी हुनर से वे रोजगार प्राप्त करते रहे हैं। नये जमाने में इस हुनर को और निखारने की जरूरत है। हम परंपरागत काम को कैसे आधुनिक बना सकते हैं, रोजगार के नये अवसरों का निर्माण कैसे कर सकते हैं, इस बारे में भी बोर्ड के माध्यम से पहल करें। आप जो रास्ता तय करेंगे, उसमें हमारी सरकार आपके साथ खड़ी मिलेगी। श्री साय ने आगे कहा रजक समाज परंपरागत रूप से श्रम, सेवा और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति है। छत्तीसगढ़ का ऐसा कोई गांव नहीं जहां रजक समुदाय के लोग निवास नहीं करते है। हर गांव में रजक समाज से जुड़े व्यक्ति निवास रहते है जिनका समाज व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण की दिशा में तैयारी से आगे बढ़ रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि समाज के हर वर्ग को बराबरी का अवसर और सम्मानजनक भागीदारी मिले। हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है कि हम अनुसूचित जाति, जनजातियों, पिछड़े वर्ग और वंचित समुदायों को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय,और स्वावलंबन के सभी साधन उपलब्ध कराएं। यही सामाजिक न्याय है। यही समरसता का मार्ग है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कौशल उन्नयन को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। हम लोग विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर उनका स्किल डवलपमेंट से स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बना रहे हैं। रजककार विकास बोर्ड का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है कि हम इस समाज की विशिष्ट आवश्यकताओं को पहचानें, उनके लिए योजनाएँ बनाएं,और उन्हें विकास की मुख्यधारा में पूरी गरिमा के साथ जोड़ें। मुझे विश्वास है श्री प्रहलाद रजक जी अपने सुदीर्घ अनुभव से समाज की अपेक्षाओं निश्चित ही खरा उतरेंगे। उनकी यह नियुक्ति केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता,समान अवसर और सामाजिक न्याय पर आधारित है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री दयाल दास बघेल,श्री टंक राम वर्मा, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल,विधायक श्री अमर अग्रवाल,श्री मोती लाल साहू ईश्वर साहू, दीपेश साहू, सहित विभिन्न मंडल आयोग के अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में रजक,धोबी एवं कन्नौजे समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 36

कांग्रेस की बैठक में जाति जनगणना के मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श

नई दिल्ली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जातिगत जनगणना का मु्द्दा उठा। इसे लेकर कार्यसमिति ने प्रस्ताव पास किया। इसमें बिना किसी देरी, बहाने और टालमटोल के जातिगत जनगणना शुरू कराने की मांग की गई। इसके अलावा आरक्षण से जुड़े एक अन्य प्रस्ताव को पारित किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में जाति जनगणना के मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पारित प्रस्ताव में दो मांग की गई। इसमें पहली थी कि निजी शिक्षण संस्थानों में ओबीसी, दलितों और आदिवासियों के आरक्षण के लिए संविधान के अनुच्छेद 15(5) को तत्काल लागू किया जाए। साथ ही जाति जनगणना बिना किसी देरी के कराई जाए। कार्यसमिति में पारित प्रस्तावों को जिला और विधानसभा स्तर पर होने वाली संविधान बचाओ रैलियों में उठाया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि कांग्रेस के दबाव के बाद मोदी सरकार जाति-वार जनगणना कराने मजबूर हो गई है। दो मई को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसमें पहला कि निजी शिक्षण संस्थानों में ओबीसी, दलितों और आदिवासियों के आरक्षण के लिए संविधान के अनुच्छेद 15(5) को तत्काल लागू किया जाए। जाति जनगणना बिना किसी देरी के कराई जाए। इसके लिए पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया अपनाई जाए। साथ ही बजट का आवंटन ठीक से किया जाए। इसके अलावा प्रश्नावली तैयार करने, गणना करने, वर्गीकरण करने और आंकड़ों को प्रकाशित करने में सहभागी दृष्टिकोण अपनाया जाए।  आरक्षण, शिक्षा, रोजगार और कल्याण संबंधी नीतियों की समीक्षा और उन्हें मजबूत करने के लिए जातिगत डाटा का उपयोग किया जाए। संविधान बचाओ रैली में उठाएं मुद्दा कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से कहा है कि सभी राज्यों और जिलों में आयोजित होने वाली आगामी संविधान बचाओ रैलियों में इस मांग को उठाया जाए। अनुच्छेद 15(5) के तत्काल कार्यान्वयन की मांग पर जोर दिया जाए। इसकी निगरानी के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाए। इसके अलावा सभी गतिविधियों और रिपोर्टिंग की देखरेख और समन्वय के लिए जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाए। घर-घर तक पहुंचे कार्यकर्ता कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को 30 मई तक निर्धारित विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैलियां और घर-घर अभियान को पूरा करना है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिक समाज कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, वकीलों, दुकानदारों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और बहुजन समुदायों के साथ चौपाल बैठकें की जाएं। इसमें कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक और सतत प्रतिबद्धताओं को बताया जाए। साथ ही भाजपा की बहुजन विरोधी विचारधारा, जाति गणना के प्रति उसके विरोध के बारे में भी बताया जाए। जाति जनगणना और अनुच्छेद 15(5) के पूर्ण कार्यान्वयन के लिए व्यापक जन समर्थन जुटाया जाए। इसके अलावा मीडिया और सोशल मीडिया के जरिये अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से साप्ताहिक रिपोर्ट तलब की गई है। recent visitors 45

बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, सीएम धामी ने भी की पूजा-अर्चना

बदरीनाथ बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों की गूंज से गूंज उठा। वहीं, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। बदरीनाथ के कपाट खुलने पर यहां छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। धाम में 10,000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। 40 क्विंटल  गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ मंदिर कपाटोद्धघाटन के लिए बदरीनाथ मंदिर को 40 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। देर शाम तक भी मंदिर के सिंहद्वार के शीर्ष भाग पर फूलों की सजावट का काम जारी रहा। पॉलीथिन मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की यात्रा चमोली जिला प्रशासन ने इस वर्ष बदरीनाथ की तीर्थयात्रा को पॉलीथिन मुक्त रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने धाम और यात्रा पड़ावों पर स्थित होटल व ढाबा संचालकों को पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा करने के लिए कहा है। कर्णप्रयााग, गौचर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, ज्योतिर्मठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर के होटलों के संचालकों को अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने और फायर सिलिंडर रखने के निर्देश दिए हैं।   recent visitors 38

आमजन के हित में करें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तारः मुख्यमंत्री साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो और उन्हें अपने घर के आस पास ही अच्छा इलाज मिले। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायपुर सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं  की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एनीमिया, मैटरनल प्रोग्राम और लेप्रोसी जैसी बीमारियों पर प्राथमिकता से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजनों के इलाज में कोई कमी नहीं आएगी और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के खाली पदों को भी शीघ्र ही पीएससी और व्यापम के द्वारा भरा जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में की गयी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। टीबी उन्मूलन की दिशा में उपचार सफलता की दर 90 फीसदी है जबकि इस दौरान शत प्रतिशत टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया है। इसके साथ ही राज्य में मार्च 2025 तक टीकाकरण का 94 फीसदी लक्ष्य पूर्ण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं आयुक्त आयुष विभाग श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, प्रबंध संचालक एनएचएम एवं आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक श्री दीपक अग्रवाल, सीजीएमएससी प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू समेत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 37