Tuesday, July 7, 2026 8:24 am

बॉयफ्रेंड टिमोथी के साथ काइली जेनर की रोमांटिक कोर्टसाइड डेट, मैच के दौरान सरेआम लिपकिस करता दिखा कपल

लंदन, अभिनेत्री काइली जेनर अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में काइली को उनके बॉयफ्रेंड टिमोथी चालमेट के साथ एक एनबीए मैच के दौरान स्पॉट किया गया, जहां दोनों अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते नजर आए। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मैच के दौरान काइली और टिमोथी की बॉडी लैंग्वेज ने उनके बीच की नजदीकियों को साफ कर दिया। 27 वर्षीय काइली पूरे समय टिमोथी चालमेट (29 वर्ष) के साथ बाहों में बाहें डाले बैठी रहीं। उन्होंने एक्टर का हाथ यूं थामे रखा, मानो दुनिया की कोई फिक्र न हो। मैच के दौरान दोनों को बीच खूब हंसी मजाक हुआ। इतना ही नहीं मैच के बीच दोनों एक दूसरे संग कोजी भी होते दिखे। काइली और टिमोथी एक दूसरे को सरेआम लिपकिस करते नजर आए। दुनियाभर में अपने ब्यूटी ब्रांड और स्टाइलिश लुक्स के लिए मशहूर काइली जेनर इस मौके पर भी अपने फैशन सेंस से लोगों को प्रभावित करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने एक लो-कट व्हाइट टैंक टॉप के साथ लेदर ट्राउजर और डिज़ाइनर बूट्स पहने, जिसमें वह काफी प्रभावशाली लगीं। वहीं, टिमोथी चालमेट ने अपने स्ट्रीट स्टाइल को बरकरार रखते हुए एक कोबे ब्रायंट टी-शर्ट, फीकी डेनिम जींस, और स्प्लिस्ड प्लेड जैकेट के साथ टिम्बरलैंड बूट्स पहने थे। यह आउटफिट उनके कैज़ुअल लेकिन कूल फैशन सेंस को दर्शाता था। बता दें, काइली और टिमोथी के रिश्ते की खबरें पहली बार अप्रैल 2023 में सामने आई थीं। तब से दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत हद तक निजी रखा है, लेकिन समय-समय पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों को एक साथ देखा जाता है।   recent visitors 35

आरसीबी ने चेन्नई को दो रन से हराया, पहुंची शीर्ष पर

  चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 94 और रवींद्र जडेजा ने 77* रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। बंगलुरू रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दो रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके नौवीं शिकस्त के साथ 10वें पायदान पर मौजूद है। शनिवार को चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 94 और रवींद्र जडेजा ने 77* रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। चेन्नई की पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 58 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे। शेख रशीद 14 और सैम करन पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष म्हात्रे को रवींद्र जडेजा का साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 114 रन की साझेदारी हुई। 17 वर्षीय बल्लेबाज  ने 48 गेंदों में 94 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और पांच छक्के निकले। वहीं, रवींद्र जडेजा 45 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने 12 और शिवम दुबे ने आठ* रन बनाए जबकि डेवाल्ड ब्रेविस खाता भी नहीं खोल पाए। आरसीबी की पारी इससे पहले जैकब बेथेल और विराट कोहली ने आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। मथीशा पथिराना ने बेथेल को अपना शिकार बनाया। वह 33 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के ठोके। वहीं, किंग कोहली 33 गेंदों में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी ओवरों में रोमारियो शेफर्ड ने धमाल मचाया। उन्होंने महज 14 गेंदों में 53* रन बनाए। उनके लिए देवदत्त पडिक्कल ने 17, रजत पाटीदार ने 11 और जितेश शर्मा ने सात रन बनाए। वहीं, टिम डेविड दो रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने तीन विकेट झटके जबकि नूर अहमद और सैम करन ने एक-एक विकेट हासिल किया।   recent visitors 44

INS सूरत को हजीरा पोर्ट पर तैनात कर भारत ने पाकिस्तान पर की बड़ी स्ट्राइक, ठप होगा कराची पोर्ट

अहमदाबाद  पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई जारी है। गुजरात के सूरत में आईएनएस सूरत की तैनाती के बाद अब पाकिस्तान की पोर्ट्स की तरफ मूवमेंट नहीं कर पाएगी। आईएनएस सूरत को हजीरा पोर्ट पर तैनात किया गया है। अरब सागर में अगर पाकिस्तान की बोट भारतीय सीमा में प्रवेश करेंगी तो भारतीय एजेंसियों की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ भारत की नावें और जहाज पाकिस्तान की तरफ नहीं जाएंगे। सूत्रों के अनुसार आईएनएस सूरत के हजीरा पोर्ट पहुंचने और पाकिस्तान की नावों और जहाजों पर पाबंदी कराची पोर्ट ठप्प पड़ जाएगा। पाकिस्तान का कराची बंदरगाह सुमद्री व्यापार का बड़ा अड्‌डा है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सबसे पहले सिंधु जल समझौता रद्द किया था।   तैनाती के बाद लगाई रोक भारत का आईएनएस सूरत 1 मई को गुजरात के हजीरा पोर्ट पर पहुंचा था। भारत के आतंक हमलों के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तीनों सेनाएं अलर्ट मोड पर आने के बाद भारत ने यह कदम उठाया था। आईएनएस सूरत को कुछ महीने पहले मुंबई में कमीशन किया गया था। भारतीय नौसेना अरब सागर में अपने अभ्यास तेज को तेज किया। इसे युद्ध से पहले की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नौसेना का जंगी जहाज आईएनएस सूरत को पहली बार सूरत के हजीरा पोर्ट पर तैनात कर दिया गया। अपने नाम वाले शहर पहुंचने पर आईएनएस सूरत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। नई तकनीक से लैस है INS सूरत नौसेना का आईएनएस-सूरत युद्धपोत विध्वंसक श्रेणी में आता है। यह पनडुब्बी, जहाज, विमान जैसे किसी भी लक्ष्य को निशाना बना सकता है। आईएनएन सूरत में हेलिकॉप्टर भी तैनात हैं।युद्धपोत में आधुनिक हथियार प्रणाली, रडार, और मिसाइलें लगी हैं जो इसे समुद्री सुरक्षा के लिए बेहद प्रभावी बनाती हैं। आईएनएस सूरत में सभी वे खूबियां मौजूद हैं जिससे वह दुश्मन को नेस्तनाबूद कर सकता है। महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर जब आईएनएस सूरत जब अपने होम सिटी पहुंचा था। तब इस बड़े कदम के तौर पर देखा गया था। एक्सपर्ट का कहना है कि आईएनएस सूरत न सिर्फ लंबी समुद्री सीमा को सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि दुश्मन की समुद्र में निगरानी सख्त होगी।   इंडियन नेवी ने अपने सभी वॉरशिप को अलर्ट पर रखा है। अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की गई। गुजरात के नजदीक कोस्ट गार्ड को भी अलर्ट पर रखा गया है। उधर, पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियों पर अपने झंडे फिर लगा दिए हैं। एक दिन पहले पाक ने चौकियों से झंडे हटा दिए थे। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी है।     भारत-पाक सीमा के फॉरवर्ड पोस्ट्स पर पाकिस्तान ने सेना तैनात कर दी हैं। इसमें चीन से मिली तोपें भी शामिल हैं।     नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) चीफ सदानंद दाते गुरुवार दोपहर पहलगाम पहुंचे। वह तीन घंटे बायसरन में रहे।     प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका से अपील की है कि वह भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाए।     अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से शरीफ ने यह भी कहा कि भारत के उकसाने वाले रवैया से क्षेत्रीय हालात बिगड़ सकते हैं। आईएनएस विक्रांत अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना ने स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात किया था। यह भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक रणनीतिक संकेत माना जा रहा है। तैनाती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी।इससे पहले भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा गया, 'एकता में शक्ति, उद्देश्यपूर्ण उपस्थिति।' नौसेना ने पोस्ट के साथ कई हैशटैग भी लगाए थे। recent visitors 39

क्या ये IPL में एमएस धोनी का आखिरी साल है? विराट कोहली ने माहि के सम्मान में किया कुछ ऐसा

नई दिल्ली क्या ये IPL में एमएस धोनी का आखिरी साल है? पिछले कई सालों से सीएसके इसी सवाल के साथ टूर्नामेंट का आगाज करती है। ब्रॉडकास्टर से लेकर क्रिकेट पंडित हर साल अटकलें लगाते हैं कि यह तो उनका IPL में आखिरी साल ही होगा, मगर धोनी तो धोनी है…वह अगले साल फिर फैंस का मनोरंजन करने के लिए मैदान पर उतर जाते हैं। मगर इस साल माहौल थोड़ा अलग नजर आ रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स लगातार मैच हार रही है और धोनी का परफॉर्मेंस भी काफी निराशाजनक रहा है। ऐसे में टीम के भविष्य को देखते हुए कहा जा सकता है कि धोनी अपने IPL करियर पर पूर्ण विराम लगा सकते हैं। धोनी के संन्यास की अटकलें उस समय और तेज हो गई जब RCB vs CSK मैच के बाद कोहली ने धोनी के सम्मान में अपनी कैप उतार दी। सीनियर खिलाड़ियों के सम्मान में अकसर जूनिया खिलाड़ी हैंडशेक के दौरान अपनी कैप उतार देते हैं, मगर इस बार ब्रॉडकास्टर को इसके पीछे कुछ अलग इमोशन दिखा। जिस वजह से उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी और कोहली की मैच के बाद की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘वन लास्ट टाइम।’ कैसा रहा RCB बनाम CSK मैच? टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली और जैकब बेथेल ने आरसीबी को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 97 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी जमाए, मगर उनके आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर बूरी तरह फ्लॉप रहा। अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 94 तो रवींद्र जडेजा ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली। मगर यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। लुंगी एनगिडी 3 विकेट के साथ आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे। recent visitors 47

सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर करोड़ो खर्च करता है गूगल

कैलिफ़ोर्निया गूगल की पैरंट कंपनी है अल्‍फाबेट। इसकी कमान संभालते हैं भारत से नाता रखने वाले सुंदर पिचाई जोकि कंपनी के सीईओ हैं। अपने सीईओ को गूगल करोड़ों रुपये सैलरी ऑफर करती है। इतना ही नहीं, उनकी सुरक्षा का भी खास ध्‍यान रखा जाता है। सुंदर पिचाई जहां भी जाते हैं उनके साथ सुरक्षाकर्मियों की एक टीम होती है, जो हर वक्‍त पिचाई को बुरी नजर से बचाने में लगी रहती है। अब पिचाई की नौकरी ही ऐसी है कि गूगल का हरेक फैसला बिना उनकी राय जाने नहीं हो सकता। इसीलिए कंपनी अपने सीईओ पर मोटा पैसा खर्च कर रही है। पिचाई की सुरक्षा में वह करोड़ों रुपये लगा रही है। आंकड़े पिछले साल के सामने आए हैं। इनसे पता चला है कि गूगल ने 2023 के मुकाबले 2024 में सुंदर पिचाई की सेफ्टी के लिए कहीं ज्‍यादा रकम खर्च की। 8 मिलियन डॉलर एक साल में सेफ्टी पर खर्च गूगल ने यूएस सिक्‍या‍ेरिटी एंड एक्‍सचेंज कमीशन को बताया है कि सुंदर पिचाई की सुरक्षा के लिए पिछले साल यानी 2024 में 8 मिलियन डॉलर (लगभग 68 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा पैसे खर्च किए गए। रिपोर्ट से पता चलता है कि पिचाई की सेफ्टी का खर्च ही 22 फीसदी बढ़ गया है। साल 2023 में उनकी सुरक्षा पर 6.78 मिलियन डॉलर (लगभग 57.48 करोड़ रुपये) खर्च आया था, जो 2024 में ज्‍यादा हो गया। खास यह है कि गूगल के कई कर्मचारियों की सैलरी में इतना इजाफा नहीं होता होगा, जितना सीईओ की सेफ्टी पर खर्च बढ़ गया। किस वजह से सेफ्टी पर खर्च हुए इतने पैसे रिपोर्टों के अनुसार, सुंदर पिचाई की सुरक्षा उनको पर्सनल फायदा पहुंचाने के लिए नहीं हुआ है। कंपनी का कहना है कि पिचाई की नौकरी और उनकी जॉब प्रोफाइल की वजह से यह खर्च जरूरी है। कंपनी उनके घर की सुरक्षा, गाड़‍ियों और यात्रा के दौरान की जाने वाली सुरक्षा पर यह सब खर्च कर रही है। गूगल ने यह भी बताया है कि उसने अपने टॉप अधिकारियों की सैलरी भी बढ़ाई है। गूगल के फुल टाइम कर्मचारियों की सैलरी में करीब 5 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। एआई कंपनियों से कड़ी टक्‍कर मिल रही गूगल को सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर खर्च के अलावा गूगल को एआई कंपनियों से कड़ी टक्‍कर मिल रही है। भविष्‍य में एआई की भूमिका को देखते हुए ओपनएआई, परप्‍लेक्सिटी जैसी कंपनियां तेजी से अमेरिका में उभर रही हैं। इन कंपनियों के एआई टूल्‍स जैसे- चैटजीपीटी, गूगल को कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के कोपायलट से भी उसे चुनौती मिल रही है। इन सभी हालात ने गूगल को एआई पर फोकस करने के लिए मजबूर किया है। गूगल का क्रोम ब्राउजर भी एआई से मिल रही चुनौत‍ियों का सामना कर रहा है। सुंदर पिचाई का भारत से है खास नाता दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्‍गज गूगल के टॉप बॉस सुंदर पिचाई का नाता भारत से है। उनका जन्‍म तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उन्‍होंने अपनी पढ़ाई भी भारत से की। चेन्‍नई से 12वीं करने के बाद उन्‍होंने आईआईटी खड़गपुर से बैचलर किया। आगे की पढ़ाई के लिए वह स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और पे‍नस्लिवेनिया यूनिवर्सिटी गए। साल 2004 में उन्‍होंने गूगल को जॉइन किया था और आज कंपनी के टॉप अध‍िकारियों में वह शामिल हैं। recent visitors 41

हाईकोर्ट में 12 मई से ग्रीष्म अवकाश, 9 जून को पुनः खुलेगा कोर्ट

बिलासपुर 12 मई सोमवार से 6 जून 2025 शुक्रवार तक हाईकोर्ट में ग्रीष्म अवकाश रहेगा. इस दौरान अवकाशकालीन जज मामलों की सुनवाई करेंगे. सोमवार 9 जून को कोर्ट पुनः खुलेगा. ग्रीष्म अवकाश में अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई तथा पुराने मामलों को दायर तथा सूचीबद्ध करने की सुविधा रहेगी. चीफ जस्टिस के निर्देश पर हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ग्रीष्मावकाश के दौरान सभी सिविल, आपराधिक, रिट मामले दाखिल किए जाएंगे. किसी भी आपात स्थिति में मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात जज अपने बैठक दिवस को किसी अन्य जज के साथ बदल सकते हैं. वेकेशन कोर्ट भी सुबह 10:30 बजे से संचालित होंगे. आपात स्थिति में न्यायालय निर्धारित अवधि के बाद भी सुनवाई जारी रखेंगे. ग्रीष्म अवकाश के दौरान, शनिवार, रविवार तथा छुट्टियों के दिनों को छोड़कर रजिस्ट्री प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी. ग्रीष्म अवकाश के दौरान तत्काल सुनवाई के लिए आवेदन के साथ सभी नए रिट, सिविल, आपराधिक मामले सुने जाएंगे. नए तथा लंबित जमानत आवेदनों में तत्काल सुनवाई के आवेदन तथा ग्रीष्म अवकाश के दौरान सुनवाई के लिए अलग से आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी. जमानत आवेदनों के अलावा अन्य लंबित मामलों को भी प्रक्रिया अनुसार सूचीबद्ध किया जाएगा. वेकेशन कोर्ट में जिन मामलों की सुनवाई नहीं होगी, उन मामलों को अगले अवकाश न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा. कोर्ट के बैठने के दिन से पहले कार्य दिवस पर दोपहर 1.30 बजे तक दायर किए गए मामलों, आवेदनों को उस बैठक के दिन सूचीबद्ध करने के लिए विचार किया जाएगा और कोर्ट बैठने के दिन से ठीक एक दिन पहले प्रकरणों की सूची प्रकाशित की जाएगी. अवकाश के दौरान 13, 15, 20, 22, 27 और 29 मई 2025 तथा 3 और 5 जून, 2025 को वेकेशन कोर्ट में प्रकरणों की सुनवाई होगी. recent visitors 33

राजस्थान पीटीईटी के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

जयपुर राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए समन्वयक कार्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 मई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (ptetvmoukota2025.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा राजस्थान में शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों (दो वर्षीय बी.एड. और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए./बी.एड. अथवा बी.एससी./बी.एड.) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी भी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके। परीक्षा 15 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए योग्यता राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम हेतु किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक और राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा एवं तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। वहीं, चार वर्षीय एकीकृत बी.ए./बी.एड. या बी.एससी./बी.एड. पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक और आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है, और अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य डिजिटल पेमेंट विकल्पों के माध्यम से जमा किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन     सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।     अब होमपेज पर, PTET 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।     इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।     फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।     अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।   recent visitors 42