Tuesday, July 7, 2026 3:48 pm

रत्नाकर कुमार की फिल्म ‘कन्यादान 2’ का ट्रेलर

मुंबई,  फ़िल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी फिल्म 'कन्यादान 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म कन्यादान 2 के ट्रेलर मेंसुशील सिंह चुनौतीपूर्ण किरदार में दिख रहे हैं। वे संतान ना पैदा होने की वजह से बहुत परेशान व बेचैन रहते हैं। इस वजह से उन्हें एक दो नहीं तीन शादियां करनी पड़ती है। लेकिन परिस्थितिवश पहली पत्नी मणि भट्टाचार्य और दूसरी पत्नी तनु श्री को सुशील सिंह अपनी पत्नी के अधिकार से मुक्त कर देते हैं और वह दोनों अलग जीवन यापन करना शुरू करती हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मझली पत्नी से एक बेटी का जन्म होता है। यह खबर जब सुशील सिंह को मिलती है तो वह बेटी का मुंह देखना चाहते हैं लेकिन दोनों पत्नियां उन्हें पिता का अधिकार नहीं देना चाहती हैं लेकिन बेटी माही श्रीवास्तव के बड़ी होने पर बेटी के इच्छा अनुसार उसे अपने पिता के पास जाने से दोनों पत्नियां रोक नहीं पाती हैं। पिता अपनी बेटी का कन्यादान धूमधाम से करना चाहते हैं।यह ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड, रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले भोजपुरी फ़िल्म 'कन्यादान 2' का निर्माण किया गया है। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार सुशील सिंह, मणि भट्टाचार्य, तनुश्री चटर्जी, माही श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा, प्रकाश जैस, अनिल रस्तोगी, संदीप कुमार यादव, विद्या सिंह, रश्मी शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, सोनाली मिश्रा, कविता राज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, योगेश पांडेय, लाडो गुप्ता (बाल कलाकार) आदि हैं। फ़िल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह, संगीतकार ओम झा, साहिल खान, गीतकार शकील आजमी, प्यारेलाल यादव, कुमार सोना हैं। डीओपी अशोक कुमार पंडा, संपादक गुरजंट सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। कला रामबाबू ठाकुर का है। पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है। म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।   recent visitors 37

आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में सैन्य वाहन गहरी खाई में गिरा, 3 सैन्यकर्मियों की मौत

जम्मू जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन जवानों की मौत हो गई। सैन्य वाहन गहरी खाई में गिर गया। एक अधिकारी ने बताया, "आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। तीन सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया।" पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पिछले पखवाड़े से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रामसू-रामबन खंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण बंद रहा है। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़क बह गई है। राजमार्ग की मरम्मत कर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी 40 किलोमीटर से अधिक लंबा रामबन-रामशू खंड लगभग 300 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण राजमार्ग की कमजोर कड़ी बना हुआ है। भूमि से घिरी घाटी के लिए सेना और सभी नागरिक आपूर्ति इसी राजमार्ग से होकर गुजरती है। इस रणनीतिक राजमार्ग के अस्थायी रूप से बंद होने से घाटी में पेट्रोलियम उत्पादों, खाद्य पदार्थों आदि सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी हो जाती है। इस दुखद घटना ने दिसंबर 2024 के पुंछ हादसे की याद दिला दी है। जम्मू कश्मीर के पुंछ में दिसंबर 2024 में मेंढर सब डिविजन के बलनोई क्षेत्र में भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। तब 5 जवानों की मौत हो गई थी और 5 गंभीर रूप से घायल हुए थे। सेना का वाहन तब 300 फीट की गहरी खाई में गिर गया था। recent visitors 33

प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत सीज़न 4’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया

मुंबई,  प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज़ पंचायत सीज़न 4 का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया है। यह खास टीज़र विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) में रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता जगा दी है। “द मेकिंग ऑफ पंचायत-ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग” पर एक दिलचस्प पैनल डिस्कशन ने दर्शकों को शो की रचनात्मक यात्रा के पीछे की झलक दी। इस बातचीत के दौरान यह बताया गया कि कैसे पंचायत जैसी सीरीज़ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। चर्चा के अंत में सीज़न 4 का फर्स्ट लुक टीज़र खासतौर पर लॉन्च किया गया, जिसे देखकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और इंतज़ार की लहर दौड़ गई है। चर्चा में पंचायत के लीड कलाकार जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और सुनीता राजवार के साथ निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और लेखक चंदन कुमार मौजूद रहे। बातचीत को प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने होस्ट किया। इस दौरान सभी ने बताया कि कैसे गांव की सादगी, असली भावनाएं और जमीन से जुड़ी कहानियां पंचायत को खास बनाती हैं। द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई 'पंचायत 4' को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है। इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा एवं अक्षत विजयवर्गीय ने किया है। इस नई सीज़न में वही पुराना पसंदीदा कास्ट वापसी कर रहा है, जिसमें जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा का नाम शामिल है।   recent visitors 39

निवेश मित्र पोर्टल पर 23 विभागों के 694 एनओसी आवेदन फंसे

लखनऊ उत्तर प्रदेश में उद्योगों की सुविधा और निवेशकों को भागदौड़ व उत्पीड़न से बचाने के लिए बनाए गए निवेश मित्र पोर्टल में 23 विभागों में 694 आवेदन लंबित हैं। सबसे ज्यादा भूगर्भ जल विभाग में 139, पॉवर कॉर्पोरेशन में 98 और नोएडा प्राधिकरण में 83 आवेदन लटके हैं। एक उद्योग लगाने के लिए करीब 32 विभागों की एनओसी की जरूरत पड़ती है। इसे आसान बनाने के लिए निवेश मित्र पोर्टल तैयार किया गया है। निवेश मित्र पोर्टल उद्यमियों और निवेशकों को ऑनलाइन आवेदन करने, शुल्क भुगतान करने और अपने आवेदनों की स्थिति जानने की सुविधा देता है। सैकड़ों आवेदन स्वीकृति के इंतजार में अटके निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदनों की स्वीकृति की टाइमलाइन 30 कार्य दिवस रखी गई है। यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि निवेशक और उद्यमी एक समय में विभिन्न विभागों के चक्कर लगाए बिना ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर सकें। इसके बाद भी 23 विभागों में सैकड़ों आवेदन स्वीकृति के इंतजार में अटके हैं। तीन विभागों में ही एक तिहाई आवेदन लंबित उद्योगों को ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण पत्र देने वाले तीन विभागों में ही एक तिहाई से ज्यादा आवेदन लंबित हैं। इनके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में 82, यूपीसीडा में 57, आवास विभाग में 51, लोक निर्माण विभाग में 36, एमएसएमई विभाग में 31, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 24, राजस्व विभाग में 15, शहरी विकास में 15, फिल्म बंधु और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में 14-14 और सूचना प्रौद्योगिकी में 12 आवेदन स्वीकृति के इंतजार में हैं। इन विभागों में बेहतर स्थिति एनओसी देने में कुछ विभागों की स्थिति काफी बेहतर भी है। इनमें उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) में 6, कृषि विभाग में 5, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 4, बांट व माप विभाग में 3 आवेदन लंबित हैं। वहीं राज्य कर विभाग, श्रम विभाग, विद्युत सुरक्षा निदेशालय, इलेक्ट्रानिक्स विभाग और अग्निशमन विभाग में एक-एक आवेदन ही हरी झंडी के इंतजार में हैं।   recent visitors 41

लापता युवती की गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर यूपी के सीतापुर में लापता युवती का शव रविवार सुबह अर्धनग्न हालत में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रधान अनवर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य संकलित किए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली।   घटना थानगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली युवती को एक युवक अपने साथ भगा ले गया था। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया था। रविवार सुबह क्षेत्र के ही जगदीशपुर गांव के बाहर विश्वनाथन के गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली। उसके नाजुक अंगों से रक्तस्राव होना मिला है। बताया गया कि दो वर्षों से अधिक समय से आरोपी का युवती की मां के घर आना-जाना था। दोनों का संपर्क लखनऊ के फैजुल्लागंज में मजदूरी करने के दौरान हुआ था। आरोपी शातिर अपराधी बताया जा रहा है। लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह, सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव फोरेंसिक एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या का कारण साफ हो सकेगा। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 39

नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का रिसेप्शन आज, ग्वालियर पहुंचे सुनील शेट्टी और सोनू सूद, कई VVIP भी होंगे शामिल

ग्वालियर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह की शादी का रिसेप्शन आज है। मेला ग्राऊंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने कई VVIP ग्वालियर आएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ TV सीरियल फेम ग्वालियर पहुंचे। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और सोनू सूद ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां फैंस उनके साथ सेल्फी लेते हुये नजर आए। इसके अलावा फिल्म और TV एक्ट्रेस कांची सिंह भी ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंची। एक्ट्रेस कांची सिंह ‘और प्यार हो गया’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस रही है। बता दें यह सभी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर के रिशेप्शन में शामिल होने मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। कार्यक्रम में एमपी और यूपी के CM के आने की संभावना है। बताया जाता है कि कार्यक्रम में 3 राज्यपाल आएंगे। उपराष्ट्रपति भी शामिल होंगे। फिल्म और उद्योग जगत के लोगों के रिसेप्शन में आने का क्रम शुरू हो गया है। recent visitors 37

कांग्रेस पार्टी से बहुत सी गलतियां तब हुईं जब मैं राजनीति में नहीं था, लेकिन मैं हर गलती की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं: राहुल गांधी

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों पर अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की गलतियों को स्वीकारते हुए कहा कि वे पार्टी के इतिहास में हुई हर गलती की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं, भले ही यह घटना उनके राजनीति में आने से पहले की हो। यह बयान उन्होंने वॉटसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में आयोजित एक सत्र के दौरान दिया, जब एक सिख युवक ने उनसे तीखे सवाल किए। सिख युवक ने राहुल गांधी से पूछा, "आपने कहा था कि बीजेपी राज में सिखों को कड़ा पहनने और पगड़ी बांधने से रोका जा सकता है, लेकिन कांग्रेस ने खुद भी सिखों को अभिव्यक्ति की आजादी नहीं दी। क्या आप 1984 के दंगों सज्जन कुमार जैसे नेताओं को बचाने की पार्टी की भूमिका की जिम्मेदारी लेंगे?" राहुल गांधी का जवाब- गलतियां हुई हैं, जिम्मेदारी मेरी है राहुल गांधी ने सिख युवक के सवाल के जवाब में कहा, "बहुत सी गलतियां तब हुईं जब मैं राजनीति में नहीं था, लेकिन मैं कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई हर गलती की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि 1984 में जो हुआ वह गलत था। मैं कई बार स्वर्ण मंदिर जा चुका हूं और सिख समुदाय के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं।" उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर जो डर है, वह वास्तविक है। बीजेपी का तीखा हमला राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, “राहुल गांधी अब न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में मजाक का पात्र बन चुके हैं।” दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “यह सिखों के दर्द और गुस्से की अभिव्यक्ति थी। राहुल गांधी का बयान कोई माफी नहीं, बल्कि एक राजनीतिक ड्रामा था।" बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, “अगर राहुल गांधी वाकई जिम्मेदारी लेना चाहते हैं, तो उन्हें तत्काल सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर और कमलनाथ को पार्टी से बाहर करना चाहिए।” आपको बता दें कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या के बाद पूरे देश, विशेषकर दिल्ली में सिख समुदाय के खिलाफ भीषण हिंसा हुई थी। हजारों सिखों की हत्या कर दी गई थी। 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में सिख समुदाय से माफी मांगी थी। इसके बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी खेद जताया था। recent visitors 49