Tuesday, July 7, 2026 5:00 pm

लखनऊ ने जीता टॉस, पंजाब को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

नई दिल्ली आज पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का 54वां मैच धर्मशाला के एचसीपीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीम हिमालय की वादियों से घिरे खूबसूरत मैदान में आमने-सामने हैं। एलएसजी ने टॉस जीता है। पीबीकेएस को पहले बैटिंग का मौका मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत से उत्साहित पीबीकेएस रविवार को लय और फॉर्म के साथ मजबूती से उतरेगी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके 10 मैचों छह जीत और तीन हार के बाद 13 अंक हैं। पंजाब का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगी। एलएसजी पिछले चार मैचों से तीन गंवा चुकी है और तालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। उसने 10 मैचों से पांच जीते और पांच गंवाए हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत की खराब फॉर्म ने एलएसजी की टेंशन बढ़ा रखी है। दोनों की प्लेइंग इलेवन पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, आकाश महाराज सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव। लखनऊ ने जीता टॉस लखनऊ ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। recent visitors 32

रेलवे की एक बड़ी चूक: कोयला लोडिंग प्वाइंट पर पहुंची यात्री ट्रेन

कोरबा कोरबा में शनिवार दोपहर रेलवे की एक बड़ी चूक सामने आई। गेवरा रोड के लिए रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन, गंतव्य स्टेशन के बजाय कोयला लोडिंग प्वाइंट पर पहुंच गई। यात्रियों से भरी यह ट्रेन रेलवे के कमका साइडिंग (न्यू कुसमुंडा कोल लोडिंग प्वाइंट) में घुस गई, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन को कोयला साइडिंग में खड़ी देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, लाइन क्लीयरेंस में हुई किसी तकनीकी खामी के कारण यह घटना घटी। कोरबा और गेवरा स्टेशन के बीच स्थित न्यू कुसमुंडा साइडिंग में 11 रेल लाइनें हैं, जहां से कोयला लदान की प्रक्रिया चलती है। ट्रेन के अचानक इस साइडिंग में प्रवेश करने की घटना को रेलवे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे बिलासपुर से रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन करीब 11:30 बजे कोरबा पहुंची और गेवरा रोड के लिए रवाना हुई। गेवरा से छूटकर यह ट्रेन 1:10 बजे कोरबा पहुंचती है और 2:30 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करती है। शनिवार को हुई घटना में ट्रेन गेवरा रोड स्टेशन की बजाय कोयला लोडिंग प्वाइंट पर पहुँच गई. इस गंभीर लापरवाही के लिए रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है। हालांकि, अभी तक निलंबित स्टेशन मास्टर के पद और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना की पुष्टि के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के डीसीएम अनुराग कुमार सिंह और सीपीआरओ बिलासपुर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। यह घटना रेलवे सुरक्षा प्रणाली में गंभीर खामियों की ओर इशारा करती है. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में कोरबा रेलवे के स्टेशन मास्टर समेत दो अधिकारियों सस्पेंड कर दिया गया है। recent visitors 33

‘आदिपुरुष’ के तेलुगु मार्केट में राइट्स 120 करोड़ रुपये में पहले ही बिक चुके थे : ओम राउत

मुंबई, जानेमाने निर्देशक ओम राउत ने कहा कि उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के तेलुगु मार्केट में राइट्स 120 करोड़ रुपये में पहले ही बिक चुके थे। ओम राउत ने हाल ही में विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में ‘चेंजिंग फेस ऑफ़ इंडियन सिनेमा ’ नामक सत्र में भाग लिया। इस समिट के दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और दक्षिण भारतीय दर्शकों में उनकी लोकप्रियता को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। ओम राउत ने कहा, मेरी पहली फिल्म मराठी में थी, जिसका नाम था लोकमान्य: एक युगपुरुष (2015)। इसने महाराष्ट्र में 14 करोड़ रुपये की कमाई की। बहुत कम गैर-मराठी भाषी लोगों ने फिल्म देखी। फिल्म ने बेंगलुरु, इंदौर और दिल्ली में थोड़ी कमाई की। मुझे एहसास हुआ कि मेरी भाषा में बनी विशेष फिल्मों की कुछ मांग थी। मैं बहुत खुश था कि साउथ मुंबई का एक बच्चा मराठी फिल्म बनाता है और वह बेंगलुरु में देखी जाती है। यह बहुत संतोषजनक था। ओम राउत ने तानाजी: द अनसंग वॉरियर के बारे में बात करते हुए बताया, “तानाजी (2020) ने कुल 300 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें से आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के तेलुगु भाषी राज्यों से 14 करोड़ रुपये आए। हिंदी फिल्में वहां सामान्यतः इतनी कमाई नहीं करतीं। एक हिंदी फिल्म आमतौर पर वहां 4-5 करोड़ रुपये कमाती है, लेकिन हमारी फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई की।” ओम राउत ने बताया, “फिर मैंने अपनी तीसरी फिल्म बनाई, आदिपुरुष (2023)। इसे हिंदी और तेलुगु में एकसाथ शूट किया गया। फिल्म की रिलीज से पहले ही तेलुगु बाजार के अधिकार 120 करोड़ रुपये में बिक चुके थे। इसका मतलब है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने फिल्म देखी। उन्होंने कहा, “एक कलाकार की जरूरत होती है ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचना। यदि हम अपनी स्थानीय कहानियों को सच्चे मन से और मजबूती से कहें, तो वे पूरी दुनिया में गूंजेंगी।”   recent visitors 45

योग गुरु पद्म श्री शिवानन्द बाबा के निधन पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने शोक व्यक्त किया

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने "योग गुरु पद्मश्री शिवानन्द बाबा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री शिवानंद बाबा ने योग के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन को स्वस्थ और सुखी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी योग शिक्षा ने न केवल भारत में, बल्कि विश्व भर में लोगों को प्रेरित किया और योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में स्थापित करने में मदद की। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि पद्मश्री शिवानन्द बाबा को उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया, जो उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना का प्रतीक है।   recent visitors 34

मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्तियों के साथ रीवा में किया न्यायालय भवन का लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि न्याय पाना देश के हर नागरिक का कानूनी अधिकार है। वादी को समय पर न्याय दिलाना ही सम्पूर्ण न्याय प्रणाली का एकमात्र लक्ष्य है। न्याय पाने के अधिकार की सुरक्षा करते हुए हमारी सरकार प्रदेश के हर नागरिक को सहज और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय पर न्याय दिलाना एक समाजिक सूत्र है, जिसे हम सभी को अपने-अपने दायरे में पूरी शिद्दत से निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रियासत काल से ही रीवा क्षेत्र न्याय व्यवस्था की दृष्टि से हमेशा अग्रणी रहा है। इस दिशा में रीवा में आज एक और नए युग का सूत्रपात हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को रीवा में नवनिर्मित जिला न्यायालय कॉम्पलेक्स के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस नवनिर्मित भवन को न्याय का मंदिर बताते हुए विश्वास जताया कि इस भवन में आने वाला हर व्यक्ति सहज, सुलभ और पूर्ण न्याय प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में सम्राट विक्रमादित्य ने ही देश में एक सशक्त न्याय प्रणाली की आधारशिला रखी थी और आज भी उनकी वही समृद्ध परम्परा निर्बाध गति से प्रवाहमान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले डेढ़-दो सालों में ही न्यायालयीन व्यवस्था की बेहतरी के लिए प्रदेश में 30 से अधिक छोटे-बड़े न्यायालय भवनों का लोकार्पण किया गया है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार न्याय पाने के इच्छुक हर व्यक्ति के लिए जिला न्यायालय में एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायिक प्रणाली को अधिक कारगर बनाने के लिए नये कानून बनाए। उन्होंने उच्चतम न्यायालय द्वारा बीते कुछ सालों में दिए गए प्रमुख निर्णयों का जिक्र करते हुए कहा कि इन निर्णयों से सबके दिलों में देश की न्याय व्यवस्था के प्रति श्रद्धा और बढ़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की न्यायपालिका ने एक अहम निर्णय लेते हुए अब न्याय की देवी की काली पट्टी खोल दी है, ताकि न्याय की देवी खुली आंखों से सबको न्याय दे सके, यह एक अभूतपूर्व पहल है। न्यायशीलता और न्यायप्रणाली के प्रति अगाध श्रद्धा हम भारतीयों की पहचान है। खुद के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों की संरक्षा भी संस्कृति है। इस संस्कृति को हम सबको मिलकर और आगे लेकर जाना है। उन्होंने सर्वसुविधायुक्त नये न्यायालय भवन के लिए रीवावासियों को बधाई देते हुए कहा कि सबके अधिकारों और हितों की रक्षा में यह भवन न्याय के प्रति आस्था का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा में न्याय की गौरवशाली परंपरा रही है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के 11 वर्ष रीवा राज्य के चित्रकूट में बिताकर इस धरती को धन्य किया है। उनकी प्रेरणा से ही राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने का बल मिला है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री सूर्य कांत ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार के सक्रिय सहयोग से 30 नवीन न्यायालय भवनों की सौगात मिली है। रीवा के नवीन न्यायालय भवन में न्यायालयीन प्रणाली से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताएं पूरी हो जाएंगी। नवीन भवन में मानवीय मूल्यों की स्थापना हो और कारगर न्यायप्रणाली से निष्पक्ष न्याय मिले। देश की प्रगति के लिए मजबूत न्याय प्रणाली का होना आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री जे.के. माहेश्वरी ने कहा कि रीवा में राजा विश्वनाथ सिंह ने वर्षों पहले दो न्यायालयों का गठन किया था। मेताक्षरा न्यायालय में हिन्दू धर्म की परंपराओं के अनुसार तथा धर्मसभा में धार्मिक आधार पर न्याय किया जाता था। नवीन न्यायालय भवन बघेली स्थापत्य और आधुनिकता का अनूठा संगम है। इस भवन में जब करूणा, विवेक और न्याय होगा तभी इसकी आत्मा जागृत होगी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि रीवा में विधि का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण है। इसी माटी से निकलकर श्री जी.पी. सिंह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तथा जस्टिस जे.एस. वर्मा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। यहाँ के कई जज और अधिवक्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार कैत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से प्रदेश को 30 नये भवन मिले हैं। रीवा के भव्य न्यायालय भवन में 40 कोर्ट और 750 वकीलों के बैठने की व्यवस्था है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में प्रकरण अधिक हैं लेकिन जजों की संख्या कम है। प्रकरणों के निराकरण के लिए हाईकोर्ट में 32 नये जजों की नियुक्ति की जाना आवश्यक है।   recent visitors 39

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराजा छत्रसाल की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के वीर सपूत, साहस, शौर्य और देशभक्ति के पर्याय, श्रद्धेय महाराजा छत्रसाल की जयंती पर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन अनंतकाल तक प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने की प्रेरणा देता रहेगा।   recent visitors 37

भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव/चित्रगुप्त धाम स्थापना दिवस के अवसर पर उत्सव कार्यक्रम

भोपाल अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (मध्य भारत)/ जिला इकाई भोपाल/ राजा किशन राम पार्वती बाई ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नेवरी, लाल घाटी, भोपाल स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर चित्रगुप्त धाम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (मध्य भारत) के प्रदेश संयोजक (तकनीकी प्रकोष्ठ  ओ.पी. श्रीवास्तव जी के संयोजन में, दिनांक 4 मई 2025 को भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव/चित्रगुप्त धाम स्थापना दिवस  के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे उत्सव कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसमें प्रातः 9:00 बजे से संकीर्तन आरंभ हुआ, चित्रगुप्त चालीसा का पाठ, अभिषेक पूजन एवं महाआरती के बाद इसके उपरांत भोजन प्रसादी का वितरण किया गया ।  इस अवसर पर लालघाटी नेवरी स्थित,  मनकामेश्वर महादेव मंदिर, चित्रगुप्त धाम में निर्धारित समय पर संगठन व ट्रस्ट के पदाधिकारीगण व अन्य बंधुवर ने पहुंचकर पुण्य लाभ व भोजन प्रसादी ग्रहण किया । इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा  के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजा किशन राम पार्वती बाई ट्रस्ट, नेवरी के अध्यक्ष म.प्र.शासन के माननीय सहकारिता तथा खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग,  सर्वश्री अजय श्रीवास्तव नील, सुनील श्रीवास्तव, आरती सारंग, बृजेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अभय प्रधान, चन्द्रेश सक्सेना, पंकज कुलश्रेष्ठ, दिनेश सक्सेना, महेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, डाँ. ऊषा श्रीवास्तव, व्योम खरे, मुकेश सक्सेना, नीति सक्सेना, सौरभ कुलश्रेष्ठ, सुधीर सिन्हा, विश्वनाथ भटनागर, देवेन्द्र सक्सेना, रविन्द्र श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, डा.संजय श्रीवास्तव, रजनीकांत वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, हर्ष कुलश्रेष्ठ, आलोक श्रीवास्तव, राशि सक्सेना, संजीव श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, डा.बृजेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अभिषेक सक्सेना, विशाल श्रीवास्तव, सुधीर खरे सहित अनेक समाजिक बंधुओं ने पं.रामलाल जी के राधा-कृष्ण जी के प्रसंग व प्रवचनों का लाभ उठाया व भजनों पर सभी ने झूमकर नृत्य भी किया ।   recent visitors 44