मुंबई के बचे दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, एक हार और MI बाहर!

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस से IPL 2025 के 56वें मुकाबले में हारने के बाद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ समीकरण थोड़ा गड़बड़ा गया है। MI के खाते में अब 12 मैचों में 14 अंक है और टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। मुंबई के बचे दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। अगर अगले दो मुकाबलों में से किसी एक में भी कुछ ऊंच-नीच हो जाती है तो मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो सकती है। जी हां, 5 बार की चैंपियन टीम पर एक हार से टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आईए समझते हैं कैसे- अगर मुंबई इंडियंस की टीम अपने बचे दो मुकाबलों में से एक भी मैच हारती है तो उनकी गाड़ी 16 पॉइंट्स तक रुक जाएगी। ऐसे में दिल्ली और कोलकाता के पास उनके आगे निकलने का मौका होगा। वहीं लखनऊ उनकी बराबरी कर सकती है। लखनऊ से मुंबई को ज्यादा डर नहीं है क्योंकि उनका नेट रन रेट एलएसजी से काफी बेहतर है। डर है तो दिल्ली और कोलकाता का, एक और मैच हारने पर मुंबई इंडियंस को इन टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा और दुआ करनी होगी कि यह टीमें 16 अंकों से आगे नहीं बढ़ पाए। मुंबई इंडियंस का एक मैच धुला तो क्या होगा? मुंबई के बचे दो मुकाबले धर्मशाला और मुंबई में हैं, अगर यहां एक भी मैच बारिश की वजह से धुलता है तो मुंबई की गाड़ी 17 अंकों पर अटक जाएगी। वहीं अगर उन्हें अन्य मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो MI 15 अंकों से भी आगे नहीं बढ़ पाएगी। ऐसे में मुंबई की स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गया ज्वेलर्स की हत्या करने वाले बदमाश

आगरा आगरा के गणेश विहार कॉलोनी मघटई (जगदीशपुरा) के अमन और फारुख ने लूट की फुलप्रूफ प्लानिंग की थी। 15 दिन से श्री बालाजी ज्वेलर्स की रेकी कर रहे थे। लूट के लिए सराफ के शोरूम पर पहुंचने से पहले का समय चुना था। सराफ के आने पर हत्या कर फरार हो गए। पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना आसान नहीं था। बदमाशों ने रेकी की थी। सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए पहुंचे थे। कैमरों से बचते हुए आए बदमाशों के फुटेज शोरूम के बाहर कैमरों में कैद हो गए। इससे ही पुलिस को सुराग मिले। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए 90 घंटे दिन-रात एक कर दिए। नौ टीमें लगाई गई थीं। आधुनिक सर्विलांस की मदद से मंगलवार तड़के पुलिस को सफलता मिल गई। 2 मई की सुबह 11:15 बजे कारगिल स्थित शोरूम में लूट की वारदात हुई थी। जेवरात बैग में भरने के बाद सीढ़ियां उतरकर भाग रहे थे। सराफ योगेश चौधरी शोरूम के नीचे सीढ़ियों के पास पहुंचे। उनके पकड़ने पर गोली मारकर भाग गए थे। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस को खुलासे के लिए 72 घंटे का समय दिया था। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने डीसीपी सिटी सोनम कुमार, एसीपी विनायक भोसले, एसीपी आदित्य सिंह, निरीक्षक नीरज शर्मा के नेतृत्व में नौ टीमों का गठन किया। हर पल टीमों की कार्रवाई की जानकारी लेते रहे। पुलिस ने सैकड़ों कैमरों को देखा। एक हजार से अधिक कैमरे देखने के बाद सुराग मिल पाए। पुलिस की पूछताछ में सुमित ने बताया कि फारुख और अमन ने लूट की योजना बनाई थी। इसके लिए वह कारगिल चौराहे पर 15 दिन से आ रहे थे। इस दौरान दुकानों की रेकी की थी। श्री बालाजी ज्वेलर्स को भी कई बार देखा था। इसमें सेल्स गर्ल थी। मालिक शोरूम खुलने के कुछ देर बाद आते थे। गार्ड भी तैनात नहीं था। इससे उन्हें लगा कि शोरूम में आसानी से लूट हो जाएगी। सुमित को उसके दोस्त हेमंत ने एक साल पहले एक बाइक चलाने के लिए गिफ्ट में दी थी। अपना फोन भी इस्तेमाल के लिए दिया था। घटना वाले दिन फारुख, अमन और सुमित बाइक से निकले थे। शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास सुमित बाइक से उतर गया। इसके बाद फारुख और अमन ने एक शराब के ठेके पर रुककर शराब भी पी। फारुख और अमन ने बाइक से आने के लिए गलियों का रास्ता चुना था, जिससे कैमरों में तस्वीर नहीं आए। वारदात के बाद भागने के लिए भी दहतोरा गांव का रास्ता चुना। शास्त्रीपुरम में सुमित उनका इंतजार कर रहा था। दोनों उसे बीच में बैठाकर घर के लिए चले गए थे। सुमित को बाइक सहित छोड़कर दोनों कहीं और भाग गए थे। उधर, सुमित ने हेमंत को घटना की जानकारी देकर बुलाया। बाइक से लूट और हत्या की घटना के बारे में पता चलने पर हेमंत घबरा गया था। वह गांव के पास बाइक को कुएं में फेंक आया था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला था। एक जगह पर कैमरे में बदमाशों की बाइक का नंबर नजर आया। बाइक हेमंत के नाम पर निकली। वहीं जिस नंबर से सुमित ने कॉल कर हेमंत को मिलने के लिए बुलाया था। वह भी हेमंत के नाम पर ही था। सुमित जहां पर अपने भाई अमन और फारुख से मिला था, वहां कैमरे लगे थे। इन कैमरों के फुटेज में सुमित का चेहरा साफ दिख रहा था। सर्विलांस की मदद से जानकारी मिलने पर पुलिस ने हेमंत को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। हेमंत को फुटेज दिखाकर पुलिस घटना के खुलासे तक पहुंच गई। फारुख अब भी फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। मैनपुरी में तैनात निरीक्षक कुलदीप दीक्षित की भूमिका भी अहम रही। सराफ हत्याकांड के बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर उन्हें विशेष रूप से बुलाया गया था। उन्हें बदमाशों को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पहचानने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह अपनी टीम के साथ आए थे। कुलदीप दीक्षित वर्ष 2012 बैच के हैं। एसआई में भर्ती हुए थे। आगरा में वर्ष 2021 से 2023 तक तैनात रहे थे। तब वह एसओजी प्रभारी के रूप में तैनात थे। वर्तमान में क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग में तैनात हैं। आगरा में सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर दो मई को दिनदहाड़े बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम से लूट के दौरान शोरूम संचालक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले बदमाश अमन की पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस ने लूट के मामले में सगे भाइयों अमन और सुमित को गिरफ्तार किया था। मंगलवार तड़के पुलिस टीम दोनों को लूट के माल की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। पुलिस के अनुसार, अंसल एपीआई पर अमन ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में अमन को मार गिराया गया। सुमित की निशानदेही पर पुलिस ने लुटे गए जेवरात, घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया है। वारदात में शामिल तीसरा बदमाश फारुख फरार है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कारगिल चौराहे पर 2 मई को बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में सेल्स गर्ल रेनू और ग्राहक युवती पर पिस्टल तानकर तकरीबन 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात लूटे थे। लूट के बाद जा रहे बदमाशों का सामना शोरूम संचालक योगेश चौधरी से हुआ। बदमाश अमन ने योगेश चौधरी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हत्या और लूट की इस वारदात के बाद बदमाशों की तलाश के लिए 9 टीमों का गठन किया गया था।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट … Read more

पीएम मोदी ने दिया था ऑपरेशन सिंदूर नाम, पहलगाम की पीड़ित महिलाओं को दिलाया इंसाफ

नई दिल्ली 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को तड़के 1:44 बजे "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त प्रयासों से अंजाम दिया गया, जिसकी निगरानी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस कार्रवाई के बाद पहलगाम हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाली महिलाओं और पीड़ितों के परिजनों ने भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की बेटी, अस्वरी जगदाले, जब इस ऑपरेशन की खबर से रूबरू हुईं, तो अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं। एएनआई से बात करते हुए असवरी ने कहा, “हम खुशी से रो पड़े। (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी ने बदला लिया है और जिस तरह से इस ऑपरेशन का नाम रखा गया – ‘सिंदूर’, उससे हमारी आंखों से आंसू रुक ही नहीं रहे। जिन बहनों का सिंदूर आतंकियों ने छीन लिया था, आज भारत ने उनका जवाब 9 जगहों पर दिया है। ये भाव अलग हैं, और हमारी आंखों से खुशी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।” "सरकार पर विश्वास जगा" हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता, संजय द्विवेदी, ने कहा कि इस ऑपरेशन से देश की सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, “मैं लगातार खबरें देख रहा हूं। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने देश के लोगों के दर्द को सुना। मैं सेना का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को खत्म किया। ये खबर सुनकर हमारे पूरे परिवार का दिल हल्का हो गया है।” “ये असली श्रद्धांजलि है” शुभम द्विवेदी के एक अन्य रिश्तेदार मनोज द्विवेदी ने कहा, “22 अप्रैल को जब हमारा बच्चा शहीद हुआ, हमने कहा था कि हमारे देश में अब एक क्रांति आने वाली है। हमें पूरा विश्वास था कि पीएम मोदी आतंकवाद को खत्म करने के लिए सबसे सख्त कदम उठाएंगे। आज सेना ने हमारे बेटे को असली श्रद्धांजलि दी है, इसके लिए हम तहेदिल से शुक्रगुजार हैं।” पहलगाम हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाली महिलाओं और परिजनों ने ऑपरेशन सिंदूर को अपने दुख का बदला लेने वाला कदम बताया। उनकी भावनात्मक प्रतिक्रियाओं ने पूरे देश को छू लिया। शुभम द्विवेदी की विधवा ने कहा, "आज मेरे पति का बदला पूरा हुआ। मैं भारतीय सेना को सलाम करती हूं और पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं। आज मेरे पति की आत्मा को शांति मिलेगी।" महाराष्ट्र के कौस्तुभ गणबोते भी हमले में शहीद हुए थे। उनकी विधवा संगीता गणबोते ने कहा, "सेना का यह कदम सराहनीय है। ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनकर मैं भावुक हो गई। यह महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। पीएम मोदी ने आतंकियों को करारा जवाब दिया। आतंक का खात्मा हो!" शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता का रिएक्शन पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने इस कार्रवाई की सराहना की है। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नरवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जब भी मीडिया ने मुझसे पूछा कि मैं भारत सरकार से क्या चाहता हूं, तो मैंने उनसे कहा कि मुझे उन पर भरोसा है और वे अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "और अब वह दिन आ गया है, जब काम पूरा हो गया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, वे उन्हें वापस नहीं पा सके, लेकिन हम ऐसी कार्रवाई चाहते थे, जो एक बड़ा संदेश दे। मुझे लगता है कि वे (पाकिस्तान) इस कार्रवाई को कभी नहीं भूलेंगे।" नरवाल ने ऑपरेशन "सिंदूर" की भी सराहना की और कहा कि इससे 26 महिलाओं को निश्चित रूप से सांत्वना मिलेगी, जिन्होंने अपने पुरुषों को खो दिया है। उन्होंने सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया और कहा कि हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए, इससे उनका मनोबल बना रहता है। "बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं गया" पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने कहा, "मेरा पूरा परिवार मोदी साहब के साथ है, जिन्होंने आज बदला लिया है। मैं सशस्त्र बलों के जवानों से कहना चाहती हूं कि वे आगे बढ़ते रहें। आज उन सभी को श्रद्धांजलि दी गई है, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।" पहलगाम आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले कर्नाटक निवासी मंजूनाथ राव की मां सुमति ने कहा, "मेरे बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं गया… हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी उचित कार्रवाई करेंगे और उन्होंने ऐसा किया।" जम्मू में गूंजे 'भारतीय सेना जिंदाबाद' के नारे इस ऑपरेशन के बाद जम्मू में स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर 'भारतीय सेना जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। लोगों ने खुले दिल से सेना और सरकार की सराहना की। एक स्थानीय निवासी ने एएनआई से कहा, “पाकिस्तान की ओर से हुए हमले का जवाब देना बेहद जरूरी था। हम सरकार और भारतीय सेना के आभारी हैं कि उन्होंने सटीक और प्रभावी कार्रवाई की।” ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ करारा जवाब भारतीय सशस्त्र बलों ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन को "नॉन-एस्केलेटरी" और "कैलिब्रेटेड" बताया गया, जिसमें पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया। भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा, "न्याय हुआ। जय हिंद!" इस ऑपरेशन को पहलगाम हमले के जवाब में एक मजबूत कदम माना गया, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति को भी दिखाया है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन की रातभर निगरानी की। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की साजिश रची जाती थी।" इस ऑपरेशन की सफलता ने न केवल भारत की सैन्य ताकत को प्रदर्शित … Read more

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी ग्वालियर में अलर्ट मोड पर एयरफोर्स और फाइटर प्लेन, एयरपोर्ट से सभी शहरों की उड़ानें रद्द

ग्वालियर भारत ने कल देर रात पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दिया है। इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। इस बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सभी एयरफोर्स स्टेशन को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। एयरफोर्स और फाइटर प्लेन अलर्ट मोड़ पर हैं। वहीं राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मुंबई, दिल्ली सहित सभी शहरों की फ्लाइट रद्द कर दी गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी है। बता दें कि आज मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मॉक ड्रिल है जिसमें ग्वालियर शहर का नाम भी शामिल है। वहीं, राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट से भी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मुंबई, दिल्ली समेत देशभ के सभी शहरों की फ्लाइटों की आवाजाही रद्द कर दी गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने फ्लाइट रद्द होने की पुष्जाटि भी कर दी है। ग्वालियर समेत 5 जिलों में आज मॉक ड्रिल बता दें कि, आज मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मॉक ड्रिल भी की जानी है। इनमें ग्वालियर शहर के साथ-साथ भोपाल, इंदौर, जबलपुर और कटनी में भी आयोजित की जा रही है। इस संबंध में तमाम तयारियां पूरी करली गई हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

विभागीय नीतियों/नियम से अवगत कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन 09 मई को

अनूपपुर  जिले में विभागीय नीतियों/नियम एवं RAMP योजना से अवगत कराने हेतु 09 मई को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें एमपी एमएसएमई डेवलपमेंट पालिसी 2025, एमपी एमएसएमई लैण्ड रूल 2025, एमपी स्टार्ट अप पालिसी 2025, LEAN, IPR एवं ZED स्कीम आदि से अवगत कराया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनूपपुर के महाप्रबंधक श्री आर.एस.डावर ने जिले के उद्यमी, लघु उद्योग संघ, व्यापारी संघ एवं उद्योग/व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में उपस्थित होकर विभागीय नीतियों/नियमों की जानकारी से अवगत होकर लाभ प्राप्त करें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

भारत माता की धरती पर, भारत की आन-बान-शान पर प्रहार करेगा, वो दुनिया के किसी भी कोने में छोड़ा नहीं जाएगा: जीतू पटवारी

भोपाल मध्य प्रदेश समेत पूरे भारत में भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का जश्न मनाया जा रहा है। परिवारों में घरों में खुशियां और गर्व नजर आ रहा है। इस बीच कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) और भारत की सैन्य ताकतों से आग्रह किया है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पूरा देश आज गर्व कर रहा है। सेना ने जो कार्रवाई की है, वह गर्व की बात है। हम सब एक जुट हैं, पूरा देश एक जुट है। ये कार्रवाई पूरे विश्व के लिए एक संदेश है। सेना की इस कार्रवाई पर गर्व है। जानें और क्या बोले जीतू? भारत ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया है, ये पूरे विश्व के लिए एक संदेश है… कि भारत माता की धरती पर, भारत की आन-बान-शान पर प्रहार करेगा, वो दुनिया के किसी भी कोने में छोड़ा नहीं जाएगा।पूरा देश एकजुट है, एक साथ है, सेना ने जो कार्रवाई की इससे पूरे देश में हर्ष है। पाकिस्तान की जो ये नफरत वाली नीति है, जो घृणा की नीति है, अब उसको अपने गिरेबान में झांकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जो नफरत उसने फैलाई, उससे ना उसका भला होगा, ना उसके नागरिकों का। एक तरह उसे नफरत की नीति की राजनीति से बचना चाहिए। दुनिया से और देश से माफी मांगनी चाहिए। पीएम मोदी और सेना से किया आग्रह जीतू पटवारी ने पीएम मोदी और भारत की सैन्य ताकतों से आग्रह किया है, कहीं भी आतंकवादी छिपे हों, जो भारत की धरती पर नुकसान करते हों, उन्हें नेस्तोनाबूद कर दो, ताकि भविष्य में कभी भी कोई भी भारत माता पर प्रहार की हिम्मत ना कर सकें। पहलगाम में दुर्दांत घटना हमारे नागरिकों की हत्या नहीं थी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगे कहा कि पहलगाम की घटना केवल हमारे नागरिकों की हत्या नहीं थी, बल्कि वो भारत का मूल मर्म, प्रेम-भाईचारे, मोहब्बत के अस्तित्व पर प्रहार था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

HC ने टाइगर रिजर्व की सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर संचालित आरा मशीनों को हटाने के निर्देश किए जारी

जबलपुर मध्यप्रदेश के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पर्यावरणीय सुरक्षा को लेकर जबलपुर उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने टाइगर रिजर्व की सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर संचालित सभी आरा मशीनों और अन्य काष्ठ आधारित उद्योगों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश उमरिया निवासी सीमांत रैकवार द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया गया है। याचिका में कहा गया था कि उमरिया शहर के विनायक टाउन क्षेत्र में संतोष गुप्ता नामक व्यापारी द्वारा संचालित आरा मशीन से न केवल ध्वनि और वायु प्रदूषण फैल रहा है, बल्कि यह वन क्षेत्र के समीप नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही है। सीमांत रैकवार ने इसकी शिकायत वन विभाग और जिला प्रशासन से की थी, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने के कारण उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि न केवल संबंधित आरा मशीन नियमों का उल्लंघन कर रही है, बल्कि इस प्रकार के अन्य काष्ठ उद्योग भी बफर जोन के भीतर चल रहे हैं, जो पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा हैं। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि टाइगर रिजर्व की सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर स्थापित सभी आरा मशीनों और काष्ठ उद्योगों की जांच कर 90 दिनों के भीतर उन्हें बंद किया जाए। इसके साथ ही वन विभाग, पार्क प्रबंधन और जिला प्रशासन को कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। न्यायालय ने इस मामले में वन विभाग की निष्क्रियता पर भी नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "आप जंगलों को समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।" यह टिप्पणी इस बात को रेखांकित करती है कि वन संरक्षण को लेकर न्यायपालिका कितनी गंभीर है। यह आदेश भारत सरकार द्वारा 16 नवंबर 2016 को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर दिया गया है, जिसमें टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों पर प्रतिबंध के स्पष्ट निर्देश हैं। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी और उनके सहायक रुद्र प्रताप द्विवेदी ने प्रभावशाली पैरवी की।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32