विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक और बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात आईआईटी भिलाई सहित देश के पांच आईआईटी के शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता के विस्तार को मंजूरी विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक और बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार रायपुर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी घोषणा हुई। आईआईटी भिलाई के कैम्पस के विस्तार के साथ ही तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा अब आईआईटी भिलाई में अधिक छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईटी भिलाई के विस्तार के संबंध में की गई घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम है। उल्लखेनीय है कि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा देश के पांच नए आईआईटी संस्थानों, जिनमें छत्तीसगढ़ का आईआईटी भिलाई भी शामिल है, की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना का विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय केबिनेट के फैसले से आने वाले चार वर्षों में देशभर के 6,500 से अधिक छात्र प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकेंगे। खास बात यह है कि आईआईटी भिलाई में अब और अधिक सीटें होंगी, जिससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। इस फैसले से आईआईटी भिलाई कैम्पस के अवसंरचना विस्तार के साथ-साथ न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। शिक्षकों, कर्मचारियों और शोधकर्ताओं की भर्ती के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में आवास, परिवहन और अन्य सेवाओं की मांग भी बढ़ेगी।   आईआईटी भिलाई पहले से ही अपने स्थायी परिसर में कार्य कर रहा है, लेकिन इस विस्तार के बाद यह संस्थान अब और भी अधिक छात्रों के लिए शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनेगा।उल्लेखनीय है कि चार वर्षों में पूरे देश में छात्रों के लिए 13,687 सीटें उपलब्ध होंगी, जो अभी 7,111 हैं। इसका मतलब है कि 6,576 नई सीटों का इजाफा होगा। देश के जिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता के विस्तार की स्वीकृति दी गई है, इनमें भिलाई के साथ-साथ आंध्र प्रदेश (तिरुपति), जम्मू-कश्मीर (जम्मू), कर्नाटक (धारवाड़) और केरल (पालक्काड़) के आईआईटी  शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने इनके विस्तार के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जो साल 2025-26 से 2028-29 तक खर्च होगा। इसके अंतर्गत न केवल नई इमारतें और आधुनिक सुविधाएं बनाई जाएंगी, बल्कि 130 नए प्रोफेसर पदों का सृजन भी होगा, जिससे पढ़ाई और शोध का स्तर और मजबूत होगा। उद्योग अकादमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच नये अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क भी बनाये जा रहे हैं। recent visitors 39

भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट JF-17, बठिंडा में भी पाकिस्तानी जेट क्रैश

कश्मीर भारत की एयर डिफेंस ने कश्मीर में पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को मार गिराया है, जो कि चीनी JF-17 लड़ाकू विमान है. यह एक हल्का, एकल इंजन वाला मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जिसे चीन और पाकिस्तान ने मिलकर विकसित किया है. JF-17 थंडर का पहला प्रोटोटाइप 2003 में उड़ान भर चुका है और यह पाकिस्तान एयर फोर्स का मुख्य लड़ाकू विमान माना जाता है. क्या है इस विमान की खासियत JF-17 की कुल लंबाई लगभग 14.9 मीटर, पंखों की चौड़ाई 9.45 मीटर और ऊँचाई लगभग 4.77 मीटर है. इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 12,474 किलोग्राम तक पहुँच सकता है. यह विमान रूसी Klimov RD-93 या चीनी Guizhou WS-13 टर्बोफैन इंजन से सुसज्जित है, जो इसे लगभग Mach 1.6 (लगभग 1,910 किमी/घंटा) की अधिकतम गति प्रदान करता है. यह विमान 7 हार्डपॉइंट्स पर 1,500 किलोग्राम तक के विभिन्न प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है, जिसमें एयर-टू-एयर मिसाइलें, एयर-टू-ग्राउंड बम, और एंटी-शिप मिसाइलें शामिल हैं. इसके शस्त्रागार में चीनी PL-5, PL-12, PL-15 मिसाइलें और GPS गाइडेड बम शामिल हैं, जो इसे वायु और सतह दोनों प्रकार के लक्ष्यों पर प्रभावी ढंग से हमला करने की क्षमता प्रदान करते हैं. JF-17 में अत्याधुनिक एवियोनिक्स, कंप्यूटराइज्ड फ्लाइट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, डेटा लिंक और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम शामिल हैं, जो इसे उच्च युद्ध क्षमता प्रदान करते हैं. यह विमान मध्यम से कम ऊंचाई पर बेहतर मुकाबला करने में सक्षम है और इसकी रेंज लगभग 2,000 किलोमीटर है, जिससे यह लंबी दूरी की लड़ाइयों के लिए उपयुक्त बनता है. भारत की एयर डिफेंस की सफलता और बढ़ता तनाव भारत की एयर डिफेंस प्रणाली द्वारा पाकिस्तान के JF-17 थंडर फाइटर जेट को गिराने की घटना से दोनों देशों के बीच तनाव और सैन्य संकट और भी गहरा हो सकता है. यह न केवल भारतीय वायुसेना की क्षमताओं का प्रदर्शन है, बल्कि पाकिस्तान के लिए एक स्पष्ट संकेत भी है कि भारत किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधियों को गंभीरता से लेगा. इस महत्वपूर्ण सैन्य उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय वायुसेना की ताकत तकनीकी रूप से उन्नत विमानों को भी नाकाम कर सकती है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति और जटिल हो गई है. रात्रि में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए 7 मई को लगभग एक बजे ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ किया गया. पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई इस एयर स्ट्राइक में आतंकियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया गया. पाकिस्तानी सेना ने 6-7 मई की रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की, जिसमें 10 भारतीय नागरिकों की जान चली गई. इस हमले में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा, 38 लोग घायल हुए हैं, जो इस अंधाधुंध शेलिंग का शिकार बने. recent visitors 29

मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में पशुपालन से वार्ड वासियों का जनजीवन बेहाल, नगर पालिका प्रशासन मौन

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 11 में रह रहे नागरिकों की जिंदगी इन दिनों नारकीय होती जा रही है। बस स्टैंड क्षेत्र में खुलेआम हो रहे पशुपालन से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में गाय, भैंस, बकरियों को खुलेआम सड़कों के बीच बांध दिया जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पशुओं के मल-मूत्र से पूरे इलाके में बदबू फैली हुई है, जिससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए इस रास्ते से गुजरना अब खतरे से खाली नहीं है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्षा के निवासरत वार्ड में हो रहा है। बावजूद इसके, अभी तक कोई ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली है। स्थानीय लोग प्रशासन की इस उदासीनता से खासे नाराज हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब जागेगा नगरपालिका प्रशासन? वार्डवासियों ने कई बार शिकायतें दर्ज करवाई हैं, लेकिन प्रशासन वर्षों से मौन बैठा हुआ है। नागरिकों की मांग है कि जल्द से जल्द इन पशुओं को हटवाकर उचित स्थान पर रखा जाए और वार्ड की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि क्षेत्र में फिर से सामान्य जनजीवन बहाल हो सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब इस समस्या पर संज्ञान लेता है और उचित कार्यवाही करता है, या फिर वार्डवासी यूं ही समस्याओं के दलदल में फंसे रहेंगे। recent visitors 32

श्रीलंका में चल रही महिला त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा

नई दिल्ली श्रीलंका में चल रही महिला त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा है। सीरीज के पांचवें मैच में बुधवार को उन्होंने 89 गेंदों में शतक जड़ा जो भारत की किसी भी महिला बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज शतक है। जेमिमा रोड्रिग्स की 101 गेंदों में 123 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। रोड्रिग्स ने अपनी पारी में 15 चौके जड़े और एक छक्का लगाया। दीप्ति शर्मा ने 93 और स्मृति मंधाना ने 51 रन की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स का अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में यह दूसरा शतक है। 123 रन की उनकी पारी किसी भी भारतीय महिला क्रिकेटर की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी पारी है। इतना ही नहीं, यह भारत की किसी भी महिला क्रिकेटर की तरफ से वनडे इंटरनेशनल में तीसरा सबसे तेज शतक भी है। महिला क्रिकेट की बात करें तो वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है। उन्होंने 2018 में किंबरली में 136 रन की पारी खेली थी। भारत की तरफ से महिला क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी मंधाना के नाम है। उन्होंने इसी साल आयरलैंड के खिलाफ 70 गेंद में शतक पूरा किया था। दूसरा सबसे तेज शतक हरमनप्रीत कौर का है जिन्होंने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंद में सेंचुरी जड़ी थी। अब जेमिमा रोड्रिग्स ने 89 गेंद में शतक ठोककर भारत की तरफ से तीसरी सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बना दिया है। recent visitors 30

कोलकाता टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें बचे तीनों मुकाबले जीतने होंगे, खाते में 11 मैचों में इतने ही अंक हैं

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 का 57वां मैच आज यानी बुधवार 7 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। केकेआर वर्सेस सीएसके मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। चेन्नई की टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है, ऐसे में उनकी नजरें दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने पर होगी। ऐसे में उनका पहला शिकार केकेआर बन सकती है। कोलकाता के खाते में 11 मैचों में इतने ही अंक हैं। टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें बचे तीनों मुकाबले जीतने होंगे तभी वह अधिकतम 17 अंकों तक ही पहुंच पाएगी, वहीं एक मुकाबला हारने पर उनकी गाड़ी 15 पॉइंट्स पर रुक सकती है। तो आईए KKR vs CSK पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं- KKR vs CSK पिच रिपोर्ट जैसा कि पिछले कुछ सालों में रहा है इस सीजन भी ईडन गार्डन्स की पिचें बल्लेबाजी के लिए अच्छी रही हैं। हालांकि, कुछ मैचों में स्पिनरों के लिए थोड़ी मदद देखने को मिली। नरेन और चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों के लिए यहां काफी ग्रिप थी। आज के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है, स्पिनर्स इस मैच का रुख बदल सकते हैं। इस सीजन यहां 6 में से 4 मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। ऐसे में टॉस जीतकर दोनों कप्तान पहले बैटिंग ही करना चाहेंगे। ईडन गार्डन्स IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े मैच- 99 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 42 (42.42%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 56 (56.57%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 51 (51.52%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 47 (47.47%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2 प्रति विकेट औसत रन- 28.07 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 165.16 KKR बनाम CSK हेड टू हेड कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के हेड टू हेड की बात करें तो यहां सीएसके ने केकेआर पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। दोनों टीमों के बीच हुए 31 मुकाबलों में चेन्नई 19 तो कोलकाता 11 मैच जीती है। इस सीजन की यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। जब पहली बार सीएसके और केकेआर का आमना सामना हुआ था तो कोलकाता ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया था। recent visitors 41

एमपी में सांची दूध के रेट बढ़े:आज से दो रुपए प्रति लीटर महंगा; अमूल ने 6 दिन पहले बढ़ाए थे दाम

भोपाल मदर डेयरी और अमूल के बाद मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित दुग्ध संघ सांची का दूध भी 7 मई यानी आज से 2 रुपए लीटर महंगा हो गया है। डीटीएम 180 एमएल को छोड़कर सभी वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की है। 1 लीटर फुल क्रीम गोल्ड दूध 67 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। जिनके अग्रिम कार्ड 15 मई तक बन चुके हैं, उन्हें पुरानी दरों पर ही दूध मिलेगा। घी के दाम भी 20 रूपए प्रति लीटर बढ़े हैं, 1 लीटर 630 का होगा।  सांची दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है। दुग्ध संघ की ओर से नई कीमतें मंगलवार रात 12 बजे से लागू की गईं हैं। इधर, बढ़े दूध के दाम को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज से क्या होंगे दूध के दाम आज से प्रदेशभर में सांची दुग्ध संघ द्वारा दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। नई दरों के तहत अब फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 एमएल 33 रुपए से की जगह अब 34 रुपए में मिलेगा। फुल क्रीम दूध (गोल्ड) एक लीटर का रेट 65 से 67 रुपए कर दिया गया है। स्टेंडर्ड दूध (शक्ति) 500 एमएल 31 रुपए, टोण्ड दूध (ताजा) 500 एमएल 28 रुपए, डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 एमएल 26 रुपए और चाह दूध एक लीटर 60 रुपए में मिलेगा। अमूल भी बढ़ा चुका दूध के दाम सांची दूध की कीमतों में परिवर्तन के बाद दूध के पैकेटों पर छपी हुई पुरानी कीमतें रद्द मानी जाएंगी। बता दें कि, इससे पहले अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए थे। एक लीटर दूध पर 2 रुपए, जबकि आधा लीटर दूध पर एक रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं, मदर डेयरी इससे पहले दूध के दामों में इतनी ही बढ़ोतरी की थी। recent visitors 30

आपरेशन सिंदूर के बाद मायावती और अखिलेश ने सेना के पराक्रम की सराहना की

लखनऊ भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने सेना के शौर्य की सराहना की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की ’आपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई गौरवमय व सराहनीय। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पराक्रम की विजय होती है। उन्होंने एक्स पर कहा कि पराक्रमो विजयते! !!!!   बता दें कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारत ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है। recent visitors 33