कांकेर के अखिल सेन ने 12वीं में किया टॉप, हासिल किया 98.20 प्रतिशत

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. कांकेर जिले के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं में टॉप किया है. इस साल 12वीं का रिजल्ट 81.87 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 87.04% रहा था. सीएम ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है. यहां देख सकेंगे सीजी बोर्ड का रिजल्ट बता दें कि इस साल कक्षा 12वीं में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें से 81.87 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम (CGBSE CG Board Result 2025) सीजीबोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in, results.cgbse.nic.in, cg.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किया गया है. परीक्षार्थी यहां अपना रिजल्ट देख सकते हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

सुशासन तिहार 2025 में मंत्री टंकराम वर्मा समस्याओं के समाधान की दी गई जानकारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बोदरी नगर पालिका परिषद में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में शामिल होकर अपने आवेदन के निराकरण की जानकारी ली। उन्हें केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि संवाद से समाधान तक शिविर के उद्देश्य से आयोजित शिविर में जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।      राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार वंचितो और अंतिम छोर के व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने सभी लोगों को  योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने हितग्राहियों को किसान किताब का वितरण किया। हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। यहां 1478 आवेदनों में से 1410 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। शिविर में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।        शिविर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विभागीय योजना स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल प्रभारी और हितग्राहियों से चर्चा कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सोच है कि लोगों के घर, गांव तक पहुंचकर सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला गैस योजना आदि का लाभ शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए सरकार  लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी को शत प्रतिशत लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सरकार द्वारा नामांतरण की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया गया है। रजिस्ट्री के साथ ही अब नामांतरण भी हो जाएगा। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य समस्या के निदान के लिए है। लोगों की  समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां विभागीय स्टॉल भी लगाए गए हैं,  योजनाओं की जानकारी लेकर लोग पात्रतानुसार लाभ उठा सकते है।                           शिविर में खाद्य, श्रम, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य, परिवहन, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और हितग्राहियों को लाभान्वित किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम

रायपुर परीक्षा देने के बाद परिणाम का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों के लिए आखिरकार वह घड़ी आ ही गई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बतौर स्कूल शिक्षा मंत्री के रूप में आज दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित किया. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. पिछले सालों की तरह परिणाम देखने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए बोर्ड ने सर्वर को अपडेट कर लिया है. 2.40 लाख विद्यार्थियों ने दी 10वीं की परीक्षा कक्षा 10वीं में 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया है. वहीं परीक्षा के दौरान 16 नकल प्रकरण सामने आया है. 40 विद्यार्थियों का जांंच का प्रकरण है. 3.28 लाख विद्यार्थियों ने दी 12वीं की परीक्षा वहीं कक्षा बारहवीं में 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 6163 विद्यार्थियों का परीक्षा निरस्त किया गया है. पच्चीस नकल प्रकरण बना है, और वही पांच विद्यार्थी जांच प्रकरण के दायरे में हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

जंग छिड़ी तो आपके काम आएंगे ये 5 गैजेट्स

नई दिल्ली पहलगाम हमले के बाद हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि युद्ध की आहट अब सिर्फ सीमा पर नहीं, आपके शहरों तक गूंज रही है। भारत सरकार ने 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल का ऐलान किया है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आने वाले दिनों में ये मॉक ड्रिल असल युद्ध के हालात में बदलती है, तो किन हाई-इम्पैक्ट गैजेट्स को अपने साथ रखना समझदारी होगी? पहलगाम हमले के बाद हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि युद्ध की आहट अब सिर्फ सीमा पर नहीं, आपके शहरों तक गूंज रही है। भारत सरकार ने 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल का ऐलान किया है। इस दिन हवाई हमले के सायरन, बंकर की प्रैक्टिस और अलर्ट मोड आदि से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आने वाले दिनों में ये मॉक ड्रिल असल युद्ध के हालात में बदलती है, तो किन हाई-इम्पैक्ट गैजेट्स को अपने साथ रखना समझदारी होगी? आज हम ऐसे ही 5 गैजेट्स के बारे में बात करेंगे जो युद्ध जैसी आपात स्थिति में आपके “साइलेंट सोल्जर्स” की तरह काम आएंगे। सोलर पावर बैंक युद्ध जैसी आपात स्थिति में बिजली की आपूर्ति समय-समय पर ठप होती है। ऐसे में अगर आपके पास एक सोलर पावर बैंक हो, तो आपके कई काम बेहद आसान हो जाएंगे। इस पावरबैंक को बिजली से चार्ज नहीं करना पड़ता। यह पावरबैंक सूरज की रोशनी से चार्ज होकर आपके मोबाइल, टॉर्च या रेडियो जैसे गैजेट्स को बार-बार चार्ज कर सकता है। अगर आप एक अच्छी क्वालिटी का सोलर पावर बैंक खरीदते हैं, तो उसमें आपको 10,000–20,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इस तरह के पावर बैंक में आपको USB पोर्ट, टॉर्च और कभी-कभी डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर भी मिल जाते हैं। इस एक छोटे से गैजेट की मदद से आप अपने कई अलग-अलग जरूरी गैजेट चार्ज रख पाएंगे और आपकी कनेक्टिविटी भी नहीं टूटेगी। हैन्ड क्रैंक रेडियो युद्ध की स्थिति में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में सरकार जानकारी रेडियो पर देती है। युद्ध के हालात में अपने पास एक रेडियो रखना समझदारी हो सकता है। अगर आप रेडियो को चार्ज करने को लेकर चिंतित हैं, तो Hand Crank Radio आपके काम आ सकता है। इसमें एक ऐसा मकैनिज्म होता है जिसे आप हाथ से घुमा कर चार्ज कर सकते हैं। रेडियो से आप सरकारी अलर्ट, मौसम की जानकारी और सुरक्षा निर्देश आदि सुन सकते हैं। कुछ रेडियो में टॉर्च, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और सोलर पैनल जैसे फीचर भी होते हैं। इसे आप आसानी से जेब में भी रख सकते हैं। मुश्किल समय में सही जानकारी पाना बेहद जरूरी हो जाता है और ऐसे में रेडियो को अपने जरूरी गैजेट्स में शामिल कर लेना चाहिए। टैक्टिकल फ्लैशलाइट इसमें कोई शक नहीं कि आपात स्थिति में एक टॉर्च बेहद मददगार साबित हो सकती है। हालांकि एक साधारण टॉर्च से कहीं ज़्यादा मज़बूत टैक्टिकल फ्लैशलाइट होती है। इसकी रौशनी भी एक आम टॉर्च के मुकाबले काफी तेज होती है। इसे रात में रास्ता देखने और इशारा देने के काम में भी लिया जा सकता है। इस तरह की कुछ फ्लैशलाइट वाटरप्रूफ भी होती हैं और इनमें SOS मोड, स्टन मोड और बैटरी सेविंग ऑप्शन भी होते हैं। ये फ्लैशलाइट एलुमिनियम की बिल्ड के साथ आती हैं और गिरने या टकराने से जल्दी टूटती नहीं। मल्टीटूल किट एक मल्टीटूल में चाकू, कैंची, स्क्रूड्राइवर, ओपनर, और प्लास जैसी कई चीजें एक साथ होती हैं। युद्ध जैसी स्थिति में एक मल्टीटूल किट बेहद काम का साबित हो सकता है। यह एक पॉकेट साइज गैजेट होता है जो स्टेनलेस स्टील से बना होता है और इसे बहुत आसानी से फोल्ड या अनफोल्ड किया जा सकता है। कुछ मल्टीटूल में फायर स्टार्टर या ग्लास ब्रेकर को भी शामिल किया जाता है। आपके आपातकालीन बैग में इस एक चीज का होना बहुत जरूरी है। पोर्टेबल स्टोव युद्ध की स्थिति में हो सकता है कि गैस या बिजली की सुविधा न हो, तो ऐसे में एक पोर्टेबल स्टोव बहुत काम आ सकता है। यह छोटा गैस स्टोव होता है जो खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसमें चाय, सूप या सादा खाना आसानी से बना सकते हैं। यह हल्का और फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

ऑपरेशन सिंदूर पर क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन, वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘धर्मो रक्षति रक्षत, जय हिंद की सेना’

नई दिल्ली पहलगाम हमले का बदला भारत ने आज ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया। तीनों सेनाओं ने मिलकर यह अटैक लॉन्च कर पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तहस-नहस किया। सेना के इस शौर्य प्रदर्शन की हर जगह तारीफ हो रही है। ऐसे में क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और वरुण चक्रवर्ती समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने इस ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। आईए जानते हैं किसने क्या कहा- सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'एकता में निडर। शक्ति में असीम। भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं! जय हिंद।'   गौतम गंभीर ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘जय हिंद’ वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘धर्मो रक्षति रक्षत, जय हिंद की सेना’ वहीं वरुण चक्रवर्ती ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी हैशटैग ऑपरेशन सिंदूर और जय हिंद के साथ यही तस्वीर शेयर की। आपको बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंक ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' तहत भारत की ओर से यह सैन्य कार्रवाई की गई। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। रक्षा मंत्रालय ने देर रात एक बजकर 44 मिनट पर एक बयान में कहा, "कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए 'ऑपरेशन सिन्दूर' शुरू किया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

सीएम मोहन यादव का बयान: ये न्याय है, अब आतंकियों के चेहरे पर खौफ दिखना चाहिए

भोपाल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया. इस एयर स्ट्राइक को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा है कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वो होता है. पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने जो मुंहतोड़ जवाब दिया है, उससे पूरा देश गौरवान्वित है. वहीं सीएम मोहन यादव ने एक वीडियो भी जारी किया है.  जानिए सीएम ने क्या कहा? मोहन यादव ने कहा कि "प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह होता है, हमारी सेना ने भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान अपनी शक्ति संपन्न है, ये दिखा दिया कि सेना दुश्मनों से निपटने में सक्षम है. पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर आतंकवादी स्थान पर जो भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, उससे पूरा देश गौरवान्वित है. पूरा देश आनंद में है, ऑपरेशन सिंदूर इस नाम से ही स्पष्ट है सिंदूर पर हाथ लगाने वाले गलत निगाह दौड़ने वाले ऐसे लोगों को जिस ढंग से भारतीय सेना ने अपने इस ऑपरेशन का जवाब दिया वह दृश्य हमें अपने सामने दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम हर वह स्थान वह व्यक्ति जो भारत की तरफ गलत निगाह से देख रहा है, उसको मिट्टी में मिला देंगे. प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री गृह मंत्री सभी को बधाई, पूरे देश ने एकजुटता दिखाई थी, यह हमारे लिए गौरव की बात है, हम चट्टान की तरह खड़े हैं मध्य प्रदेश भी उन राज्यों में से है जो प्रधानमंत्री चाहेंगे वह वैसा करेंगे हम हर स्थिति में उनके साथ हैं." मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, "भारतीय सेना का पराक्रम और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व आज फिर से सामने आया है. पहलगाम में आतंकवादियों ने जिस तरह से कायराना हमला किया, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला करके उन्हें तबाह करने का काम भारतीय सेना ने किया है." भारतीय सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी इंडियन आर्मी ने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'ऑपरेशन सिंदूर…पहलगाम आतंकी हमला, न्याय हुआ, जय हिंद।' CM मोहन यादव ने इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए 'भारत माता की जय' लिखा। क्या बोले एमपी के मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री का काम है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह नया भारत है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लिखा 'धर्मो रक्षति रक्षितः' इंदौर के सुशील नथानियल की पत्नी क्या बोलीं? पहलगाम हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की भी जान चली गई थी. उनकी पत्नी जेनिफर ने कहा, 'वो जो चार आतंकवादी थे, उन्हें भी मारना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि आतंकियों के चेहरे पर खौफ आना चाहिए। जो उन्हें ये सब सिखा रहे हैं, उन्हें भी मारना चाहिए। जेनिफर ने कहा कि यह बदला अधूरा नहीं रहना चाहिए। लोगों ने जताई खुशी इस कार्रवाई के बाद देश भर में लोगों ने खुशी जताई है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सेना को बधाई दी है। सरकार ने कहा है कि वह देश की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकियों के 9 ठिकानों पर किए गए सटीक मिसाइल हमलों के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्साह का माहौल है.  मुस्लिम समुदाय ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए सुबह-सुबह चौराहों पर तिरंगा लहराया, एक-दूसरे को गले लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस ऐतिहासिक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की सराहना की. भोपाल के पुराने शहर, जहांगीराबाद और पीर गेट जैसे इलाकों में सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग तिरंगे झंडे लेकर सड़कों पर निकले. उन्होंने 'भारत माता की जय' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए. स्थानीय निवासी मोहम्मद आरिफ ने कहा, ''पाकिस्तान पर मिसाइलें गिरते देख दिल को सुकून मिला. यह सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है. पाकिस्तान को हर बार ऐसी ही मुंह की खानी होगी.'' एक अन्य निवासी रुखसार बानो ने कहा, ''हमारी सेना ने पहलगाम हमले का बदला लिया. हम सब भारतीय हैं और इस कार्रवाई पर गर्व करते हैं.'' लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर और गले मिलकर बधाई दे रहे थे. इस कार्रवाई को 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का जवाब माना जा रहा है, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे.    CM मोहन यादव का बयान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को बधाई दी. कहा, ''प्रधानमंत्री  मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं. हमारी सेना मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्तिशाली है, जो दुश्मनों को सबक सिखाने में सक्षम है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर करारा जवाब दिया. पूरा देश गौरवान्वित और आनंदित है. 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम स्पष्ट करता है कि सिंदूर पर हाथ डालने वालों और गलत निगाह रखने वालों को सेना ने जवाब दिया है.'' डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री के एक पुराने बयान को याद करते हुए कहा, ''मैं उस दृश्य को याद करता हूं, जब श्री मोदी ने कहा था कि भारत की ओर गलत निगाह डालने वाला हर स्थान और व्यक्ति मिट्टी में मिल जाएगा. यह परिणाम सबने देखा. मैं आतंकियों के खात्मे के इस प्रहार के लिए प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, सरकार, और पहलगाम हमले पर एकजुटता दिखाने वाले सभी भारतवासियों को बधाई देता हूं.'' उन्होंने आगे कहा, ''हम सभी PM मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. राज्य सरकार उनके हर कदम के साथ है. भारतीय वीरता का परचम फहराते हुए दुश्मनों को सबक सिखाया गया है, जो सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है. इस ऑपरेशन में किसी नागरिक को हानि नहीं हुई, केवल आतंकी ठिकाने निशाना बने. यह 56 इंच के साहस और सामर्थ्य को दर्शाता है.''   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र … Read more

ऑपरेशन सिंदूर : इंदौर से जम्मू और जोधपुर की फ्लाइट कैंसिल

 इंदौर इंदौर के जम्मू और और जोधपुर जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। यह दोनों ही फ्लाइट इंदौर से सुबह रवाना होती हैं। यह सूचना एयरलाइंस ने यात्रियों को भेजे गए मैसेज और जारी की गई एडवाइजरी में दी है। हालांकि सुबह फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलने तक कुछ यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। ऐसे में यहां पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। वे एयरलाइंस से अपने रिफंड की मांग करने लगे और कुछ ने तो अपनी यात्रा कुछ समय बाद में करने का मन बनाते हुए टाल दी। इंडिगो की सुबह की है दोनों उड़ानें इंदौर से इंडिगो एयरलाइंस की सुबह के समय पर जम्मू और जोधपुर के लिए दो उड़ानें हैं। पहली जम्मू के लिए सुबह 9 बजे है जो कि दो घंटे बाद सुबह 11 बजे जम्मू पहुंचाती है। वहीं, दूसरी जोधपुर के लिए सुबह 10.40 बजे है जो कि सुबह 1 घंटा 50 मिनट बाद 12.20 बजे जोधपुर पहुंचाती है। इन दोनों ही फ्लाइट को बुधवार को कैंसिल कर दिया गया।  यात्रियों को मिलेगा रिफंड या अगली फ्लाइट     ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद एहतियात के तौर पर देशभर में 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट के संचालन को कैंसिल किया है। इसमें इंदौर की भी दो फ्लाइट जम्मू और जोधपुर की प्रभावित हुई है। इसके यात्रियों को एयरलाइंस की तरफ से दो तरह की सुविधा मिल सकेगी। इसमें टिकिट कैंसिल करवाने पर जहां पूरा रिफंड मिल पाएगा तो दूसरे विकल्प के तौर पर वे इसी कंपनी की फ्लाइट बाद के समय के लिए बुक कर सकते हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की लग गई भीड़ इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह फ्लाइट से रवाना होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए। असल में दोनों ही फ्लाइट के समय में 1 घंटा 40 मिनट का ही अंतर था तो ऐसे में दोनों ही फ्लाइट के यात्री लगभग एक ही समय पर एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। इसके बाद जब वे काउंटर पर पहुंचे तो वहां पर उन्हें फ्लाइट के कैंसिल होने की जानकारी मिली। ऐसे में यात्रियों ने पहले तो दूसरी कंपनी की फ्लाइट से इन शहरों के लिए फ्लाइट टिकिट देने की मांग रखी। जिसे एयरलाइंस ने मना कर दिया। इसके बाद एयरलाइंस ने उन्हें रिफंड व अन्य नियमों की जानकारी दी। श्रीनगर की वाया दिल्ली उड़ान भी कैंसिल बताया गया कि इंदौर से दिल्ली होते हुए श्रीनगर के लिए भी उड़ान जाती है। श्रीनगर तक जाने के लिए जिन यात्रियों ने टिकट खरीदे थे। वे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। इंदौर से फ्लाइट रात को दिल्ली के लिए रवाना होती है और वहां से सुबह पांच बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरता है। श्रीनगर, जम्मू के अलावा लेह, चंडीगढ़,बीकानेर, जोधपुर, अमृतसर भुज और जामनगर की उड़ानें भी निरस्त हुई है,क्योकि यह शहर पाकिस्तान के सीमा के करीबी शहरों में शामिल है। एयरलाइंस कंपनियों ने गुरुवार सुबह एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल सिर्फ बुधवार की उड़ानें निरस्त की गई है। सीमावर्ती विमानतलों पर उड़ानों का संचालन बंद है। वहां जाने वाले विमान दूसरे शहरों में भी जाते है, इस कारण देश के अन्य शहरों की उड़ानें प्रभावित हुई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37