रक्षा मंत्रालय के एमईएस के नए महानिदेशक के रूप में पदभार पी.सी. मीणा ने ग्रहण किया

नई दिल्ली रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सैन्य अभियंता सेवा (एमईएस) के नए महानिदेशक (कार्मिक) के रूप में पदभार पी.सी. मीणा ने ग्रहण किया । पी.सी. मीणा, भारतीय रक्षा अभियंता सेवा (आईडीएसई) संवर्ग के अधिकारी हैं और एमईएस में कार्यरत हैं, जो रक्षा मंत्रालय के लिए निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण करता है। पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए, मीणा ने पोस्टिंग और स्थानांतरण में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “अधिकारियों की नियुक्ति उनकी उपयुक्तता के आधार पर की जाएगी।” उन्होंने समय पर पदोन्नति के महत्व पर बल देते हुए कहा, “अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति एक अनुकूल वातावरण में होनी चाहिए।” एमईएस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, मीणा ने कहा, “एमईएस भारत की अग्रणी निर्माण संगठनों में से एक है, जो सशस्त्र बलों के लिए रनवे, हैंगर और जटिल संरचनाओं का निर्माण करता है। भविष्य में, ये परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित होंगी और भारतीय सेनाओं के मानकों के अनुरूप निष्पादित की जाएंगी।” मीणा ने इससे पहले चेन्नई में अतिरिक्त महानिदेशक (परियोजनाएं), मुंबई में मुख्य अभियंता (नौसेना), अहमदाबाद में कमांडर वर्क्स इंजीनियर, और नई दिल्ली तथा बेलगाम में गैरीसन इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। मुंबई में मुख्य अभियंता के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, एमईएस ने सरकारी क्षेत्र में सबसे ऊंची इमारत, एक जी+62 भवन, के निर्माण की शुरुआत की थी। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के फुलवारा (पाइपेट) गांव के मूल निवासी, मीणा ने 1989 में कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज, कोटा से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। उसी वर्ष, उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित भारतीय अभियंता सेवा परीक्षा के माध्यम से एमईएस के लिए चयन प्राप्त किया और 1989 बैच के अधिकारी के रूप में सेवा में शामिल हुए। recent visitors 52

आशीष नेहरा ने मैच के दौरान ‘खेल भावना’ का उल्लंघन किया, लगा जुर्माना, BCCI ने हार्दिक पांड्या को भी सुनाई सजा

नई दिल्ली MI vs GT रोमांचक मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी पूरी टीम सहित गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर कड़ी कार्रवाई की है। आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार आशीष नेहरा ने मैच के दौरान 'खेल भावना' का उल्लंघन किया, वहीं हार्दिक पांड्या एक बार फिर स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए हैं। दूसरी बार स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान समेत पूरी टीम पर जुर्माना लगाया गया है। IPL की प्रेस रिलीज के अनुसार, “मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 56 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी। चूंकि यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत सीजन का उनकी टीम का दूसरा अपराध था, इसलिए पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर और कन्कशन सब्सटीट्यूट सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया। गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। उन्होंने अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया – जो खेल की भावना के विपरीत आचरण से संबंधित है – और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।” कैसा रहा MI बनाम GT मैच? टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने विल जैक्स के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जैक्स के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 और कोर्बिन बॉश ने 27 रनों की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई मुंबई का बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। गुजरात के लिए साई किशोर ने 2 विकेट चटकाए, वहीं बाकी गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। बारिश से बाधित इस मैच में गुजरात ने 19 ओवर में 147 (DLS) रनों को हासिल कर जीत दर्ज की। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। recent visitors 30

ऑपरेशन सिंदूर: राहत और बचाव कार्यों को लेकर हनुमानगढ़ में होगा अभ्यास

हनुमानगढ़ हनुमानगढ़-भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए हनुमानगढ़ जिले में जिला प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में एक व्यापक मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू की गई हैं। इसमें विभिन्न प्रशासनिक, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। एसडीआरएफ की टीम ने आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वस्तुओं का प्रशिक्षण भी किया गया। बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध जैसे हालातों में आम जनता की सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का मूल्यांकन करना है। कल मॉक ड्रिल के समय मौके पर जिला कलेक्टर काना राम, एसपी अरशद अली, एसडीआरएफ, चिकित्सा विभाग, नगर परिषद, अग्निशमन विभाग और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें मौजूद रहेंगी। मॉक ड्रिल के दौरान युद्ध की स्थिति में आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत शिविर स्थापित करने, घायल व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता देने और संचार व्यवस्था बनाए रखने जैसे विभिन्न परिदृश्यों पर अभ्यास किया जाएगा। जिला कलेक्टर काना राम ने सभी विभागों को निर्देश दिए है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।   recent visitors 42

Vivo जल्द भारत में लॉन्च करेगा Vivo X200 FE

नई दिल्ली Vivo जल्द अपना कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन Vivo X200 FE भारत में लॉन्च कर सकता है। लीक्स में निकल कर आ रही जानकारी से पता चला है कि यह इसी साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है। यह फोन चीन में अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुआ था। इससे पहले आशंका थी कि Vivo भारत में Vivo X200 Pro Mini को लॉन्च करेगा लेकिन भारत में Vivo की ओर से Vivo X200 FE को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Vivo X200 and X200 Pro से नीचे के मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। SmartPrix ने अपनी एक रिपोर्ट में इस फोन के कुछ फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर जानकारी पेश की है। Vivo X200 FE के संभावित फीचर्स रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस फोन के दो स्टोरेज वैरिएंट देखने को मिलेंगे। यह 12GB+256GB स्टोरेज और 16GB+512GB स्टोरेज के साथ आएगा। यह Vivo का एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होने वाला है। इसमें 6.31-इंच की LTPO 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाला पैनल होगा। ये फोन MediaTek Dimensity 9300+ के साथ लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी गई है कि कंपनी इस प्रोसेसर की जगह Dimensity 9400e का इस्तेमाल भी कर सकती है। MediaTek Dimensity 9300+ के मुकाबले Dimensity 9400e चिपसेट ज्यादा बेहतर है। Vivo X200 FE के संभावित कैमरा फीचर्स Vivo X200 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP का 3X टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा होगा। वहीं X200 FE के अन्य फीचर्स में IP68/69 रेटिंग, 6,500mAh की बड़ी बैटरी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 90W फ़ास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा फोन में ढ़ेरों AI फीचर्स भी मिलेंगे। कीमत और लॉन्च डेट Vivo X200 FE के जुलाई में आने की उम्मीद है। वहीं इसके दोनों वेरिएंट 50,000 से 60,000 रुपये के बीच उपलब्ध होंगे। ऐसे में इस कॉम्पैक्ट फोन को लेकर लोगों के बीच क्रेज दिखने को मिल सकता है। recent visitors 53

‘जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करे, मैं अपनी सेना की रक्षा और सफला के लिए प्रार्थना करती हूं: कंगना

मंडी कंगना रनौत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और अपना समर्थन दिखाया है। कंगना रनौत ने लिखा, ‘उन्होंने कहा था मोदी को बता दो और मोदी ने इनकाे बता दिया। #ऑपरेशन सिंदूर।’ इसके बाद, कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आर्मी द्वारा शेयर किया गया वीडियो पोस्ट किया। कंगना ने लिखा, ‘जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करे। मैं अपनी सेना की रक्षा और सफला के लिए प्रार्थना करती हूं।’ दो वीडियो शेयर करने के बाद कंगना ने भाजपा फॉर इंडिया द्वारा शेयर किया गया पोस्ट री-शेयर किया। उस पोस्ट में नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनी हुई है और उसके ऊपर लिखा हुआ है, ‘पहचान करो, ढूंढो और दंडित करो।’ कंगना के अलावा अक्षय कुमार ने भी अपना समर्थन दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पोस्ट शेयर कर ‘जय हिंद, जय महाकाल’ लिखा है। वहीं सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। जीरो टॉलरेंस। पूर्ण न्याय।” वेट्टैयान' अभिनेता ने एक्स पर लिखा, “लड़ाकू की लड़ाई शुरू हो गई है… मिशन पूरा होने तक कोई रोक नहीं! पूरा देश आपके साथ है @PMOIndia @HMOIndia #ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद।” recent visitors 42

बिजुरी पुलिस द्वारा अवैद्य शराब का परिवहन करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही कर किया 62000/- रुपये का मशरुका जब्त

अनूपपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर मोती उर्र रहमान जी के द्वारा अवैद्य गतिविधियों एवं अवैद्य कारोबार करने वालो पर कडी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मो. इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमति आरती शाक्य के मार्गदर्शन मे थाना बिजुरी मे दिनांक 05.05.25 को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना कि आरोपी राजेश लकडा अपनी टी व्हीएस जूपिटर स्कूट क्र सीजी 16 सीटी 3928 मे  अवैद्य शराब कोरजा तिराहे के पास बिजुरी मे बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा है सूचना पर बिजुरी पुलिस द्वारा कोरजा तिराहे के पास रेड की कार्यवाही कर आरोपी राजेश लकडा पिता बहादुर लकडा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम झीमर पौराधार थाना रामनगर के पास से प्लास्टिक की  ट्यूब ,ब्लेडर मे 20 लीटर हाथ भट्ठी की देशी महुआ शराब तथा एक टीव्हीएस जूपिटर स्कूटी रजिस्ट्रेशन क्र. सीजी 16 सीटी 3928 को कुल मशरुका 62000/- रुपये का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अप. 137/25 धारा 34(1) आब एक्ट का कायम कर  विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास सिंह ,सउनि उदय प्रजापति आर. 349 रामनिवास गुर्जर ,अप. 304 रवि सिह की उल्लेखनीय भूमिका रही recent visitors 38

Mock drill : ग्वालियरआईटीआई तिराहे पर स्कूल बस से अमोनिया गैस से भरा टैंकर टकराया

ग्वालियर ग्वालियर में बस-टैंकर की टक्कर को लेकर मॉक ड्रिल की गई। इंदौर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में हमले किए गए। इसमें बताया गया कि गोला का मंदिर आईटीआई तिराहे पर स्कूल बस से अमोनिया गैस से भरा टैंकर टकराया। इसके बाद पुलिस, एयर फोर्स, एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ ने मिलकर रेस्क्यू किया। इसके लिए आईटीआई चौराहे से बिरला हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। वहीं, इंदौर में एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में छप्पन दुकान इलाके में मॉक ड्रिल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को आपदा प्रबंधन, आतंकी हमले जैसी आपात स्थिति और सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के महत्व की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के लिए एमपी के 5 शहर चुने दरअसल, देशभर समेत मध्यप्रदेश के भी 5 शहरों- भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और कटनी में आज मॉक ड्रिल की जानी है।केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के सभी राज्यों में होने वाली मॉक ड्रिल के लिए एमपी के इन 5 शहरों को चुना गया है। मॉक ड्रिल से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबंधित जिलों के संभागायुक्त, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी कर चुके हैं। इन शहरों में होमगार्ड, एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और पुलिस के जवान मॉक ड्रिल करेंगे। शाम 4 बजे से सायरन के जरिए खतरे की सूचना, ब्लैक आउट, प्रमुख सरकारी और गैर सरकारी इमारतों को सुरक्षित रखने, दुर्घटना की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने जैसी गतिविधियों की ड्रिल की जाएगी। 'दुश्मन की किसी भी गतिविधि का दिया जाएगा जवाब' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वर्तमान माहौल को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संदेश आया है। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में मॉक ड्रिल होने वाली है। आगे चलकर राज्य के बाकी जिलों में भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि पूरे देश में एकजुटता के साथ दुश्मन की किसी भी गतिविधि का सावधानी के साथ जवाब दिया जा सके। राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए जो-जो हो सकता है, हम सब करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और एसपी को निर्देश जारी इस संबंध में जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और एसपी को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि देश के 244 शहरों में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। recent visitors 31