जंग के सायरन के साथ आज भोपाल में होगी मॉक ड्रिल, 4 से रात 8 बजे तक ब्लैकआउट

 भोपाल भोपाल में  आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा के पूर्वाभ्यास के तहत बुधवार को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मॉकड्रिल के दौरान शहर के पूर्व निर्धारित दो स्थानों पर आपात स्थितियों का काल्पनिक निर्माण किया जाएगा। शाम लगभग 7:30 से 7:42 मिनट तक शहर में ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट की शुरुआत दो मिनट तक बजने वाले रेड अलर्ट सायरन से होगी, जिसकी आवाज़ ऊंची-नीची होगी। इस सायरन के बजते ही सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय और संस्थानों की सभी लाइटें बंद कर दें। सड़क पर चल रहे वाहन चालक भी अपने वाहन को रोकें और हेडलाइट-ब्रेकलाइट बंद रखें। ब्लैकआउट समाप्त होने का संकेत ग्रीन अलर्ट सायरन के माध्यम से दिया जाएगा, जो एक समान आवाज में बजेगा। इसके बाद सामान्य स्थिति में लौटते हुए लाइट्स चालू की जा सकती हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भोपाल ने नागरिकों से अपील की है कि यह मॉकड्रिल केवल एक पूर्वाभ्यास है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह से बचें। इस दौरान शहर की सभी सामान्य गतिविधियाँ जारी रहेंगी। नागरिकों का सहयोग प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। साईरन (रेड अलार्म) बजने पर यह करना होगा जिला प्रशासन की तरफ दी गई जानकारी के अनुसार आज लगभग 7.30 बजे से 7.42 मिनिट तक ब्लैकआउट किया जायेगा. ब्लैक आउट प्रारंभ करने के लिये रैड अलर्ट साइरन (कम ज़्यादा आवाज़ में) दो मिनिट तक बजाया जायेगा।  रैड अलर्ट साइरन बजने पर सभी नागरिक अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करना होगा। सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट को भी बंद रखा जायें। 7.42 बजे ग्रीन अलर्ट साइरन (एक समान आवाज मे) बजेगा. *ग्रीन अलर्ट साइरन“आल क्लीयर सिग्नल” है. इस साइरन के बजने के बाद लाइट्स आन की जा सकती हैं.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल 7 मई को, नागरिकों को आपात स्थिति में बचाव के तरीके सिखाने का प्रयास

सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल 7 मई को, नागरिकों को आपात स्थिति में बचाव के तरीके सिखाने का प्रयास कलेक्टर-एसपी ने की मॉक ड्रिल तैयारी की समीक्षा बिलासपुर बिलासपुर सहित संपूर्ण देश में कल यानी 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जायेगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को आपात स्थिति में बचाव और प्रतिक्रिया के तरीकों के बारे में जागरूक करना है। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने आज मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर मॉक ड्रिल की तैयारी की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि मॉक ड्रिल से किसी को दहशत में आने की कतई जरूरत नहीं हैं। आपदा की स्थिति में लोग कैसे व्यवहार करें और क्या उपाय करें कि कम से कम क्षति पहुंचे। इसके लिए लोगों को तरीका बताकर जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। बैठक में जिले में स्थित महत्वपूर्ण संस्थान जैसे एनटीपीसी, एसईसीएल, एयरपोर्ट, रेलवे सहित अधिकारी एवं सुरक्षा से जुड़े संस्थान जैसे एनसीसी, एनएसएस, होम गार्डस, रेडक्रास सोसायटी आदि उपस्थित थे।       मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया जायेगा। इसके अलावा ब्लेक आउट की स्थिति में बिजली प्रबंधन का अभ्यास भी किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए लोग हमेशा तैयार रहें। अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके बारे में बताएं कि किस तरह की आपदा में किस तरीके से बचाय किया जाये। मॉक ड्रिल के पहले लोगों को बता दिया जाए कि यह केवल रिहर्सल है। वास्तविक घटना से इसका कोई लेना देना नहीं है ताकि वे किसी तरह के पैनिक स्थिति में न आएं।        एसएसपी ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं के मॉक ड्रिल का तौर-तरीका अलग होगा। उन्होंने स्वयं सेवकों, एनसीसी, एनएसएस, पूर्व सैनिकों की लिस्टिंग किये जाने पर जोर दिया। मॉक ड्रिल क्यों और कैसे किया जाये, इसके बारे में लोगों को बताया जाये। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया अथवा अन्य किसी भी स्रोत से प्रसारित अफवाहों पर ध्यान नहीं दिये जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसे सभी लोग सामान्य तैयारी के रूप में लें। जब हम पहले से तैयार रहें तो क्षति कम होगी। कलेक्टर ने केन्द्र सरकार की बड़ी संस्थानों को विशेष रूप से सतर्क रहने एवं सुरक्षा एसओपी का नियमित रूप से पालन करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के लिए 7 मई को कोई समय विशेष निर्धारित नहीं है। लोग अपनी सुविधा अनुसार इस दिन इसका आयोजन कर सकते हैं। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल,जिला कमाण्डेन्ट दीपांकुर नाथ, रेडक्रास सोसायटी के समन्वयक सौरभ सक्सेना भी उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक ने की समीक्षा बैठक

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक ने की समीक्षा बैठक अधोसंरचना कार्य, सेफ्टी एवं ट्रेन पंक्चुवेलिटी पर हुई चर्चा  भोपाल    पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में को-आर्डिनेशन रिव्यु मीटिंग सम्पन्न हुई। इस बैठक में अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर श्री एम विजय कुमार, प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री गुरिंदर मोहन सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधल श्री कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस डी पाटीदार, प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर श्री मुकेश, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम, एस हाशमी सहित मुख्यालय के अन्य विभाग के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे। इसके आलावा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा के मंडल रेल प्रबंधक भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में सेफ्टी, पंक्चुवेलिटी, रेलगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन पर जोर देने पर बात हुई। इसके साथ ही अधोसरंचनात्मक कार्यों की समीक्षा, अमृत स्टेशनों के पुर्नविकास, रेल मदद, माल ढुलाई से आय की वृद्धि जैसे अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।     महाप्रबंधक ने पश्चिम मध्य रेलवे में चल रही रेल परियोजनाओं और अन्‍य विकासात्‍मक अधोसरंचना कार्यों के निर्धारण, समाप्‍ति क्रियान्‍वयन और प्रगति के लिए पश्चिम मध्य रेल के पूंजी व्‍यय योजना पर विस्‍तार से चर्चा की।     महाप्रबंधक ने कहा कि संरक्षा पश्चिम मध्य रेलवे की प्राथमिकता हैं। उन्होंने ने संरक्षा एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने संरक्षा से सम्बंधित सुधारों को योजनाबद्ध तरीके से पालन करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही रेलपथों, वेल्‍डों के अनुरक्षण मानकों को बेहतर बनाने तथा मानसून के तहत संरक्षा के मानकों के दिशा-निर्देशों के नियमों का पालन सुनिश्चित करने जैसे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रेलगाड़ियों की पंक्चुअलिटी मॉनिटर करने, एवं ट्रेनों की स्पीड सबंधी कार्यों तथा सेफ्टी पर जोर देने की बात कही। मीटिंग के दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि ओरजिनेटिंग रेवन्यू बढ़ाने के हेतु कारगर उपायों पर ध्यान दिया देने की आवश्यकता है। इसके अलावा स्टेशन पुनर्विकास अधोसरंचना निर्माण कार्यो में तेजी लाने और समयसीमा में पूर्ण करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन रि-डेवलपमेंट के कार्यो में तेजी लाने और समयसीमा में पूर्ण करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि यात्री सुविधाओं के तहत रेल मदद एनालिसिस पर विशेष जोर देने की जरुरत है।     उन्‍होंने मंडलों को निर्देश दिए कि वे रेलगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन के लिए संरक्षा अभियानों का अनुपालन सुनिश्चित करें और जहां भी जरूरी हो वहां कर्मचारियों को परामर्श दें। उन्‍होंने कहा कि सिग्‍नलों, रेल फ्रेक्‍चरों और रेल वेल्‍डों की व्‍यापक निगरानी की जानी चाहिए। उन्‍होंने रेल परिचालन में मानव विफलता को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटनाएं न हों इसके लिए ड्यूटी पर सतर्क रहें।      श्रीमती बंदोपाध्याय ने विभागीय प्रमुखों और मंडल रेल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे सुरक्षा एवं संरक्षा और यात्री सुविधाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समय से ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित करे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

कृषि और उससे जुड़े विभागों के अधिकारी टीम वर्क के रूप में करें काम – कमिश्नर

कृषि और उससे जुड़े विभागों के अधिकारी टीम वर्क के रूप में करें काम – कमिश्नर कमिश्नर ने सीधी में अधिकारियों और कर्मचारियों को खेती को उन्नत बनाने का दिया मंत्र सीधी    खेती को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि और उससे जुड़े विभागों की संभागीय प्रशिक्षण बैठक सीधी के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि को आधुनिक बनाना आवश्यक है। खेती के साथ-साथ किसान उद्यानिकी, पशुपालन तथा मछली पालन जैसे व्यवसाय अपनाकर भी समृद्धि बन सकते हैं। इसके लिए कृषि और उससे जुड़े विभागों के अधिकारियों को टीम वर्क के रूप में काम करना है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मछली पालन विभाग के संभाग, जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर के कर्मचारी एक-दूसरे के विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी रखें। हम सबका प्रमुख लक्ष्य किसानों का कल्याण करना है। जब किसानों से भेंट करें तो उन्हें अपने विभाग की योजनाओं और कार्यक्रम के साथ-साथ सहयोगी विभाग के कार्यों की भी जानकारी दें। इससे किसानों के मन में आपके प्रति विश्वास और सम्मान कई गुना बढ़ जाएगा।          कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं का निरंतर प्रचार-प्रसार करें। जानकारी के अभाव में किसान योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। विकास की दौड़ में जो किसान सबसे पीछे है उस तक योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करें। कृषि विभाग के अधिकारी उद्यानिकी और पशुपालन विभाग के कार्य को भी अपना ही काम समझें। दूसरों का कार्य करने और खुले मन से सहयोग करने पर जो सुख मिलता है उसे केवल महसूस किया जा सकता है। उप संचालक कृषि विभागीय योजनाओं तथा अन्य विभागों की जानकारी प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाएं। जिला और संभाग स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी जुड़कर एक दूसरे से संवाद और संपर्क में रहें। विभागीय योजनाओं की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें। सबके समन्वित प्रयासों से ही खेती में उन्नति होगी। पूरे विन्ध्य क्षेत्र में खाद्यान्न के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों, पशुपालन और मछलीपालन की अपार संभावनाएं हैं।     बैठक में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने कहा कि जिस तरह क्रिकेट और फुटबाल की टीम हर खिलाड़ी के योगदान से विजय प्राप्त करती है उसी तरह कृषि और उससे जुड़े विभागों के कर्मचारी मिलकर प्रयास करके खेती को बेहतर बनाएं। दूसरों के कार्य को भी अपनी जिम्मेदारी समझें।          बैठक में संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि जब हम एक-दूसरे के साथ सहयोग करेंगे तो ग्रामीण क्षेत्र में हमारी पहुंच कई गुना बढ़ जाएगी। विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी हो जाएगा। इसके लिए किसी अतिरिक्त प्रयास की भी आवश्यकता नहीं होगी। जब हम किसान से भेंट करें तो उसे अपने विभाग की योजनाओं के साथ-साथ अन्य विभागों के कार्यों से भी अवगत कराएं। उप संचालक मछलीपालन डॉ अंजना सिंह ने कहा कि संभागीय बैठकों में पूरे संभाग में कृषि और उससे जुड़े विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रेरित किया है। हम एक-दूसरे से सहयोग करके खेती को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।    उप संचालक कृषि संजय श्रीवास्तव ने बैठक के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में संभागीय कृषि यंत्री एसके नरवरे, उप संचालक पशुपालन डॉ एसके सिंह तथा कृषि और उससे जुड़े विभागों के संभागीय, जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

हायर सेकेंडरी स्कूल भीम डोंगरी का रिजल्ट रहा सराहनी

मंडला जिले के दूरस्थ अंचल में बसे विकासखंड मवई का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  भीम डोंगरी के छात्रों का हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा में सराहनी रिजल्ट रहा है यहां पर्याप्त टीचर न होने के बावजूद भी बच्चों की मेहनत  वा प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन के कारण आज स्कूल  का नाम जिले एवं प्रदेश में  रोशन है । अनुशासित बच्चे एवं प्रभारी प्राचार्य प्रदीप पटेल का बच्चों के प्रति लगनशीलता एवं अनुशासन  के  कारण बिना कोचिंग पढ़ाई कर अपनी पहचान बनाए हुए हैं, पूर्व में भी लगातार दो वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीम डोंगरी का100% रिजल्ट रहा है । हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अनुराग झारिया जीव विज्ञान संकल्प में 90%  एवं हाई स्कूल में अभिषेक बंजारा ने परीक्षा में 91% लकार  स्कूल एवम अपने माता पिता का नाम रोशन किए हैं।भीम डोंगरी में हायर सेकेंडरी में दर्ज छात्र 136 प्रविष्टि 135 पास 132 कुल प्रतिशत 97.7 प्रतिशत रहा है ,इसी प्रकार हाई स्कूल  दर्ज 73 प्रविष्टि 73 पास  72 रिजल्ट 98.6.2  ,,%रहा है इस   उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण वहां के प्राचार्य समस्त स्टाप एवं ग्रामीणों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

MP में 10 मई तक बदला रहेगा मौसम, भोपाल-ग्वालियर सहित आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्‍य प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। कहीं आंधी तो कहीं बारिश का दौर जारी है। कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 4 दिन यानी 10 मई तक ओले-बारिश और आंधी का सिस्टम एक्टिव रहेगा। आज बुधवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में तेज आंधी चलेगी, जबकि इंदौर में बारिश हो सकती है। तीन जिले- अलीराजपुर, धार, झाबुआ में ओले गिर सकते हैं। जिन जिलों में बुधवार को मौसम बदला रहेगा, उनमें शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा से अधिक रह सकती है। श्योपुर, मुरैना, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, नरसिंहपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और डिंडौरी भी आंधी-बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 10 मई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बुधवार को मौसम बदला रहेगा, उनमें शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा से अधिक रह सकती है। श्योपुर, मुरैना, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, नरसिंहपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और डिंडौरी भी आंधी-बारिश होगी। इससे पहले मंगलवार को भी प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहा। इंदौर में करीब एक इंच बारिश हो गई। लगातार तीसरे दिन इंदौर में तेज बारिश हुई। बदले मौसम की वजह दिन के तापमान में खासी गिरावट आई। मंगलवार को एक भी शहर ऐसा नहीं रहा, जब दिन का तापमान 40 डिग्री या इसके पार पहुंचा हो। प्रदेश में सबसे गर्म नरसिंहपुर और खजुराहो रहे। यहां तापमान 39.4 डिग्री रहा। मंडला में 39 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 32.5 डिग्री, भोपाल में 34.6 डिग्री, इंदौर में 32.4 डिग्री, ग्वालियर में 35.4 डिग्री और जबलपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां 32 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम में 32.2 डिग्री, गुना में 32.5 डिग्री और शाजापुर में तापमान 32.7 डिग्री रहा। इंदौर में तीसरे दिन भी तेज बारिश, एक इंच दर्ज इससे पहले मंगलवार को भी प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहा। इंदौर में करीब एक इंच बारिश हो गई। लगातार तीसरे दिन इंदौर में तेज बारिश हुई। बदले मौसम की वजह दिन के तापमान में खासी गिरावट आई। मंगलवार को एक भी शहर ऐसा नहीं रहा, जब दिन का तापमान 40 डिग्री या इसके पार पहुंचा हो। सबसे गर्म नरसिंहपुर और खजुराहो रहे। यहां तापमान 39.4 डिग्री रहा। मंडला में 39 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 32.5 डिग्री, भोपाल में 34.6 डिग्री, इंदौर में 32.4 डिग्री, ग्वालियर में 35.4 डिग्री और जबलपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां 32 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम में 32.2 डिग्री, गुना में 32.5 डिग्री और शाजापुर में तापमान 32.7 डिग्री रहा। इसलिए प्रदेश में ऐसा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 10 मई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मई में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। मई में बारिश का भी ट्रेंड रहता है। इस बार मई की शुरुआत में ही मौसम बदला हुआ है। पहले ही दिन कई जिलों में बारिश हुई। इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी मौसम विभाग की मानें तो मई महीने में ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी और विदिशा जिलों में पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ मालवा-निमाड़ के कुछ शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भोपाल में पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जबकि इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी पारा इतना रह सकता है। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। यहां पारा 46-47 डिग्री के बीच पहुंचने का अनुमान है। इस बार ऐसा रहा अप्रैल का महीना अप्रैल के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही। दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओले और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहा। तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहा। कई जिलों में लू भी चली। वहीं, आखिरी सप्ताह में प्रदेश में ओले, बारिश का दौर शुरू हो गया। 25 अप्रैल के बाद से ऐसा मौसम रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक … Read more

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते ₹97000 के नीचे आ गया गोल्ड, सोने-चांदी के रेट में गिरावट

मुंबई भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। MCX पर सोने का भाव ₹96,900 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले बंद भाव ₹97,491 था। सुबह 9:05 बजे, MCX पर सोने का भाव ₹841 या 0.86% की गिरावट के साथ ₹96,650 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में सोने की कीमतों में 3% से अधिक की तेजी आई थी। चांदी की कीमतों में भी गिरावट MCX पर चांदी का भाव भी कम होकर खुला और ₹251 या 0.26% की गिरावट के साथ ₹96,450 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक तनाव तब बढ़ गया जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। इस ऑपरेशन में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया, जो मुख्य लक्ष्य थे। रुपये में गिरावट पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के सैन्य हमलों के बाद सीमा पार तनाव बढ़ने के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे कमजोर होकर 84.66 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य हमलों से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने का असर रुपये दिखा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.65 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 84.66 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 31 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.35 पर बंद हुआ था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92