कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स से है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में हो रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जहां एक तरफ अजिंक्य रहाणे के रणबांकुरे प्लेऑफ की बची-खुची उम्मीदों के लिए खेलेंगे। वहीं, धोनी ब्रिगेड का ध्यान आत्मसम्मान बचाने पर होगा। यह धोनी का ईडन गार्डंस में अंतिम मुकाबला भी हो सकता है। धोनी का जलवा अभी पहले की तरह बरकरार है। केवल उनकी उपस्थिति से ही नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान पीले रंग में रंग सकता है। चेन्नई की प्लेइंग इलेवन आयुष म्हात्रे, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना। इंपैक्ट सब: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटि, रामकृष्णा घोष, जेमी ओवरटन, दीपक हूडा। केकेआर की प्लेइंग इलेवन रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इंपैक्ट सब: हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, लवनीत सिसोदिया, एनरिक नॉर्खिया, मयंक मारकंडे। केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की टीम ने एक बदलाव किया है। recent visitors 39

देश की सेफ्टी और आतंकवाद के खिलाफ कोई भी कड़ी कार्रवाई उचित है, पार्टी सरकार के हर कदम में साथ खड़ी: खड़गे

नई दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऑपरेशन सिंदूर पर बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के खिलाफ सरकार के इस कदम का पूरी तरह से समर्थन करती है। खड़गे ने कहा कि देश की सेफ्टी और आतंकवाद के खिलाफ कोई भी कड़ी कार्रवाई उचित है। पार्टी सरकार के इस दिशा में उठाए गए हर कदम में साथ खड़ी है।   खड़गे का बयान- खड़गे ने कहा, "हमारी प्राथमिकता हमेशा देश की सुरक्षा रही है। यदि सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, तो कांग्रेस इसका समर्थन करती है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी देश की सीमा की रक्षा के लिए किसी भी कदम का समर्थन करेगी, बशर्ते वह राष्ट्रीय हित में हो। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बयान उस समय दिया जब भारत की वायुसेना ने PoK में एयरस्ट्राइक करके आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। भारतीय वायुसेना का बड़ा हमला- भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने पर सटीक हमला किया, जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। यह वही स्थान था जहां 2019 के पुलवामा हमले की योजना बनाई गई थी। इस हमले को पुलवामा, उरी और 26/11 हमलों का बदला माना जा रहा है। भारत का बड़ा ऑपरेशन- भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन किया है। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं। इस पर मसूद अजहर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अगर मैं भी मर जाता तो अच्छा था।" यह घटना पाकिस्तान में खलबली मचा रही है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान पर दबाव बना सकता है। वहीं, भारत ने किसी भी जवाबी कार्रवाई के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत किया है।   recent visitors 38

244 शहरों में ब्लैक आउट की भी रिहर्सल, आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद देशभर में सतर्कता बढ़ा दी

जयपुर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संभावित आतंकी हमलों को लेकर गृह मंत्रालय ने बुधवार को पूरे देश में मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित करने का आदेश जारी किया, जिसके तहत जयपुर से लेकर हैदराबाद और मुंबई तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आईं। देश के 244 शहरों में ब्लैकआउट की रिहर्सल होना बाकी है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया। इसी तरह जोधपुर और रावतभाटा में भी अभ्यास किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों ने भाग लिया। महाराष्ट्र में मुंबई के क्रॉस मैदान पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जहां फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवा, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पूरे समन्वय के साथ नजर आईं। वहीं पुणे के काउंसिल हॉल में भी व्यापक नागरिक सुरक्षा अभ्यास हुआ, जिसमें आमजन को भी शामिल किया गया। दक्षिण भारत में भी इस ड्रिल को गंभीरता से लिया गया। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सिविल डिफेंस की ओर से मॉक ड्रिल की गई, जहां प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर अभ्यास किया गया। गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखना है, बल्कि आम नागरिकों को भी जागरूक करना है कि संकट की स्थिति में उन्हें कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए। देश में सेना की कार्रवाई को लेकर नागरिकों में गर्व का माहौल है, लेकिन साथ ही सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। recent visitors 29

10 वीं में टॉप करने वाली इशिका बाला को ब्लड कैंसर, लेकिन नहीं मानी हार

  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 10 वीं-12 वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए. इसमें 10 वीं कांकेर की इशिका बाला ने टॉप किया. लेकिन नतीजे जारी होने के बाद जो जानकरी आई उसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. 10 वीं में टॉप करने वाली इस बेटी को ब्लड कैंसर हैं और वे इससे जंग लड़ रही है. जानकारी के मुताबिक शा.उ.मा.वि. गोण्डाहुर, विकासखंड कोयलीबेड़ा जिला कांकेर से कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में कुमारी इशिका बाला 99.16% अंक लाकर छत्तीसगढ़ राज्य में  मेरिट लिस्ट में प्रथम रैंक हासिल की. कुमारी इशिका पिता शंकर बाला और इति बाला की सुपुत्री है, श्री शंकर वाला पेशे से किसान है. कुमारी इशिका पिछले 2 साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित है और इस कारण पिछले सत्र वह वार्षिक परीक्षा दिला नहीं पाई थी इस कारण बहुत मायूस थी पर बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और इस सत्र में एक साथ दो-दो मैदान पर जंग लड़ी और रिजल्ट के मैदान में तो जंग जीत गई पूरे प्रदेश में मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पर आई पर कैंसर से जंग अभी भी जारी है. recent visitors 32

सूर्या मॉल बना मॉक सिमुलेशन सेंटर, पाकिस्तान एयर फाइटर ने गिराया बम, ऐसे हुआ रेस्क्यू

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शाम 4 बजे एक हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें युद्धकालीन आपातकालीन स्थिति का अभ्यास किया गया. इस मॉक ड्रिल में पाकिस्तान एयर फाइटर से सूर्या मॉल में बम गिराया गया. इस दौरान आग की लपटों के बीच सैकड़ो नागरिक फंसे जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है. मॉक ड्रिल की शुरुआत शाम 4 बजे सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप के सामने सायरन बजाकर की गई. इसके बाद पुलिस अधिकारी, वॉलेंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स मुख्य चौक-चौराहों पर लेट गए, ताकि आम लोगों को आपदा के दौरान सही प्रतिक्रिया की जानकारी दी जा सके. भिलाई के सूर्या मॉल को मॉक ड्रिल का केंद्र बिंदु बनाया गया, जहां परिकल्पना के अनुसार सैकड़ों नागरिक आग और धुएं के बीच फंस गए. जिसके बाद एनसीसी, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मॉल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास शुरू किया. रेस्क्यू के दौरान फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा बलों का संयुक्त संचालन किया जा रहा है. ब्लैकआउट मॉकड्रिल का भी होगा अभ्यास इसके तहत भिलाई के सेक्टर-1 और सेक्टर-9 क्षेत्र में शाम 7:30 बजे से 7:45 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा. केवल भिलाई सेक्टर एवं प्लांट क्षेत्र में “रेड अलर्ट ” सायरन बजने से प्रारंभ कर “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक “ब्लैक आउट माकड्रिल” का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान रैड अलर्ट साइरन बजने पर सभी नागरिक अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करना होगा. सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट को भी बंद रखा जायें. 8 प्वाइंट्स में मॉकड्रिल हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का अभ्यास. हमले के समय नागरिकों को ख़ुद की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग देना. ब्लैक आउट मॉकड्रिल के समय उठाए गए कदमों का रिव्यू. महत्वपूर्ण कारख़ाने और ठिकानों को हमले के वक्त छिपाना. आम लोगों से जगह ख़ाली कराना और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना. आम नागरिकों की मदद करने वाली टीम, फायर फाइटर्स, रेस्क्यू ऑपरेशन का मैनेजमेंट. इमरजेंसी में कंट्रोल रूम और सहायक कंट्रोल रूम की वार्निंग का रिव्यू. एयररेड वार्निंग सिस्टम की अलर्टनेस चेक करना, एयरफोर्स के साथ हॉटलाइन या रेडियो कम्युनिकेशन को जोड़ना. recent visitors 27

मध्यप्रदेश में एमबी पावर की 1600 मेगावाट विस्तार योजना को मिला स्थानीय समर्थन

अनुपपुर एमबी पावर (मध्यप्रदेश) लिमिटेड की प्रस्तावित 1600 मेगावाट ताप विद्युत विस्तार परियोजना को उस समय महत्वपूर्ण गति मिली, जब मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित अनिवार्य जनसुनवाई का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के दिशा-निर्देशों के तहत यह जनसुनवाई आयोजित की गई थी, जिसमें दो अतिरिक्त 800 मेगावाट इकाइयों के निर्माण का प्रस्ताव स्थानीय हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहडोल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मुकेश श्रीवास्तव एवं अनुपपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप पांडे उपस्थित रहे। यह जनसुनवाई शासकीय महाविद्यालय, लहरपुर में आयोजित की गई, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कई ग्रामीणों ने परियोजना के प्रति सशर्त समर्थन जताया। जहां एक ओर रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास में संयंत्र की भूमिका को सराहा गया, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर जागरूकता भी सामने आई। स्थानीय लोगों ने उत्सर्जन में संभावित वृद्धि, जल स्रोतों के उपयोग और निगरानी तंत्र की पारदर्शिता को लेकर कंपनी से सवाल पूछे। इन बिंदुओं पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने पर्यावरणीय मानकों के सख्त पालन का आश्वासन दोहराया और स्वास्थ्य, शिक्षा व कौशल विकास में निवेश की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। वहीं स्थानीय वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों ने मौजूदा थर्मल पावर प्लांट में 2×800 MW के कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के वृद्धि के लिए अपने समर्थन  की बात कही, इन प्रतिनिधियों में विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीजेपी वरिष्ठ नेता श्री अनिल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य, श्री भूपेंद्र सिंह, बीजेपी नेता श्री जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद जैतहरी अध्यक्ष श्री राम अग्रवाल, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष एवं बीजेपी नेता श्री रवि राठौर शामिल थे। पर्यवेक्षकों ने यह विशेष रूप से नोट किया कि अब ग्रामीण समुदाय के लिए सूचित भागीदारी कर रहे हैं और उत्तरदायित्व की भी अपेक्षा कर रहे हैं। जैसे-जैसे परियोजना आगे बढ़ेगी, उसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी किस हद तक अपने विकासात्मक लक्ष्यों को टिकाऊ और समावेशी विकास के साथ संतुलित कर पाती है। recent visitors 28

दिलजीत दोसांझ ने किया मेट गाला 2025 में अपना डेब्यू

लॉस एंजिल्स जाने-माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपना डेब्यू किया। उन्होंने होमटाउन इस फैशन इवेंट में पंजाब और सिख धर्म के प्रति सम्मान प्रकट किया। वो व्हाइट कॉस्ट्यूम में कृपाण और पगड़ी पहनकर शामलि हुए। उन्होंने इस तरह पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में वो सिंगर शकीरा और अन्य के साथ नजर आ रहे हैं। सभी खुश हैं और बातचीत में मग्न हैं। जब दिलजीत से पूछा गया कि वो फोन में क्यों बिजी हैं तो उन्होंने बताया कि वो इंग्लिश सीख रहे हैं!  दिलजीत दोसांझ का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बैठे हुए हैं और फोन चला रहे हैं। उनके आसपास मौजूद सेलेब्स इंग्लिश में बात कर रहे हैं। तभी वीडियो बनाने वाले की नजर दिलजीत पर जाती है, जो चैट जीपीटी का यूज कर रहे हैं। उन्होंने खुद ही कहा, 'मैं इंग्लिश सीख रहा हूं।' उनकी इस क्यूट हरकत पर फैंस दिल हार बैठे हैं। कई लोगों का कहना है कि वो दिल के बहुत सच्चे हैं। 'मैं हूं पंजाब…' दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी नेपाली डिजाइनर प्रबल गुरुंग का डिजाइन किया हुआ तहमत भी पहन रखा था। पंजाब के दोसांझ गांव से ताल्लुक रखने वाले सिंगर ने सफेद कलगी लगी आभूषण जड़ी पगड़ी पहनी और कृपाण के मुख पर शेर की आकृति बनी थी। उन्होंने इंस्टा पर 'चमकीला' फिल्म के गाने की लाइन लिखी, 'मैं हूं पंजाब… #मेटगाला।' उन्होंने ये भी कहा कि वो मेट गाला में पगड़ी, अपनी संस्कृति और अपनी मातृभाषा पंजाबी लेकर आए हैं। शाहरुख-कियारा ने भी किया डेब्यू इस साल मेट गाला में शाहरुख खान ने भी डेब्यू किया। उनके अलावा प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी भी नजर आईं। इस मौके पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा हर कदम पर उनका साथ देते हुए दिखे। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ दिखाई दीं। recent visitors 43