समदड़िया माल में गिरे बम, पांच घायल, आग लगी, चीख-पुकार के साथ मची भगदड़, रेस्क्यु टीम ने किया रेस्क्यु

जबलपुर शहर के बीचों बीच स्थित समदड़िया माल में शाम करीब चार बजे एक के बाद एक दो बम गिरे। बम के धमाकों से माल की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। माल के प्रथम तल पर स्मोक बम भी आग गिरा और चारों तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया। माल में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। माॅल में हमले की खबर मिलते ही सायरन बज उठे। एक-एक कर पुलिस, एंबुलेेंस, नगर निगम के फायर फाइटर के वाहन सायरन बजाते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम भी आ गई। माॅल में फंसे लोगों को जमीन पर लेटने, टेबिल मेच के नीचे छिपने की सलाह देते हुए उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यु शुरू हो कर दिया। चारों तरफ बारूद का धुंआ फैलने से लोगों काे सांस लेने में परेशानी हो रही थी लिहाजा लोगों को मास्क दिए गए और कपड़े से मुंह ढंकने की सलाह दी गई। नगर निग के फायर फाइटर वाटर वाउचर से पानी की बौछारें कर आग बुझाने में जुटे रहे। जबकि पुलिस और होमगार्ड के जवान सहित अन्य रेस्क्यु दल अन्य कर्मचारी माल में फंसे लाेगाें को सुरक्षित बहार निकालने में जुट गए। आम नागरिकों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की एक टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी के लिए सुरक्षा चक्र बनाना शुरू कर दिया है तत्काल पुलिस ने प्लास्टिक की रिबन से क्षेत्र को कवर कर दिया है। ताकि एक सुरक्षित दूरी बनी रहे और किसी बाहरी व्यक्तियों को नुकसान न पहुंचे। दरअसल ये सीन सिविल डिफेंस माकड्रिल का था। पहलगांव में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच बने तनाव के हालात पर देश में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा को भी परखा जा रहा था। सिविल डिफेंस माक ड्रिल का उद्देश्य हवाई हमलों और आतंकी गतिविधियों जैसे आपातकालीन हालात में देश की प्रतिक्रिया प्रणाली को परखना है। पहलगाम हमले के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया गया है। इस अभ्यास में सभी स्तरों पर नागरिकों की भागीदारी से सामूहिक जागरूकता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जबलपुर में समड़िया माल सहित गोहलपुर गारमेंट क्लस्टर, गाेरखपुर थाना और सिहोरा में इसी तरह की मॉकड्रिल की गई। स्ट्रेचर कम पड़े तो कंधों पर उठाकर लाए माक ड्रिल के तहत हुए सिविल डिफेंस की टीम सक्रिय हो गई थी। कलेक्टर, एसपी सहित निगमायुक्त भी पहुंच गए थे। एनडीआरएफ, एनसीसी कैडेट्स और होमगार्ड के जवान बचाव एवं राहत कार्य में जुटे रहे। धमाके में धुएं के कारण माल के अंदर कई लोगों का दम घटने लगा तुरंत सिविल डिफेंस की टीम में सदस्य ने अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को बचाव के तरीके बताए। रास्ता खाली कराया गया। आकस्मिक रास्ते से धमाके में घायल हुए लोगों को बाहर निकल गया एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। माक ड्रिल के दौरान मरीज को निकालने के तरीके से लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचने तक के तमाम पहलुओं पर अभ्यास किया गया। स्ट्रेचर कम पड़ने पर लोगों को कंधे में उठकर बाहर निकाला गया। चौथी मंजिल पर फंसे लोगों को टर्न टेबल लैडर के जरिये उतारा गया।   recent visitors 33

पहली बार आलिया भट्ट भी होंगी कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा

लॉस एंजिल्स भारतीय सिनेमाई हस्तियां एक बार फिर प्रतिष्ठित फेस्टिवल de Cannes में अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस साल के भव्य समारोह में अपनी मौजूदगी को कन्फर्म किया है। ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड के भारतीय चेहरे वाली एक्ट्रेसेस इंटरनैशनल हस्तियों की प्रभावशाली लिस्ट में शामिल होंगी। 'Cannes' में अपनी मौजूदगी को लेकर आलिया ने पीटीआई को दिए एक बयान में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'पहली बार कुछ खास होता है और मैं इस साल सिनेमा और सेल्फ एक्सप्रेशन के इस फेस्टिवल De Cannes में अपनी शुरुआत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।' 'सुंदरता का मतलब व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आत्म-मूल्य का जश्न' एक्टर और प्रड्यूसर ने सुंदरता की अपनी बदलती परिभाषा को लेकर कहा, 'मेरे लिए, सुंदरता का मतलब व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आत्म-मूल्य का जश्न मनाना है।' आलिया भट्ट ने कहा, 'यह लिमिटलेस है, ये यूनीक है। मुझे ऐसे ब्रांड के साथ खड़े होने पर गर्व है जो हर महिला की यात्रा का जश्न मनाता है और उन्हें अपनी रोशनी में चमकने का अधिकार देता है।' दोनों के आने को लेकर खबर कन्फर्म है आलिया के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी होंगी, जिनकी पिछले दो दशकों में मौजूदगी भारतीय शान और ग्लोबल आकर्षण का जाना- पहचाना चेहरा बन गई है। हालांकि दोनों के आने को लेकर खबर कन्फर्म है, लेकिन इस बात का कन्फर्मेशन नहीं है कि फैन्स दोनों को एक साथ रेड कार्पेट पर चलते हुए देख पाएंगे या नहीं। अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त ग्लोबल एंबैसडर के रूप में, Eva Longoria, Viola Davis, Jane Fonda, Aja Naomi King, Andie MacDowell, Simone Ashley, Elle Fanning, Bebe Vio और Yseult समेत अन्य बड़ी हस्तियां स्टेड शेयर करेंगी। इस बीच, आलिया वर्तमान में संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अगली बार अल्फा में नजर आएंगी। इस जासूसी फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार लीड रोल में हैं, जो YRF की जासूसी ब्रह्मांड पर आधारित है और क्रिसमस के दिन रिलीज होने वाली है। recent visitors 43

राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित , सायरन बजते ही 7:30 बजे थम जाएगा दुर्ग

दुर्ग देशभर में नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा आज 7 मई को एक राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को इस अभ्यास के लिए प्रमुख स्थल के रूप में चुना गया है. इसके तहत भिलाई के सेक्टर-1 और सेक्टर-9 क्षेत्र में शाम 7:30 बजे से 7:45 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा. दुर्ग जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार इस अवधि में चिकित्सा सेवाओं को छोड़कर सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. जनरेटर, इन्वर्टर, इमरजेंसी लाइट या मोबाइल टॉर्च जैसे उपकरणों के उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सड़कों पर चल रहे वाहनों को भी रोककर उनकी सभी लाइटें बंद करनी होंगी. मॉकड्रिल का उद्देश्य इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की तैयारी को परखना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का परीक्षण करना है. मॉकड्रिल की शुरुआत शाम 4 बजे “रेड अलर्ट” सायरन बजने से होगी और “ऑल क्लीयर” सायरन बजने तक चलेगी. इस दौरान नागरिकों से कहा गया है कि वे घबराएं नहीं और अभ्यास का हिस्सा बनकर सहयोग करें. जानिए क्या-क्या होगा मॉकड्रिल     आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये नागरिकों को तैयार करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 7 मई 2025 को सायं 4.00 बजे पर आपातकालीन स्थितियां निर्मित की जाएंगी जो ऑल क्लियर सिग्नल बजने तक जारी रहेंगी. “रेड अलर्ट” सायरन बजने पर प्रारंभ होकर “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा. मॉकड्रिल के दौरान नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने घरों में कोनों में खड़े हो जाएं या जमीन पर लेट जाएं. लेटते समय अपने दांतों के बीच कपड़े या रुमाल दबाकर रखें एवं दोनों कानों को हाथ से ढककर रखें. टेबल के नीचे छिप जाएं. मॉकड्रिल के दौरान जो नागरिक रोड पर हों वे सड़क पर लेटकर मुंह में कपड़ा या रुमाल दबाकर दोनों हाथों से कान को ढकेंगे. जो लोग वाहनों पर हों वे भी अपने वाहन को वहीं रोड किनारे पर खड़े कर उसकी हेडलाइट और बैकलाइट बंद कर देंगे और वाहनों से निकल कर सड़क पर लेट जाएंगे. मॉकड्रिल के दौरान तैयारियों का जायजा लेने के लिए आपात स्थितियां निर्मित की जाएंगी.     सायं 7:30 बजे से 7:45 बजे तक केवल भिलाई सेक्टर एवं प्लांट क्षेत्र में “रेड अलर्ट ” सायरन बजने से प्रारंभ कर “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक “ब्लैक आउट माकड्रिल” का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान रैड अलर्ट साइरन बजने पर सभी नागरिक अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करना होगा. सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट को भी बंद रखा जायें.     ग्रीन (ऑल क्लियर) अलर्ट साइरन (एक समान आवाज़ मे) बजेगा. ग्रीन अलर्ट साइरन “आल क्लीयर सिग्नल” है. इस साइरन के बजने के बाद लाइट्स आन की जा सकती हैं.     नागरिकों से अनुरोध है कि माकड्रिल पूर्वाभ्यास की एक सामान्य प्रक्रिया है. अतः कोई पैनिक न करें और अफ़वाहों पर ध्यान न दें.     माकड्रिल के दौरान समस्त दैनिक गतिविधियाँ यथावत चालू रहेंगीं.   recent visitors 31

झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत

उरई उरई में झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई गिरथन के पास भीषण हादसा हो गया। चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर जा पहुंची। इससे झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकलते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कार सवार बहराइच से बेंगलुरु जा रहे थे। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के इकधरा निवासी अंकित (35) पत्नी संगीता, पुत्री सिद्धिका, कार चालक ब्रजेश उसकी पत्नी प्रीति पुत्र   अत्तु, मानवी और मंदा के साथ बुधवार की सुबह कार से बेंगलुरु जा रहे थे। हादसे में पांच की मौके पर ही मौत जैसे ही कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित सोमई गिरथन के पास पहुंची थी। चालक ब्रजेश को झपकी आ गई और कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ पहुंच गई।  इससे झांसी की ओर से आ रहा ट्रक ने कर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार बृजेश, प्रीति, संगीता, सिद्दीका, अत्तु की मौके पर ही मौत हो गई। एक घंटे के लिए यातायात रहा बाधित वहीं, अंकित, मानवी व मंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने ट्रक को हटवाया है। जांच की जा रही है। कार में एक घंटे तक तड़पते रहे सवार उरई हादसा इतना भयानक था कि सभी सवार कार  में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकला नहीं जा सका। इसके बाद कटर से कार को काटकर सभी को निकाला गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, तीन घायलों का आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया।   recent visitors 36

पाकिस्तानी शेयर बाजार भी क्रैश, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में बहार, पलटवार का कोई डर नहीं!

मुंबई भारत की ओर से पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक (Indian Air Strike) की गई, जिसमें करीब 90 आतंकी मारे गए और 9 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए. इससे जहां पाकिस्तान की सरकार में हड़कंप मचा, तो साथ ही पाकिस्तानी शेयर बाजार भी क्रैश (Pakistan Stock Market Crash) हो गया. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से किसी भी पलटवार से बैखौफ भारतीय शेयर बाजार (Stock Market India) में इस तनाव के बावजूद बहार देखने को मिली है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ ग्रीन जोन में क्लोज हुए हैं. सेना के एक्शन को भारतीय बाजार का सलाम सबसे पहले बात करते हैं भारतीय शेयर बाजार की जो पाकिस्तान में भारतीय सेनाओं की एयर स्ट्राइक के बाद शुरुआती गिरवाट से उबरता हुआ आखिर में बढ़त के साथ बंद हुआ और भारत के पाकिस्तान पर किए गए एक्शन को सलाह किया है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बुधवार को Share Market में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बदली-बदली नजर आई और ये कभी ग्रीन, तो कभी रेड जोन में कारोबार करते नजर आए. हालांकि, बाजार बंद होते-होते BSE Sensex 105.71 अंकों की बढ़त लेकर 80,746.78 के लेवल पर क्लोज हुआ. तो वहीं NSE Nifty 35 अंक चढ़कर 24,414 पर बंद हुआ. खुलते ही धड़ाम हुआ Pak मार्केट   एक ओर जहां भारतीय शेयर बाजार ग्रीन जोन में क्लोज हुआ है, तो वहीं इससे उलट पाकिस्तानी शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. वैसे तो 22 अप्रैल को हुए Pahalgam Terror Attack के बाद से ही पाकिस्तीन शेयर बाजार में टूटने का सिलसिला जारी है और ये हमले वाले दिन से अब तक करीब 11000 पॉइंट टूट गया हो, लेकिन बुधवार को Indian Air Strike के बाद खुलते ही ये भरभराकर करीब 6 फीसदी टूट गया. करीब 6000 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ KSE-100 इंडेक्स 1,07,296 के लेवल पर आ गया. हालांकि, जब भारतीय शेयर मार्केट बंद हुआ, तब तक Pakistan Stock Market में जारी गिरावट की रफ्तार मामूली धीमी जरूर पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद ये 1,09,987 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. दलाल स्ट्रीट में कोई पैनिक नहीं पाकिस्तान में शेयर बाजार निवेशकों के बीच जहां हड़कंप मचा नजर आया है, तो वहीं ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) ने भले ही भू-राजनीतिक तनाव को बढ़ाने का काम किया हो, लेकिन दलाल स्ट्रीट (Dalal Street) में किसी तरह की कोई घबराहट देखने को नहीं मिली है. न कोई बिकवाली हुई और न ही कोई बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सिर्फ मामूली अस्थिरता जरूर नजर आई. खास बात ये है कि  भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव के समय Indian Stock Market ने उस कहावत को खारिज किया है, कि अनिश्चितता से बाजार नफरत करते हैं और बड़ी गिरावट देखने को मिलती है. इतिहास को देखें तो ऐसा पहली बार नहीं है, 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) से लेकर 2019 में बालाकोट हवाई हमलों (Balakot Air Strike) तक सेंसेक्स ने बार-बार झटकों को झेला है और आश्चर्यजनक उत्साह के साथ जोरदार वापसी की है. आज खूब भागे ये 10 शेयर बात करें, भारतीय बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा चढ़ने वाले Top-10 Stocks के बारे में, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल Tata Motors Share (5.05%) चढ़कर 680.50 रुपये पर बंद हुआ. Bajaj Finance Share (2.14%) की उछाल के साथ 8985.50 रुपये पर क्लोज हुआ. Eternal Share (1.85%), तो M&M (1.64%) और Adani Ports (1.41%) की बढ़त लेकर बंद हुआ. मिडकैप में शामिल Endurance Share (8.44%), Paytm Share 7.18%, Bharat Forge Share (5.10%), MRF Share (4.23%), Kalyan Jewellers Share (4.01%) उछलकर बंद हुआ. इसके अलावा BHEL, Torent Power, KPI Tech, LIC Housing Finance के शेयर2-3 फीसदी की बढ़त में क्लोज हुए. स्मॉलकैप में Aarti Drugs Share 20% और Timex Share 19.99% उछला. recent visitors 52

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी का किया आभार व्यक्त

भारतीय सेना ने शक्ति, कुशल नेतृत्व और नागरिक सुरक्षा की प्रतिबद्धता का दिया परिचय : उप मुख्यमंत्री देवड़ा  उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की  उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी का किया आभार व्यक्त भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंतकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के आंतकवादी ठिकानों को नष्ट कर भारतीय सेना ने शक्ति, कुशल नेतृत्व, क्षमता और नागरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दुनिया को दिया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि भारतीय सेना की एयर स्ट्राईक से पूरे देश में प्रसन्न्ता का वातावरण है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकवादी हमले में पीड़ितो को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा है कि बदला धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर किया गया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी एवं देश के साथ खड़े है।   recent visitors 59

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाक में खलबली, CM मरियम नवाज ने किया इमरजेंसी का ऐलान

कराची भारतीय सेना द्वारा बुधवार तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. इस बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. भारत का यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था. उस हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई भारतीय स्ट्राइक में अब तक 26 लोगों की मौत और 46 से अधिक घायल होने की पुष्टि पाकिस्तानी सेना ने की है. भारत ने ये स्ट्राइक पंजाब प्रांत और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में की. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रांत में आपातकाल (Emergency) की घोषणा कर दी है. सरकारी बयान के अनुसार, सभी शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार के लिए बंद कर दिया गया है. पंजाब में हाई अलर्ट बयान में कहा गया है कि पंजाब पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सभी जिलों की प्रशासनिक इकाइयों को सतर्क कर दिया गया है. साथ ही, सभी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है. सिविल डिफेंस समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तलब किया गया है ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई कमी न रहे. हमलों के तुरंत बाद पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया था, जिसे अब आंशिक रूप से खोला जा रहा है. भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में जिन नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें से अधिकतर वही थे जहां से भारत में आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी.   भारत ने किए नौ सटीक हमले आपको बता दें कि देर रात भारतीय सशस्त्र बलों ने नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ पंजाब का बहावलपुर भी शामिल है.एक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि 'भारत की कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है.' उन्होंने कहा कि पहलगाम का हमला अत्यधिक बर्बरतापूर्ण था. इस दौरान कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने बताया कि भारत के सशस्त्र बलों ने 6-7 मई 2025 की रात 1 बजकर 5 मिनट से 1.30 बजे के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया. उन्होंने बताया, "ये ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था. इस कार्रवाई में ना तो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और ना ही आम लोगों को. नौ आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से इन्हें तबाह कर दिया गया."   recent visitors 42