ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अनुराग कश्यप के विरुद्ध गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर

रायपुर  ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के विरुद्ध स्थानीय अदालत ने गैर जमानती धाराओं 196, 299 एवं 353 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. इस प्रकरण में अधिवक्ता अंजिनेश शुक्ला, निमिष किरण शर्मा व संदीप थोरानी ने पैरवी की. दरअसल, 18 अप्रैल को अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (anuragkashyap10) पर एक आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए लिखा था कि “मैं ब्राह्मणों पर मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?”. इस कथन से आहत होकर अधिवक्ता शुक्ला ने संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष 20 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी. शुक्ला के आवेदन पर थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस की उदासीनता से क्षुब्ध होकर अंजिनेश अंजय शुक्ला ने रायपुर जिला न्यायालय में अनुराग कश्यप के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग करते हुए एक परिवाद प्रस्तुत किया था. प्रकरण की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता शुक्ला ने सर्वोच्च न्यायालय तथा विभिन्न उच्च न्यायालयों के प्रासंगिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए न्यायालय के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया कि उक्त टिप्पणी न केवल सामाजिक सौहार्द को भंग करने वाली है, बल्कि यह विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली और दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती है. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आकांशा बेक ने प्रस्तुत तर्कों और विधिक दृष्टांतों का संज्ञान लेते हुए उन्हें विधिसम्मत माना और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु संबंधित पुलिस थाने को निर्देशित किया है. एडवोकेट अंजिनेश शुक्ला ने कही यह बात इस प्रकरण पर एडवोकेट अंजिनेश शुक्ला ने बताया कि शिकायत के अध्यार पर FIR न होने पर उन्होंने कोर्ट का रुख़ किया था. मद्रास हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट को आधार मानते हुए कोर्ट ने अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ हेट स्पीच के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 353 के तहत अपराध दर्ज करने का आदेश दिया है, जो कि नोन बैलेबल है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

सागर के MLA देवरी विधानसभा का बदलना चाहते हैं नाम, देवरी का नाम देवपुरी करने सीएम मोहन यादव को लिखी चिट्ठी.

सागर  महानगरों, गांव और शहरों के नाम बदलना इन दिनों कोई नई बात नहीं रह गई है. इसी कड़ी में बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटैरिया अपनी बुंदेली भाषा के आधार पर अपनी विधानसभा 'देवरी' का नाम बदलवाना चाहते हैं. उनका कहना है कि "इस नाम के कई अनर्थ निकलते हैं और खासकर महिलाओं से बातचीत में ये अशोभनीय लगता है. बता दें कि पटेरिया विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए और टिकट हासिल कर चुनाव जीते हैं. देवरी का नाम देवपुरी करने सीएम को लिखी चिट्ठी देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को चिट्ठी भेजी है. जिसमें उन्होंने लिखा मेरी विधानसभा का नाम देवरी है. जिसका बुंदेलखंड की स्थानीय भाषा में बोलने में कई अनर्थ निकलते हैं. खासकर महिलाओं के साथ बातचीत में बड़ा अशोभनीय महसूस होता है. देवरी नगर में मंदिर और देवस्थान अधिक हैं और खासकर दत्तात्रेय खंडेराव मंदिर भी स्थित है, जो प्रदेश के गिने चुने मंदिरों में से एक है. यहां हर साल लगने वाले मेले में देशभर से श्रद्धालु आते हैं. नगर का नाम पहले देवपुरी था. लेकिन 1813 में लगी भीषण अग्निकांड में पूरा नगर जल गया था. नगर का पुनर्निर्माण होने के बाद देवपुरी से अपभ्रंश होते-होते देवरी हो गया. मुख्यमंत्री से आग्रह है कि देवरी का नाम देवपुरी किया जाए. आपके द्वारा पिछले कुछ दिनों पहले शाजापुर जिले और कई नगरों और गांवों के नाम बदले गए हैं. इसलिए यहां के नागरिक, समाजसेवी, साहित्यकार और प्रबुद्ध नागरिक, नगर का नाम देवपुरी करना चाहते हैं." सागर जिले में कई गांवों का नाम देवरी देवरी के नाम बदलने के पीछे जो स्थानीय विधायक ने तर्क दिया है, उसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों को मानना है कि इस तरह से कई अन्य छोटे-बड़े गांवों के नाम बदलने की मांग उठ सकती है. इससे सरकार के खजाने पर भारी भरकम असर पड़ सकता है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ, केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बात कही

नई दिल्ली केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस एयरस्ट्राइक में कम से कम 100 आतंकी मारे गए हैं। सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस बात की पुष्टि की है। बुधवार रात भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान और पीओके में कम से कम 9 आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूत हो गए थे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आतंकियों के कम से कम 12 ऐसे ही ठिकाने अभी बचे हुए हैं। सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, संकट के समय में हम सरकार के साथ हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो भारत जवाबी हमला करेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन की ज्यादा तकनीकी जानकारी नहीं दी जा सकती है। सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राजनीतिक नेताओं ने सशस्त्र बलों को उनकी कार्रवाई के लिए बधाई दी । सर्वदलीय बैठक में क्या बोले राहुल गांधी खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कहा कि सरकार ने सभी राजनीतिक दलों को पहलगाम हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकाने पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा है कि वह कुछ गोपनीय जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं कर सकती। श्री खरगे ने कहा कि इस तरह की संकट की घड़ी में हम सरकार पर इसके लिए दबाव नहीं डाल रहे हैं और राष्ट्र हित में सरकार के साथ खड़े हैं। गांधी ने कहा कि हमने सरकार को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि खरगे जी ने कहा है सरकार ने कहा है कि वह कुछ बातों पर चर्चा नहीं करना चाहती। संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजु ने कहा कि राजनीतिक दल जनता की आवाज होते हैं और सभी नेता एक स्वर में बोल रहे हैं और यह सरकार की सफलता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार घटनाक्रम हो रहा है इसीलिए अधिकारियों को बैठक में नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ आगे की कार्रवाई पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसके अलावा इसमें सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा, विदेश मंत्री एस जयशंकर , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण , समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव , द्रमुक के टी आर बालू , एआईएमआईएम के असद्दुदीन ओवैसी , तृणमुल कांग्रेस के सुदीप्त बंदोपाध्याय , शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह , मार्क्सवादी पार्टी के जॉन ब्रिटास , लोकजन शक्ति पार्टी के चिराग पासवान, बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा और द्रमुक के तिरूचि शिवा ने बैठक में हिस्सा लिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

रामेश्वर शर्मा ने सीजफायर उल्लंघन पर दी कड़ी प्रतिक्रिया बोले -औकात में रहोगे तो जिन्दा रहोगे वर्ना जमींदोज कर दिए जाओगे

भोपाल आतंकवादी ठिकानों के ध्वस्त हो जाने से बौखलाया पाकिस्तान अब लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, पाकिस्तानी सेना ने देर रात जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की। इसके बाद रात में ही कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में फिर गोलाबारी की। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पाकिस्तान और पीओके में बने आतंकवादी ठिकानों को ठिकाने लगा दिया उनपर मिसाइल स्ट्राइक पर उन्हें ध्वस्त कर दिया उसके बाद से ही पाकिस्तान बौखला गया है और सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है पाकिस्तान की तरफ से मंगलवार को पूरी रात पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की एलओसी  के पास वाले गांवों पर तोपों से भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी गोलाबारी में चार बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 57 लोग घायल हो गए, इसमें अभी तक 12 मृतकों के नाम सामने आए हैं। हालाँकि पाकिस्तान की इस हरकत का भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं और गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए डोभाल एवं तीनों सेनाओं के अध्यक्षों और सीडीएस से लगातार संपर्क बने हुए हैं और लगातार मीटिंग कर आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। उधर मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पाकिस्तान द्वारा किये जा रहे सीजफायर उल्लंघन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने पाकिस्तान को तीखे लहजे में चेतावनी देते हुए कहा- औकात में रहोगे तो जिन्दा रहोगे वर्ना जमींदोज कर दिए जाओगे, यदि तुम आतंकवाद पैदा करोगे तो जैसे तुमने हमारी जानें ली हैं हम आतंकवादियों की जानें लेंगे। आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई को देश की अस्मिता, बेटियों के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ी लड़ाई करार दिया। शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने उन आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया जिन्होंने भारत की बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। विधायक शर्मा ने कहा कि देश की तीनों सेनाओं- थल सेना, जल सेना और वायु सेना ने मिलकर वह जवाब दिया है, जिसकी अपेक्षा हर भारतीय को थी। जिन आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष नागरिकों को मारा, आज उन्हें हमारी सेना ने धूल चटा दी है। यह ऑपरेशन इस बात का प्रतीक है कि अगर भारत की बेटियों का सिंदूर उजड़ता है, तो यह देश उसे दुर्गा और चंडी की शक्ति बनकर वापसी में जवाब देता है।  शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की जनता की ओर से बधाई देते हुए कहा कि यह कार्रवाई उनके संकल्प और नेतृत्व का परिणाम है। यह सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान की लड़ाई है। यह झंडे, राष्ट्रगान और एकता की लड़ाई है,” शर्मा ने कहा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षण में एकजुट रहें और सेना के साथ खड़े हों। शर्मा ने यह भी कहा कि जो आतंकी ठिकाने अब भी बाकी हैं, उन पर भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर को श्रद्धांजलि बताया उन शहीदों के लिए, जिनकी जान आतंकी हमलों में गई। “जब तक आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा नहीं होगा, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।  हम ढूंढ ढूंढ कर केवल आतंकवादी मार रहे हैं उन्होंने पाकिस्तान से कहा ध्यान रखना हमारे सिखों पर या किसी अन्य पर भूल से भी हमला मत कर देना ये बहुत घातक होगा, हम ढूंढ ढूंढ कर केवल आतंकवादी मार रहे हैं अभी हमने एक भी पाकिस्तानी नागरिक को हाथ नहीं लगाया है लेकिन जो आतंकवादी है उनको कब्रिस्तान और जहन्नुम पहुंचने का काम भारत की सेना ने किया है और करती रहेगी। भारत की सेनाओं में जनता का दिल जीत लिया है भाजपा विधायक ने कहा हम दुनिया के नक्शे से आतंकवाद को खत्म कर देंगे और यदि  पाकिस्तान भी अपने आप को आतंकवादी  देश घोषित करेगा तो फिर इसके बारे में भी भारत की सेना विचार करेगी, प्रधानमंत्री मोदी और भारत की सेनाओं में देश की जनता का दिल जीत लिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

मालेगांव ब्लास्ट केस का फैसला 31 जुलाई तक टला, NIA कोर्ट ने मुंबई हाईकोर्ट से मांगा समय, साध्वी प्रज्ञा बोलीं-सत्यमेव जयते

भोपाल मालेगांव बम धमाके के मामले में मुंबई की एक विशेष एनआईए कोर्ट का फैसला टल गया है। अब इस मामले में कोर्ट 31 जुलाई को अपना फैसला सुना सकती है। आपको बता दें कि स्पेशल कोर्ट ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पूर्व सांसद रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत अन्य दोषियों को सजा सुनाने के लिए मुंबई हाईकोर्ट से समय मांगा है। इसी के चलते आज सभी आरोपी एनआईए कोर्ट में पेश हुए थे।  आपको बता दें कि, 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 101 आम लोग घायल हुए थे। शुरुआत में मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस ने की थी। साल 2011 में केस नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी को सौंपा गया था। मुख्य आरोपी पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इस केस में मुख्य आरोपी है। उनके अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत इस आतंकी हमले में कुल 12 आरोपी हैं। इन सभी पर आतंकी साजिश, हत्या, धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप लगे हैं। फिलहाल, देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुबई हाईकोर्ट इस मामले में 31 जुलाई 2025 को फैसला सुनाता है या फिर कोई अगली तारीख दी जाएगी। महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला टल गया है। गुरुवार को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने मुंबई हाईकोर्ट से दोषियों को सजा सुनाने के लिए 31 जुलाई तक का समय मांगा है। माना जा रहा है कि अब एनआईए कोर्ट 31 जुलाई को फैसला सुनाएगा। इससे पहले गुरुवार सुबह मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह समेत सभी आरोपी और पीड़ित कोर्ट पहुंचे। केस की मुख्य आरोपी भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं। साध्वी के अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत कुल 12 आरोपी हैं, जिन पर आतंकी साजिश, हत्या, धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप हैं। 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में ब्लास्ट हुआ था। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और 101 घायल हुए थे। शुरुआत में मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस ने की थी। साल 2011 में केस नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंप दिया गया। एनआईए ने प्रज्ञा सिंह समेत केस के आरोपियों को क्लीनचिट दे दी थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि आरोपियों को मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल 2025 में एनआईए ने यू-टर्न लेते हुए मुंबई की स्पेशल कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि आरोपियों को बेकसूर मानने की बात गलत है, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साध्वी ने कहा- सत्यमेव जयते पर मेरा विश्वास कोर्ट के बाहर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- आज डिसीजन होना था, ऐसा नहीं है। जज साहब ने तारीख दी थी। अगली तारीख में डिसीजन होगा, ये तय है। जज साहब ने कहा कि इसमें एक लाख से अधिक पेज हैं। बड़ा केस है। इसमें समय लगता है। किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सबको न्याय मिले। अगली तारीख 31 जुलाई दी है। इसमें सभी को उपस्थित होना चाहिए। ठाकुर ने कहा- सत्यमेव जयते पर मेरा पूर्ण विश्वास है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगता है या तो वो जानता है या ईश्वर जानता है। सरकारी पक्ष की ओर से कैपिटल पनिसमेंट की मांग के सवाल पर प्रज्ञा ने कहा- एटीएस चाहती तो मेरी मुंडी उसी दिन मरोड़ देती। उनकी इतनी दुश्मनी है। पता नहीं क्यों है? मैं विधर्मियों के लिए उनकी दुश्मन हूं और हमेशा रहूंगी। जो देशविरोधी हैं…देश के गद्दार हैं, उनकी मैं दुश्मन हूं। वकील बोले- 31 जुलाई को पता चल जाएगा कि कैसे फंसाया गया साध्वी प्रज्ञा सिंह के वकील जेपी मिश्रा ने बताया- 19 अप्रैल को केस आर्गुमेंट से क्लोज हुआ। कोर्ट ने आज 8 मई को केवल सभी आरोपियों को हाजिर रहने के लिए कहा था। सभी ने हाजिरी लगाई। दीदी (प्रज्ञा) भी मौजूद रहीं। अब 31 जुलाई को जजमेंट आएगा। कोई सबूत हो या न हो, जो प्रॉसिक्यूट करता है, वह कहता है कि सबको सजा दो। हम कहते हैं, सबको छोड़ दो। कोर्ट सबूतों के आधार पर डिसाइड करता है कि छोड़ना है या सजा देना है। उन्होंने कहीं नहीं कहा कि कैपिटल पनिशमेंट दो। फांसी दो, कहीं नहीं है। 31 जुलाई को जजमेंट आएगा तो दुनिया को मालूम पड़ जाएगा कि कौन निर्दोष है और आरोपियों को कैसे फंसाया गया। मिश्रा ने कहा- केस में 17 साल लगे, इसके लिए हम लोग जिम्मेदार नहीं हैं, प्रॉसिक्यूशन जिम्मेदार है। झूठा मकोका लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने मकोका कैंसिल किया। इसमें 8 साल लग गए। नौ-नौ साल तक लोगों को जेल में रखा गया। ये उस समय के एटीएस की बदमाशी थी, नहीं तो इतना समय नहीं लगता। 323 गवाहों में से 32 ने बदल दिए थे बयान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने अदालत से आरोपियों के साथ किसी भी तरह की नरमी न बरतने का आग्रह किया था। हालांकि, सुनवाई के दौरान 323 गवाहों में से 32 ने अपने बयान वापस ले लिए थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

पाक का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, कई शहरों में जोरदार ड्रोन अटैक, लाहौर और कराची में हड़कंप

लाहौर / कराची/ सियालकोट पाकिस्तान में एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह हो गई है. इसका नजारा गुरुवार को देखने को मिला, जब लाहौर से लेकर कराची तक कई बड़े शहरों में धड़ाधड़ ड्रोन के अटैक हुए. पाकिस्तान सरकार के मुताबिक अब तक 25 ड्रोन अटैक हो चुके हैं. लाहौर, कराची और रावलपिंडी में 3 बड़े ड्रोन अटैक हुए हैं.भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनातनी की खबरें आ रही हैं. इंडियन आर्मी के द्वारा पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार बदले की कार्रवाई की बात कर रहा है. इसी बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान के सियालकोट, लाहौर और एक अन्य शहर में पाकिस्तानी सेना की एयर डिफेंस यूनिट को भारी नुकसान हुआ है.सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के हेडक्वार्टर 9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम यूनिट्स को ड्रोन हमलों में भारी नुकसान हुआ है इन तीनों ही शहरों में ड्रोन अटैक से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. रावलपिंडी, लाहौर और कराची में आर्मी का कैंप है. रावलपिंडी में तो आर्मी कैंप को ही उड़ा दिया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कराची में ड्रोन ब्लास्ट हुआ है. ड्रोन ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. सेना ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है. कराची में ही पाकिस्तान का सभी परमाणु बम स्टोर है. ऐसे में जिस तरह से कराची में ड्रोन ब्लास्ट हुआ है, उसने पाकिस्तान के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है. कराची ब्लास्ट को सुरक्षा में बड़ी सेंध बताया जा रहा है. खबरों में कहा गया है कि लाहौर में नेवी बेस के पास और कराची में आर्मी बेस पर धमाके हुए हैं. अब तक 12 शहरों में ड्रोन अटैक पाकिस्तान के कराची, गुंजरावाला, लाहौर, चकवाल और घोटकी समेत 12 में ड्रोन अटैक हुआ है. ड्रोन अटैक की वजह से इन इलाकों में इमरजेंसी के हालात हैं. यह ड्रोन कहां से आया है, अब तक पाकिस्तान ने इस पर कुछ नहीं कहा है. न ही ड्रोन अटैक को लेकर किसी ने जिम्मेदारी ली है. सबसे ज्यादा 3 ड्रोन ब्लास्ट लाहौर में हुआ है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कुल 12 धमाके अब तक पाकिस्तान में हो चुके हैं. लाहौर में सैन्य ठिकाने के पास ही ड्रोन ब्लास्ट की खबर है. एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से फेल ड्रोन धमाके को रोकने में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल नजर आ रहा है. दिलचस्प बात है कि बुधवार को भरी सदन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के वायुसेना की जमकर तारीफ की थी. शहबाज का कहना था कि पाकिस्तान की वायुसेना मजबूती से मैदान में डटी है. पीएम की तारीफ के तुरंत बाद पाक के वायुसेना चीफ से असीम मुनीर ने मुलाकात की थी. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि हमने 12 हैरप ड्रोन्स को मार गिराया है। इन्हें लाहौर और कराची में मार गिराया गया। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में ड्रोन्स की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। इस तरह पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है कि एक दिन पहले ही उसके यहां ऐक्टिव 9 आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद करने के बाद भारत ने 9 शहरों पर ड्रोन अटैक किए हैं। पाक सेना ने कहा कि भारत का यह ऐक्शन गंभीर है और हमें उकसाने वाली कार्रवाई है। जनरल चौधरी ने कहा कि यह खुले तौर पर हमें उकसाने वाली कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना पूरी तरह से अलर्ट पर है। दरअसल हैरप ड्रोन्स को इजरायल की कंपनी MBT मिसाइल डिविजन ने तैयार किया है। यह कंपनी इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज की एक ब्रांच है। इजरायली कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक ये ड्रोन्स युद्ध के दौरान टारगेट अटैक करने में माहिर हैं। इन्हें ऑपरेटर्स की कमांड के साथ कहीं भी भेजा जा सकता है। इन ड्रोन्स को दुश्मन के एयर डिफेंस को मार गिराने और अन्य टारगेट्स को निपटाने में सक्षम है। दरअसल इन ड्रोन्स की खासियत यह है कि इसमें एक तरह की छोटी मिसाइल भी होती है। इसके अलावा इन ड्रोन्स को पूरी तरह ऑटोमेटिक या फिर सेमी-मैनुअल तरीके से भी संचालित किया जा सकता है। इजरायल के इन ड्रोन्स की भारत और अजरबैजान ने बड़े पैमाने पर खरीद की है। बता दें कि पाकिस्तान ने खुद ही पंजाब के अमृतसर और उसके आसपास के इलाकों में ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की थी, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। अमृतसर के कई इलाकों में खेतों में पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइलों के टुकड़े पाए गए हैं। इनका निरीक्षण करने के लिए सेना के भी कई अधिकारी आज मौके पर पहुंचे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

चेन स्नेचिंग की शिकार गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बिलासपुर 2 दिन पहले हुई चेन स्नेचिंग की घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान आज मौत हो गई. घायल महिला का सिम्स में उपचार चल रहा था. घटना कोनी क्षेत्र के मोहतराई इलाके में हुई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, कोनी क्षेत्र के मोहतराई में रहने वाली 45 वर्षीय रामेश्वरी साहू के साथ दो दिन पहले लूटपाट हुई थी. लुटेरों ने रामेश्वरी के गले से चैन खींचा था. इस दौरान वह चलती बाइक से गिर गई. जिससे वह गंभीर रूप से वह घायल हो गई थी. जिसे उपचार के लिए सिम्स लाया गया था. जहां उपचार के दौरान रामेश्वरी की मौत हो गई. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. अब तक लुटेरों का पता नहीं चला है. पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25