देवदत्त पडिक्कल इंजरी के चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर, बेंगलुरु को एक बड़ा झटका लगा

नई दिल्ली आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नया अवतार देखने को मिल रहा है। टीम अपने पहले खिताब को जीतने की ओर तेजी से बढ़ रही है। विराट कोहली भी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं। टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में से 8 मुकाबले जीत लिए हैं, जिसके चलते टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। अगर टीम एक और मुकाबला जीत जाती है, तो मौजूदा सीजन में क्वालीफाई कर जाएगी। फिर टीम की कोशिश पहले नंबर पर आने की रहेगी, जिससे टीम जल्द फाइनल में पहुंच जाए। लेकिन अब टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम का धाकड़ बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल इंजरी के चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गया है। बता दें कि इस सीजन देवदत्त पडिक्कल बेहद शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन ऐसे में अब उनका बाहर जाना टीम को परेशानी में डाल सकता है। हालांकि इससे अच्छी खबर यह है कि टीम ने एक और शानदार खिलाड़ी को ऐड कर लिया है। दरअसल, टीम में मयंक अग्रवाल की एंट्री हो गई है। देवदत्त पडिक्कल हुए बाहर बता दें कि इस सीजन शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे देवदत्त पडिक्कल को राइट हैंड स्ट्रेन की समस्या से जूझना पड़ा, जिसके चलते वह आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे और सीजन से बाहर हो चुके हैं। पडिक्कल ने अब तक 10 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जो दिखाता है कि वह इस सीजन में अच्छे फॉर्म में थे। हालांकि उनका बैटिंग ऑर्डर हर समय बदलता रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अच्छी बल्लेबाज़ी की है और टीम को मध्य क्रम में मजबूती दी है। अब देखना होगा कि उनकी जगह आए मयंक अग्रवाल को आरसीबी की टीम मौका देती है या नहीं। recent visitors 35

उज्जैन में युवतियों के साथ हैवानियत के आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला

उज्जैन उज्जैन के बिछड़ौद में नाबालिग लड़कियों को फंसा उनके साथ गंदी साजिश करने वाले आरोपियों का पुलिस ने गुरूवार को जुलूस निकाला। इस दौरान वहां भारी सुरक्षा बल मौजूद था। बता दें कि बिछड़ौद के लोगों की मांग थी कि जिन आरोपियों ने उनकी बहन बेटियों को झांसे में ले दोस्ती की और उनके अश्लील वीडियो बनाए उनका गांव में जुलूस निकाला जाए। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से 9 लड़कियों के 16 अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं। फिलहाल पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। 9 लड़कियों के 16 वीडियो फोटो आए सामने बता दे कि, आरोपी(Ujjain Love Jihad) इकरार, उजैर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी, फेज खान को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके गिरोह में और कितने युवक शामिल हैं। साथ ही एक-एक आरोपी के मोबाइल डेटा सहित उनका सोशल प्लेटफार्म प्रोफाइल खंगाला जा रहा है। आशंका है कि आरोपियों ने इसी तरह गांव व आसपास की अन्य लड़कियों को भी टॉरगेट किया हो। अब तक 7 आरोपियों के मोबाइल से गांव की 9 लड़कियों के 16 वीडियो और अश्लील फोटो मिले हैं। इसमें एक महिला का वीडियो भी सामने आया है। वहीं चार लड़कियों की शिकायत पर एफआइआर दर्ज हो सकी। पुलिस ने किया था शॉर्ट एनकाउंटर बुधवार तड़के 4 बजे लव जिहाद मामले में आरोपा फरमान मंसूरी ने बहाने से पुलिस आरक्षक की राइफल छीनकर दो फायर कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पुलिस शॉर्ट एनकाउंटर कर उसके पैर के नीचले हिस्से में गोली मारी और उसे पकड़ लिया। recent visitors 39

वकील, डॉक्टर समेत 5 लोगों ने सर्पदंश का झूठा दावा कर लिया मुआवजा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बिलासपुर सर्पदंश मुआवजा वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. बिल्हा क्षेत्र में सांप के काटने का झूठा दावा कर मुआवजा लेने के मामले में पुलिस ने वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजनों समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। बता दें कि इस मामले को विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में भी उठाया था। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शराब और जहर से हुई मौत को सर्पदंश दिखाया गया। पूरी साजिश 3 लाख के मुआवजे के लिए रची गई। मामले का मास्टरमाइंड वकील कामता साहू निकला है। वहीं डॉक्टर प्रियंका सोनी पर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने का आरोप है। पुलिस 420, 120B समेत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया, 12 नवंबर 2023 को पोड़ी गांव निवासी शिवकुमार घृतलहरे को उल्टी व झाग आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने दावा किया कि शिवकुमार की मौत सांप के काटने से हुई है। इसी आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर सर्पदंश को मौत का कारण बताया गया। वकील के कहने पर मृतक के परिजन ने दिया था झूठा बयान मामले में शक के आधार पर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ। इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की कि मृतक की मृत्यु शराब और जहरीला पदार्थ सेवन करने से हुई थी। शव परीक्षण करने वाले पुलिस अधिकारी को भी मृतक के पैर में कोई सर्पदंश का निशान नहीं मिला। मामले की जांच के दौरान पता चला कि मृतक के परिजन वकील कामता प्रसाद साहू के कहने पर झूठा बयान देकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्रभावित करने की साजिश में शामिल थे। इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पुलिस ने मामले में वकील कामता प्रसाद साहू, डॉक्टर प्रियंका सोनी, मृतक के पिता परागदास घृतलहरे, पत्नी नीता घृतलहरे, और भाई हेमंत घृतलहरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी के विरुद्ध धारा 420, 511, 120(बी) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में उठाया था मामला यह मामला विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने कहा था कि सर्पदंश से होने वाली मौतों पर मुआवजे के नाम पर अधिकारियों ने करोड़ों रुपए के घोटाले को अंजाम दिया है। सर्पलोक कहे जाने वाले जशपुर में 96 लोगों की सर्पदंश से मौत हुई, जबकि बिलासपुर में 431 लोगों की मौत हो जाती है, जो संभव नहीं है। राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला हुआ है. इसकी सचिव स्तर के अधिकारी से जांच होनी चाहिए. इस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जांच की घोषणा की थी. recent visitors 22

छात्रों को दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलावा खोलने का कॉलेज का फरमान, मचा बवाल

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक नर्सिंग कॉलेज में उस वक्त हंगामा हो गया जब वहां के छात्र-छात्राओं को तिलक मिटाने, कलावा खोलने और दाढ़ी काटने को कहा गया. इस फरमान के बाद स्टूडेंट्स ने मौके पर हंगामा कर दिया. जबकि कॉलेज प्रबंधन आरोपों से इनकार कर रहा है. दरअसल, नर्सिंग कॉलेज पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप है कि कॉलेज के एक शिक्षक ने छात्रों को दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलावा खोलने के लिए कहा है. इसका विरोध करने वाले छात्रों को कॉलेज से निष्कासित करने का भी आरोप है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और माहौल को शांत करने का प्रयास किया. आरोप है कि जब पुलिस कार्यकर्ताओं को समझा ही रही थी कि इसी दौरान वहां मौजूद एक छात्रा ने धार्मिक नारा लगा दिया. जिससे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बिफर गए. कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन से छात्रा को निष्कासित करने की मांग की. इधर कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा के नारे लगाने की घटना से इनकार किया है. कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज में छात्रों के दाढ़ी कटवाकर आने का नियम है, कुछ छात्र दाढ़ी में आए थे, उन्हें दो दिन पहले नोटिस जारी किया गया था. साथ ही ये भी बताया कि कॉलेज में छात्रा ने कोई धार्मिक नारा नहीं लगाया है. recent visitors 34

सुकमा में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर, 5 जवान शहीद

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने दो डिवीजनल कमेटी (डीवीसी) के वरिष्ठ सदस्य समेत 8 नक्सलियों को मार गिराया. हालांकि, इस मुठभेड़ में तेलंगाना की 'ग्रीन फाइटर' टीम के 5 जवान भी शहीद हो गए. ये एनकाउंटर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमाओं के संगम पर स्थित कर्रिगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में हुआ. इस ऑपरेशन में सुकमा पुलिस और अन्य सुरक्षाबल शामिल रहे. खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किए गए इस अभियान का मकसद नक्सलियों के गढ़ में उनकी गतिविधियों को कुचलना था. कर्रिगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र नक्सलियों का मजबूत ठिकाना माना जाता है, जहां वे लंबे समय से सक्रिय हैं. ऑपरेशन मं नक्सलियों को बड़ा नुकसान मुठभेड़ के दौरान भारी गोलीबारी हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर लिया. इस ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ. मारे गए डीवीसी सदस्य संगठन के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिकार थे. 5 जवान हुए शहीद तेलंगाना की 'ग्रीन फाइटर' टीम के 5 जवानों ने इस मुठभेड़ में अपनी जान गंवाई है. 'ग्रीन फाइटर' टीम नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती है. सुकमा पुलिस ने क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रण में बताया है और फिलहाल वहां शांति बनी हुई है. पहले 22 से अधिक नक्सलियों को किया ढेर वहीं, 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रिगुट्टा पहाड़ियों के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 22 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया. यह कार्रवाई 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत हुई, जो 21 अप्रैल से शुरू हुआ है और नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है. ड्रोन की मदद से हुई पुष्टि इस ऑपरेशन में लगभग 24,000 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जिनमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कोबरा यूनिट के जवान हैं. इस मुठभेड़ के दौरान ड्रोन की मदद से नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि की गई थी. recent visitors 29

कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्‍पॉन्‍स टीम ने जारी किए निर्देश, इन जगहों को टार्गेट कर सकता है पाकिस्‍तान

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्‍तान को जबरदस्‍त चोट पहुंचाई है। आतंकी ठिकाने तो उसके तबाह हुए ही हैं, पाक की सैन्‍य विफलता भी सामने आई है। भारत से मुकाबला करने में अक्षम पाकिस्‍तान अब देश में कुछ खास जगहों को टार्गेट करना चाह रहा है। पाक की इस हिमाकत को रोकने के लिए कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्‍पॉन्‍स टीम (CERT-In) ने कुछ अहम निर्देश जारी किए हैं। यह खतरा साइबर हमले का है, जिसके तहत महत्‍वपूर्ण संस्‍थानों को निशाना बनाया जाने की कोशिश की जा सकती है। हाल के दिनों में पाकिस्‍तान ने भारतीय संस्‍थानों को टार्गेट करते हुए कई साइबर अटैक किए, लेकिन उनमें से ज्‍यादातर विफल रहे हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्‍पॉन्‍स टीम ने देश के प्रमुख वित्तीय संस्‍थानों और अन्‍य महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों को साइबर हमले से बचाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। सरकार ना सिर्फ सरकारी संस्‍थानों पर ध्‍यान दे रही है, वह प्राइवेट सेक्‍टर पर भी फोकस कर रही है। सरकार यह सुनिश्‍चित करना चाहती है कि सभी सेक्‍टर अपनी साइबर सुरक्षा को मजबूत करें ताकि दुश्‍मन देश के किसी भी नेटवर्क पर ना घुस पाए। साइबर हमलों से निपटने पर काम तेज साइबर हमलों से कैसे निपटा जाए, इस पर भी काम किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने पहलगाम हमले के बाद ही साइबर अटैक को लेकर सतर्कता बढ़ा दी थी। अब CERT-In ने बैंकों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। सभी को साइबर सुरक्षा पर अलर्ट रहने को कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नैस्‍कॉम के साथ मिलकर सरकार साइबर सुरक्षा को पुख्‍ता बनाने पर काम कर रही है। एक बड़ा अलर्ट सिस्‍टम बनाने की तैयारी है, ताकि दुश्‍मन के किसी भी ऑनलाइन हमले से निपटा जा सके। DDoS अटैक से हैकिंग की कोशिश रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्‍तान की तरफ से DDoS अटैक करके भारतीय वेबसाइटों को हैक करने की खूब कोशिश हुई है। इस तरह के अटैक में किसी वेबसाइट के सर्वर पर बहुत ज्‍यादा ट्रैफ‍िक भेजा जाता है। उससे वेबसाइट डाउन हो जाती है और हैकर्स को उसे कंट्रोल करने के रास्‍ते मिल जाते हैं। हाल में देखा गया था कि कुछ हैकरों ने भारत के सरकारी विभागों से जुड़ी वेबसाइटों को हैक करके उनके जरिए अपना प्रोपोगैंडा फैलाने की कोशिश की। ऐसे खतरों से निपटने के लिए साइबर सिक्‍योरिटी पर काम करना बहुत जरूरी है। तमाम राज्‍य सरकार के कई ऐसे डिपार्टमेंट हैं, जिनकी वेबसाइटों को अक्‍सर निशाना बनाया जाता है। पहलगाम हमले के बाद पाक‍िस्‍तानी हैकरों ने राजस्‍थान सरकार की एक वेबसाइट को टार्गेट किया था। recent visitors 40

जमीनी हकीकत जानने ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय, किया जन संवाद

मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक भरतपुर सोनहत विधानसभा के कुंवरपुर के माथमौर गांव पहुंचे, जहां उन्हें अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। कुछ महिलाओं ने पेड़ों से ताजे फूल तोड़कर तात्कालिक रूप से गुलदस्ता तैयार किया और मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस सजीव स्वागत ने गांव की सादगी और मुख्यमंत्री के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाया। मुख्यमंत्री ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ अपनी बात की शुरुआत की, जिससे माहौल देशभक्ति और मातृभूमि के सम्मान से ओतप्रोत हो गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करना था। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सुझावों को गंभीरता से लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। एक भावनात्मक क्षण तब आया जब मुख्यमंत्री साय ने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाया, यह दर्शाता है कि राज्य सरकार गांव के नेतृत्व और पंचायत व्यवस्था को कितना सम्मान देती है। यह दौरा प्रदेश सरकार की जन केंद्रित नीति और गांव-गरीब-किसान के हित में प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है। recent visitors 25