बिलासपुर में वारंट तामीली में लापरवाही एसएसपी सख्त, एक महिला आरक्षक समेत चार निलंबित

बिलासपुर पुलिस विभाग में वारंट तामीली में लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना तोरवा से जुड़े एक आपराधिक मामले में साक्षियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए तीन आरक्षकों और एक महिला आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार, थाना तोरवा में विचाराधीन एक आपराधिक प्रकरण में गवाहों की कोर्ट में उपस्थिति नहीं हो पाई, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हुई. इस मामले की जांच एसएसपी द्वारा कराई गई, जिसमें संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई. निलंबित किए गए पुलिसकर्मी:     आरक्षक राजू सिन्हा (थाना तोरवा)     आरक्षक मनोज कुलमित्र (थाना तोरवा)     आरक्षक रोहित पाटले (थाना तोरवा)     महिला आरक्षक शोभा तिर्की (जिला पुलिस कार्यालय में नियुक्त) इन चारों पर प्रारंभिक जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है. एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को समंस और वारंटों की समय पर तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

बुंदेलखंड में पली-बढ़ी कर्नल सोफिया कुरैशी, इस स्कूल में हासिल की प्राथमिक शिक्षा, तीन पीढ़ियों से सेना में कुरैशी खानदान

 छतरपुर  भारतीय सेना ने बीती रात पाकिस्तान में अलग-अलग 9 ठिकानों में एयर स्ट्राइक कर जवाबी हमला किया। इस हमले की जानकारी देने के लिए सेना ने बुधवार की सुबह प्रेस ब्रीफिंग की। प्रेस को ब्रीफ करने के दौरान सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी (Sophia Qureshi), विंग कमांडर व्योमिका सिंह (Vyomika Singh) के साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री मौजूद रहे। प्रेस ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी का संबंध छतरपुर के नौगांव बुंदेलखंड (Madhya Pradesh) से है। कर्नल सोफिया कुरैशी का जन्म 1976 में पुणे में हुआ। जन्म के बाद सोफिया के पिता परिवार को लेकर मध्य प्रदेश के छतरपुर के नौगांव में शिफ्ट हो गए। इनका पुस्तैनी मकान नौगांव में ही है। सोफिया ने प्राथमिक शिक्षा नौगांव में ही हासिल की। उन्होंने पहली से तीसरी कक्षा तक नौगांव के जीटीसी स्कूल से पढ़ाई की। कर्नल सोफिया नौगांव में पली बढ़ी। पिता फौज में होने के कारण उनका स्थानांतरण होता रहा। कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम चर्चा में आते ही मध्य प्रदेश का सीना भी गर्व से फूल गया। जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना की प्रेस ब्रीफिंग हुई और सोफिया कुरैशी ने पत्रकारों को संबोधित किया तो पूरे नौगांव के साथ ही प्रदेशभर में खुशी की लहर दौड़ गई। चचेरे भाई मोहम्मद रिजवान कुरैशी ने बताया कि सोफिया ने नौगांव के शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला जीटीसी में पढ़ाई की है। वहीं रिजवान कुरैशी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ने मुहंतोड़ जवाब दिया है। हमें गर्म है। सोफिया कुरैशी ने बड़ौदा में आगे की पढ़ाई कर सेना ज्वाइन की। सोफिया की शादी सेना में कर्नल तजुद्दीन से हुई है। सोफिया के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी भी आर्मी में थे। पिता से लेकर चाचा, दादा, चचेरी बहन और चचेरा भाई सेना के माध्यम से देश की सेवा कर रहे हैं। मिशन पूरा हुआ, कैसा लगा, धमाका कर दिया न। कर्नल सोफिया कुरैशी का जन्म रंगरेज मोहल्ले में 12 दिसंबर 1975 को हुआ। उनकी प्राथमिक शिक्षा नौगांव के शासकीय जीटीसी प्राथमिक स्कूल से हुई। नौगांव में उनके चाचा का परिवार रहता है। बहन ने परिवार का सम्मान बढ़ाया सोफिया के चचेरे भाई मैकेनिकल इंजीनियर मोहम्मद रिजवान ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा, सोफिया कर्नल बन चुकी है। उसने नौगांव में रहकर एक से पांच तक जीटी स्कूल में पढ़ाई की। नौगांव शहर के लोगों को बेटी पर गर्व है। रिजवान ने कहा, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जो मुंहतोड़ जवाब दिया है, उससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। पूरी दुनिया को आपरेशन सिंदूर की जानकारी बहन सोफिया ने दी, इससे परिवार का सम्मान और बढ़ गया है। आतंकवादियों ने हमारे टूरिस्ट्स को मारा था। भारत ने 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागी हैं। यह बहुत जरूरी था। पुलवामा आतंकी हमले में भी हमारे कई जवान शहीद हुए थे। भारत ने बहुत सुन लिया, अब हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सोफिया का पूरा परिवार भारतीय सेना में सोफिया के पिता ताज मुहम्मद कुरैशी बीएसएफ में सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। उनके चाचा इस्माइल कुरैशी और वली मुहम्मद भी बीएसएफ में सूबेदार रहे हैं। पिता की नौकरी के कारण सोफिया की आगे की पढ़ाई बड़ौदा और रांची में हुई। बड़ौदा में पढ़ाई पूरी होने के बाद सोफिया का चयन भारतीय सेना में हुआ। वे लेफ्टिनेंट से कैप्टन, फिर झांसी में मेजर और गांधीनगर में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर रहीं। वर्तमान में वे कर्नल के पद पर सेवारत हैं। उनके पति ताजुद्दीन कुरैशी भी सेना में मेजर हैं। 'बेटी ने बहनों-माताओं के सिंदूर का बदला लिया' सोफिया के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने कहा, हमारी बेटी ने देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है, हमें उस पर गर्व है। पाकिस्तान को नष्ट कर देना चाहिए। मेरे दादा, पिता और मैं सभी सेना में था। अब बेटी सेना में है। मां हलीमा कुरैशी ने कहा, बेटी ने बहनों और माताओं के सिंदूर का बदला ले लिया है। सोफिया पिता और दादा के पदचिह्नों पर चलना चाहती थीं। बचपन में ही कहती थी कि सेना में जाना है। सोफिया ने पहले भी किया देश का नेतृत्व सोफिया ने 2016 में एक्सरसाइज फोर्स-18 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया। यह भारत का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभियान था। इसमें वह एकमात्र महिला कमांडर थीं। सोफिया ने 6 साल तक संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा अभियानों (Peacekeeping Operations) में सेवा दी। नौगांव से सोफिया का रिश्ता मल्टीनेशनल फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज में भारतीय सेना का नेतृत्व कर चुकीं सोफिया कुरैशी का जन्म नौगांव के रंगरेज मोहल्ले में हुआ. उनके पिता ताज मोहम्मद कुरैशी BSF में सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं. सोफिया का जन्म 12 दिसंबर 1975 को हुआ. उनकी प्राथमिक शिक्षा नौगांव के शासकीय जीटीसी प्राथमिक स्कूल में हुई. इसके बाद उनके पिता का स्थानांतरण बड़ौदा, रांची और फिर बड़ौदा हुआ, जिसके कारण सोफिया की शिक्षा तमाम स्थानों पर हुई. सोफिया के चाचा इस्माइल कुरैशी और वली मोहम्मद भी बीएसएफ में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनके पिता ताज मोहम्मद भी सेना से रिटायर हुए. इस कारण उनके घर में शुरू से ही देशभक्ति का माहौल रहा. सेना में जाने की प्रेरणा सोफिया को उनके परिवार से मिली. सोफिया कुरैशी ने बड़ौदा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर सेना में चयन प्राप्त किया. इसके बाद वे लेफ्टिनेंट बनीं, फिर पदोन्नति के साथ कैप्टन, झांसी में मेजर और गांधीनगर में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में कार्यरत रहीं. वर्तमान में वे कर्नल के पद पर सेना में देश की सेवा कर रही हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी … Read more

पूछताछ के बाद फर्जी डॉक्टर नरेंद्र को वापस दमोह लाया गया और जिला जेल भेज दिया

दमोह दमोह मिशन अस्पताल में सात मौत के आरोपी डॉ. नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन कैम को छत्तीसगढ़ से वापस दमोह जेल लाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल के गलत इलाज से हुई मौत का आरोप भी डॉ. कैम पर लगा था, जिसे बिलासपुर पुलिस चार दिन की रिमांड पर दमोह से अपने साथ लेकर गई थी। वहां से पूछताछ के बाद उसे वापस दमोह लाया गया और जिला जेल भेज दिया गया। हालांकि, डॉक्टर का हर बार यही जवाब है कि उसे न्यायालय पर भरोसा है। बता दें कि मिशन अस्पताल में सात मौत के आरोपी डॉ. नरेंद्र यादव को जब पुलिस प्रयागराज से गिरफ्तार कर लाई थी। उसके बाद उसे दस दिन की रिमांड पर दमोह पुलिस ने लिया था। लगातार पूछताछ के बाद डॉक्टर से कई अहम सुराग लगे थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की मौत का मामला भी सामने आया था। परिजनों ने बताया था कि 2006 में इसी डॉक्टर के इलाज से शुक्ला की मौत हुई थी, जिसके बाद बिलासपुर के सरकंडा थाने में आरोपी डॉक्टर यादव पर मामला दर्ज हुआ था। इधर, दस दिन की रिमांड खत्म होने के बाद डॉक्टर नरेंद्र को एक मई तक जेल भेज दिया गया था। दोबारा न्यायालय आने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को साथ ले जाने चार दिन की रिमांड ली थी और डॉक्टर को बिलासपुर ले जाया गया था। जहां से पूछताछ के बाद चार दिन की रिमांड खत्म होने पर बिलासपुर से वापस दमोह लाया गया। दमोह पहुंचने पर उसे जेल भेजा गया, अब उसे 14 मई को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। बंद हो गया मिशन अस्पताल डॉक्टर के इलाज से हुई सात मौत के मामले के बाद प्रशासन से मिशन अस्पताल के कैथ लैब सील करने के बाद उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया था। उसके बाद अस्पताल बंद हो गया, यहां अब मरीजों का कोई इलाज नहीं किया जाता।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 12

543 नवचयनित शिक्षकों को योगी आदित्यनाथ ने सौंपे नियुक्ति पत्र, 23 मिनी स्टेडियमों की रखी नींव

लखनऊ गुरुवार को लखनऊ स्थित लोकभवन के सभागार में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 543 नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. इस अवसर पर उन्होंने चयनित सभी अभ्यर्थियों को स्वयं अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे. नियुक्त होने वालों में 494 सहायक अध्यापक और 49 प्रवक्ता शामिल थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के विज्ञापन वर्ष 2018 और 2020 के अंतर्गत चयनित किया गया है. 543 शिक्षकों को बांटे गए नियुक्ति पत्र कुल 543 नवचयनित शिक्षकों में से 494 को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया, जिनमें 258 महिलाएं और 236 पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा, प्रवक्ता पद के लिए चयनित 49 अभ्यर्थियों में 15 महिला और 34 पुरुष उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. सीएम योगी ने बताया कि अकेले माध्यमिक शिक्षा में 40 हजार से अधिक शिक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं. इनमें 32 हजार शिक्षक एडेड कॉलेजों में और करीब 8 हजार माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त हुए हैं. वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में 1.23 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति सरकार ने की है. उन्होंने कहा कि पहले माध्यमिक शिक्षा बदनाम हो चुकी थी और बेसिक शिक्षा विभाग वीरान पड़ा था, लेकिन सरकार ने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ जैसे कार्यक्रमों के ज़रिए शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किया है. सीएम ने कहा कि पहले नकल के लिए कुछ जिले बदनाम थे और परीक्षा में 'प्रॉक्सी' (दूसरे के स्थान पर परीक्षा देना) का धंधा चलता था, जिसे अब सख्ती से बंद कराया गया है. सीएम योगी ने यह भी कहा कि अब यूपी का नौजवान अपनी पहचान छिपाता नहीं है, बल्कि पूरे भारत में उत्तर प्रदेश को शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में नई पहचान मिली है. उन्होंने नए शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षा के उन्नयन में योगदान दें और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के लक्ष्यों को पूरा करने में तकनीक का सहारा लें. चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी- सीएम योगी इसके साथ ही कार्यक्रम में ITC लैब से सुसज्जित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और राजकीय इंटर कॉलेजों में बनने वाले 23 मिनी स्टेडियमों का शिलान्यास भी किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और इसमें किसी भी प्रकार की सिफारिश को जगह नहीं दी गई. उन्होंने यह भी कहा कि ‘मिशन रोजगार’ के तहत प्रदेश के युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. सीएम योगी ने यह आश्वस्त किया कि राज्य में शिक्षकों की कमी को तेजी से दूर किया जा रहा है और सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन और विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

US की नौकरी ठुकराई, अब DCP सुनीति को संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

लखनऊ उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी सुनीति को संयुक्त राष्ट्र (UN) में प्रतिनियुक्ति की मंजूरी मिल गई है। गृह मंत्रालय (MHA) से स्वीकृति मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार आगामी चार दिनों में उन्हें कार्यमुक्त कर देगी। फिलहाल सुनीति नोएडा कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात हैं। कौन हैं आईपीएस सुनीति? मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली सुनीति का प्रशासनिक सफर अनुशासन, सेवा भाव और प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही उन्होंने तकनीकी क्षेत्र को छोड़कर सिविल सेवा का रास्ता चुना और भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुईं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गौतम बुद्ध नगर में एएसपी (ग्रामीण) और एसपी (साइबर क्राइम) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। खासकर साइबर अपराध की रोकथाम और तकनीकी जांच में उनकी दक्षता के लिए उन्हें विभाग में एक अलग पहचान मिली। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का क्षण संयुक्त राष्ट्र जैसी वैश्विक संस्था में प्रतिनियुक्ति किसी भी अधिकारी के लिए बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान का अवसर होती है। सुनीति की यह नियुक्ति न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए भी गर्व का विषय है। चंडीगढ़ की रहने वाली हैं सुनीति तेज तर्रार आईपीएस सुनीति का जन्म चंडीगढ़ में 18 नवंबर, 1986 को हुआ। वह एक मिडिल क्लास में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता सुरेश कुमार इंजीनियर और मां अनिला गृहिणी हैं। सुनीति ने अपनी शुरुआती शिक्षा सरकारी स्कूल से शुरू की। पांचवीं क्लास के बाद साइकिल से स्कूल जाना उनके जीवन में एक जरूरी बदलाव लेकर आया। माता-पिता ने सुनीति को हमेशा खुलकर जीने की आजादी दी। उन्होंने वर्ष 2002 में सीबीएसई बोर्ड से दसवीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में उत्तीर्ण की। 2013 में तीसरे प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी एक्‍जाम सुनिति ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से कम्प्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नोएडा की एक कंपनी में जॉब भी की है। तब उनका सालाना पैकेज 10 लाख रुपये था। सुनीति के लिए नौकरी तो थी, लेकिन सुकून नहीं था। उनके अंदर देश सेवा करने का जुनून सवार हुआ। सुनीति ने कंपनी के अमेरिका भेजे जाने के ऑफर को ठुकराते हुए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और परीक्षा क्रैक कर अपने सपने को साकार कर आईपीएस बन गईं। यूपीएसएसी की परीक्षा में दो बार सुनीति को विफलता हाथ लगी। लेकिन इसके बाद वह अपनी मेहनत और लगन से तीसरे प्रयास में 2013 में सफल हो गईं। पहली पोस्टिंग मथुरा में आईपीएस बनने के बाद सुनीति की पहली पोस्टिंग 2015 में यूपी के मथुरा जिले में हुई। फिर सहारनपुर में एसीपी और और सीओ सिटी के पद पर जिम्मेदारी दी गई। इस बीच उन्होंने बतौर सीओ सिटी सहारनपुर में हत्या व लूट के कई संगीन मामलों को सॉल्व किया। उनके कामों को देखते हुए शासन ने सुनीति को नोएडा में एसपीआरए का पद सौंपा। आईपीएस सुनीति ने अपने निडर अंदाज से 50-50 हजार रुपये के दो कुख्यात इनामी अपराधियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। जरायम की दुनिया में कुख्यात भाटी गैंग के कई शूटरों को पकड़कर उन्होंने सलाखों के पीछे पहुंचाया। नोएडा के अपराधों पर लगाया लगाम गौतमबुद्ध नगर में क्राइम की स्थितियां अन्य जिलों से अलग थीं। यहां गुटों के बीच आपसी संघर्ष और संगठित अपराध के नेटवर्क का बोलबाला था। सुनीति ने क्राइम के नेटवर्क को तोड़ने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। उनकी निपुणता और सफल कार्रवाई के बाद वर्ष 2019 में उनको औरैया एसपी के रूप में जिले की कमान सौंपी गई। आईपीएस सुनीति के लिए उनके जीवन में यह पहला अवसर था जब उन्हें पूरे जिले की कमान उनके हाथ में थी। कानून व्यवस्था के लिए यह एक बड़ी चुनौती भी थी, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया। वकील हत्‍याकांड में एमएलसी को करवाया अरेस्‍ट इस दौरान आईपीएस सुनीति के जीवन में अहम मोड़ आया। मार्च 2020 में नारायणपुर क्षेत्र में एक अधिवक्ता और उनकी बहन की हत्या हो गई। इस घटना ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी। सुनीति ने क्राइम स्थल पर पहुंचकर जब मामले की गहराई से जांच पड़ताल की, तो पता चला कि जमीन विवाद के चलते एमएलसी कमलेश पाठक पीछे से इस घटना को अंजाम दिया था। आईपीएस सुनिति ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए और एमएलसी को गिरफ्तार किया। औरैया में हेल्‍पलाइन नंबर जारी करवाया महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आईपीएस अधिकारी ने जनपद में एक हेल्पलाइन भी जारी की। इसके अतिरिक्त, महिला आईपीएस अधिकारी ने औरैया में एक पांच वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने महज 24 घंटे के भीतर दोषी को अरेस्ट कर 30 दिन के अंदर सजा दिलवा दी। यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली बार इतनी तेजी से सुलझाया गया था। यह उनके काम के प्रति समर्पण का परिचायक था। 2016 में साथी इंजीनियर के साथ किया प्रेम विवाह महिला आईपीएस सुनीति को कठिन मेहनत और देश सेवा के लिए डीजीपी के सिल्वर और गोल्ड मेडल से नवाजा जा चुका है। अपने कार्यकाल के दौरान 2013 बैच की आईपीएस सुनीति ने औरैया के बाद एसपी अमरोहा, एसपी कानपुर देहात, एसपी एडमिन और डीसीपी गौतमबुद्ध नगर जैसे अन्य पद भी संभाले हैं। आईपीएस सुनीति ने अपने साथी इंजीनियर के साथ वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया। इस निर्णय में परिवार ने उनका साथ दिया। उनके पति एक आईटी कंपनी में प्राइवेट जॉब करते है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ … Read more

जशपुर की बेटियों ने क्रिकेट में लहराया परचम, मुख्यमंत्री साय दी बधाई

अंडर-15 स्टेट टीम में इचकेला छात्रावास की 9 बालिकाएं सलेक्ट अंडर-19 टीम के लिए 6 बालिकाएं ट्रायल के अगले दौर में रायपुर,  छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा स्टेट टीम के चयन के लिए आयोजित ट्रायल स्पर्धा में जशपुर जिले के शासकीय प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 9 बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 टीम में अपनी जगह बनाई है। जशपुर के इचकेला छात्रावास की ही 6 छात्राएं अंडर-19 की ट्रायल स्पर्धा के अगले दौर में पहुंची हैं। इचकेला छात्रावास की कुल 15 छात्राओं ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा की बदौलत जशपुर जिले का नाम रौशन किया है।     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले की बेटियों की क्रिकेट प्रतिभा की सराहना की है और उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह गौरवशाली उपलब्धि न केवल जशपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद दे रही है।     स्टेट अंडर-15 टीम के लिए इंजील लकड़ा, जिज्ञासा कुजूर, अमीषा लकड़ा, रितु भगत, पूर्वांशी साहू, साक्षी यादव, गायत्री बाई, अभिलाषी बड़ा और संतोषी बाई चयनित हुईं हैं।  इसी तरह अंडर-19 टीम के लिए आकांक्षा रानी, वर्षा बाई, नितिका बाई, झूमूर तिर्की, तुलसीका भगत और अलका रानी कुजूर ट्रायल के अगले दौर में पहुंच गई हैं, यह ट्रायल 08 मई को प्रातः 7 बजे से आरडीसीए ग्राउंड रायपुर में होगा।     गौरतलब है कि इचकेला छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती पंडरी बाई केे समर्पण से छात्रावास में न केवल खेल को बढ़ावा मिला, बल्कि वहां की आदिवासी बेटियां क्रिकेट के खेल में जशपुर जिले को गौरान्वित करने लगी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि अधीक्षिका श्रीमती पंडरी बाई की बेटी आकांक्षा रानी, जो पहाड़ी कोरवा समुदाय से हैं और अंडर-19 बीसीसीआई टी-20 ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ टीम की प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। आकांक्षा रानी के शानदार प्रदर्शन ने छात्रावास में रहने वाली अन्य बालिकाओं को क्रिकेट के खेल के प्रति आकर्षित किया, जिसके चलते इचकेला छात्रावास क्रिकेट खेल को लेकर प्रसिद्ध हो गया है। यहां अध्ययनरत बालिकाओं के क्रिकेट कोच श्री संतोष कुमार, मेंटोर श्री शंकर सोनी और छात्रावास वार्डन श्रीमती पंडरी बाई की अहम भूमिका रही है।     यह उल्लेखनीय है कि यह छात्रावास मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह जिले में स्थित है। उनके नेतृत्व में आदिवासी अंचलों में शिक्षा और खेल के समन्वित विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा और राज्य सरकार की योजनाओं का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ की बेटियाँ क्रिकेट के मैदान में राज्य और देश का नाम रौेशन कर रही हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

PM मोदी ने अजीत डोभाल संग की 1 घंटे तक मीटिंग, सीमापार कार्रवाई के अगले चरण पर मंथन, होगा कुछ बड़ा!

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अब 'ऑपरेशन सिंदूर 2' की अटकलें तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के बीच हुई बंद कमरे की एक घंटे लंबी बैठक ने नई रणनीतिक हलचल को जन्म दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक बेहद गोपनीय रही और इसमें सीमापार कार्रवाई के अगले चरण पर मंथन हुआ। भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं। इस जवाबी हमले में भारत ने न केवल आतंकवाद का मुँहतोड़ जवाब दिया बल्कि पहलगाम हमले का हिसाब भी चुकता कर दिया। अब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं। देश में जश्न, सरहद पर तनाव जहां एक ओर भारत में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जश्न का माहौल है, वहीं पाकिस्तान में अफरा-तफरी और मातम पसरा हुआ है। पाकिस्तान के लाहौर में आज सुबह हुए ड्रोन अटैक और तीन जोरदार धमाकों ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। सर्वदलीय बैठक में युद्ध की रणनीति पर चर्चा भारत सरकार ने 8 मई को एक अहम सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में विपक्षी दलों को ऑपरेशन की जानकारी दी गई और सीमा पर बिगड़ते हालात पर चर्चा हुई।   भाग लेने वाले प्रमुख नेता: कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी शिवसेना (UBT): संजय राउत सपा: रामगोपाल यादव TMC: सुदीप बंदोपाध्याय NCP: सुप्रिया सुले  PM मोदी और NSA डोभाल के बीच रणनीतिक बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ऑपरेशन के बाद सुबह एक बंद कमरे में अहम बैठक की। सूत्रों का दावा है कि पाकिस्तान की संभावित प्रतिक्रिया और भारत की अगली रणनीति पर चर्चा हुई है।  लाहौर में धमाकों से दहशत लाहौर के वाल्टन रोड, गोपाल नगर और नसीराबाद इलाके में लगातार तीन धमाकों से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। ड्रोन हमले की आशंका जताई जा रही है। कराची, सियालकोट और लाहौर एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।  LOC पर गोलाबारी, Poonch में हाई अलर्ट जम्मू-कश्मीर के पूंछ और उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग जारी है। नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया है, स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा जा रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35