आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान, तीन जवान घायल

सुकमा छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन घायल हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के वेंकटपुरम ओर ईडमिली के पहाड़ियों पर माओवादियों ओर जवानों के साथ मुठभेड़ चल ही है। तेलंगाना के मूलगु जिले के वाजेडु गांव में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जिसमें तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन जवान घायल हैं। जिस इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है, वो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगा हुआ है।  बता दें कि इससे पहले 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के बीजापुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कई नक्सली मारे गए थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

मॉक ड्रिल के लिए पूरे प्रदेश में रहा 15 मिनट का ब्लैक आउट, 575 मेगावाट बिजली की मांग घटी

जबलपुर  पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर हुए माॅक ड्रिल और ब्‍लैक आउट में मध्‍य प्रदेश में जनता का सहयोग मिला। सार्वजनिक स्थानों की लाइट को जहां बिजली विभाग ने बंद किया वहीं घर,दुकान और कारखानों की बिजली लोगों ने खुद से बंद कर एकता जाहिर की। बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे प्रदेश में 10711 मेगावाट बिजली की मांग थी वहीं 15 मिनट के अंधेरे से करीब 575 मेगावाट बिजली की मांग कम हो गई। जबलपुर में 82 मेगावाट बिजली की खपत घट गई थी। स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर के मुख्य अभियंता प्रदीप सचान ने बताया कि शाम 7.26 मिनट पर लाइट बंद होने से पहले तक मांग 10711 मेगावाट थी। वहीं 7.42 बजे तक यह मांग घटकर 10130 मेगावाट आ गई। इससे करीब 575 मेगावाट बिजली की मांग कम हो गई। इधर पूर्व क्षेत्र कंपनी के अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा ने कहा कि शहर में भी शाम को 270 मेगावाट के आसपास मांग थी जो करीब 82 मेगावाट कम हो गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

रोहित के इस फैसले ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल तोड़े, फूट-फूटकर रोई लड़की, बोली- मां मेरा सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने वर्ल्ड क्रिकेट को बुधवार, 7 मई की शाम उस समय चौंका दिया जब उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। माना जा रहा था कि जून में होने वाले आगामी इंग्लैंड दौरे पर वह टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे, मगर उससे पहले ही हिटमैन ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। रोहित के इस फैसले ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल तोड़े। सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। इस बीच एक फीमेल फैन का वीडियो सामने आया जो रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोने लगी। इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौर रहा है। रोहित शर्मा की इस फैन का नाम जिनिया देबनाथ बताया जा रहा है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही है, मां रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. मुझे अब कुछ अच्छा नहीं लग रहा. मेरा सपना अधूरा रह गया। मेरी इच्छा थी कि मैं उनको टेस्ट मैच में खेलते हुए स्टेडियम में जाकर देखूं. अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। फैन आगे कहती नजर आ रही है, आप नहीं समझेंगे, मैंने सोचा था कि रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीतेंगे। नहीं मुझे ऐसा लगा था कि रोहित शर्मा वो पहले भारतीय कप्तान बनेंगे जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टीम इंडिया को जिताएंगे। रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा टेस्ट कप्तान? रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कमान कौन संभालेगा ये इस समय सबसे बड़ा सवाल है। रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल इस रेस में है, मगर जसप्रीत बुमराह का क्या? वह भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि उनकी चोट कप्तानी के आड़े आ सकती है। बुमराह ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी, हालांकि वह आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई की नजरें ऐसे खिलाड़ी को कप्तान चुनने पर होगी जो सीरीज के सभी मैच खेल पाए। बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड को देखते हुए लगता नहीं कि उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिलेगी। कप्तान की रेस में एक और नाम केएल राहुल का भी हो सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

मुख्यमंत्री साय ने बैगा समुदाय की बिटिया को अंक लाने पर किया सम्मानित

अंतिम छोर का गांव, जहां बढ़ रही शिक्षा के प्रति जागरूकता मध्यप्रदेश की सीमा से लगे माथमौर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा रायपुर/एम.सी.बी. राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों में अब शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसकी बानगी राज्य के अंतिम छोर पर बसे गांव में संचालित स्कूल से निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर सीमावर्ती गांव कुवांरपुर में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैगा समुदाय से आने वाली बिटिया कंगना बैगा ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) में 83.67 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। बैगा बिटिया, उनके परिजन तो इस उपलब्धि पर खुश तो थे ही, स्कूल प्रशासन और गांव के लोग भी परिणाम जारी होने के बाद जश्न मना रहे हैं। इस बीच सुशासन तिहार-2025 की कड़ी में औचक निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी. बी.) जिले के भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर गांव पहुंचे। ऐसे में जब कंगना और स्कूल के अन्य बच्चों को पता चला कि मुख्यमंत्री उनके गांव आएं हैं तो बच्चे अपनी सफलता की खुशी उनसे बांटने पहुंच गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी सभी बच्चों से आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण मुलाकात करते हुए बच्चों से उनकी शिक्षा, भविष्य में करियर के लिए प्लानिंग, परिवार की स्थिति से एक अभिभावक की तरह बातें की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर इन दिनों राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन हो रहा है। इसके तीसरे चरण में समाधान शिविरों लगातार प्रदेशवासियों को उनकी समस्या, मांग और शिकायतों के समाधान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। कई स्थानों पर मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं पहुंच रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुदूर अंचलों में शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने आकस्मिक रूप से पहुंच रहे हैं। गुरुवार 8 मई को सीएम श्री साय माथमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री के अपने गांव के पास आने की खबर लगने पर ग्रामीणों के साथ कई विद्यार्थी भी प्रदेश के मुखिया से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सुदूर वनांचल माथमौर से लगे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर में पढ़कर बेहतर अंक लाने वाली और स्कूल में टॉप करने वाली 10वीं की छात्रा कंगना बैगा (83.67%), मीनाक्षी शुक्ला (82.83%) तथा 12वीं के विद्यार्थी विद्यासागर तिवारी, सचिन कुमार बांधे व कु. शशि सिंह को पेन देकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य में शिक्षा और उनकी करियर प्लानिंग पर बात की। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में लगातार शिक्षा की अलख जग रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दे रहे हैं। अब इसका सकारात्मक परिणाम सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों से टॉपर्स के रूप में सामने आ रहा है। बीते 7 मई को ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम जारी किए। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों से जारी कराए गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

REET 2024 का परिणाम आज दोपहर सवा तीन बजे होगा जारी

अजमेर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए आज का दिन किसी परीक्षा से कम नहीं। जो सालों से बेरोजगारी की मार झेलते हुए सिर्फ एक सरकारी शिक्षक की पहचान चाहते थे, उनके लिए REET-2024 का रिजल्ट उम्मीद की सबसे बड़ी रोशनी बनकर सामने आने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 3:15 बजे लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का परिणाम एक साथ घोषित करेगा। बोर्ड प्रशासक महेशचन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि इस वर्ष REET में कुल 14 लाख 29 हजार 822 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें लेवल-1 के लिए 3.46 लाख, लेवल-2 के लिए 9.68 लाख और दोनों लेवल्स के लिए 1.14 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा 41 जिलों में 1731 केंद्रों पर आयोजित हुई थी और आंसर-की जारी होने के बाद 31 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। इसके बाद बोर्ड ने हर एक आपत्ति को जांचा-परखा और अब पूरी पारदर्शिता से परिणाम तैयार किया गया है। दरअसल REET की परीक्षा राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश की पहली सीढ़ी है। आज दोपहर 3:15 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों की घोषणा का लाखों युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

सीहोर में गांव की बेटियों ने किया कमाल, कलेक्टर ने किया सम्मानित

सीहोर माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले सीहोर जिले के विद्यार्थियों ने कलेक्टर के बालागुरु तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन से भेंट की। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ से करियर और भविष्य में सफलता के संबंध में सवाल किए। कलेक्टर के बालागुरु ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बिना सफलता हासिल करना मुश्किल है। सफलता के लिए, मेहनत, लगन, और दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम वही सफल होगा जो सही दिशा में किया जाए। उन्होंने कहा कि आपने अपने जीवन का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, बस उसी दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण भी आवश्यक है। हमें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी यह सिर्फ एक पड़ाव है। जीवन में ऐसे कई पड़ाव आएंगे। उन्होंने कहा कि जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होगा, लेकिन विषम परिस्थितियों में भी अपने आप पर विश्वास बनाए रखना है और आपने प्रयास को जारी रखना है। कलेक्टर बालागुरु ने कहा कि हमेशा सीखने की ललक होना चाहिए। ज्ञान चाहे छोटे या बड़े किसी भी व्यक्ति मिले, तो उसे लेना चाहिए। सीखने की ललक हमारे कौशल और ज्ञान को बढ़ाने, नए विचार और दृष्टिकोणों को अपनाने तथा अपनी क्षमता को अधिकतम करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि हर दिन नियमित अखबार-मैगजीन अवश्य पड़ें। यह आपको पूरी दुनिया की खबरों से अपडेट रखेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की ललक बनाए रखें। शिक्षा और ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि कभी भी कहीं भी काम ही आता है। कलेक्टर बालागुरु ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, दृष्टिकोण बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जिस क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उस क्षेत्र में अधिकतम करने का लक्ष्य बनाएं। जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि अगर कहीं हम असफल रहते हैं तो निराश न होते हुए उसमें भी हमें बेहतर खोजने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जहां से नई शुरुआत करते हैं, वहीं से नया जीवन शुरू होता है। इसलिए जीवन में कभी कुछ समाप्त नहीं होता। कलेक्टर बालागुरु तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विद्यार्थियों से अपने आईएएस बनने तक के सफर का अनुभव भी साझा किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, डीपीसीरमेशराम उइके, संबंधित स्कूलों प्राचार्य तथा बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन में जिले के तीन छात्र हायर सेकेंडरी परीक्षा जीव विज्ञान समूह में जिले के तीन छात्रों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। न्यू मोनालिसा स्कूल सीहोर के छात्र पार्थ राठौर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पार्थ के पिता रीतेश राठौर शिक्षक हैं तथा माता कल्पना राठौर गृहणी हैं। सीएम राइज स्कूल आष्टा के छात्र गोविंद ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान तथा सीएम राइज स्कूल आष्टा के ही छात्र नकुल प्रजापति ने भी जीव विज्ञान समूह में दसवां स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन में जिले के तीन छात्र हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जिले के तीन छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया है। दीनदयाल कॉन्वेंट हाई स्कूल सीहोर के छात्र ऋषभ पंवार तथा होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा के छात्रा भूमिका मेवाड़ा ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा के ही छात्र अरहम जैन ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरु, 1 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन

सागर सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 जून है। वर्तमान में महाविद्यालय में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत पांच संकायों में कोर्स संचालित हैं। सभी संकायों- आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिडाइन, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में प्रवेश प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अर्हता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना है। प्रवेश के लिए मेरिट सूची 10 वीं के अंको के आधार पर तैयार की जाएगी। महाविद्यालय में संचालित चार संकाय कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32