बोल सफलता पाने में मदद करेंगे स्वामी विवेकानंद जी के ये बोल

लाइफ में सफलता बेहद जरूरी है। पढ़ाई से लेकर रिश्तों और करियर, हर जगह आप खुद को टॉप पर देखना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूर होती है। अगर आप खुद को लाइफ में सक्सेस पाने के लिए मोटिवेट करना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानंद के इन स्लोगन को जरूर याद रखें। जो आपको लक्ष्य से भटकने नहीं देंगे और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। -उठो, जागो और तब तक ना रुको जब तक कि तुम अपने लक्ष्य को हासिल ना कर लो। -एक विचार को उठाओ और उसे अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो, उसी के सपने देखो, उसी विचार के साथ जियो। शरीर के हर अंग में अपने लक्ष्य, विचार को भरो। जीवन की बाकी सभी बातों, विचारों को छोड़ दें। यहीं सफल होने का रास्ता है। स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि तभी सफलता मिलेगी। -अपने स्वभाव और व्यवहार के प्रति सच्चा रहना ही सबसे बड़ा धर्म है। खुद पर विश्वास रखो और आगे बढ़ो। स्वामी विवेकानंद के ये बोल बताते हैं कि हमेशा अपने ऊपर भरोसा करते हुए अपने मन की बातों को जरूर सुनना चाहिए। तभी सफलता हासिल होती है। -स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि बह्मांड की सभी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं। ये हम ही हैं तो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और रोते हैं कि अंधेरा है। -जिस दिन आपके सामने कोई समस्या ना आए, इसका मतलब है कि आप गलत रास्ते पर चल रहे है। जीवन के लक्ष्य हासिल करने में मुश्किल और चुनौतियों का सामना करना ही पड़ता है। -खड़े हो, साहसी बनो, मजबूत बनों और सारी जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर लो। जानों कि अपने भाग्य के निर्माता तुम खुद हो। तभी जीवन में सफलता हाथ लगेगी। -स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि ये दुनिया एक अखाड़ा है, जहां तुम खुद को मजबूत बनाने के लिए आए हो। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

केदारनाथ में ITBP तैनात, पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान भी मुस्तैद, अब उत्‍तराखंड के चारधामों में सुरक्षा बढ़ाई

देहरादून भारतीय सेना के पाकिस्तान व पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद अबउत्‍तराखंड के चारधामों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केदारनाथ समेत पड़ाव स्थलों पर आईटीबीपी तैनात है। बदरीनाथ धाम में अब सुरक्षा का जिम्मा आईआरबी संभालेगी। वहीं सीमांत उत्तरकाशी जनपद में पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान मुस्तैद हैं। केदारनाथ समेत पड़ाव स्थलों पर आईटीबीपी तैनात रुद्रप्रयाग। पाकिस्तान व भारत के बीच पैदा हुए तनाव के चलते केदारनाथ समेत यात्रा पड़ावों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केदारनाथ धाम में आईटीबीपी तैनात है, जबकि यात्रा पड़ावों पर भी आईटीबीपी तैनात की गई है। बुधवार को भारत द्वारा पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर किए गए कार्रवाई के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केदारनाथ धाम आने व जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही जनपद में भी सभी स्थानों पर आने जाने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। केदारनाथ धाम में शीतकाल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आईटीबीपी के पास थी, उसे अभी भी तैनात किया गया है। रेगुलर पुलिस के साथ ही पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतपुर, रामपुर, गुप्तकाशी व फाटा समसेत यात्रा पड़ावों पर पुलिस के साथ ही आईटीबीपी तैनात की गई है। केदारनाथ धाम में तीस जवान आईटीबीपी के तैनात हैं, इसके अलावा पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवान भी तैनात हैं। सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने भी सख्त निर्देश दिए कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाए। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे का कहना है कि आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। युद्ध जैसे हालात की स्थिति को देखते हुए जागरुकता अभियान तेज कर दिए गए हैं। बताया कि केदारनाथ, सोनप्रयाग, गौरीकुंड के साथ ही अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक एक प्लाटून आईटीबीपी के जवान तैनात है। केदारनाथ धाम में 30 से अधिक आईटीबीपी जवान तैनात हैं। जबकि पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड सहित पर्याप्त फोर्स मौजूद है। जनपद में पुलिस की सरकारी खुफिया एजेंसी द्वारा हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बदरीनाथ में एटीएस तैनात, चलाया चेकिंग अभियान चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्री बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने बुधवार को धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया। विशेष रूप से दर्शन के लिए पहुंचे सभी श्रद्धालुओं की गहनता से तलाशी व उनके सामान, बैग की जांच की गई। इस दौरान पुलिस श्रद्धालुओं से लगातार अनुरोध करती रही कि वह अपने साथ मंदिर परिसर के भीतर बैग या बड़ा सामान लेकर न आएं। धाम की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आतंकवादी निरोध दस्ता (एटीएस) को भी तैनात किया गया है। पूरे बदरीनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब एटीएस के कंधों पर है। बदरीनाथ धाम में अब सुरक्षा का जिम्मा आईआरबी को गोपेश्वर: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने के साथ ही, यहां की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शीतकाल के दौरान धाम की सुरक्षा का दायित्व संभालने वाली भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने अब इंडियन रिजर्व बटालियन को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। अब बदरीनाथ धाम की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईआरबी संभालेगी। गौरतलब है कि हर साल शीतकाल में जब श्री बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए बंद कर दिए जाते हैं, तब विषम परिस्थितियों और भारी बर्फबारी के बीच धाम की सुरक्षा का जिम्मा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को ही सौंपा जाता है। आईटीबीपी के जवान इस दौरान दुर्गम परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इस वर्ष कपाट खुलने के बाद धाम की आगे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आज यह जिम्मा आईआरबी द्वारा संभाल लिया गया है। सुरक्षा हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत आईटीबीपी की सीमाद्वार यूनिट से आए जवानों ने औपचारिक रूप से आईआरबी को चार्ज सौंपा दिया है। सीमांत उत्तरकाशी में पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान मुस्तैद सीमांत जनपद उत्तरकाशी में भी पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान मुस्तैद हैं। यहां चारधाम यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के साथ यात्रा रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बाद भारत ने पाकिस्तान व पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना जतायी गयी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

ब्लैक आउट का पालन करने के दौरान ब्याह करने के लिए तोरण मारने जा रहे दूल्हे की घोड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी

इंदौर  बुधवार को ब्लैक आउट के अभ्यास के दौरान नागरिकों की सहभागिता से अनोखा दृश्य इंदौर में साकार हुआ। ब्लैक आउट का पालन करने के दौरान ब्याह करने के लिए तोरण मारने जा रहे दूल्हे की घोड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। नाचते हुए बाराती भी थम गए और बैंड से लेकर बरात को रोशन कर रही बत्तियां भी बुझा दीं। ब्लैक आउट के पालन का अनोखा नजारा कनाड़िया क्षेत्र में आलोक नगर रोड पर दिखा। विद्या पैलेस निवासी नामेश सोलंकी का विवाह नेहा गोयल से हुआ। बरात का समय और ब्लैक आउट का समय समान था। बराती एडवोकेट नमन द्विवेदी ने बताया कि पहले तय हुआ था कि बरात ब्लैक आउट होने से पहले विवाह स्थल शगुन पैलेस पहुंच जाएगी। दूसरा सायरन बजने के बाद बराती आगे बढ़े हालांकि मैरिज गार्डन से 200 मीटर पहले ही ब्लैक आउट का समय हो गया। आसपास की सभी बत्तियां बुझ रही थीं, यह देख बरातियों को भी ध्यान आया कि ब्लैक आउट होना है। इसके बाद बरात ने भी ब्लैक आउट का पालन किया। 12 मिनट तक बत्तियां और संगीत बंद कर दिया। दूल्हा और बराती सड़क पर खड़े रहे। दूसरा सायरन बजने और ब्लैक आउट खत्म होने के बाद बरात आगे बढ़ी। बाजार में दुकानें बंद इंदौर के बाजारों में ब्लैक आउट का पूर्णतया पालन किया गया। दरअसल बाजारों में दोपहर से ही ग्राहकी सुस्त हो गई। सियागंज जैसे बड़े थोक बाजार में ज्यादातर दुकानें शाम साढ़े छह बजे ही बंद कर दी गईं। दूसरी ओर एमटी क्लाथ मार्केट में दुकानें तो खुली रहीं, लेकिन व्यापारियों ने निर्देशों का पालन करते हुए बत्तियां बुझा दीं। निगरानी : भ्रामक मैसेज पर होगी कार्रवाई पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के लिए चेतावनी जारी की है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमितसिंह ने कहा कि वॉट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर अनर्गल टिप्पणी और भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों पर पुलिस की नजर है। संवेदनशील मुद्दों पर भी भ्रामकता परोसने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

तेलंगाना: मुलुगु जिले में नक्सलियों का घात लगाकर हमला, तीन पुलिसकर्मी शहीद

मुलुगु तेलंगाना के मुलुगु जिले में नक्सलियों के हमले में 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने यह हमला आईईडी विस्फोट के जरिए किया है। जिस इलाके में हमला हुआ है, वो छत्तीसगढ़ के सुकमा बॉर्डर से लगा हुआ है। नक्सलियों को पुलिसकर्मियों के मूवमेंट की पहले से जानकारी थी। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब पुलिस की टीम रूटीन कॉम्बिंग कर रही थी, इस दौरान नक्सलियों ने ब्लास्ट कर लिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। इससे पहले 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के जंगलों में कर्रेगुटा पहाड़ियों के जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों ने 22 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी के जरिए सामने आई है। ऑपरेशन में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के जंगलों में बुधवार की सुबह भी गोलीबारी हुई थी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

जशपुर के नमन खुटियाँ 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

संकल्प से 12 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड परीक्षा प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में जशपुर से लगातार तीसरे वर्ष कक्षा 10वीं में प्रदेश टॉपर रायपुर, जशपुर जिले के 14 विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा और कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में एक विद्यार्थी ने प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के पालकों, संकल्प संस्थान और जशपुर के सभी शिक्षकों को भी बधाई दी है। प्रदेश में 10 वीं प्रावीण्य सूची मे स्थान बनाने वाले जिलों में लगातार तीसरे वर्ष जशपुर जिला अव्वल रहा है। राज्य  की  प्रावीण्य सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों मे 11 संकल्प जशपुर, 01 संकल्प पत्थलगांव, 01 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम जशपुर, 01 प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से हैं।     कक्षा 10 वीं में 99.17 प्रतिशत् के साथ संकल्प जशपुर के नमन खुंटिया ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पत्थलगांव शहर के रहने वाले नमन के पिता अर्जुन यादव  दुकान चलाते हैं। उनके पिता और माता श्रीमती हरावती यादव ने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत प्रसन्न है।     इस वर्ष कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है- संकल्प जशपुर से 99.17 प्रतिशत के साथ नमन खुंटिया ने प्रथम स्थान, टीपेश प्रसाद यादव 98.83 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान, युवराज पैंकरा 98.50 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान, 98.17 प्रतिशत के साथ पुर्णिमा पैंकरा सातवां स्थान, 98 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र बंजारे, पूजा चौहान ने आठवां स्थान,  97.83 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से करिना टोप्पो, रितु कुर्रे ने सातवां स्थान, 97.67 प्रतिशत के साथ माही डनसेना ने दसवां स्थान, संकल्प पत्थलगांव से संजना पैकरा ने 98 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 98.17 प्रतिशत के साथ सेजेज अंग्रेजी माध्यम जशपुर से अनुष्का सिंह ने सातवां स्थान, प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से स्तुति पांडेय ने 98 प्रतिशत के साथ आठवां संजना पर स्थान प्राप्त किया हैं।     कक्षा 12 वीं में डीपीएस जशपुर से 98.70 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया हैं। पहाडी कोरवा समुदाय से आने वाले संकल्प जशपुर के छात्र अंबीराज पहाड़िया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत, 2 घायल

 देहरादून  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार, हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उत्तरकाशी में गंगनानी के पास हुआ है। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के क्रैश हो गया। वहीं, हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना की गई है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार, सुबह 8:40 पर हादसे की सूचना मिली। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात यात्री सवार थे। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंची हैं। रेस्क्यू आपरेशन चालू है। उसके बाद ही हेलीकॉप्टर क्रैश में मृतक व घायलों के संबंध में कुछ बताया जा सकेगा। सभी यात्री कर्नाटक के बताए जा रहे हैं, जिनमें पांच महिलाओं की मृत्यु हुई है। दो पुरुषों में एक पायलट व एक अन्य यात्री घायल है। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे परं लिया संज्ञान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए राहत व बचाव के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

देश में जरूरी स्थानों पर लगे हैं भारतीय Iron डोम एक्टिव- रक्षा अधिकारी

नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तान में बड़ी एयर स्ट्राइक की है. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 लोकेशंस पर हवाई हमला किया है. इन हमलों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से किसी भी संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए भारत पूरी तरह तैयार है. रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सभी एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिवेट कर दिए गए हैं. वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि भारत ने तीन लोकेशन पर स्ट्राइक किया है, और उसने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हमले की बात स्वीकार की है. भारत की स्ट्राइक को लेकर DG ISPR की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान इसका जवाब देगा. हालांकि, भारत ने इसकी पूरी तैयारी कर रखी है. एयर स्ट्राइक पर क्या बोले शहबाज शरीफ? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि भारत ने पांच जगहों पर हमले किए हैं. उनका कहना है, "भारत द्वारा थोपे गए इस युद्ध का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है." एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में कैसा है माहौल? वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने लाहौर और सियालकोट में अपना एयरपोर्ट बंद कर दिया है. इन एयरपोर्ट्स पर उड़ानें 48 घंटे के लिए बंद की गई हैं. पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है और सभी उड़ानों को कराची के लिए डाइवर्ट किया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, वायु सेना की स्ट्राइक में तीन लोग मारे गए हैं और 12 घायल हुए हैं. मारे गए लोगों के बारे में अभी स्पष्ट नहीं है कि वह आम नागरिक थे या आतंकी गतिविधियों में शामिल थे.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23