बीसीसीआई आईपीएल 2025 पर आज अंत‍िम निर्णय लेगा

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को बीच में ही कैंस‍िल किया जा सकता है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की बैठक हुई है. आज (9 मई) को बीसीसीआई आईपीएल 2025 पर कोई अंत‍िम निर्णय ले सकता है. BCCI की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है. आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेड‍ियम में मुकाबला होना है. ऐसे में सवाल है कि क्या ये मुकाबला होगा या नहीं. ध्यान रहे भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण ही 8 मई (बुधवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया. वहीं धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया. खिलाड़ियों को धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को प्राथमिकता के आधार पर लाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था की है. इस पर नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ  ने भी बयान दिया था. उन्होंने कहा था पंजाब और दिल्ली की IPL टीमों को ले जाने के लिए एक खास ट्रेन पठानकोट से दिल्ली चलाई जाएगी. सुरक्षा कारणों से इसके समय और रूट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. BCCI का आया भारत-पाकिस्तान के ताजा हालात पर बयान भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने मौजूदा हालात पर गुरुवार को बयान दिया. उन्होंने कहा-सब कुछ ध्यान में रखते हुए हमने यह मैच रद्द करने का फैसला किया है. अभी हालात ठीक नहीं हैं, इसीलिए हमने 8 मई का मैच रद्द किया है. पड़ोसी देश हालात को खराब करने की कोशिश कर रहा है. खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हम वह सब करेंगे जो राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में होगा. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसके अनुसार ही फैसला लेंगे.' PSL-IPL का एक साथ हो रहा आयोजन इस साल इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन लगभग एक साथ हो रहा है. पीएसएल 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई और इसका फाइनल मुकाबला 18 मई को होगा. जबकि आईपीएल का आगाज 22 मार्च को हुआ और खिताबी मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के बाद पीएसएल का ड्राफ्ट हुआ था, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. ऐसे में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने पीएसएल का रुख किया. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ये खिलाड़ी अनसोल्ड रहे थे. पहलगाम आतंकी हमले का जवाब है ऑपरेशन सिंदूर ध्यान रहे 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था, जहां 26 पर्यटकों की मौत हुई थी. इसके बदले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 6 और 7 मई की दरम्यानी रात मिसाइल हमले किए थे, इसमें  कई आतंकवादी ढेर हो गए थे. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को भारत के सीमाई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने तमाम हमलों को नाकाम कर दिया. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में हमले किए, और यहां तक की कराची के पोर्ट तक को तबाह कर दिया गया. भारत ने पाकिस्तान के कुल 3 फाइटर प्लेन ध्वस्त कर द‍िए. इनमें दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट शामिल हैं, साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान उनके ही पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया. recent visitors 45

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार… क्या यह है देशद्रोह की नई साजिश?

 मेरठ पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की. पाकिस्तान ने देर रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, अखनूर, जैसलमेर, जालंधर, फिरोजपुर और पोखरण समेत कई भारतीय इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. लेकिन भारतीय सेना और जवानों ने पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम कर उन्हें खदेड़ दिया है.   इस सब के बीच सोशल मीडिया के जरिए किसी भी तरह की अराजकता फैलाने की कोशिशों पर भी खास नजर रखी जा रही है. देश के भीतर रहकर गद्दारी की हर कोशिश पर पुलिस और साइबर सेल की पैनी नजर है. इसी कड़ी पाया गया कि उत्तर प्रदेश में मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने व्हाट्सएप की डीपी पर पाकिस्तान का झंडा लगाया था. पुलिस को इस मामले की सूचना मिली और पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि बीती 22 अप्रैल को पहलगाम जम्मू कश्मीर में पाक परस्त आतंकवादियों द्वारा की गयी हत्याओं के बाद 5 और 6 मई की रात्रि में भारत सरकार द्वारा उन आंतकवादियों के संगठनों के खिलाफ की गयी कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में स्थानीय नागरिकों को ब्रीफ करने के लिए थाना क्षेत्र मे रवाना होकर ग्राम रुकनपुर आये. यहीं पर ग्राम रुकनपुर के लोगों ने सूचना दी कि एक व्यक्ति द्वारा अपने व्हाट्सएप (WhatsApp) की डीपी पर पाकिस्तान का झंडा लगाया गया है. इस सूचना पर 7 मई को थाना भावनपुर पुलिस द्वारा ग्राम रुकनपुर से 20 साल के अभियुक्त दिलशाद पुत्र सिराजू को गिरफ्तार किया गया. दिलशाद के मोबाइल पर व्हाट्सएप की डीपी चैक की गयी तो उसमें एक महिला द्वारा पाकिस्तान का झंडा पकड़े हुए फोटो लगा पाया गया. आरोपी से बरामद एक मोबाइल Redmi रंग काला को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उसके इस कृत्य से लोगों में भारत के प्रति अलगाव की भावना पैदा होने की पूर्ण सम्भावना थी। अभियुक्त द्वारा अपने मोबाइल की डीपी पर पाकिस्तानी झण्डा लगाने से भारत की एकता व अखण्डता को धक्का पहुंचा है तथा इसकी भारत के प्रति अलगाव की भावना प्रर्दशित होती है. रुकनपुर के रहने वाले दिलशाद ने अपनी सोशल मीडिया डीपी में पाकिस्तान का झंडे वाली तस्वीर लगाई। लोगों ने देशविरोधी तस्वीर देख नाराजगी जताई। भावनपुर थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी युवक दिलशाद को गिरफ्तार किया। माहौल बिगाड़ने का किया गया प्रयास SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि युवक ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। देश में इस समय जो माहौल चल रहा है। उसमें इस तरह अलगाववाद या देशविरोधी कृत्य करना गलत है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। पुलिस ने 10 से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित किए हैं। जिन पर पाकिस्तान के पक्ष में कमेंट या पोस्ट किए गए हैं। इन्हें बंद कराया जाएगा। इन्हें संचालित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अन्य अकाउंट की भी निगरानी की जा रही है। 7 मई को पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाले को पकड़ा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक ने 7 मई को सोशल मीडिया पर भारत के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट किया था। युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर कुछ पोस्ट शेयर किए। उसने भारत की एयर स्ट्राइक को गलत और पाकिस्तान को सही बताया। पोस्ट को लेकर हिंदुवादी लोगों ने हंगामा किया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वह सैलून में काम करता है। सोशल मीडिया पर लगातार देश-विरोधी पोस्ट कर रहा था प्रभात नगर के स्थानीय पार्षद संजय सिंह सैनी ने बताया- बुधवार को मॉकड्रिल हो रही थी। इसी बीच मो. जैद नाम के लड़के ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान सही है, इस तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया। उसके पोस्ट पर और लोगों ने भी पाकिस्तान के फेवर में कमेंट कर दिए। जैद मेरठ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में मयूर सैलून में हेयर ड्रेसर है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के अकाउंट के पोस्ट पर भी लगातार भारत विरोधी कमेंट किए। पुलिस जैद के सभी पोस्ट को एनालॉइज कर रही है। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल के पोस्ट में देश को लेकर काफी आपत्तिजनक एक्टिविटी मिली हैं।     recent visitors 39

इंडिया के जबरदस्त प्रहार से पाकिस्तान की हेकड़ी निकली, दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब तक की चरम स्थिति पर है. इंडिया के जबरदस्त प्रहार से पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक  F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पाकिस्तान के ही पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह विमान पाकिस्तान की सीमा में गिरा. इसके अलावा सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया. आइए जानते हैं कि भारत के पास मौजूद किन हथियारों ने पाकिस्तान को घुटने पर लाने में मदद की है. कल रात, जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और इंटरनेशनल बॉर्डर्स के साथ कई जगहों पर स्वार्म ड्रोन भेजने की कोशिश की, तो उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु डिफेंस यूनिट्स द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से ज्यादा ड्रोन्स को नष्ट कर दिया गया. भारत ने एस-400, एल-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन और सोवियत मूल की ZSU-23-4 शिल्का यूनिट्स सहित ड्रोन रोधी और कम ऊंचाई वाले एयर डिफेंस सिस्टम की पूरी सीरीज तैनात कर दी है. इसके अलावा अन्य एडवांस काउंटर-यूएएस इक्विपमेंट का बड़े स्तर उपयोग किया गया, जिससे हवाई खतरों का मुकाबला करने की सेना की मजबूत क्षमता का प्रदर्शन हुआ. एस-400 इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर S-400 ने पाकिस्तान के मंसूबे को शिकस्त दी है. पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि, भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया. भारतीय सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दिया. सेना के सूत्रों के मुताबिक, इन मिसाइलों का निशाना जम्मू एयरस्ट्रिप था, लेकिन वक्त पर जवाबी कार्रवाई से बड़ा नुकसान टाल दिया गया. INS विक्रांत भारत के पास मौजूद INS विक्रांत ने समंदर में ताकत दिखाई. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने पहले ही आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात कर रखा है. नौसेना का ये स्ट्राइक शिप करवर तट के पास तैनात किया गया था. इसके स्ट्राइक ग्रुप में एक विमानवाहक पोत, विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत और अन्य सहायक जहाज शामिल हैं. मसलन, भारत की तीनों सेनाओं ने मिलकर पहले पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया और इसके बाद ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ने जंग की ठान ली है, जिसका सेनाओं माकूल जवाब दे रही हैं. ZSU-23-4 शिल्का रूसी उपनाम 'शिल्का' से मशहूर, यह ऑटोमेटिक सिस्टम एक ट्रैक किए गए चेसिस पर चार 23 मिमी ऑटोकैनन लगाती है, जो 20 किमी दूर तक के टारगेट का पता लगाने में सक्षम रडार द्वारा निर्देशित होती है. यह प्रति मिनट 4,000 राउंड तक फायर कर सकता है और हाल ही में इसे छोटे ड्रोन से निपटने के लिए प्रॉक्सिमिटी-फ़्यूज़ गोला-बारूद और उन्नत फायर-कंट्रोल सिस्टम के साथ अपग्रेड किया गया है. इसकी तेज़ फ़ायर और रडार सटीकता इसे न केवल यूएवी बल्कि हेलीकॉप्टर और हल्के बख्तरबंद वाहनों के लिए भी घातक बनाती है. आकाश मिसाइल सिस्टम 7-8 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, चंडीगढ़, और अन्य 15 शहरों में भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की. आकाश मिसाइल सिस्टम ने श्रीनगर की ओर बढ़ रहे एक पाकिस्तानी JF-17 जेट को नष्ट किया. इस प्रणाली ने ड्रोनों और मिसाइलों को ट्रैक और नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. भारत द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एक मध्यम दूरी की सतह-से-हवा मिसाइल प्रणाली है, जिसे डीआरडीओ (DRDO) ने डिज़ाइन किया है. यह भारतीय सेना और वायुसेना की रीढ़ है. 8 मई 2025 को पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश को भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने पूरी तरह नाकाम कर दिया. ये हथियार सिस्टम भारत की एयर डिफेंस रणनीति का अभिन्न हिस्सा हैं. दुश्मन के हवाई खतरों को नष्ट करने में सक्षम हैं. recent visitors 28

महाकाल मंदिर में भस्मआरती में बैठने वालों की संख्या कम की जाएगी, चलित भस्मआरती के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे

उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्मआरती में बैठने वालों की संख्या कम की जाएगी। चलित भस्मआरती के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। गुरुवार को मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर और समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने की। अभी भस्मआरती में 1700 श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंदिर में दान किए गए सोने-चांदी के आभूषणों का मूल्यांकन अब मंदिर में ही होगा। इसके लिए मशीन और ऑपरेटर लगाए जाएंगे। दान में मिली ई-कार्ट के लिए चार्जिंग स्टेशन और पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। मंदिर की सभी सुविधाओं की जानकारी अब रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मंदिर गेटों पर मिलेगी। महाराजवाड़ा और महाकाल परिसर को जोड़ने के लिए रिटेनिंग वॉल बनेगी। हर प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गेट लगाए जाएंगे। उज्जैन में गीता भवन की स्थापना को समिति ने मंजूरी दी।   recent visitors 55

विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण एवं विश्वविद्यालयीन प्राध्यापकों की नियुक्ति आदि के लिए गठित समितियों ने अंतिम प्रतिवेदन सौंपा

भोपाल उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में मंत्रि-परिषद के निर्णय के परिपालन में गठित "विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति" एवं "विश्वविद्यालयीन प्राध्यापकों की भर्ती, नियुक्ति, पेंशन आदि के लिए गठित समिति" की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की। "विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति" ने विश्वविद्यालय की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ करने एवं अन्य बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श कर, अनुशंसाओं के अंतिम प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण किया। परमार ने कहा कि समिति द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन में निहित अनुशंसाओं पर, विभागीय परीक्षण उपरांत प्रभावी क्रियान्वयन का प्रयास किया जाएगा। बैठक में "विश्वविद्यालयीन प्राध्यापकों की भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, पेंशन आदि के लिए गठित समिति" ने, महाविद्यालयों की तरह विश्वविद्यालयीन प्राध्यापकों की भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, पेंशन आदि से जुड़े विविध विषयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मापदंडों के अनुसार एकरूपता रखी जाने को लेकर व्यापक चिंतन-मंथन कर, अंतिम प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण किया गया। मंत्री परमार ने प्रस्तुत अंतिम प्रतिवेदन के विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाना, सम्पूर्ण देश का प्रण है। शिक्षा के माध्यम से ही देश को पुनः विश्वमंच पर सिरमौर बनाया जा सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालयों को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा को उत्तरोत्तर बेहतर बनाने के लिए, विश्वविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय, स्वायत्त आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए आदर्श रेवेन्यू मॉडल तैयार करें। निधि का, लघु अवधि एवं दीर्घ अवधि के लिए निवेश करने की कार्ययोजना बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। परमार ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय रिक्त पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों को रिक्त पदों में, नियमानुरूप एवं समस्त आवश्यक मापदंडों एवं मानकों का पालन करते हुए यथाशीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, "विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति" के अध्यक्ष प्रो. आर.पी. तिवारी, कुलपति, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं "विश्वविद्यालयीन प्राध्यापकों की भर्ती, नियुक्ति, पेंशन आदि के लिए गठित समिति" के अध्यक्ष और महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. भरत मिश्रा सहित 11 सदस्यीय उक्त दोनों समितियों के विभिन्न सदस्य कुलगुरुगण, उनके प्रतिनिधि एवं समन्वय अधिकारी उच्च शिक्षा अनिल पाठक उपस्थित रहे।   recent visitors 28

कराची समेत पूरा पाकिस्तान कुछ ही मिनटों में तबाह कर सकता है INS Vikrant जानिए ताकत

नई दिल्ली पहलगाम आंतकी हमले के भारतीय नौसेना ने अपने पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant को अरब सागर में करवर तट के पास तैनात किया है. इस युद्धपोत के स्ट्राइक ग्रुप में  एक विमानवाहक पोत, विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत और अन्य सहायक जहाज शामिल हैं. यह समूह एक शक्तिशाली इकाई के रूप में काम करता है, जो विभिन्न समुद्री अभियानों में भाग ले सकता है. ये ग्रुप एक मजबूत सुरक्षा कवच बनाती हैं जो वायु, सतह और पनडुब्बी से बचाव करती हैं. अगर ये स्ट्राइक ग्रुप किसी भी समय पाकिस्तानी नौसेना के छक्के छुड़ा सकती है. कराची और ग्वादर बंदरगाह तक और पूरे पाकिस्तान को तबाह कर सकता है. कितने युद्धपोत हैं इस स्ट्राइक ग्रुप में? आईएनएस विक्रांत का डिस्प्लेसमेंट 45 हजार टन है. यह 262 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा है. यह अपने ऊपर 40 फाइटर जेट्स को लेकर चल सकता है. INS विक्रांत में जनरल इलेक्ट्रिक के ताकतवर टरबाइन लगे हैं. जो इसे 1.10 लाख हॉर्सपावर की ताकत देते हैं. इस पर MiG-29K लड़ाकू विमान और 10 Kmaov Ka-31 हेलिकॉप्टर के दो स्क्वॉड्रन हैं. इस विमानवाहक पोत की स्ट्राइक फोर्स रेंज 1500 km है. इसपर 64 बराक मिसाइलें लगी हैं. जो पोत से हवा में मार करने में सक्षम हैं. ब्रह्मोस मिसाइलें भी लैस हैं, जिनसे पाकिस्तान डरता है. कोलकाता क्लास का पहला विध्वंसक. 2014 से नौसेना में तैनात. मोटो है हमेशा युद्द के लिए तैयार. 7500 टन डिस्प्लेसमेंट वाले इस जंगी जहाज की लंबाई 535 फीट है. बीम 57 फीट की है. अधिकतम 56 km/hr की गति से चल सकता है. छह तरह के आधुनिक सेंसर्स से लैस. तीन तरह के इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और डेकॉय सिस्टम से लैस. 32 बराक-8 और 16 ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस. 1 ओटो मेलारा 76 mm नेवल गन, 4 एके-630 CIWS, 4 टॉरपीडो ट्यूब्स, 2 आरबीयू-6000 एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर से लैस. इस पर दो सी किंग या ध्रुव हेलिकॉप्टर तैनात हो सकते हैं.   विशाखापट्टनम क्लास का पहला स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक. 2021 से नौसेना में तैनात. 7400 टन का डिस्प्लेसमेंट. लंबाई 535 फीट. बीम 57 फीट है. अधिकतम गति 56 km/hr. रेंज 7400 km है. समंदर में 45 दिन रहने की क्षमता. 50 अधिकारी और 250 नौसैनिक इसमें सवार हो सकते हैं. 6 कवच डिकॉय लॉन्चर्स लगे हैं. इसमें 32 बराक 8 मिसाइलें, 16 ब्रह्मोस एंटी शिप मिसाइल 4 टॉरपीडो ट्यूब्स, 2 एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स, 7 प्रकार के गन्स होते हैं. ध्रुव और सी किंग हेलिकॉप्टर तैनात हैं. 21 इंच के 4 टॉरपीडो ट्यूब्स हैं. साथ ही 2 आरबीयू-6000 एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स भी लगाए गए हैं. यह विशाखापट्टनम क्लास का स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर है. 24 नवंबर 2022 से नौसेना में तैनात. यह 7400 टन डिस्प्लेसमेंट का जंगी जहाज है. 535 फीट लंबे इस युद्धपोत की अधिकतम गति 56 KM प्रतिघंटा है. इस पर 300 नौसैनिक रह सकते हैं. 6 कवच डिकॉय लॉन्चर्स लगे हैं. इसमें 32 बराक 8 मिसाइलें, 16 ब्रह्मोस एंटी शिप मिसाइल 4 टॉरपीडो ट्यूब्स, 2 एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स, 7 प्रकार के गन्स होते हैं. ध्रुव और सी किंग हेलिकॉप्टर तैनात हैं. 21 इंच के 4 टॉरपीडो ट्यूब्स हैं. साथ ही 2 आरबीयू-6000 एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स भी लगाए गए हैं.   कोलकाता क्लास का स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर. 2016 से नौसेना की ताकत बना हुआ है. मोटो है शत्रु संहारक. 7500 टन डिस्प्लेसमेंट वाले इस जंगी जहाज की लंबाई 535 फीट है. बीम 57 फीट की है. अधिकतम 56 km/hr की गति से चल सकता है. छह तरह के आधुनिक सेंसर्स से लैस. तीन तरह के इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और डेकॉय सिस्टम से लैस. 32 बराक-8 और 16 ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस. 1 ओटो मेलारा 76 mm नेवल गन, 4 एके-630 CIWS, 4 टॉरपीडो ट्यूब्स, 2 आरबीयू-6000 एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर से लैस. इस पर दो सी किंग या ध्रुव हेलिकॉप्टर तैनात हो सकते हैं.   तलवार क्लास के सभी जंगी जहाज असल में स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट हैं. इन जंगी जहाजों का समंदर में डिस्प्लेसमेंट 3850 टन होता है. इनकी लंबाई 409.5 फीट, बीम 49.10 फीट और ड्रॉट 13.9 फीट है. ये जंगी जहाज समंदर में अधिकतम 59 km/hr की रफ्तार से चलते हैं. अगर इनकी गति को 26 km/hrकिया जाएगा तो ये 4850 km की रेंज कवर करते हैं. INS Talwar 18 अधिकारियों समेत 180 सैनिकों को लेकर 30 दिन तक समंदर में रह सकता है. उसके बाद इसमें रसद और ईंधन डलवाना पड़ता है. ये जंगी जहाज इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस हैं. साथ ही 4 केटी-216 डिकॉय लॉन्चर्स लगे हैं. इसके अलावा इसमें 24 Shtil-1 मीडियम रेंज की मिसाइलें तैनात हैं. 8 इगला-1ई, 8 वर्टिकल लॉन्च एंटी-शिप मिसाइल क्लब, 8 वर्टिकल लॉन्च एंटी-शिप और लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइल भी तैनात है. इसमें एक 100 मिलिमीटर की A-190E नेवल गन लगी है. इसके अलावा एक 76 mm की ओटो मेलारा नेवल गन लगी है. 2 AK-630 CIWS और 2 काश्तान CIWS गन लगी हैं. इन खतरनाक बंदूकों के अलावा दो 533 मिलिमीटर की टॉरपीडो ट्यूब्स हैं. एक रॉकेट लॉन्चर भी तैनात की गई है. इस जंगी जहाज पर एक कामोव-28 या एक कामोव-31 या ध्रुव हेलिकॉप्टर लैस हो सकता है.   recent visitors 32

आईपीएल 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच को रोका गया था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकीनी खामी के चलते मैच रद्द किया गया है। हालांकि, गुरुवार से ही आईपीएल 2025 को लेकर संशय चल रहा था। 16 मुकाबले थे शेष बीसीसीआई अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा है।' आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को यूएई स्थानांतरित करने का फैसला किया था।   recent visitors 38