Saturday, July 4, 2026 6:44 pm

पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने करोड़ों मुस्लिम आज पढ़ेंगे नमाज, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने जारी की अपील

भोपाल भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने देशभर की मस्जिदों से एक विशेष अपील की है। बोर्ड ने कहा कि 9 मई को जुमे की नमाज के बाद भारत की जीत और पाकिस्तान की हार और उसे नेस्तनाबूद करने के लिए सामूहिक दुआ कराई जा जाएगी। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ाज़ी सैय्यद अनस अली द्वारा गुरुवार को जारी पत्र में मस्जिदों की प्रबंध समितियों और इमामों से कहा गया कि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के बाद भारत-पाक युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं। ऐसे में अब समय आ गया है कि देशभर की मस्जिदों से भारत की सलामती, तरक्की और कामयाबी के लिए दुआ की जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि देश की खुशहाली, अमन और स्थायित्व के लिए भी विशेष प्रार्थना की जाए। क़ाज़ी अनस अली ने मस्जिदों से राष्ट्रहित में एकजुटता दिखाने और आतंकी मानसिकता के खिलाफ मजहबी मंच से संदेश देने की अपील भी की है। बोर्ड के अध्यक्ष क़ाज़ी सैय्यद अनस अली द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में लिखा गया है कि “पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित कायराना हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। अब यह समय है कि हम मस्जिदों से भारत की कामयाबी और दुश्मन की शिकस्त के लिए दुआ करें। पत्र में यह भी अपील की गई है कि मस्जिदों में नमाज के बाद भारत की खुशहाली, अमन और स्थायित्व के लिए भी विशेष दुआ मांगी जाए। ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में जोश गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसमें जैश और लश्कर के 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। recent visitors 24

अग्निवीर भर्ती में दौड़ का समय बढ़ाने से अधिक अभ्यर्थियों को मौका, सेना की नई पहल

 ग्वालियर  सेना की भर्ती प्रक्रिया में अब ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक अग्निवीर मिल सकें। इसके लिए दो साल पहले लिखित परीक्षा पहले कराने का प्रयोग हुआ, ताकि उसे उत्तीर्ण करने वालों को ही शारीरिक दक्षता निकालने का मौका मिल सके। पहले शारीरिक दक्षता निकालने करने के बाद लिखित परीक्षा में बैठने वालों को उत्तीर्ण न होने की स्थिति में बेहद अफसोस होता था। इस नियम के बाद अब इस बार दौड़ का समय 30 सेकंड तक बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने के लिए छह मिनट 15 सेकंड का समय मिलेगा, जो पहले पांच मिनट 45 सेकंड तक था। हालांकि जैसे-जैसे दौड़ का समय पांच मिनट 30 सेकंड से ऊपर जाएगा, वैसे-वैसे प्राप्तांक कम होंगे। थोड़े अधिक समय में दौड़ पूरी करेंगे पहले पांच मिनट 30 सेकंड से लेकर पांच मिनट 45 सेकंड तक की समयावधि में 1600 मीटर दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही क्वालिफाई माना जाता था। इसके बाद जो छह मिनट या इससे थोड़े अधिक समय में दौड़ पूरी करेंगे। उन्हें भी बाहर नहीं किया जाएगा। पहले सिर्फ दौड़ इस अवधि में पूरी न करने पर कई अच्छे शारीरिक शौष्ठव वाले और अच्छे बौद्धिक स्तर वाले नवयुवक भी बाहर हो जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा। अब 6.15 मिनट तक 1600 मीटर दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को भी बाहर नहीं किया जाएगा। बस इनके अंक कम हो जाएंगे, जिन्हें वे आगे के चरणों में बढ़ाकर चयन पा सकते हैं। चयन प्रतिशत बढ़ेगा इस नियम से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब चयन प्रतिशत बढ़ जाएगा। जब दौड़ में अधिक संख्या में अभ्यर्थी चयनित हो जाएंगे तो सिर्फ 5.30 मिनट से लेकर 5.45 मिनट में दौड़ न पूरी करने की वजह से ही अभ्यर्थी बाहर नहीं होंगे। अब शारीरिक परीक्षा में समूह ग्रुप बनाए जाएंगे, खासकर दौड़ और पुलअप में। इसमें दौड़ पूरी करने के समय और पुलअप की संख्या के आधार पर समूहों में बांटा जाएगा। अच्छे अभ्यर्थी बाहर नहीं होंगे     सेना में चयन प्रतिशत बढ़े, इसके लिए लिखित परीक्षा पहले की गई। अब दौड़ का समय 30 सेकंड तक बढ़ाया है। इसमें अंक कम रहेंगे, लेकिन अच्छे अभ्यर्थी सिर्फ 5.45 मिनट में दौड़ पूरी न कर पाने की वजह से बाहर नहीं होंगे। – कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर   recent visitors 30

उज्जैन पुलिस ने लव जिहाद के किसी भी अपराध के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा

 उज्जैन  उज्जैन में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह से जुड़े आरोपितों का पुलिस ने  उनके गांव में जुलूस निकाला, वहीं, उज्जैन पुलिस ने लव जिहाद के किसी भी अपराध के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पीड़िताओं से भी अपील की है कि वे ऐसे मामलों को छुपाएं नहीं बल्कि सामने आकर शिकायत दर्ज कराएं। उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसके साथ ही आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उनको कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लव जिहाद की घटनाओं को बेहद गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।     बता दें कि भोपाल के बाद उज्जैन जिले में भी लव जिहाद में हिंदू लड़कियों को संगठित रूप से फंसाकर उनका शरीरिक शोषण करने के संगठित मामले सामने आए हैं।     पिछले दिनों घट्टिया थाना क्षेत्र के बिछड़ौद गांव निवासी आरोपित मुस्लिम युवकों ने एक पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपितों के घरों में तोड़फोड़ की।     एक घर में आगजनी की तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। चार पीड़िताएं सामने आईं। उनकी ओर से पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर छह मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया।     इनमें एक नाबालिग आरोपित भी है। गुरुवार को पुलिस आरोपित इकरार, उजैर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी को लेकर उनके गांव बिछड़ौद पहुंची और उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला।     इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सभी पीड़िताओं के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए हैं।     वहीं, मुख्य आरोपित फरमान के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है।     दरअसल, पुलिस हिरासत में एक पुलिस कर्मी की रायफल छीनकर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।     पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर उसके पैर में गोली मारी। उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज किया है।   recent visitors 49

जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में आठ साल बाद फिर से लाइट फील्ड गन का उत्पादन शुरू

जबलपुर  आयुध क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी और पुरानी गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) या आयुध निर्माणी ने भारतीय सेना की ताकत सारंग और धनुष तोप के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए इनके उत्पादन में तेजी ला दी है। जीसीएफ करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद अब फिर से लाइट फील्ड गन (एलएफजी) का उत्पादन भी कर रही है। जीसीएफ के पास इस वर्ष करीब 2300 करोड़ रुपये के आयुध उत्पादन का लक्ष्य है। इसमें टैंक टी-70 और टी-92 का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा सैन्य उपयोगी सारी प्रमुख गन के कलपुर्जे भी जीसीएफ बना रही है। फिलहाल सारंग, धनुष तोप सहित अन्य हथियारों के उत्पादन और आपूर्ति तय समय से पूर्व करने पर जोर दिया जा रहा है। सैन्य सामान की यहीं से होती है आपूर्ति जीसीएफ वर्ष 2010 के बाद से ही सारंग तोप, धनुष तोप और एलएफजी का उत्पादन करती रही है। विभिन्न सैन्य साजो-सामान के कलपुर्जे की आपूर्ति भी यहीं से होती रही है। भारतीय सेना की ताकत धनुष तोप आधुनिक दौर में और भी उन्नत व महत्वपूर्ण हो चली है। यह बोफोर्स का अपग्रेड वर्जन भी है। इसकी तकनीक को जीसीएफ ने उन्नत किया और इसे स्वदेशी तकनीक के आधार पर विकसित किया गया। इसी तरह, हल्की होने के कारण एलएफजी का परिवहन हमेशा से आसान रहा है। बता दें, जीसीएफ की शुरुआत वर्ष 1904 में अंग्रेजों ने की थी। यह भारतीय सेना, सशस्त्र बलों की आयुध संबंधी जरूरतों को पूरा करती है। इन हथियारों में यह है खास धनुष तोप : धनुष तोप 40 से 42 किमी तक दूर स्थित निशाने को सटीक तरीके से भेद सकती है। पहाड़ियों पर या आमने-सामने के युद्ध में यह सेना की बड़ी ताकत है। सारंग तोप : पहले जहां इसकी क्षमता 28 किमी दूर तक मार करने की थी। अब इसे बढ़ाकर 32 किमी तक कर लिया गया है। recent visitors 29

प्रदेश में ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे पूरे शहर को सचेत करने के लिए एक संकेत पर सभी सायरन बजें

भोपाल /इंदौर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में बिना अनुमति सभी तरह के आयोजन बैन कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार ने गुरुवार को इसका आदेश जारी किया, जो 4 जुलाई 2025 तक लागू रहेगा। भोपाल में शुक्रवार सुबह लोगों ने बड़े तालाब किनारे बोट क्लब पर खड़े सुदर्शन चक्र टैंक पर चढ़कर तिरंगा फहराया। वंदे मातरम के नारे लगाए। उन्होंने कहा- अब समय आ गया है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए। भारत की सेना लगातार जवाब दे रही है। जल्द ही पाकिस्तान का नाम तक नहीं बचेगा। इससे पहले ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के निर्देश के बाद कमिश्नर मनोज खत्री ने शहर के सभी 66 वार्डों की मैपिंग कर पर्याप्त सायरन लगवाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा- ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे पूरे शहर को सचेत करने के लिए एक संकेत पर सभी सायरन बजें। उधर, इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सेना के ट्रांसपोर्ट के लिए अपने ट्रक उपलब्ध कराने की पहल की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में 8 मई को पत्र जारी किया है। संगठन के अध्यक्ष सीएल मुकाती का कहना है कि प्रदेश के साढ़े सात लाख ट्रक सेना के परिवहन के लिए तैयार हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 36

एनएचएलएमएल के सहयोग से रोपवे का निर्माण कराया जाएगा- अब मध्यप्रदेश में बनेंगे 17 नए रोपवे

भोपाल भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत मध्य प्रदेश में 17 स्थानों पर रोपवे बनाए जाएंगे। रोपवे परियोजनाओं में रानी रूपमति पवेलियन मांडू, सिद्धवारकट जैन मंदिर (ओमकारेश्वर), सैलानी आइलेंड खंडवा, रायसेन किला, पातालकोट तामिया, रामराजा मंदिर ओरछा, रनेह फाल खजुराहो, चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी और दुग्ध धारा अमरकंटक में रोपवे निर्माण किया जाएगा। नेशनल हाइवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के सहयोग से रोपवे का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर एमपीआरडीसी ने टेंडर की तैयारी शुरू कर दी है। मप्र सड़क विकास निगम रोपवे निर्माण में एनएचएआइ के साथ समन्वय का काम करेगा। जहां भूमि की आवश्यकता है तो राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। पहले चरण में जबलपुर, सागर, उज्जैन सहित चार जगहों पर रोपवे बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें उज्जैन में रोपवे को लेकर काम शुरू हो गया हैं। सिंहस्थ से पहले इसे पूरा करने की योजना है। प्रदेश में ये सभी रोपवे पर्वतमाला परियोजना के तहत बनाए जाएंगे। इनके लिए रेलवे से भूमि अधिग्रहण भी किया जा रहा है। उज्जैन के अलावा टिकिटोरिया माता मंदिर सागर में फनीकुलर रोपवे, एमपायर स्टेडियम से गुरुद्वारा जबलपुर एवं सिविक सेंटर से बलदेव बाग जबलपुर में रोपवे निर्माण किया जाएगा। शेष प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं में रानी रूपमति पवेलियन मांडू, सिद्धवारकट जैन मंदिर (ओमकारेश्वर), सैलानी आइलेंड खंडवा, रायसेन किला, पातालकोट तामिया एवं राजवाड़ा चौराहा इंदौर, ग्वालियर किले से फूलबाग चौराहा, रामराजा मंदिर ओरछा, भोपाल में गोल जोड तिराहा से न्यू मार्केट, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर से नादरा बस स्टैंड, रनेह फाल खजुराहो, चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी और दुग्ध धारा अमरकंटक में रोपवे निर्माण किया जाएगा। नेशनल हाइवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के सहयोग से रोपवे का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम चरण निर्मित किए जाने वाले रोपवे उज्जैन रेलवे स्टेशन से श्री महाकाल मंदिर तक रोपवे निर्माण परियोजना में 199 करोड़ रुपये से 1.762 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जा रहा है। सागर जिले के टिकिटोरिया माता मंदिर पर फनिकुलर रेलवे स्टेशन तक रोपवे निर्माण परियोजना में 17.28 करोड़ रुपये से 15 मीटर लंबा रोपवे निर्मित किया जाएगा। जबलपुर के एमपायर स्टेडियम से गुरुद्वारा तक एवं सिविक सेंटर से बलदेव बाग तक रोपवे निर्माण परियोजना के लिए प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है।   recent visitors 27

प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 11 मई को, UPSSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड

लखनऊ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 11 मई को आयोजित होगी। एनफोर्समेंट कांस्टेबल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। जिसके लिए परिवहन विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी UPSSSC की अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाए और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन को रखना अनिवार्य है। (UPSSSC Enforcement Constable 2023) तीनों में से कोई एक चीज आपके पास नहीं है तो आप एडमिट कार्ड नहीं निकाल पाएंगे। ऐसे में एक भी गलती अभ्यर्थियों के सारी मेहनत में पानी फेर सकती है। 477 पदों पर होगी भर्ती बता दें कि UPSSSC ने प्रवर्तन कांस्टेबल पद (UPSSSC Enforcement Constable 2023) के लिए कुल 477 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत सामान्य वर्ग के लिए 225 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 99 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 13 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 47 पद निकाले गए है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण के माध्यम से की जाएगी। इन सभी चरण को पार करने के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। फिर आपकी नियुक्ति की जाएगी। recent visitors 52