Saturday, July 4, 2026 5:46 pm

BCCI आईपीएल का अपडेटेड शेड्यूल एक हफ्ते बाद जारी करेगा, 12 मैच बाकी

मुंबई   इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 तत्काल प्रभाव से एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है. भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण ये फैसला लिया गया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है. बीसीसीआई ने कहा कि उसने खिलाड़ियों की चिंता, प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है. आईपीएल का अपडेटेड शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने यह निर्णय सभी प्रमुख हितधारकों के साथ उचित परामर्श के बाद लिया गया, जिसमें अधिकांश फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों की चिंता और इमोशन्स के साथ-साथ प्रसारक, प्रायोजकों और प्रशंसकों के विचारों को भी व्यक्त किया. बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की ताकत और तैयारियों में पूर्ण विश्वास रखता है. बोर्ड ने सभी हितधारकों के सामूहिक हित में ऐसा करना उचित समझा.'          इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 8 मई तक 58 मुकाबले हुए थे, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच भी शामिल है. हालांकि 8 मई (बुधवार) को धर्मशाला में आयोजित यह मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया था. वहीं धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया. खिलाड़ियों के धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई.      बयान में आगे कहा गया, 'इस महत्वपूर्ण मोड़ पर बीसीसीआई राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़ा है. हम भारत सरकार, सशस्त्र बलों और हमारे देश के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं. बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और नि:स्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके वीर प्रयासों ने देश की सेवा की है.' पहले भी आईपीएल पर आ चुका संकट आईपीएल में अभी 12 लीग मैच तथा कोलकाता में होने वाले फाइनल सहित 4 नॉकआउट मैच खेले जाने बाकी थे. लीग का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था. आईपीएल पर पहले भी संकट आ चुका है. कोरोना काल में आईपीएल के मुकाबलों को बीच में ही रोकना पड़ा था. 2021 में 29 मुकाबले होने के बाद आईपीएल को वहीं रोक दिया गया था और 2 मई के मुकाबले के बाद अगला चरण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया था. अब बीसीसीआई आईपीएल 2025 के बाकी 16 मैच (12 लीग और चार नॉकआउट) सही समय पर कराने की कोशिश करेगा. भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के एक पखवाड़े बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे. हवाई हमले के अलार्म और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच गुरुवार को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित भारत के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया. इससे पहले दिन में, लाहौर और रावलपिंडी सहित अन्य शहरों में भारतीय ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थानांतरित कर दिया गया था. 2024 का आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों आया था क्योंकि उसी समय लोकसभा चुनाव भी हो रहे थे. पहला हिस्सा 22 मार्च से 7 अप्रैल तक चला, जिसमें 21 मैच हुए. इसके बाद चुनाव की तारीखें तय होने पर बाकी मैचों और प्लेऑफ का शेड्यूल बनाया गया और खेले गए. इससे टूर्नामेंट आसानी से हो सका और किसी तरह की परेशानी नहीं हुई.   recent visitors 50

पाक में आतंकियों के ढॉंचा एवं सहयोगी तंत्र पर की जा रही सैनिक कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक : मोहन भागवत

नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। आरएसएस ने मोहन भागवत के हवाले से कहा कि पहलगाम की कायरतापूर्ण आतंकवादी घटना के पश्चात पाक प्रायोजित आतंकवादियों एवं उनके समर्थक पारितंत्र पर की जा रही निर्णायक कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन। हिंदू यात्रियों के नृशंस हत्याकांड में आहत परिवारों को एवं समस्त देश को न्याय दिलाने हेतु हो रही इस कार्रवाई ने समूचे देश के स्वाभिमान एवं हिम्मत को बढ़ाया है। भागवत ने कहा कि हमारा यह भी मानना है कि पाकिस्तान में आतंकियों, उनका ढॉंचा एवं सहयोगी तंत्र पर की जा रही सैनिक कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक एवं अपरिहार्य कदम है। राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में संपूर्ण देश तन-मन-धन से देश की सरकार एवं सैन्य बलों के साथ खड़ा है। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों एवं नागरिक बस्ती क्षेत्र पर किए जा रहे हमलों की हम निंदा करते हैं और जो इन हमलों का शिकार हुए, उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। देश का स्वाभिमान, हिम्मत संघ के संदेश में कहा गया है कि पहलगाम की कायरतापूर्ण आतंकवादी घटना के पश्चात पाक प्रायोजित आतंकवादियों एवं उनके समर्थक पारितंत्र पर की जा रही निर्णायक कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन। हिंदू यात्रियों के नृशंस हत्याकांड में आहत परिवारों को एवं समस्त देश को न्याय दिलाने हेतु हो रही इस कार्रवाई ने समूचे देश के स्वाभिमान एवं हिम्मत को बढ़ाया है। पाकिस्तानी गोलाबारी की निंदा संघ ने आगे कहा कि हमारा यह भी मानना है कि पाकिस्तान में आतंकियों, उनका ढॉंचा एवं सहयोगी तंत्र पर की जा रही सैनिक कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक एवं अपरिहार्य कदम है। राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में संपूर्ण देश तन-मन-धन से देश की सरकार एवं सैन्य बलों के साथ खड़ा है। आरएसएस ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों एवं नागरिक बस्ती क्षेत्र पर किए जा रहे हमलों की हम निंदा करते हैं और जो इन हमलों का शिकार हुए, उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। सूचनाओं का पालन करने का आह्वान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस चुनौतीपूर्ण अवसर पर समस्त देशवासियों से आह्वान करता है कि शासन एवं प्रशासन द्वारा दी जा रही सभी सूचनाओं का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करे। इसके साथ-साथ इस अवसर पर हम सबको अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यह भी सावधानी रखनी है कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सामाजिक एकता एवं समरसता को भंग करने के किसी भी षड्यंत्र को सफल न होने दें। संघ ने लिखा कि समस्त देशवासियों से अनुरोध है कि अपनी देशभक्ति का परिचय देते हुए सेना एवं नागरी प्रशासन के लिए जहां भी, जैसी भी आवश्यकता हो, हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहे और राष्ट्रीय एकता तथा सुरक्षा को बनाए रखने के सभी प्रयासों को बल प्रदान करे। अनिल कुमार उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस चुनौतीपूर्ण अवसर पर समस्त देशवासियों से आह्वान करता है कि शासन एवं प्रशासन द्वारा दी जा रही सभी सूचनाओं का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करे। इसके साथ-साथ इस अवसर पर हम सबको अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यह भी सावधानी रखनी है कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सामाजिक एकता एवं समरसता को भंग करने के किसी भी षड्यंत्र को सफल न होने दें। समस्त देशवासियों से अनुरोध है कि अपनी देशभक्ति का परिचय देते हुए सेना एवं नागरी प्रशासन के लिए जहाँ भी, जैसी भी आवश्यकता हो, हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहे और राष्ट्रीय एकता तथा सुरक्षा को बनाए रखने के सभी प्रयासों को बल प्रदान करे। recent visitors 45

आपके सुकून के लिए हम जंग नहीं लड़ सकते..IPL पर जब पाकिस्तानी एंकर को साथी ने ही दिखा दिया आईना

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' और उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारतीय शहरों को ड्रोन से निशाना बनाने की नाकाम कोशिशों से दोनों देशों में तनाव चरम पर है। इस बीच पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल की एंकर ने आईपीएल को लेकर ऑन एयर ही अपना नफरत और जहर दिखाया है। उसने डिबेट शो के दौरान कहा कि जब तक आईपीएल भारत से बाहर नहीं शिफ्ट होता, उसे सुकून नहीं मिलेगा। हालांकि, उसके इस नफरती बयान पर शो के एक अन्य एंकर ने उसे तुरंत टोका कि आपके सुकून के लिए हम जंग नहीं लड़ सकते। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर आईपीएल और पीएसएल पर भी पड़ा है। पीएसएल सस्पेंड हो चुकी है। उसका बाकी का हिस्सा अब दुबई में होगा। मैचों के शेड्यूल अभी तय नहीं हुए हैं। इसी तरह, बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले गुरुवार को धर्मशाला में खेला जा रहा मैच रद्द कर दिया गया था। पीएसएल हो या आईपीएल; तनाव और ब्लैकआउट के मद्देनजर खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिहाज से ऐसे फैसले स्वाभाविक भी हैं। इसमें विदेशी खिलाड़ी भी हैं जो सुरक्षा को लेकर चिंतित होंगे लेकिन पाकिस्तानी न्यूज चैनल की एंकर को तो सुकून बस इससे मिलेगा कि आईपीएल भारत से बाहर शिफ्ट हो जाए। समा टीवी की इस एंकर ने कहा, ‘आईपीएल दुबई जा रहा है क्या? नहीं न। आपका पीएसएल शिफ्ट हो रहा है। आपका टी-20 वर्ल्ड कप…किसने आपको फाइनेंशियल लॉस किया? भारत ने। किसने आपकी क्रिकेट रुकवाई, 10 साल तक, 15 साल तक? भारत ने। कौन आपके क्रिकेट को तबाह और बर्बाद कर दिया? भारत ने…जब तक आईपीएल भारत की सरजमीं से निकलता नहीं है, कम से कम हमें सुकून नहीं आएगा।’ जब महिला एंकर ने आईपीएल शिफ्ट होने तक सुकून नहीं आने की बात की तो एक अन्य एंकर ने उसे टोका। कहा- आपके सुकून के लिए हम जंग नहीं लड़ सकते। recent visitors 29

बैंकिंग शेयरों ने बिकवाली का नेतृत्व किया, भारत-पाक तनाव के बीच लाल निशान में बंद शेयर बाजार

मुंबई भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 880.34 अंक या 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,454.47 और निफ्टी 265.80 अंक या 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,008 पर था। बैंकिंग शेयरों ने बिकवाली का नेतृत्व किया। निफ्टी बैंक 770.40 अंक या 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,595.25 पर था। इसके अतिरिक्त ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स में बिकवाली थी। केवल मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुए। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ टेक्निकल एनालिस्ट, रूपक दे ने कहा, "निफ्टी के लिए 24,000 एक अहम सपोर्ट है। अगर यह टूटता है तो 23,900 के स्तर देखने को मिल सकता है। तेजी की स्थिति में 24,250 रुकावट का स्तर होगा।" लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली का कम दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 5.95 अंक की मामूली गिरावट के साथ 53,223.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98.10 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,085 पर था। सेंसेक्स पैक में टाइटन, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एसबीआई और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे। आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बजाज ब्रोकिंग रिसर्च ने रिटेल निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि छोटी अवधि के वैश्विक उतार-चढ़ाव को देखते हुए रिटेल निवेशकों को भावनात्मक निर्णय लेने से बचना चाहिए। ऐतिहासिक रूप से भू-राजनीतिक तनावों के कारण बाजार में गिरावट अस्थायी रही है। ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि ऐसे बाजार में लंबी अवधि के नजरिए वाले निवेशकों को आकर्षक मूल्यांकन पर मजबूत शेयरों में निवेश के अवसर मिल सकते हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 8 मई को लगातार 16वें सत्र में अपनी खरीदारी जारी रखी और 2,007 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 596 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। recent visitors 43

नेपाल सीमा के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 8 मदरसे, 9 मस्जिद, 6 मजार और 1 ईदगाह ध्वस्त

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, महराजगंज और लखीमपुर खीरी में स्थानीय जनपद व पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया. श्रावस्ती में अवैध मदरसों को किया गया ध्वस्त   श्रावस्ती जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि तहसील जमुनहा के ग्राम भगवानपुर भैसाही में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसा को ध्वस्त कर दिया गया है. वहीं निजी भूमि पर अमान्यता प्राप्त दो मदरसों को चिह्नित कर सीलिंग की कार्रवाई की गई. महराजगंज में गुरुवार को 1 अवैध मदरसे को चिन्हित किया गया, जिसे नोटिस जारी की गयी है. वहीं तहसील नौतनवां ग्राम पोखरभिंडा और तहसील ग्राम सीतलापुर में एक-एक अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया. अब तक 28 मदरसे, 9 मस्जिद, 6 मजार और 1 ईदगाह के खिलाफ कार्रवाई की गई है. बलरामपुर प्रशासन ने बताया कि यहां ग्राम मझगवां में दो और जंगल बलरामपुर में 1 अवैध मजार को ध्वस्त किया गया.      लखीमपुर खीरी में भी हुई कार्रवाई लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने यहां सार्वजनिक भूमि पर एक मस्जिद पर अतिक्रमण पाया है, जबकि निजी भूमि पर 5 मदरसे ऐसे पाए गए, जो अवैध हैं. इन सभी अवैध मदरसों को सील किया गया है जबकि एक अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया गया है.   recent visitors 35

MCA से NOC भी ले ली थी, मगर एक महीने बाद उन्होंने अपने इस फैसले पर यशस्वी जायसवाल ने यू-टर्न लिया

नई दिल्ली यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में मुंबई का साथ छोड़ गोवा से खेलने का मन बनाया था। इसके लिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी MCA से NOC भी ले ली थी, मगर एक महीने बाद उन्होंने अपने इस फैसले पर यू-टर्न लिया है। उन्होंने MCA से NOC वापस लेने की अपील की है, इसके लिए उन्होंने बोर्ड को ईमेल भी लिखा है। रिपोर्ट्स थी कि अजिंक्य रहाणे के साथ हुई अनबन के बाद जायसवाल ने मुंबई से क्रिकेट ना खेलने का मन बनाया था, वहीं गोवा की टीम ने उन्हें कप्तानी का भी ऑफर दिया था।   यशस्वी जायसवाल ने ईमेल में बताया कि उन्होंने MCA से मिली NOC अभी तक ना तो गोवा क्रिकेट एसोसिएशन कौ सौंपी है और ना ही BCCI को। मीडिया के अनुसार यशस्वी जायसवाल ने MCA को ईमेल में लिखा, ‘मैं, नीचे हस्ताक्षरकर्ता, आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरे द्वारा दिए गए NOC को वापस लेने के मेरे अनुरोध पर विचार करें क्योंकि मेरे पास गोवा में शिफ्ट होने की कुछ पारिवारिक योजनाएं थीं, जिन्हें फिलहाल रोक दिया गया है! इसलिए मैं ईमानदारी से MCA से अनुरोध करता हूं कि मुझे इस सीजन में मुंबई के लिए खेलने की अनुमति दी जाए! मैंने BCCI या गोवा क्रिकेट एसोसिएशन को NOC नहीं सौंपी है।’ हालांकि एमसीए ने इस मामले पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। बता दें, अप्रैल में जायसवाल ने गोवा जाने के लिए NOC मांगकर एमसीए अधिकारियों को आश्चर्यचकित कर दिया था। जायसवाल ने बेस शिफ्ट करने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था। गोवा ने रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट चरण के लिए क्वालीफाई किया था। अगर जायसवाल गोवा अपने प्लान को नहीं बदलते तो वे अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड जैसे खिलाड़ियों का अनुसरण करते, जो इस पीढ़ी के मुंबई के खिलाड़ी हैं और जिन्होंने गोवा का प्रतिनिधित्व किया है। recent visitors 33

हमारा PM मोदी का नाम लेने से डरता है, हमारा PM ही बुजदिल है: पाक सांसद

इस्लामाबाद पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जोरदार एयरस्ट्राइक पाकिस्तान के अंदर घुसकर की थीं। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने जंग तो छेड़ दी, लेकिन उसमें भी मुंह की ही खा रहा है। हर दिन पाकिस्तान के शहरों तक में भारत टारगेट कर रहा है, जबकि पाकिस्तानी हमले आसमान में ही नाकाम हो रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को पाकिस्तान की संसद में जंग को लेकर डिबेट हुई तो एक सांसद ने अपनी सरकार को गीदड़ बता दिया। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसद शाहिद अहमद ने कहा कि शहबाज शरीफ की सरकार तो गीदड़ है। उन्होंने कहा कि इतने कमजोर लोग हैं कि नरेंद्र मोदी का नाम तक लेने से डरते हैं। शाहिद अहमद ने टीपू सुल्तान के एक कथन का जिक्र करते हुए शहबाज शरीफ की सीधे गीदड़ से ही तुलना कर दी। शाहिद अहमद ने कहा,'अगर एक लश्कर का सरदार यदि शेर हो और उसकी सेना में गीदड़ हों तो भी वे शेर की तरह जंग लड़ते हैं। लेकिन नेतृत्व यदि गीदड़ के हाथ में तो शेरों का भी दम कम हो जाता है। जब आपका नेता और वजीर-ए-आजम यानी प्रधानमंत्री बुजदिल हो तो आप अवाम को क्या पैगाम देंगे। ऐसा नेता हमारे पास है, जो नरेंद्र मोदी का नाम तक नहीं लेता। इसमें भी डरता है।' उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ ने तो अपने भाषण में नरेंद्र मोदी का नाम तक नहीं लिया। इनके कारोबारी ताल्लुक हैं। ये उनका नाम तक नहीं ले सकते। नवाज शरीफ का तो भारत पर एक बयान तक नहीं आया। इमरान खान के करीबी सांसद ने कहा कि सीमा पर जिस तरह के हालात हैं, उसमें कहा जा रहा है कि हमें बहादुरी के साथ लड़ना है। मेरा कहना है कि आखिर वह कौन लोग हैं, जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए इमरान खान जैसे नेता को बंद कर रखा है। उन्होंने कहा कि मेरा या आपके भाषणों से कौम आपके साथ नहीं आएगी। हम उनसे कल जेल में मिलने गए तो इसकी भी परमिशन नहीं मिली। हमारी उम्मीद थी कि वह कौम के लिए कोई बात कहेंगे, जिसे हम जनता के बीच पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि 9 मई, 2023 को जिस तरह से कौम के महबूब लीडर को पकड़ा गया, वह आज भी लोगों को याद है। पाकिस्तान की कौम उन लोगों से नफरत करती है, जिन्होंने इमरान खान को पकड़ा। उन्होंने कहा कि जंग होगी तो हम अपने मुल्क के साथ खड़े होंगे। सांसद बोले- आपके तो घर यूरोप में भी हैं, हम कहां जाएंगे शहबाज शरीफ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जंग होगी तो हम ही साथ देंगे क्योंकि हमें यहां वक्त गुजारना है। आप लोगों के तो यूरोप से लेकर यूएई तक में घर हैं। मैं कह दूंगा कि हम आपके साथ खड़े हैं, लेकिन मुल्क की अवाम आपके साथ खड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि आखिर इमरान खान को जेल में क्यों रखा गया है। वह जब कहेगा कि हम लड़ सकते हैं तो पूरा पाकिस्तान फौज के साथ खड़ा होगा। आपने 9 मई को महिलाओं तक को सड़कों पर घसीटा। हम सब कुछ भूलने के लिए तैयार हैं, लेकिन इमरान खान को जेल से निकालो। परेड ग्राउंड में जलसा रखिए। recent visitors 30