Tuesday, July 7, 2026 11:17 am

सेना के ट्रक चालकों को मुफ्त भोजन, विश्राम और आवास मिलेगा, पेट्रोल पंपों पर सैन्य कर्मियों के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे

इंदौर  देश के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और सेवा भाव का परिचय देते हुए, इंदौर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने एक अहम घोषणा की है. ट्रक और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बाद, अब पेट्रोल पंप संचालकों ने भी सेना के लिए अपना सहयोग और समर्थन व्यक्त किया है. एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश से युद्ध सामग्री लेकर गुजरने वाले सेना के ट्रकों के चालकों और अन्य सैन्य कर्मियों के लिए उनके सभी पेट्रोल पंपों पर मुफ्त भोजन, विश्राम और आवास की व्यवस्था की जाएगी. एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इस पहल के पीछे की भावना को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह देशभक्ति के जज्बे से प्रेरित है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पेट्रोल डीलर भी देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं. उनकी इस घोषणा से स्पष्ट है कि समाज के हर वर्ग में देश के जवानों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना विद्यमान है. इस योजना के तहत, प्रदेश के उन सभी मार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे, जहाँ से सेना के ट्रकों का आवागमन संभावित है. प्रत्येक पेट्रोल पंप पर सैन्य कर्मियों के ठहरने के लिए उचित स्थान सुनिश्चित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, उनके लिए पौष्टिक भोजन और सूखे मेवों के पैकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उनकी यात्रा सुगम और आरामदायक बनी रहे. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दिए जाने वाले खाद्य सामग्री दो से तीन दिनों तक खराब न हो, जिससे यात्रा के दौरान उन्हें सुविधा रहे. सैन्य कर्मियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए पेट्रोल पंपों पर आवश्यक जानकारी वाले बैनर और पोस्टर भी लगाए जाएंगे. इन पोस्टरों पर पेट्रोल पंप डीलर का संपर्क नंबर भी दिया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सैन्य कर्मी उनसे सीधे संपर्क कर सकें. इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति के लिए हर पेट्रोल पंप पर प्राथमिक चिकित्सा किट (फर्स्ट एड किट) भी उपलब्ध रहेगी. इंदौर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन का यह कदम न केवल सराहनीय है, बल्कि यह अन्य व्यापारिक संगठनों और नागरिकों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है. यह दर्शाता है कि एकजुट होकर और छोटे-छोटे प्रयासों से भी देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है. इस पहल से निश्चित रूप से युद्ध सामग्री ले जा रहे सैन्य कर्मियों को राहत मिलेगी और उनका मनोबल और ऊंचा होगा, जिससे वे अपने महत्वपूर्ण कार्य को और भी अधिक समर्पण के साथ कर सकेंगे. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब देश को हर नागरिक के समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है.   recent visitors 24

India Pakistan Tension के बीच IMF ने पाक को दिए 8500 करोड़ रुपए

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज प्रदान करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी पुष्टि की। पीएमओ ने बताया कि आईएमएफ ने शुक्रवार (9 मई, 2025) को मौजूदा विस्तारित निधि सुविधा के तहत पाकिस्तान को तत्काल लगभग 1 अरब डॉलर की राशि देने की मंजूरी दे दी है। PMO के बयान के अनुसार, "प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान के लिए 1 अरब डॉलर की किस्त को मंजूरी देने और इसके खिलाफ भारत की मनमानी को विफल करने पर संतोष व्यक्त किया है।" बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और देश विकास के पथ पर अग्रसर है। भारत ने जताया कड़ा विरोध भारत ने शुक्रवार को आईएमएफ के पाकिस्तान को 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर का नया ऋण देने के प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि इस धन का दुरुपयोग राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए हो सकता है। भारत ने इस मुद्दे पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की महत्वपूर्ण बैठक में मतदान से दूरी बनाए रखी। मतदान के परिणाम पाकिस्तान के पक्ष में रहे और उसे आईएमएफ से ऋण प्राप्त हो गया। भारत ने एक जिम्मेदार सदस्य देश के रूप में पाकिस्तान के खराब पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए आईएमएफ कार्यक्रमों पर चिंता व्यक्त की। वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान को मिलने वाली इस धनराशि का उपयोग राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है। 'आतंकी संगठनों को जा रहा IMF का पैसा' भारत ने यह भी दोहराया कि पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता अप्रत्यक्ष रूप से उसकी खुफिया एजेंसियों और आतंकी संगठनों जैसे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की मदद करती है, जो भारत पर हमलों को अंजाम देते रहे हैं. IMF पर निर्भर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बता दें कि कंगाली से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था IMF सहायता पर बुरी तरह निर्भर है. भारत के इस मतदान से दूरी बनाने को IMF और अन्य बहुपक्षीय वित्तीय संस्थाओं को यह संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है कि पाकिस्तान को बिना ठोस कदम उठाए वित्तीय मदद देना क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है. कैसे सोचता है अंतर्राष्ट्रीय समुदाय… जम्मू-कश्मीर के सीए उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय" कैसे सोचता है कि उपमहाद्वीप में मौजूदा तनाव कम हो जाएगा, जब आईएमएफ अनिवार्य रूप से पाकिस्तान को उन सभी आयुधों के लिए प्रतिपूर्ति करेगा, जिनका उपयोग वह पुंछ, राजौरी, उरी, तंगधार और कई अन्य स्थानों को तबाह करने के लिए कर रहा है। वैश्विक समुदाय के लिए खतरनाक संदेश- बोला भारत गौरतलब है कि विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) ऋण कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आईएमएफ बोर्ड की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें भारत ने अपना विरोध दर्ज किया। इस बैठक में पाकिस्तान के लिए एक नए लचीलापन और स्थिरता सुविधा (आरएसएफ) ऋण कार्यक्रम (1.3 अरब डॉलर) पर भी चर्चा हुई। भारत ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले को बार-बार पुरस्कृत करने से वैश्विक समुदाय को एक खतरनाक संदेश जाता है। इससे वित्तपोषण करने वाली एजेंसियों और दाताओं की प्रतिष्ठा खतरे में पड़ती है तथा वैश्विक मूल्यों का उपहास होता है। recent visitors 44

सिमरन बनी सिंदूर, इस्लाम छोड़ अपनाया सनातन, मंदिर में लिए 7 फेरे, बताया क्यों बन गई हिंदू

खंडवा खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर अनोखे विवाह का गवाह बना है। अपने प्रेम के लिए युवती ने अपने धर्म का त्याग कर हिन्दू समाज के युवक से शादी की। हिंदू रीति रिवाज से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर एक दूसरे का हाथ थामा है। महादेवगढ़ मंदिर पर कोटा की सिमरन अंसारी सनातन धर्म अपनाकर सिंदूर बन गई। पापी पाकिस्तान शीघ्र समाप्त हो बता दें कि महादेवगढ़ मंदिर में  कोटा की सिमरन अंसारी ने प्रकाश सुमन से सनातन धर्म अपनाकर विवाह किया और सिंदूर नाम रख लिया। उसने बताया कि पहलगाम हमले के बाद सनातन में प्रवेश करने और नाम सिंदूर रखने का निर्णय लिया था। सिंदूर ने बताया, अपनी मर्जी से विवाह कर नाम सिंदूर रखा है। पापी पाकिस्तान शीघ्र समाप्त हो, इसके लिए भी आहुतियां दीं। निषात बनी मेघना तो अमरीन कहलाएगी अनुष्का सिमरन से पहले भी दो युवतियों ने अपने धर्म का त्याग कर हिन्दू समाज के दो युवकों से शादी की। सोमवार को महादेवगढ़ मंदिर पर छत्तीसगढ़ की निषात शेख सनातन धर्म अपनाकर मेघना बन गई। मेघना ने छत्तीसगढ़ के ही कमलजीत सिंह मेहरा से सनातन पद्धति से विवाह किया। साथ ही जसवाड़ी बेड़िया की अमरीन खान ने भी हिंदू धर्म अपनाकर अनुष्का बन सनातन पद्धति से शुभम राजपूत तलवाडिया से विवाह किया। मंदिर में पंडित राजेश पाराशर द्वारा सनातन वैदिक पद्धति से दोनों जोड़ों का विवाह करवाया है। recent visitors 19

बाड़मेर और जोधपुर में हाई रेड अलर्ट जारी, लोगों को अपनी सारी यात्राएं स्थगित कर घरों में रहने के लिए निर्देश

जयपुर ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जंग वाले हालात बन गए हैं जिसके बाद अब राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाड़मेर और जोधपुर में हाई रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को अपनी सारी यात्राएं स्थगित कर घरों में रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बाड़मेर के डीएम कार्यालय की ओर से ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जिले के जो भी व्यक्ति गाव या कस्बे में हैं और वो बाड़मेर शहर की तरफ यात्रा करना चाहते हैं, उन सबसे अनुरोध है कि कृपया बाडमेर शहर की यात्रा न करें। बाड़मेर के लिए रेड अलर्ट है, इसलिए अपनी यात्रा को तुरंत प्रभाव से स्थगित करें। हाई रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को तुरंत घरों के अंदर जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बाजार बंद कर दिए गए हैं और हर तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। वहीं जोधपुर में भी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक की आशंका जताई गई है और लोगों को जल्द से जल्द घरों के अंदर जाने के लिए कहा गया है। डीएम की तरफ से जारी किए अलर्ट में कहा गया है कि हवाई हमला संभव है। सायरन बजाया जाएगा। सभी को अंदर जाने को कहा गया है और सड़कें साफ कर दी गई हैं। इसके अलावा चुरू में भी खतरे की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के अलग-अलह इलाकों में मिले मिसाइल के टुकड़े बता दें, भारत के ऑपरेश सिंदूर के बाद पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात के कई सीमावर्ती इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिश कर रहा है। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम हर हमले को नाकाम कर रहा है और जवाबी कार्रवाई है पाकिस्तान के एयरबेसों को भी उड़ा रहा है। इस बीच राजस्थान के कई इलाकों में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। recent visitors 28

बुढ़ापे में हर महीने मिलेंगे ₹5000, केंद्र सरकार की कई ऐसी स्कीम हैं जिसने निवेशकों के भविष्य को सुरक्षित रखा

नई दिल्ली केंद्र सरकार की कई ऐसी स्कीम हैं जिसने निवेशकों के भविष्य को सुरक्षित रखा है। इनमें से एक अटल पेंशन योजना (एपीवाई) है। यह योजना असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार की एक पहल है। एपीवाई का संचालन पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की ओर से किया जाता है। स्कीम के बारे में अटल पेंशन योजना 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी बैंक खाताधारकों के लिए है। यह योजना उन लोगों के लिए आयकरदाता नहीं हैं और चुनी गई पेंशन राशि के आधार पर योगदान अलग-अलग होता है। योजना में शामिल होने के बाद ग्राहक की ओर से किए गए अंशदान के आधार पर, 60 वर्ष की आयु के बाद ग्राहक को पेंशन मिलेगी। इसके तहत निवेशकों को 1000 रुपये या 2000 रुपये या 3000 रुपये या 4000 रुपये या 5000 रुपये की गारंटीकृत न्यूनतम मासिक पेंशन मिलेगी। ये हैं शर्तें ग्राहक की असामयिक मृत्यु (60 वर्ष की आयु से पहले मृत्यु) के मामले में जीवनसाथी, शेष निहित अवधि के लिए, मूल ग्राहक के 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, ग्राहक के अटल पेंशन योजना खाते में अंशदान जारी रख सकता है। भुगतान करने के तरीके, ग्राहक मासिक/ तिमाही/ अर्ध-वार्षिक आधार पर अटल पेंशन योजना में अंशदान कर सकते हैं। योजना से निकासी ग्राहक कुछ शर्तों के अधीन अटल पेंशन योजना से स्वेच्छा से बाहर निकल सकते हैं, जिसमें सरकारी सह-अंशदान और उस पर रिटर्न/ ब्याज की कटौती शामिल है। योजना के अंतर्गत नामांकित कुल ग्राहकों में से लगभग 47% महिलाएं हैं। अटल पेंशन योजना के तहत 29 अप्रैल 2025 तक 7.66 करोड़ से अधिक व्यक्तियों ने सदस्यता ली है। भारत के 8 लीड बैंक सहित कुल 60 स्टेक होल्डर्स के जरिए अटल पेंशन योजना स्कीम को संचालित किया जा रहा है। recent visitors 64

भोपाल एयरपोर्ट पर अब चेक-इन काउंटर उड़ान के निर्धारित समय से 75 मिनट पहले बंद हो जाएंगे

भोपाल  सीमा पर तनाव के बीच भोपाल समेेत सभी एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। भोपाल एयरपोर्ट(Bhopal Airport) पर अब चेक-इन काउंटर उड़ान के निर्धारित समय से 75 मिनट पहले बंद हो जाएंगे। यह नियम घरेलू उड़ानों के लिए लागू है और यात्रियों को दो से तीन घंटे पहले चेक-इन करने की सलाह दी जा रही है। यदि आप चेक-इन के लिए निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचते हैं, तो बोर्डिंग पास प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, यदि आपकी फ्लाइट कैंसिल हो जाती है, तो नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सुविधाएं प्रदान करनी होंगी। सुरक्षा के मद्देनजर भोपाल और आरकेएमपी रेलवे स्टेशन पर लगेज स्कैनर लगा दिए गए हैं, जबकि शहर के बस स्टैंड पर हालात सामान्य बने हुए हैं। भोपाल से श्रीमाता वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में बीते 48 घंटों के दौरान बुकिंग में 70 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। इंडिगो ने चेंज, कैंसिलेशन चार्ज किया माफ इंडिगो ने एयरलाइंस ने भोपाल से दिल्ली होकर कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए श्रीनगर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट के लिए यात्रा की तारीख या समय बदल चेंज और कैंसिल करने पर लगने वाला चार्ज पूरी तरह माफ कर दिया है। अब ये छूट 22 मई 2025 तक की यात्रा पर लागू होगी, बशर्ते आपकी बुकिंग 22 अप्रैल 2025 या उससे पहले की हो। एक्स पर किए पोस्ट के जरिए इंडिगो ने कहा -हम अपने यात्रियों की सुविधा के लिए यह छूट बढ़ा रहे हैं, ताकि वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी यात्रा की तारीख या समय बदल सकें या जरूरत पड़ने पर टिकट कैंसिल भी कर सकें। फ्लाइट कैंसिल करने पर मिलेगा पूरा पैसा एयर इंडिया(Air India Travel Advisory) और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि जो डिफेंस पर्सन डिफेंस किराए पर टिकट बुक करा चुके हैं, उन्हें 31 मई 2025 तक की यात्रा पर फ्लाइट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस मिलेगा और रीशेड्यूल करने पर एक बार डिस्काउंट भी दिया जाएगा। सामान्य यात्री रिफंड प्राप्त करने के लिए एयर इंडिया की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और मैनेज बुकिंग सेक्शन में जाकर रिफंड का रिक्वेस्ट करें। लाइट रीशेड्यूल करनी है तो आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर जो कैंसिलेशन का मैसेज आया है, उसमें दिए गए रीशेड्यूल लिंक पर क्लिक करके नई तारीख चुनें। recent visitors 25

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज , आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ के मौसम में आए बदलाव की वजह से भीषण गर्मी से राहत है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 11 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। रायपुर में सुबह आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद सूरज की किरणें चूभने लगी। पिछले पखवाड़ेभर से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे अधिक तापमान में गिरावट है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट तीन घंटे साढ़े 5 बजे तक के लिए जारी किया गया है। प्रदेश में दुर्ग जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दुर्ग जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री बस्तर में रिकार्ड किया गया। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 27 मिमी और बस्तर जिले में 19.8 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। इसके अलावा जशपुर, रायगढ़, गरियाबंद, बेमेतरा, कवर्धा जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है। गुरुवार शाम को दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा जिले में शाम को मौसम में बदलाव से ठंडी हवाएं चली। मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ता है, लेकिन इस बार राहत है। शाम को आंधी-तूफान, बारिश से मौसम ठंडा रायपुर मौमस विभाग के मुताबकि प्रदेश एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की संभावना बनी रहेगी। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। बता दें कि मौसम विभाग पिछले पखवाड़ेभर से अलर्ट जारी कर रहा है। मौसम सामान्य होने से गर्मी का एहसास भी ज्यादा नहीं है। बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हर दिन हल्की बूंदाबांदी, अंधड़ का दौर चल रहा है। शाम को मौसम ठंडा भी हो रहा है। recent visitors 19