Tuesday, July 7, 2026 6:58 am

केंद्र सरकार से कुछ भी निर्देश मिलेंगे, उसका हम पालन करेंगे : सीएम साय

रायपुर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को गाइडलाइंस जारी करने और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी पॉवर इस्तेमाल करने का आदेश दिया है. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र के निर्देश के अनुसार ही दुर्ग में मॉकड्रिल हुआ. आगे भई केंद्र सरकार से कुछ भी निर्देश मिलेंगे, उसका हम पालन करेंगे. प्रदेश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और POJK स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार भारत के जम्मू, पंजाब, गुजरात और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइलों से रिहायसी इलाकों समेत सैन्य इलाकों में हमला कर रहा है. बीती रात भी पाकिस्तान ने कई जगहों पर बमबारी की जिसमें जम्मू के एक प्रशासनिक अधिकारी और 3 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा लगातार सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों की जमाहट बढ़ती नजर आ रही है. ऐसे स्थिति में भारतीय सेना भी पाकिस्तानी हमलों को करारा जवाब दे रहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए शुक्रवार को भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 (Civil Defence Rules) के तहत इमरजेंसी पॉवर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं. जानिए इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल कैसे किया जाता है:     नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 की धारा 11 के तहत राज्यों को विशेष अधिकार प्राप्त हैं.     ये अधिकार युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा, संपत्ति की रक्षा और महत्वपूर्ण सेवाओं को बनाए रखने के लिए होते हैं.     नागरिक सुरक्षा का अर्थ है – भारत में लोगों, संपत्तियों और स्थानों को शत्रुतापूर्ण हमलों या आपदाओं से बचाने के लिए उठाए गए कदम. प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा.     ये उपाय युद्ध के दौरान नहीं, बल्कि हमले या आपदा के पहले, दौरान या बाद में भी लागू किए जा सकते हैं.     धारा 16A के अनुसार, केंद्र सरकार के आदेश राज्य सरकार के विरोधाभासी आदेशों पर प्रभावी होते हैं.     राज्य सरकारों को अधिकार है कि वे नागरिकों और संपत्तियों की रक्षा तथा जरूरी सेवाओं को जारी रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करें.     इस दौरान नगर निगम खर्च वहन करता है. नियम 1968 के तहत राज्य/केंद्र सरकारें निम्नलिखित कार्यों पर नियंत्रण रख सकती हैं:     रोशनी पर नियंत्रण (ब्लैकआउट)     छलावरण (कैमोफ्लाज)     लोगों की सुरक्षित निकासी     निकाले गए लोगों के लिए आवास की व्यवस्था     सैनिकों के लिए ठहरने की व्यवस्था (बिलेटिंग)     जल आपूर्ति को बनाए रखना.    recent visitors 24

मंत्री टेटवाल ने स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने राजगढ़ जिले की सारंगपुर विधानसभा में प्रातः भ्रमण के दौरान नगर निगम कर्मियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि अपने आसपास की स्वच्छता में नागरिकों की सहभागिता देशभक्ति की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है। मंत्री श्री टेटवाल ने स्वयं झाड़ू थामकर नगर की गलियों में सफाई की और आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि “हमारे सैनिक सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, तो हम सबका दायित्व है कि हम समाज और वातावरण की रक्षा करें — यही सच्ची देशसेवा है।” मंत्री श्री टेटवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक चेतना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को जागृत करने का माध्यम बन चुका है। मंत्री श्री टेटवाल ने सफाईकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नियमित प्रयासों से नगर स्वच्छ और सुंदर बना रहता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर जागरूकता और सहभागिता के माध्यम से इस राष्ट्रीय अभियान को और सशक्त बनाएं।   recent visitors 17

MP हाइकोर्ट ने INC और एमपी नर्सिंग काउंसिल के अफसरों को किया तलब

 जबलपुर नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में हुए फर्जीवाड़े मामले में लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन की जनहित याचिका के साथ सभी अन्य नर्सिंग मामलों की सुनवाई हाई कोर्ट की स्पेशल बेंच में  जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस अचल कुमार पालीवाल के समक्ष हुई, जिसमें इंडियन नर्सिंग काउंसिल की सचिव और एमपी नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार व चेयरमैन को हाई कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने आवेदन पेश कर कोर्ट को बताया कि हाई कोर्ट के तीन बार आदेश देने के बावजूद इण्डियन नर्सिंग काउंसिल और एमपी नर्सिंग काउंसिल के ज़िम्मेदार अधिकारी मान्यता से जुड़े पूरे रिकॉर्ड पेश नहीं कर रहे हैं, आरोप लगाया गया कि वे दोषियों को बचाने के उद्देश्य से हाई कोर्ट के आदेश की लगातार अवहेलना कर रहे हैं जिस कारण से उनके विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाये। काउंसिल के ज़िम्मेदार अधिकारियों को अगली सुनवाई में हाजिर होने के निर्देश हाई कोर्ट ने इस मामले में कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करना और रिकॉर्ड पेश नहीं कर दोषियों को बचाने का एक प्रयास करना, न्यायिक कार्यवाही में हस्तक्षेप करने के समान है इसलिए काउंसिल के ज़िम्मेदार अधिकारियों को अगली सुनवाई में हाई कोर्ट के समक्ष पेश होकर इस मामले में स्पष्टीकरण देना होगा कि आख़िर हाई कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया? HC के निर्देश पर गठित कमेटी की भूमिका पर सवाल   याचिकाकर्ता ने एक अन्य आवेदन पेश कर हाई कोर्ट को बताया कि नर्सिंग मामलों हेतु हाई कोर्ट द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी के द्वारा 30 अपात्र कॉलेजों के छात्रों को दूसरे कॉलेजों में ट्रांसफ़र कर दिया गया है और इसके लिए कोई पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है और ना ही छात्रों को मनपसंद कॉलेजों को चुनने का विकल्प दिया गया । 31 मई तक अंतिम कार्यवाही का प्रतिवेदन हाई कोर्ट में सौंपने के आदेश इस मामले में हाई कोर्ट ने नर्सिंग काउंसिल को आदेश दिया है कि सभी अनसुटेबल कॉलेजों के छात्रों को पारदर्शीपूर्ण तरीक़े से छात्रों को विकल्प चुनने का अवसर देते हुए सुटेबल कॉलेजों में ट्रांसफ़र किया जाए साथ ही इस पूरी प्रक्रिया से नोडल अधिकारी को दूर रखा जाये। हाई कोर्ट ने यह भी आदेश दिए हैं कि चूँकि कमेटी को हाई कोर्ट के द्वारा सौंपे गये कार्य संपन्न हो चुके हैं इसलिए अब कमेटी को 31 मई तक अंतिम कार्यवाही का प्रतिवेदन हाई कोर्ट में सौंपना होगा। recent visitors 37

भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच बनी सहमति

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीनों सेना के प्रमुखों के साथ बैठक खत्म हो गई है इस बैठक में सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद। इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने समकक्ष एस जयशंकर को फोन करके पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने की अपील की है। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई करते हुए जानबूझकर आम नागरिकों और चिकित्सा केंद्रों को निशाना बना रहा है। वहीं सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान के ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए सियालकोट के लूनी में आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी आर्मी के एक कैंप का भी खात्मा कर दिया गया है। दूसरी तरफ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर से बात की है। उन्होंने मुनीर को भारत के साथ तनाव कम करने के लिए कहा है। इससे पहले पाकिस्तान की सीमा से सटे भारत के जम्मू, फिरोजपुर, सिरसा समेत 26 शहरों में धमाकों की खबर है। कल देर रात तक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और रॉकेट्स के जरिए हमले किए जाते रहे हैं। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पाकिस्तान की तरफ से देर रात को फतह मिसाइल के जरिए भारत पर हमला किया गया, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सिरसा के पास ही हवा में नष्ट कर दिया। रात को पाकिस्तान की तरफ से की गई इस हिमाकत का जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। सूत्रों के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेसों को निशाना बनाया है। हालांकि अल सुबह हुए कई धमाकों के रिहायशी इलाकों में टकराने की खबर है। इससे पहले गुरुवार रात को भी पाकिस्तान की तरफ से तमाम रॉकेट्स और ड्रोन्स के जरिए हमला किया गया था। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम लगातार सभी को इंटरसेप्ट करके नष्ट करता रहा था। आपको बता दें कि यह पूरी परिस्थिति पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बाद से निर्मित हो रही है। इस हमले में कुल मिलाकर 28 लोग मारे गए थे। भारतीय सेना ने इस हमले के जिम्मेदार आतंकियों से बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इसमें कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार सीमा पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी और गुरुवार शाम को रॉकेट्स से हमला कर दिया। गोलीबारी रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। आज दोपहर पाक DGMO ने बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सीजफायर की पुष्टि की भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की पुष्टि पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी कर दी है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करके कहा, 'पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!' भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यह जानकारी दी। recent visitors 29

आंख के बदले आंख वाले बयान पर अंबाति रायुडू ने दी सफाई, उनके इस पोस्ट को गलत समझा गया

नई दिल्ली आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है….ये लाइन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाति रायुडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उस समय लिखी जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। जैसे ही रायुडू ने यह पोस्ट किया तो फैंस भड़क गए और उनकी आलोचना करने लगे। हालांकि उन्होंने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और अब इसको लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि उनके इस पोस्ट को गलत समझा गया है।   रायुडू ने शुक्रवार, 9 मई की रात सफाई देते हुए एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं सीमा पर स्थिति के बारे में हाल ही में की गई अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करना चाहता हूं, जिसे गलत समझा गया है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, और मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहता हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इस संवेदनशील समय में, मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में हमारी सरकार के साथ खड़ा हूं, जो ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से कड़ी कार्रवाई कर रही है, मैं हमारी बहादुर भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा हूं और अपने साथी नागरिकों की भावनाओं को दिल से साझा करता हूं।’ बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को खत्म किया था। हालांकि इसके बाद 8 मई की रात को पाकिस्तान ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए सीमा से सटे भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने ड्रॉन से लेकर मिसाइल तक कई हमले किए, मगर भारत ने उनके हर एक हमले को नाम किया। दोनों देशों के बीच इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है। recent visitors 29

समाधान शिविर : 6 हितग्राहियों को सौंपी गई आवास की चाबी, उत्कृष्ट छात्रों का हुआ सम्मान

लोरमी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की योजनाओं को आमजनों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में नगर पालिका लोरमी के स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया. योजनाओं के हितग्राही लाभान्वित इस दौरान अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी मेनका प्रधान ने बताया कि शिविर में पीएम आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को आवास की चाबी वितरण, 4 महिलाओं को सुपोषण किट, 3 को नोनी सुरक्षा योजना का प्रमाण पत्र, 6 हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण, 5 कृषकों को केसीसी चेक का वितरण, 7 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 3 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, 3 आवेदकों को लर्निंग लाईसेंस, 5 आवेदकों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र और शिक्षा विभाग अंतर्गत 2 बच्चों को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया. बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान इसके साथ ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गगन राजपूत, प्रभात ध्रुव और अनुराग लोनिया को सम्मानित किया गया. इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आवेदनों के निराकरण के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई. इस दौरान एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, नगर पालिका सीएमओ लाल जी चंद्राकर, नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे.कारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई. इस दौरान एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, नगर पालिका सीएमओ लाल जी चंद्राकर, नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे. recent visitors 29

दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट्स के साथ सीएम रेखा गुप्ता ने की बैठक

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मौजूदा हालात को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट्स (एमएस) के साथ बैठक की। सीएम ने उन्हें बैठक में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि देश में उत्पन्न विपरीत स्थिति को देखते हुए राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी वार्ड भी स्थापित किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह भी मौजूद रहे। सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा हालात, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यकताओं और चुनौतियों को लेकर समीक्षा की। रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा संकल्प है कि राजधानी में हर नागरिक को सुलभ, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। मुख्यमंत्री ने बैठक में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दवाओं की कमी पर चिंता जताते तत्काल जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि अस्पतालों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने समाधान के लिए ठोस ऐक्शन प्लान बनाकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। सीएम ने केंद्र सरकार की तीन प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं, आयुष्मान भारत, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना योजना और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आरोग्य मंदिर योजना प्रभावी प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। अस्पताल अलर्ट मोड पर, हर स्थित के लिए तैयार वहीं, भारत-पाकिस्तान में तनाव के मद्देनजर दिल्ली सरकार और केंद्र के अधीन प्रमुख अस्पतालों में आपदा प्रबंधन को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली का प्रमुख सरकारी अस्पताल लोक नायक पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। अस्पताल में 250 स्वास्थ्य कर्मियों को आपदा प्रबंधन की विशेष ट्रेनिंग दी गई है ताकि हर स्थिति से निपटा जा सके। अस्पतालों में बेड आरक्षित लोकनायक अस्पताल में 70 बेड का एक स्पेशल वार्ड आरक्षित किया गया है, जो आपदा के समय इस्तेमाल किया जाएगा। महरौली स्थित राष्ट्रीय क्षयरोग संस्थान में आपदा की स्थिति को देखते हुए 50 बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। आरएमएल अस्पताल में 10 बेड का एक विशेष वार्ड बनाया गया है। इस बीच स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। recent visitors 38