महाकाल मंदिर में अब सीमित को ही भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अब सीमित संख्या में भक्तों को ही भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी। कितने भक्तों को प्रतिदिन अनुमति दी जाएगी, इसकी संख्या समिति तय करेगी। इसके लिए जल्द ही उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया है। बता दें, वर्तमान में करीब 1800 भक्तों को प्रतिदिन भस्म आरती दर्शन अनुमति दी जा रही है।   नंदी, गणेश और कार्तिकेय मंडपम में बैठते हैं भक्त महाकाल मंदिर में प्रतिदिन तड़के चार बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाती है। मंदिर में स्थान सीमित है, इसलिए मंदिर समिति प्रतिदिन 1800 भक्तों को ही अनुमति देती है। इन दर्शनार्थियों को नंदी, गणेश व कार्तिकेय मंडपम में बैठाकर भस्म आरती के दर्शन कराए जाते हैं। देखने में आ रहा है कि जो दर्शनार्थी गर्भगृह के द्वार की सीध में बैठे होते हैं उन्हें दर्शन हो जाते हैं लेकिन जो आसपास बैठते हैं, उन्हें सुविधा से दर्शन नहीं हो पाते हैं। दर्शनार्थियों की सीमित संख्या होने पर श्रद्धालु ऐसे स्थान पर बैठ पाएंगे, जहां से भस्म आरती के सुविधापूर्वक दर्शन हो सकेंगे। चलायमान व्यवस्था करेंगे प्रभावी प्रबंध समिति ने चलायमान व्यवस्था से अधिक श्रद्धालुओं को भस्म आरती दर्शन कराने का निर्णय लिया है। 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत भी होने वाली है, ऐसे में चलायमान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। यह व्यवस्था पूरी तरह निश्शुल्क है और इसके लिए किसी प्रकार की कोई अनुमति भी नहीं लेनी पड़ती है। भक्तों को तड़के चार बजे से ही भगवान महाकाल के दर्शन सुलभ हो जाते हैं।   इन माध्यमों से मिलती है अनुमति ऑनलाइन मंदिर की वेबसाइट पर भक्त आनलाइन दर्शन अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए प्रतिव्यक्ति 200 रुपये शुल्क चुकाना होता है। प्रतिदिन 400 भक्तों को आनलाइन अनुमति दी जाती है। ऑफलाइन महाकाल महालोक स्थित बुकिंग काउंटर के माध्यम से प्रतिदिन 300 भक्त आफलाइन अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। ऑफलाइन अनुमति निश्शुल्क है। प्रोटोकाल सांसद, मंत्री, विधायक, विभिन्न विभागों के प्रमुखों की अनुशंसा पर करीब 600 लोगों को प्रतिदिन दर्शन अनुमति दी जाती है। प्रोटोकाल दर्शन अनुमति के लिए भी 200 रुपये शुल्क चुकाना होता है। पुजारी, पुरोहित मंदिर समिति प्रतिदिन पुजारी, पुरोहित व उनके प्रतिनिधियों के यजमानों को करीब 500 अनुमति जारी करती है। इसके लिए भी यजमानों को प्रति व्यक्ति 200 रुपये शुल्क चुकाना होता है। recent visitors 47

realme GT 7 सीरीज 27 मई को देगी दस्‍तक

नई दिल्ली realme GT 7 सीरीज कई दिनों से सुर्खियों में है। अब कंपनी ने इसकी लॉन्‍च डेट को कन्‍फर्म कर दिया है। realme GT 7 सीरीज को 27 मई को ग्‍लोबली पेश किया जाएगा। एक इवेंट फ्रांस के पेरिस में होने जा रहा है। रियलमी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि वह realme GT 7 Pro में सबसे तेज प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट देने जा रही है। बताया गया है कि नया जीटी फोन इंडस्‍ट्री में पहला होगा, जिसमें ग्राफेन कवर आइससेंस डिजाइन होगा। आंकड़े गवाह हैं कि रियलमी का यूजर बेस एक बार फ‍िर से बढ़ने लगा है। भारत में भी उसके प्रोडक्‍ट्स जोर पकड़ रहे हैं। इस साल हुए मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC) में कंपनी ने अपना विजन पेश किया था। वह अपना ग्‍लोबल यूजर बेस बढ़ाने पर फोकस कर रही है। realme GT 7 सीरीज को भारत में भी पेश किया जाएगा। हाल ही में इसे बीआईएस लिस्टिंग में देखा गया था, जिसके बाद माना जा रहा है कि फोन को इंडिया में ग्‍लोबल लॉन्‍च के साथ ही दिखाया जा सकता है। नई रियलमी सीरीज के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस का अनुमान जरूर लगाया गया है। Realme GT 7 के अनुमान‍ित स्‍पेसिफ‍िकेशंस कहा जाता है कि Realme GT 7 इं‍डस्‍ट्री का पहला स्‍मार्टफोन होगा, जिसमें 120 फ्रेम प्रति सेकंड तक लगातार 6 घंटे स्‍टेबल गेमिंग की जा सकेगी। डिवाइस को पबजी बनाने वाली क्राफ्टन के साथ मिलकर टेस्‍ट भी किया गया है। इससे पहले गीकबेंच लिस्टिंग के हवाले से कहा गया था कि फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी चिपसेट होगा, लेकिन अब स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की बात कन्‍फर्म है। कहा जाता है कि फोन में 8 जीबी रैम ऑफर की जाएगी। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन कर सकता है। कंपनी इस फोन में कई एआई फीचर्स भी ऑफर करेगी, लेकिन उनके बारे में ज्‍यादा डिटेल अभी नहीं मिली है। भारत में नए रियलमी फोन को कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा एमेजॉन से लिया जा सकेगा। 10 हजार एमएएच बैटरी वाला रियलमी फोन रियलमी ने हाल ही में एक कॉन्‍सेप्‍ट फोन के बारे में भी बताया है। वह भी रियलमी जीटी फोन है, जिसमें 10 हजार एमएएच बैटरी लगाई गई है। फोन में इतनी बड़ी बैटरी लगाने के लिए उसके आर्किटेक्‍चर में भी बदलाव किए गए हैं। क्‍योंकि 10 हजार एमएएच बैटरी वाला फोन एक कॉन्‍सेप्‍ट फोन है, इसलिए इसके लॉन्‍च होने की उम्‍मीद नहीं है। recent visitors 61

मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत की मेजबानी करेंगी राजस्थान की नंदिनी गुप्ता

नई दिल्ली मिस वर्ल्ड 2025 के मंच में भारत की नंदिनी गुप्ता 100 से ज्यादा देशों की सुंदरी से मुकाबला करेंगी। वो पहली बार किसी पेजेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं, इससे पहले भी हसीना फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में देश के लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वो स्टाइल के मामले में भी सबसे आगे हैं। नंदिनी को जब भी देखा जाता है कि वो एक खास लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। स्टाइलिश के साथ नंदिनी के देसी लुक्स से भी नजर हटा पाना मुश्किल है। वो हर बार ऐसा अटायर सिलेक्ट करती हैं कि उनके चेहरे का नूर दोगुना हो जाता है। चलिए आप भी देख लीजिए राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता का ग्लैमरस अंदाज। स्टाइलिश ड्रेस में दिखीं कमाल ​लंबी-सी स्टाइलिश ड्रेस पहन नंदिनी डीवा लग रही हैं। अटायर का रेड कलर और स्ट्रैपी स्लीव्स स्टाइल ट्रेंडी बना रहा है। वहीं, कटआउट डिजाइन भी ग्लैमरस नजर आया। ड्रेस का अपर पार्ट फिटिंग वाला है, जबकि नीचे से फ्लेयर्ड नजर आ रही है। वहीं, लुक को हाइलाइट किया स्कर्ट पोर्शन पर बनी कटआउट डिजाइन वाली लेयर्स ने। साथ में हसीना के स्टाइलिश इयररिंग्स भी ग्रेसफुल नजर आए। नंदिनी का साड़ी वाला लुक सिर्फ स्टाइलिश ड्रेस में ही नहीं नंदिनी की खूबसूरती साड़ी में भी नंबर-1 लगती है। इस फोटो में भी वो रेड कलर की साड़ी में एलिगेंट दिख ही है। साथ में उन्होंने कट स्लीव ब्लाउज पहना है, जिसपर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क नजर आ रहा है। वहीं, हसीना की साड़ी पर भी एम्ब्रॉयडरी वाला बॉर्डर जुड़ा हुआ है, जिसमें उनकी खूबसूरती कमाल लग रही है। लुक को कंप्लीट बनाने के लिए उन्होंने हैवी इयररिंग्स, कंगन और अंगूठी पहनी है। सादगी से जीत लेती हैं दिल लाइट कलर के कुर्ता सेट में नंदिनी सादगी वाला अंदाज दिखा रही हैं। सूट के कई हिस्सों पर फूल और पत्तियों वाले डिजाइन बने नजर आ रहे हैं। साथ ही अटायर की स्लीव्स भी मिड लेंथ है, जो हसीना को क्लासी दिखा रही हैं। उन्होंने साथ में मैचिंग प्लाजो पेयर है। और, उनके इस लुक को एलिगेंट बना रहा है एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा, जिसे ओढ़कर नंदिनी परफेक्ट नजर आईं। ग्लैमर का लगाती हैं तड़का स्ट्रैपलेस मैक्सी ड्रेस में नंदिनी ग्लैमर दिखा रही हैं। अटायर का ग्रेडिएंट डिजाइन देखते ही बन रहा है। जबकि ड्रेस के डार्क ब्लू कलर और दूसरे रंगों की शेड्स से उनका पूरा लुक हाईलाइट हो रहा है। साथ में वो एक हाथ में गोल्ड ब्रेसलेट पहनी दिख रही हैं। जबकि कानों में दिख रहे उनके ड्रॉप इयररिंग्स लुक के साथ परफेक्टली ट्यून कर रहे हैं। recent visitors 46

Meta WhatsApp में जोड़ेगा दो नए AI आधारित फीचर्स

नई दिल्ली Meta की ओर से लगातार बेहतरीन फीचर्स WhatsApp में जोड़े जा रहे हैं। इससे WhatsApp को इस्तेमाल करने का यूजर्स का अनुभव समय के साथ और भी अच्छा होता गया है। अब इसी कड़ी में Meta, WhatsApp में दो नए AI आधारित फीचर्स लेकर आने वाला है। इनके बारे में WhatsApp के बीटा वर्जन में पता चला है। इन नए फीचर्स की मदद से यूजर अपने मैसेजेस को आसानी से मैनेज कर पाएंगे और साथ ही अपनी चैट्स को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे। चलिए इन फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं। मैसेज समराइजेशन फीचर कई बार ऐसा होता है कि जिस समय आप WhatsApp पर एक्टिव नहीं होते उस दौरान ग्रुप्स में लंबी-लंबी बातचीत हो रही होती है। ऐसे में जब आप उन मैसेजेसे को देखते हैं, तो आपके लिए पूरी बातचीत को समझ पाना आसान नहीं रह जाता। इसके लिए आपको सारे मैसेजेस एक-एक कर पढ़ने पड़ते हैं। इस समस्या को दूर करने के इरादे से WhatsApp, मैसेज समराइजेशन फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर के बाद आपको “Summarise with Meta AI” फीचर अपनी चैट्स में दिखाई देगा। यह सिर्फ तभी दिखेगा जब आपने किसी चैट में ढेर सारे मैसेजेस पढ़े नहीं होंगे। इस बटन पर क्लिक करते ही आपको सारी बातचीक का सारांश पढ़ने को मिल जाएगा। इससे आपको एक-एक कर सारे मैसेजेस पढ़ने की जरूरत नहीं रहेगी और आप कम से कम समय में पूरी चैट को समझ जाएंगे। Meta का कहना है कि यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सपोर्ट करेगा। यानी AI मैसेज की समरी तैयार करते वक्त यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। AI वॉलपेपर्स दूसरा फीचर AI से लैस वॉलपेपर बनाने से संबंधित होगा। यह Meta AI के जरिए काम करेगा। यह यूजर्स को अपने चैट बैकग्राउंड को पर्सनलाइज करने की सुविधा देगी। इस फीचर के आने के बाद WhatsApp की वॉलपेपर सेटिंग्स मेन्यू में एक नया “Create with AI” ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें यूजर्स अपनी पसंद का सीन या स्टाइल टेक्स्ट में डिस्क्राइब करके अपने पसंद का वॉलपेपर Meta AI से बनवा पाएंगे। AI आपके टेक्सट के आधार पर कई वॉलपेपर के ऑप्शन्स देगा। इस फीचर की मदद से चैट्स को क्रिएटिव और पर्सनल बनाने का मौका मिलेगा. AI फीचर्स के साथ बदलेगा WhatsApp? WhatsApp पर आने वाले ये दोनों ही फीचर्स बताते हैं कि AI को रोजमर्रा के ऐप फंक्शन्स में शामिल किया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि आगे-आगे ऐसे और फीचर्स देखने को मिलेंगे जिन्हें AI की मदद से पूरा किया जाएगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं है रह जाएगा बल्कि यह AI के जरिए कम्युनिकेशन, ऑर्गनाइजेशन और पर्सनलाइजेशन का नया तरीका बना जाएगा। फिलहाल ये फीचर्स बीटा टेस्टिंग में हैं। ऐसे में आम यूजर्स के लिए यह जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे। आपको ये फीचर्स मिले कि नहीं यह चेक करने के लिए अपने ऐप का अपडेट रखें। फिलहाल ये Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन जल्द इसे iOS के लिए भी तैयार किया जाएगा। recent visitors 66

सोशल मीडिया पर #BoycottTurkeyAzerbaijan ट्रेंड, तुर्की घूमने जाने से भारतीयों का इंकार

 नई दिल्ली  शायद ही कोई ऐसा हो जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर घूमना, नई-नई जगहों पर जाना और नई-नई चीजों को देखना और अपने कैमरे में कैद करना न पसंद हो। इसके लिए लोग घूमने जाते हैं। आप भी कहीं न कहीं घूमने जाते ही होंगे और लोग तो देश ही नहीं बल्कि, देश के बाहर भी यात्रा पर जाते हैं। जैसे, लोग अमेरिका, न्यूजीलैंड, दुबई जैसी जगहों पर घूमने जाते हैं। इसके अलावा भी एक जगह ऐसी है जहां पिछले कुछ वर्षों में खासतौर पर भारतीय पर्यटक काफी संख्या में पहुंचा है और वो जगह है तुर्की, लेकिन अब तुर्की जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं और भारतीय पर्यटक यहां जानें से बच रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं…     दरअसल, जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है उसमें तुर्की ने पाकिस्तान की मदद की। कराची बंदरगाह पर तुर्की द्वारा भेजी गई सैन्य मदद देखी गई और साथ ही जो ड्रोन पाकिस्तान ने भारत में दागे, वो भी तुर्की के ही हैं। ऐसे में जैसे ही ये बात सामने आई तो भारतीयों ने सोशल मीडिया से लेकर अपनी चर्चाओं तक में तुर्की का विरोध करना शुरू कर दिया। तुर्की जाने से बच रहे हैं भारतीय यहां ये जान लें कि तुर्की और अजरबैजान घूमने के लिए दुनिया ही नहीं बल्कि, भारत से काफी ज्यादा संख्या में लोग हर साल जाते हैं। इसलिए अब सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की जा रही है कि वे तुर्की की यात्रा पर न जाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottTurkeyAzerbaijan ट्रेंड कर रहा है। 2024 में इतने भारतीय गए हैं तुर्की घूमने?     रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में लगभग 3.3 लाख भारतीय टूरिस्ट तुर्की घूमने गए थे। इसके अलावा 2024 में ही अजरबैजान में लगभग 2.4 लाख भारतीय घूमने गए। ऐसे में इस यात्रा के लिए हर यात्री ने औसतन लगभग 1 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 85 हजार रुपये (भारतीय रुपये में) खर्च किए। इससे तुर्की जैसे देश ने सिर्फ ट्रैवल से करोड़ों रुपये की मोटी कमाई। वहीं, तुर्की पर्यटन बोर्ड ने जानकारी दी थी कि वर्ष 2023 में दुनियाभर से 6.22 करोड़ पर्यटक आए और इसमें भारत के लोगों की संख्या 20.7 प्रतिशत बढी। क्यों की जा रही है तुर्की घूमने न जाने की अपील?     जैसा की तुर्की भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद कर रहा है, जो किसी भी भारतीय को सही नहीं लग रही। ऐसे समय में जब ज्यादातर देश पाकिस्तान के खिलाफ हैं, तब तुर्की पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर तुर्की को बायकॉट करने की बात की जा रही है और भारतीयों से अपील की जा रही है कि तुर्की घूमने न जाए ताकि तुर्की को टूरिज्म से होने वाले आर्थिक लाभ को कम किया जा सके।   recent visitors 75

अमेरिका लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए बना रहा दबाव, 30 दिवसीय युद्ध विराम के लिए यूक्रेन तैयार

कीव रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग थमने के आसार हैं। यूक्रेन और उसके सहयोगी 30 दिवसीय पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने बताया कि यह युद्ध विराम सोमवार से शुरू होगा। यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन और उसके सहयोगी सोमवार से कम से कम 30 दिनों के लिए रूस के साथ पूर्ण, बिना शर्त युद्ध विराम के लिए तैयार हैं। शनिवार को चार देशों फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेता यूक्रेन पहुंचे थे। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर शामिल रहे। सभी ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध रोकने की कोशिशों पर चर्चा की। जेलेंस्की से मुलाकात से पहले नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा था कि हम अमेरिका के साथ मिलकर रूस से 30 दिन के पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम की अपील करते हैं ताकि एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में बातचीत हो सके। उन्होंने आगे कहा, हम युद्धविराम लागू करने और पूर्ण शांति समझौते की तैयारी के लिए बातचीत का समर्थन करने को तैयार हैं। नेताओं ने कहा था कि खूनखराबा अब बंद होना चाहिए, रूस को अपनी अवैध घुसपैठ रोकनी चाहिए और यूक्रेन को एक सुरक्षित, संप्रभु राष्ट्र के रूप में समृद्ध होने का हक मिलना चाहिए। साथ ही नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर रूस युद्धविराम के लिए तैयार नहीं होता, तो उस पर दबाव और बढ़ाया जाएगा और यूक्रेन को हर संभव सहायता जारी रहेगी। रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए दबाव बना रहा है। मार्च में संयुक्त राज्य अमेरिका ने तत्काल, सीमित 30-दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन रूस ने अपनी पसंद के अनुसार शर्तों पर जोर दिया। recent visitors 44

मौसम विभाग ने बताया-इस बार समय से पांच दिन पहले ही मॉनसून केरल तट पर पहुंच सकता है

नई दिल्ली   मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार समय से पांच दिन पहले ही मॉनसून केरल तट पर पहुंच सकता है। 27 मई को मॉनसून पहुंचने की संभावना जताई गई है। आम तौर पर मॉनसून 1 जून को केरल तट पर पहुंचता है। आईएमडी के आंकड़े के अनुसार, यदि मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा। तब मानसून 23 मई को आया था। आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल में दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। आईएमडी ने अप्रैल में 2025 के मानसून में सामान्य से अधिक कुल वर्षा का पूर्वानुमान जताया था और अल नीनो परिस्थितियों की संभावना को खारिज कर दिया था, जो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से जुड़ी है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम रविचंद्रन ने कहा था, ‘भारत में चार महीने के मानसून (जून से सितंबर) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।’ इस बार प्री मॉनसून ऐक्टिविटी भी काफी देखी जा रही है। पिछले एक महीने से देश के बड़े हिस्से में तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां जारी ही रही हैं। शनिवार को भी राजधानी दिल्ली में बौछार पड़ने के बाद मौसम ठंडा हो गया। वहीं बीते पांच दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य कारणों से उत्तर भारत में होने वाली बारिश के चलते अब तक हीटवेव का ज्यादा प्रकोप देखने को नहीं मिला है। वहीं गर्मी बढ़ने की संभावना के बीच मॉनसून जल्दी आने की खबर भी राहत भरी है। recent visitors 44