18 साल से ऊपर के इच्छुक युवा बन सकते हैं सिविल डिफेंस वॉलंटियर

 पटना भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच बिहार में आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। आने वाले दिनों में पूरे राज्य में शहर से लेकर गांवों तक मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरुक किया जाएगा। इसमें सिविल डिफेंस वॉलंटियर यानी नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों को लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में आप भी सिविल डिफेंस वॉलंटियर कर देश सेवा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन वॉलंटियर को सरकार की ओर से 750 रुपये प्रतिदिन मानदेय भी दिया जाएगा। बिहार के विकास आयुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग के एसीएस प्रत्यय अमृत ने कहा कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय के कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। भारत और नेपाल की सीमा से सटे पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में वॉलंटियर की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही, भारत सरकार द्वारा चार नागरिक सुरक्षा जिलों पटना, पूर्णिया, कटिहार और बेगूसराय के अलावा विदेशी पर्यटकों के आवागमन को देखते हुए गया जिले में भी नागरिक सुरक्षा वॉलंटियर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा इन सभी जिलों में सिविल डिफेंस वॉलंटियर को जोड़कर उन्हें ट्रेनिंग देकर आपात स्थिति के लिए तैयार करेगी। ये वॉलंटियर आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन के साथ मिलकर तेज गति से सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्य करने के साथ ही जन-जागरुकता बढ़ाने का भी काम करेंगे। सिविल डिफेंस वॉलंटियर का मानदेय बढ़ाया गया भारत-पाक तनाव के बीच बिहार सरकार ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर का मानदेय भी बढ़ा दिया है। पहले इन्हें 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाता था। अब इसकी राशि बढ़ाकर 750 रुपये कर दी गई है। यानी कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सेवा लेने पर सरकार उन्हें 750 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेगी। सिविल डिफेंस वॉलंटियर कैसे बनें, कहां आवेदन करें? अगर आप सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं तो अपन क्षेत्र के संबंधित नागरिक सुरक्षा कार्यालय, जिला पदाधिकारी, एसडीओ, बीडीओ कार्यालय में संपर्क करें। वॉलंटियर में उन युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर है। इसके अलावा आपदा मित्र, यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट एवं गाइड के इच्छुक युवाओं को भी प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण देकर सुरक्षा एवं जागरुकता कार्य में लगाया जाएगा। recent visitors 47

यूजर्स की मंजूरी के बिना उनका डेटा इस्तेमाल करने का आरोप में गूगल को झटका, 1.4 अरब डॉलर का करना पड़ेगा भुगतान

वॉशिंगटन दिग्गज टेक कंपनी गूगल, अमेरिकी राज्य टेक्सास को 1.4 अरब डॉलर का भुगतान करेगी। यह भुगतान दावे के निपटारे के लिए किया जाएगा। दरअसल टेक्सास ने गूगल के खिलाफ यूजर्स की मंजूरी के बिना उनका डेटा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था। टेक्सास के स्टेट अटॉर्नी जनरल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 'टेक कंपनियां कानून से ऊपर नहीं' अटॉर्नी जरनल केन पैक्सटन ने बताया कि यह समझौता टेक कंपनियों के लिए एक संदेश है कि हम हमारे अधिकारों और आजादी को बेचकर उन्हें पैसे नहीं कमाने देंगे। पैक्सटन ने कहा कि टेक्सास में, बड़ी तकनीकी कंपनियां कानून से ऊपर नहीं हैं। वर्षों तक गूगल ने लोगों की गतिविधियों, निजी सर्च और यहां तक कि उनके वॉइस प्रिंट्स और फेसियल ज्योमेट्री को भी अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया। यह समझौता टेक्सास द्वारा गूगल के खिलाफ किए गए जियो-लोकेशन, गुप्त सर्च और बायोमीट्रिक डेटा से संबंधित कई दावों का निपटारा करता है। गूगल के प्रवक्ता जोस कास्टानेडा ने कहा कि यह समझौता पुराने दावों की एक श्रृंखला का निपटारा है, जिनमें से कुछ उत्पाद नीतियों से संबंधित हैं जिन्हें कंपनी पहले ही बदल चुकी है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि समझौते के लिए किसी भी नए उत्पाद परिवर्तन की आवश्यकता नहीं है। पैक्सटन ने कहा कि 1.4 अरब डॉलर इस प्रकार के डेटा-गोपनीयता उल्लंघनों पर गूगल के साथ समझौते में किसी भी राज्य द्वारा जीती गई सबसे बड़ी राशि है।  recent visitors 53

बीसीसीआई भारत में 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी करने का इच्छुक

मुंबई भारत के नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र में एक नए कप्तान के साथ उतरेगी। शुभमन गिल फिलहाल कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) देश में 2025-2027 चक्र के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की मेजबानी करने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में एक प्रस्ताव को बाद में औपचारिक रूप दिया जाएगा। इससे पहले डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण का फाइनल 2021 में साउथैम्पटन में और दूसरे संस्करण का फाइनल 2023 में ओवल में खेला गया था। वहीं, 2025 यानी इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगले महीने लॉर्ड्स में खेला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने जिम्बाब्वे में आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति के दौरान इस संबंध में चर्चा हुई थी जहां बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने किया था। पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह दिसंबर 2024 में ग्रेग बार्कले से पदभार संभालने के बाद वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष हैं। एक सूत्र ने संकेत दिया, 'अगर भारत अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचता है तो यह प्रशंसकों के लिए एक शानदार मौका होगा। पर अगर भारत फाइनल में नहीं खेलता है तो भी दो अन्य शीर्ष टीमों के बीच मैच में बहुत से लोग दिलचस्पी लेंगे।' भारत अब तक दो बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच चुका है। 2021 में उसे न्यूजीलैंड ने और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इस संस्करण यानी 2025 के फाइनल के लिए भारतीय टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी। टीम न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हारकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारत के नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र में एक नए कप्तान के साथ उतरेगी। शुभमन गिल फिलहाल कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 2025-27 चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी। लीड्स में 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत ने पिछली बार 2021-22 में इंग्लैंड का दौरा किया था। उस वक्त टीम विराट कोहली के नेतृत्व में टेस्ट सीरीज खेलने गई थी। हालांकि, कोरोना की वजह से पांचवां टेस्ट बाद में खेला गया था और तब बुमराह ने कप्तानी की थी। सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी।   recent visitors 47

अजय देवगन की फिल्म रेड 2, 100 करोड़ क्लब में शामिल

मुंबई, बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म रेड की सीक्वल है। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन, रितेश देशमुख ,वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और अन्य कलाकार भी हैं। इस फिल्म की कहानी इनकम टैक्स अफसर अमय पटनायक (अजय देवगन) के दादाभाई (रितेश देशमुख) नामक व्यक्ति के ब्रष्टाचार को रोकने पर केंद्रित है। रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'रेड 2' नौ दिनों में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म रेड 2 का निर्माण टी-सीरीज़ और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार किया है।   recent visitors 44

13 तारीख को फिर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आने वाले

अंबिकापुर  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister) 13 मई को अंबिकापुर आएंगे। वे पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों पर मंत्रीद्वय ने संतुष्टि जताई। इसके बाद वे संभागीय स्तरीय बैठक में भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान के सरगुजा प्रवास के दौरान 3 लाख अतिरिक्त पीएम आवास की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। गृहमंत्री ने भाजपा कार्यालय में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की संभाग स्तरीय बैठक ली। विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख 26 हजार आवासों की स्वीकृति केंद्र से प्राप्त हुई है। ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में हमें तीन लाख से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति मिलने की पूर्ण संभावना है। अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश गृहमंत्री विजय शर्मा और ओपी चौधरी के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायकों ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया। जिला पंचायत कार्यालय में बैठक की। मंत्रियों ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम हेतु स्थानीय पीजी कॉलेज मैदान को स्थल के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग, मंच व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने पार्किंग, ट्रैफिक रूट, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के संबंध जानकारी दी। recent visitors 58

स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने की हरी झंडी मिली, लगेगा 4 % स्पेक्ट्रम शुल्क

नई दिल्ली  दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। यह कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के 100 से अधिक देशों में इंटरनेट सर्विसेज देती है। इस बीच दूरसंचार नियामक ट्राई ने स्टारलिंक जैसे उपग्रह संचार सेवा प्रदाताओं पर वार्षिक राजस्व का चार प्रतिशत स्पेक्ट्रम शुल्क लगाने की सिफारिश की है। ट्राई ने दूरसंचार विभाग को दी गई अपनी सिफारिश में कहा है कि शहरी क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले सेवा प्रदाताओं को प्रति ग्राहक 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं के लिए इन कंपनियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। ट्राई ने सिफारिश की है कि उपग्रह ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम पांच साल के लिए आवंटित किया जाए जिसे बाद में दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। AGR का चार प्रतिशत स्पेक्ट्रम शुल्क भू-स्थैतिक कक्षा (जीएसओ) और गैर-भूस्थैतिक कक्षा (एनजीएसओ) में स्थित उपग्रहों के जरिये सेवाएं देने वाली दोनों तरह की उपग्रह संचार कंपनियों को देना होगा। न्यूनतम वार्षिक स्पेक्ट्रम शुल्क 3,500 रुपये प्रति मेगाहर्ट्ज होगा। एजीआर का उपयोग उस राजस्व की गणना करने के लिए किया जाता है, जिसे दूरसंचार कंपनियां स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क और लाइसेंस शुल्क के रूप में सरकार के साथ साझा करती हैं। ट्राई का यह प्रस्तावित शुल्क सेवा प्रदाता कंपनियों के अनुरोध से काफी अधिक है। मस्क की स्टारलिंक और एमेजन इंक की सहायक कंपनी कुइपर सिस्टम्स ने ट्राई के साथ परामर्श के दौरान स्पेक्ट्रम शुल्क को एजीआर के एक प्रतिशत से कम रखने और कोई अन्य शुल्क नहीं लगाने का आग्रह किया था। ट्राई के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने सिफारिशें जारी करते हुए कहा कि उपग्रह संचार सेवाएं उन वंचित क्षेत्रों में संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, जहां दूरसंचार नेटवर्क उपलब्ध नहीं हैं। इन सेवाओं की आपदाओं, बचाव और राहत कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ट्राई ने कहा कि स्पेक्ट्रम शुल्क को कारोबारी सुगतमा को बढ़ाते हुए एजीआर के प्रतिशत के रूप में लगाया जाना चाहिए। नियामक ने कहा, 'कुल मिलाकर स्पेक्ट्रम शुल्क स्पेक्ट्रम के आवंटन को कवर करने के लिए जरूरी प्रशासनिक लागतों से अधिक नहीं होना चाहिए। यह निवेश और नवाचार को भी सुविधाजनक बनाएगा। डीओटी इन सिफारिशों पर कार्रवाई करेगा। यह उन्हें संशोधित कर सकता है या पूरी तरह स्वीकार कर सकता है और उन्हें मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल को भेज सकता है। एक बार मंजूरी मिलने के बाद उपग्रह संचार कंपनियां लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती हैं। लेना होगा लाइसेंस स्टारलिंक को दो दिन पहले ही सेवा शुरू करने का आशय पत्र (LOI) दिया गया था। अब कंपनी को भारत में सेवाएं शुरू करने से पहले लाइसेंस हासिल करना होगा। स्पेसएक्स ने भारत में स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत के लिए पहले ही रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के साथ समझौता कर लिया है। ट्राई ने इन तर्कों को खारिज किया कि उपग्रह संचार सेवाएं स्थलीय मोबाइल नेटवर्कों के साथ सीधे प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके लिए दूरसंचार नियामक ने इन दोनों की नेटवर्क क्षमताओं और संचालन के पैमाने के बीच बहुत बड़ा अंतर होने का हवाला दिया। लाहोटी ने उपग्रह संचार पर अपनी अनुशंसा सौंपे जाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि इनमें प्रतिस्पर्धा को लेकर कोई तुलना नहीं है, ये पूरक सेवाएं हैं। यह पूछने पर कि क्या उपग्रह संचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम पर ट्राई की सिफारिशों से स्थलीय मोबाइल सेवा प्रदाताओं को किसी तरह का झटका लगेगा, उन्होंने कहा, 'इन सिफारिशों के कारण (दूरसंचार कंपनियों को) कोई नुकसान नहीं होगा।' समान अवसर ट्राई ने अपनी प्रस्तुति में कहा कि उपग्रह संचार सेवाएं निकट भविष्य में स्थलीय सेवाओं के लिए काफी हद तक पूरक बनी रहेंगी और दोनों सेवाओं की परिचालन क्षमताओं तथा पैमाने में काफी अंतर है। भारतीय अंतरिक्ष संघ (आईएसपीए) ने कहा कि उपग्रह संचार सेवाओं के मूल्य निर्धारण पर ट्राई की सिफारिशें सरकार के लिए राजस्व जरूरतों और उपग्रह सेवाओं को किफायती एवं सुलभ रखने के बीच संतुलन बनाती हैं। इसके साथ ही आईएसपीए ने कहा कि इस सिफारिश में सबको समान अवसर देने पर भी ध्यान दिया गया है। recent visitors 43

जल गंगा संवर्धन: जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प,जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार

जल गंगा संवर्धन भोपाल प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में दिन-प्रतिदिन पानी के संरक्षण को लेकर जन सामान्य के उत्साह में लगातार वृद्धि हो रही है। नारे लेखन के साथ गांव-गांव में जल संरक्षण की अलख जगाई जा रही है। आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए व्यापक स्तर पर पौध-रोपण के लिये उचित जगह चिन्हित भी तैयारी की जा रही है। अभियान 30 जून तक चलेगा। दीवार लेखन से जल बचाव का दिया जा रहा है संदेश बैतूल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में आठनेर विकासखंड में नवांकुर संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। जिले में दीवार लेखन, संगोष्ठियां एवं स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का महत्व समझाया जा रहा है। जन भागीदारी को बढ़ाने के लिये जल प्रहरी गांव-गांव में सक्रिय हैं। जल प्रहरी ने जल चौपाल में बताया कि जल संकट एक गंभीर समस्या है, यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में स्थिति और भयावह हो सकती है। जिले में जल संगोष्ठियों का आयोजन, जल स्रोतों की सफाई एवं नदी-तालाबों की स्वच्छता जैसे कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम चिनकी में हुई जल चौपाल नरसिंहपुर जिले में ग्राम चिनकी में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल चौपाल का आयोजन किया गया। जल चौपाल में जिला समन्वयक जयनारायण सिंह ने कहा कि जल संरक्षण व संवर्धन के लिए वर्षा जल संग्रह करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरचनाओं का निर्माण व पुरानी जल संरचनाओं की साफ-सफाई और उनके संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। जिले में जल के महत्व पर संवाद, संगोष्ठी, परिचर्चा, रैली, शपथ, रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। इस कार्य में जिले की नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, सामाजिक, धार्मिक, स्वैच्छिक संगठनों, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों के साथ आम नागरिक अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार डिण्डोरी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। अभियान में नये तालाब बनाये जा रहे हैं। साथ ही पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।  नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य भी किये जा रहे हैं। यह कार्यक्रम जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, जनभागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहा है।   ग्राम सुन्हादादर में जल संरक्षण को लेकर नदी के आसपास स्वच्छता कार्य किया गया। इसी प्रकार ग्राम रैतवार महाजन टोला में मेंटर्स धन्नूसिंह तेकाम एव ग्रामीणों के द्वारा जल संरक्षण को लेकर तालाब के अन्दर मे  स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प मंडला जिले में नैनपुर ग्राम पंचायत जहरमऊ के प्राचीन शंकर तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तालाब की सीढ़ियां को साफ करते हुए लगभग 200 तगाड़ी चोई, प्लास्टिक का कचरा निकाला गया। विकासखण्ड समन्वयक संतोष कुमार झारिया द्वारा जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। खाई तालाब में सफाई अभियान बालाघाट जिले में लांजी किले से लगे खाई तालाब में श्रमदान किया गया। अभियान में जलाशयों की सफाई, पौध-रोपण एवं जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। लांजी के किला परिसर से लगे तालाब की सफाई में सफलता के लिए सामूहिक प्रयासों को महत्व दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ऐतिहासिक किला परिसर से लगे खाई तालाब पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाकर जेसीबी द्वारा लगभग 2.50 टन कचरा एवं खरपतवार को निकाला गया। सुधारे गए नल कनेक्शनों के लीकेज टीकमगढ़ जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जतारा विकासखंड के ग्राम चतुरकारी में एकल जल प्रदाय योजना के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों मे नल कनेक्शनों के लीकेज की मरम्मत कर उन्हें सुधारा गया। अभियान के अंतर्गत यह पहल ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश से की गई है एवं ग्रामीणों को सलाह दी गई है की पानी भरते ही नल की टोटी बंद कर देना चाहिए, जिससे जल बर्बाद होने से रोका जा सके। नहर में की गई साफ-सफाई छतरपुर जिले में जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मतीकरण का कार्य किया जा रहा है। उर्मिल वृहद योजना के अंतर्गत मुख्य नहर चैन क्रमांक 50 पर साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। गौरिहार के अंतर्गत लघु तालाब, मनुरिया की नहर में अनावश्यक पेड़-पौधे और झाड़-झाड़ियों की साफ सफाई का कार्य किया गया। साथ ही मध्यम परियोजना बेनीसागर बांध के अंतर्गत नहरों के अंतिम छोर में किलोमीटर स्टोन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम ढिमरवा में ग्रामीण के सहयोग से स्टॉप डैम के पास नाले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही बड़ामलहरा में अभियान अंतर्गत तालाब गहरीकरण एवं पिचिंग का कार्य भी किया जा रहा है। मैहर के बाबा तालाब घाट की सफाई की गई मैहर जिले में जन सहभागिता से बाबा तालाब परिसर के घाट की सफाई की गई। साथ ही स्वच्छता का संदेश देते हुए समुदाय को आगे आकर जल स्रोतों की सफाई करने का संकल्प दिलाया गया। सफाई अभियान के दौरान जिला प्रशासन अमले द्वारा जिले के तालाबों और जल स्रोतों पर किये गये अतिक्रमण को हटाने का भी निर्णय लिया गया। कुकड़ेश्वर की बावड़ी में किया गया श्रमदान नीमच जिले के मनासा में प्रेरणादायक पहल करते जल संरक्षण जागरूकता रैली का आयोजन कर कुकड़ेश्वर के चौधरी मोहल्ला वार्ड क्रमांक तीन स्थित प्राचीन बावड़ी में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक मनासा अनिरूद्ध माधव मारू, नगर पालिका की उपस्थिति में श्रमदान किया गया।        जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर ने जल संरक्षण पर मार्गदर्शन देते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और जागरूकता की दृष्टि से शुरू किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इस मौके पर संगोष्ठी में बताया गया कि हम सभी गांव में पहाड़ों या उंचे स्थानों पर कंटूर ट्रेंच … Read more