मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में किया माँ अहिल्या बावड़ी के जीर्णोद्धार के बाद नये स्वरूप का लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवा इंदौर में कनाडिया में स्थित 200 वर्ष पुरानी माँ अहिल्या बावड़ी के जीर्णोद्धार के बाद नये स्वरूप का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कार्य पर प्रसन्नता जतायी और कहा कि देवी अहिल्या के परोपकारी कार्य हमें आज भी प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहाँ शिव मंदिर में पूजन किया और मां अहिल्या की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। जल गंगा संवर्द्धन अभियान के अंतर्गत इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से इसका जीर्णोद्धार कराया गया है। जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि होलकर क़ालीन इस बावड़ी का निर्माण लगभग 200 साल पहले देवी अहिल्याबाई द्वारा कराया गया था। यह बावड़ी वर्तमान में अत्यंत जीर्णशीर्ण दशा में थी, जिसे जीर्णोद्धार उपरांत नया स्वरूप प्रदान किया गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।   संभागायुक्त एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक श्री दीपक सिंह ने बताया कि जल गंगा संवर्द्धन अभियान अंतर्गत 60 मीटर लम्बाई, 21 मीटर चौड़ाई एवं 15 मीटर गहराई लिए हुए माँ अहिल्या बावड़ी का जीर्णोद्धार किया गया। इस बावड़ी की क्षमता 1.68 एमएलडी (लगभग 16 लाख 80 हजार लीटर) जल के संधारण की है। बावड़ी के जीर्णोद्धार के साथ ही प्राचीन शिव मंदिर को मूल स्वरूप में रखते हुए नवीनीकरण किया गया है। बावड़ी के आस-पास बाउंड्री वाल एवं सघन पौधरोपण भी किया गया है। मालवा की मूल कला, माँड़ना से बावड़ी पर सुंदर कलाकृति बनाई गई है, जो बावड़ी को विशेष आकर्षण प्रदान कर रही है। recent visitors 30

केंद्रीय मंत्री शिवराज के प्रवास को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आगामी 13 तारीख को प्रस्तावित ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के एक दिवसीय अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों को लेकर अधिकारी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  कलेक्टर श्री भोसकर ने कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर, पेयजल, वीआईपी दीर्घा, साउंड सिस्टम और बिजली आपूर्ति, विभिन्न विभागीय स्टॉल , ग्रीन रूम, मंच, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश द्वार,निकासी द्वार जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों की तैयारी समय पूर्व करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों,परिवहन अधिकारी श्री विनय सोनी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   recent visitors 26

ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ- सेना की धमक रावलपिंडी तक पहुंची, भारत ने पाक में घुसकर मारा

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान में घुसकर हमला किया है। उन्होंने कहा, 'जिन भारत विरोधी और आतंकी संगठनों ने भारत माता के मस्तक पर हमला करके कई परिवारों के सिंदूर मिटाए थे, उन्हें भारतीय सेना ने ‘आपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से इंसाफ दिलाने का काम किया है। इसके लिए आज सारा देश भारतीय सेनाओं का अभिनंदन कर रहा है।'' उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति का और सैन्य शक्ति की क्षमता और संकल्प शक्ति का भी प्रदर्शन है। हमने दिखाया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी।'' रक्षा मंत्री ने कहा, ''भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचा ढहाने के उद्देश्य से लॉन्च किया था। हमने उनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया था। मगर पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया बल्कि मंदिर, गुरुद्वारा और गिरिजाघर पर भी हमले करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है।'' उन्होंने कहा, ''भारत में आतंकवादी घटनाएं करने और कराने का क्या अंजाम होता है, यह पूरे विश्व ने उरी की घटना के बाद देखा जब हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा के बाद देखा जब बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की गईं और अब पहलगाम की घटना के बाद दुनिया देख रही है जब भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर मल्टीपल स्ट्राइक्स की हैं।'' उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ प्रभावी कार्रवाई करेगा।   recent visitors 101

भारतीय रेल में पहली बार, रेल संरक्षा को मिला नया आयाम, भोपाल मंडल के निशातपुरा यार्ड में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेल सिग्नल प्रणाली को और अधिक सुरक्षित और तेज़ बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। गौरतलब है कि भारतीय रेल में पहली बार, भोपाल मंडल के निशातपुरा यार्ड में ऐसी तकनीक शुरू की गई है, जिसमें सिग्नल ऑपरेशन अब तारों की बजाय ऑप्टिकल फाइबर के ज़रिए किया जाएगा। अब तक जो सिग्नल प्रणाली चल रही थी, उसमें अलग-अलग तारों के ज़रिए सिग्नलों को कंट्रोल किया जाता था। पर इसमें समय लगता था, और कई बार खराबी की संभावना भी रहती थी। यह नवीनतम तकनीक ऑप्टिकल फाइबर केबल पर आधारित है, जो पारंपरिक संकेत प्रणाली की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय मानी जा रही है। नई तकनीक में "लैम्प आउटपुट मॉड्यूल" नाम का एक यंत्र लगाया गया है, जो सीधे कंट्रोल रूम से सिग्नल तक ऑप्टिकल फाइबर के ज़रिए सिग्नल भेजता है। यह क्या है? •    यह एक नई सिग्नल तकनीक है, जिसमें रेलवे ट्रैक पर लगे सिग्नल अब फाइबर लाइन से सीधा कंट्रोल होंगे। •    इसमें कोई भारी वायरिंग नहीं होगी, सब कुछ फाइबर के ज़रिए होगा, जिससे सिग्नल तेज़ी से और बिना रुकावट के काम करेगा। इसका फ़ायदा क्या है? •    सिग्नल कभी "ब्लैंक" नहीं होंगे, यानी अगर एक सिग्नल गड़बड़ करे तो भी ट्रेन को सिग्नल का आस्पेक्ट दिखाई देगा। •    ट्रेनें ज़्यादा सुरक्षित और समय पर चलेंगी। •    सिस्टम के साथ स्वचालित पंखा भी जुड़ा है जो ज़रूरत पड़ने पर खुद चालू होकर मशीन को गर्म होने से बचाता है। •    अगर एक लाइन खराब हो जाए तो दूसरी फाइबर लाइन से काम चलता रहेगा – यानी सिस्टम कभी नहीं रुकेगा। •    सिग्नल का  रख-रखाव आसान और कम खर्चीला होगा| वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस तकनीक की शुरुआत S/SH-15 और S/SH-16 नाम के दो सिग्नलों पर निशातपुरा यार्ड में की गई है। भोपाल से बीना के मध्य रेलखंड पर इस तकनीक को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। योजना के अनुसार, जून 2026 तक पूरे रेलखंड में यह उन्नत प्रणाली सक्रिय कर दी जाएगी। यह तकनीक आगे चलकर देशभर की रेलवे लाइनों को और सुरक्षित और आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। recent visitors 31

मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान पीएम शरीफ की तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत: बांग्लादेश

ढाका भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों से चल रहे तनाव में कमी आ गई है। दोनों देश युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान ने शनिवार रात भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए, जिसे एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। हालांकि, इसके बाद से एलओसी और बॉर्डर राज्यों में शांति है। भारत-पाक में सीजफायर का बांग्लादेश ने स्वागत किया है। इसके साथ ही, उन्होंने भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व और कथित मध्यस्थता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है। यूनुस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत होने और बातचीत में शामिल होने के लिए ईमानदारी से सराहना करता हूं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो की प्रभावी मध्यस्थता के लिए भी उनकी गहरी सराहना व्यक्त करना चाहूंगा। बांग्लादेश कूटनीति के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने के लिए हमारे दोनों पड़ोसियों का समर्थन करना जारी रखेगा।" युद्धविराम की घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, "अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और बेहतरीन बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के लिए बधाई।" ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि युद्धविराम को सुरक्षित करने में अमेरिकी मध्यस्थता महत्वपूर्ण थी। वहीं, भारत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संघर्ष विराम की पुष्टि करते हुए कहा, "भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।" पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी संघर्ष विराम की पुष्टि करते हुए कहा, "पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।"   recent visitors 38

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, ड्रोन हमले की बात छिपाई

इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था और अब से कुछ दिन में फिर से शुरू होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। हालांकि पीएसएल को लेकर अभी तक कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा रहे बांग्लादेश स्पिनर रिशाद हुसैन ने पाकिस्तान में हुए हमलों का जिक्र करते हुए बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानबूझकर विदेशी खिलाड़ियों से ड्रोन हमले की बात छिपाई और टूर्नामेंट कराची में खेलने पर दबाव बनाया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुरू में टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित करने की कोशिश की, लेकिन अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे रिशाद ने विदेशी खिलाड़ियों को सही तरीके से हैंडल नहीं करने के लिए पीसीबी की आलोचना की है। रिशाद ने पीसीबी की पोल खोलते हुए कहा, ''मीटिंग हमारी परेशानी को जानने के लिए बुलाई गई थी। हम मौजूदा हालात के बारे में हम क्या सोचते हैं। सभी विदेशी खिलाड़ियों ने कहा कि शेष टूर्नामेंट के लिए सबसे सुरक्षित जगह दुबई है। हां, पीसीबी चेयरमैन ने हमें कराची में शेष मैचों को खेलने के लिए मनाने की कोशिश की। उस समय उन्होंने हमसे ये बात छिपाई कि एक दिन पहले ही दो ड्रोन अटैक हुए हैं, जिसके बारे में हमें बाद में पता चला।'' उन्होंने आगे कहा, "बाद में हम सभी ने फैसला लिया (दुबई जाने का) और पीसीबी चेयरमैन ने भगवान की कृपा से हमें सुरक्षित दुबई पहुंचने में काफी मदद की। उनका और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया।"   recent visitors 63

आईपीएल 2025 के दोबार शुरू होने की फैंस उम्मीद कर रहे, RCB के ट्रॉफी जीतने की राह में रोड़ा बनी चोट

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के दोबार शुरू होने की फैंस उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, इसके आगाज से पहले ही आरसीबी को बड़ा झटका लगने की संभावना बन रही है, क्योंकि कंधे और साइड स्ट्रेन की वजह से जोश हेजलवुड की वापसी संदिग्ध मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम को जून में WTC का फाइनल खेलेगी और सीए ऐसे में कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा। बीसीसीआई आईपीएल को दोबार शुरू करने के लिए योजना बना रही है। वहीं, दूसरी तरफ यह आशंका जाहिर की जा रही है कि कितने विदेशी प्लेयर वापस खेलने आएंगे। क्योंकि जून में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इन दोनों देशों के स्टार खिलाड़ी शायद आईपीएल के लिए उपलब्ध हो पाएं। जोश हेजलवुड की वापसी संदिग्ध ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी होगी या नहीं, इस पर संदेह है। कंधे की चोट के कारण वे 3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी के पिछले घरेलू मैच से बाहर हो गए थे। टूर्नामेंट स्थगित होने से पहले 9 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी के अगले मैच में उनका खेलना संदिग्ध था और यदि टूर्नामेंट बाधित नहीं होता तो भी वह बाकी के बचे हुए सीजन से बाहर हो सकते थे। इन खिलाड़ियों का भी लौटना मुश्किल दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और ट्रेविस हेड को भी आईपीएल के फिर से शुरू होने पर भारत लौटने के बारे में निर्णय लेना होगा। क्योंकि उन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल को ध्यान में रखना होगा। स्टार्क दिल्ली का हिस्सा हैं और उनकी अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है। ऐसे में पैट कमिंस और ट्रेविस हेड की भी वापसी संदिग्ध लग रही है। recent visitors 46