सलमान ने मां के लिए शेयर किया पोस्ट, मदर्स डे पर लिखा-मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिए शुक्रिया डैड

सलमान खान अपनी मां सलमा खान के सबसे करीब हैं। कई मौकों पर उन्हें मां के साथ देखा गया है। अपने फ्री टाइम में एक्टर अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में आज मदर्स डे के मौके पर एक्टर ने अपनी मां सलमा और सौतेली मां हेलेन के साथ तस्वीर शेयर की है। एक्टर ने अपनी इन दोनों माताओं के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी दुनिया बताया है। एक्टर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। सलमान ने मां के लिए शेयर किया पोस्ट सलमान खान ने मां सलमा खान और हेलेन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “शुक्रिया डैड दुनिया की सबसे अच्छी माताओं के लिए। मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिए। मदर्स डे की सभी को शुभकामनाएं।” फैंस ने भेजा प्यार सलमान खान के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘दुनिया का सबसे प्यारा बेटा’, एक अन्य युजर ने लिखा, ‘भाईजान दोनों मां को बराबर प्यार करते हैं’, एक और यूजर ने सलमान खान के इस पोस्ट की तारीफ की है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, एक्टर हर मौके पर अपनी दोनों माताओं के लिए प्यार जाहिर किया है। अच्छी स्क्रिप्ट पर बातचीत शुरू वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल में अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर खबरों में बने हुए थे। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। सोशल मीडिया पर ऑडियंस ने खुलकर फिल्म की बुराई की। एक्टर ने भी अपने फैंस और ऑडियंस से मिले रिएक्शन को गंभीरता से लेते हुए अपने फिटनेस पर काम शुरू कर दिया है, इसके अलावा एक्टर कुछ नई स्क्रिप्ट को लेकर बातचीत भी कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि इस बार सलमान खान अपने दबंग अंदाज में वापसी करेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

छुट्टी कैंसल हुई तो ड्यूटी पर लौट रहा था जवान, हुआ भीषण सड़क हादसा, रास्ते में ही पत्नी की मौत, 3 साल की बेटी भी घायल

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका के बीच सेना ने सभी अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसी क्रम में ड्यूटी पर लौट रहे दिल्ली निवासी मेजर विक्रम गुप्ता की कार का टायर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फट गया, इस दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में उनकी पत्नी वैशाली वाजपेई की मोके पर मौत हो गई, जबकि 3 साल की बेटी रिहाना गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज अलवर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हेड कॉन्स्टेबल फकरुद्दीन ने बताया की दिल्ली मुंबई हाइवे पर छूट्टी काटकर ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की गाड़ी का टायर फट जाने से उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई जिनका इलाज अलवर जिला अस्पताल में चल रहा है। मेजर विक्रम गुप्ता दिल्ली के दिलशाद गार्डन के पास रहते हैं और हाल ही में कोटा में रिश्तेदारी में पत्नी और बेटी के साथ गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें सेना मुख्यालय से छुट्टियां रद्द होने की सूचना मिली, जिसके बाद वह परिवार के साथ दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नौगांवा थाना क्षेत्र स्थित 82 नंबर पुलिया के पास अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार का गेट खुलने से वैशाली और रिहाना सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल अलवर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। वहीं रिहाना की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से परिवार और सेना के बीच शोक की लहर है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

पारिवारिक विवाद: समझौते के लिए पत्नी ने राखी शर्त, कहा- ईसाई धर्म अपनाओ

बिलासपुर चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में रहने वाले इंजीनियर का पत्नी से मतभेद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले मुकदमे से बचने पति अपनी पत्नी से समझौता करने पहुंचा। पत्नी ने पहले ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। इससे परेशान पति ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच के लिए मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी स्थित गोल्डन पार्क कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर मयंक पांडेय (36) की शादी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला अंतर्गत आमाडांड निवासी रंजना पांडेय से 2019 में हुई। पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी मायके चली गई। उसने अनुपपुर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मयंक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को न्यायालय में पेश किया। धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव मयंक ने बताया कि 10 मार्च को न्यायालय में उसकी पेशी थी। पेशी के दौरान उसने पत्नी को आपसी समझौता कर नए सिरे से परिवार बसाने की बात कही। पत्नी ने उसे बताया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कुम्हारी स्थित मुख्यमंत्री डीएव्ही स्कूल की प्रिंसपल ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है। उसने पति को ईसाई धर्म परिवर्तन करने पर समझौता करने की बात कही। उसकी शर्तों को सुनकर वह सदमे में आ गया। घर आकर इंजीनियर ने परिजन से इस संबंध में चर्चा की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना मध्यप्रदेश का होने के कारण शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच में लिए मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला भेजा जाएगा। धर्म परिवर्तन कराने पर हर व्यक्ति के पीछे मिलेंगे 20 हजार पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने पर 50 हजार रुपये और अच्छी जगह पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया था। दूसरों का धर्म परिवर्तन कराने पर उसे हर व्यक्ति के पीछे 20 हजार रुपये दिलाने की बात कही थी। उसने धर्म परिवर्तन के लिए कुम्हारी में पदस्थ प्रिंसपल से मिलने के लिए कहा था। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

मध्यप्रदेश शासन के सीनियर पायलट विश्वास राय एवं उनकी टेक्निकल टीम ने रतलाम हवाई पट्टी निरीक्षण किया

रतलाम भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा में तनाव और युद्ध की संभावना को देखते हुए एविएशन मंत्रालय ने रतलाम बंजली हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सेना का विमान उतारने के लिए निरीक्षण किया। हवाई पट्टी का रखरखाव एवं देखरेख PWD करता है। इसमें सुधार की बहुत आवश्यकता दरअसल मध्यप्रदेश शासन के सीनियर पायलट विश्वास राय एवं उनकी टेक्निकल टीम ने रतलाम हवाई पट्टी निरीक्षण किया। एक हवाई जहाज रनवे पर उतारने के बाद ही जहाज आड़ा तिरछा हुआ। टीम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और असंतोष जाहिर की। ना रोड, ना हवाई पट्टी में बाउंड्री वाल थी। टीम को रेस्ट रूम में बात के लिए ले जाने लगे तो सीनियर पायलट बोले कि क्या इस सुलभ कांप्लेक्स में बैठकर बात करोगे। कहा- इस पुरानी हवाई पट्टी के साथ-साथ इसमें सुधार की बहुत आवश्यकता है। अगले साल से विमान उतरना शुरू सेना के विमान उतरने के लिए निरीक्षण युद्ध के मद्देनजर किया गया था लेकिन अधिकारी खुलकर नहीं बोल पाए क्योंकि हवाई पट्टी उस लायक ही नहीं थी जिसपर मुख्यमंत्री समेत तमाम VIP के विमान और हेलीकॉप्टर लैंड करते हैं। उनका कहना था कि शासन के निर्देश पर इसका परीक्षण किया एवं अगले साल से इस हवाई पट्टी पर छोटे बड़े सभी विमान उतरना शुरू हो जाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

कौकेन लेने के कारण बैन हुए थे कागिसो रबाडा, अब पता चला है कि रबाडा किस पदार्थ को लेने के कारण बैन हुए थे

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा अचानक से बीच में आईपीएल-2025 छोड़कर चले गए थे। वह कुछ समय बाद लौटे। बाद में पता चला कि रबाडा को डोपिंग के कारण बैन किया गया था। वह एक छोटा बैन झेलने के बाद आईपीएल में लौटे थे। अब पता चला है कि रबाडा किस पदार्थ को लेने के कारण बैन हुए थे। साउथ अफ्रीका के पब्लिकेशन रैपोर्ट के मुताबिक, रबाडा के टेस्ट में कौकेन पाया गया था। मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार रबाडा ने अपने देश की लीग एसए20 से पहले कौकेन का सेवन किया था। वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। तीन अप्रैल को वह लीग छोड़कर चले गए थे। फ्रेंचाइजी ने बताया कि रबाडा निजी कारणों से अपने घर लौटे हैं। इसके अलावा कोई और जानकारी फ्रेंचाइजी ने साझा नहीं की थी।   दूसरे टेस्ट को किया मना रबाडा पांच मई को लौटे थे। इसके कुछ ही दिन बाद आईपीएल को भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण रोक दिया गया था। शनिवार को रैपोर्ट और न्यूज24 की रिपोर्ट में बताया गया है कि रबाडा ने एसए20 से पहले कौकेन लिया था। दोनों ही रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि रबाडा के वकील ये साबित करने में सफल रहे कि गेंदबाज ने एसए20 के दौरान नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया था। रैपोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी है कि रबाडा ने दूसरे टेस्ट के लिए मना कर दिया था। टिम पेन ने उठाए सवाल रबाडा के डोपिंग बैन की खबर मई के पहले सप्ताह में सामने आई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने तेज गेंदबाज के बैन की अवधि पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए थे। पेन ने सेन रेडियो पर कहा था कि फैन इस बात को जानने के हकदार हैं कि रबाडा ने कौनसा पदार्थ यूज किया है जिसके कारण वह एक महीने के लिए ही बैन हुए। पहले ये भी पता चला था कि रबाडा ने जो नशीला पदार्थ लिया है वो प्रदर्शन को सुधारने वाला नहीं है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा- उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिये इंदौर में बनेगा गेस्ट हाउस

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इंदौर में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के लिए गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेसीडेन्सी कोठी परिसर इंदौर में गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री जे. के. माहेश्वरी, न्यायमूर्ति श्री एस.सी.शर्मा, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार कैत, उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं निर्माण समिति के चेयरमैन श्री संजीव सचदेवा मौजूद रहे। शिलान्यास समारोह में उच्च न्यायालय के एडमिनिस्ट्रेटिव जज श्री विवेक रुसिया,उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री धर्मेन्द्र सिंह, न्यायामूर्ति श्री आनंद पाठक सहित उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति एवं एडवोकेट विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला,श्री सुमित मिश्रा, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मेल भेज कर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति भारत या एशियाई देश में नहीं

अमरोहा क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मेल भेज कर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति भारत या एशियाई देश में नहीं, बल्कि किसी यूरोपियन देश में बैठा है। यह तो तय है कि वह रहने वाला भारत का है, क्योंकि उसने धमकी भरे मेल में जो मोबाइल नंबर भेजा है, वह दक्षिण भारत का है। जो मार्च 2025 से बंद चल रहा है। वहीं, गूगल ने मेल के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इन्कार किया है। तर्क है कि भेजा गया मेल गूगल इंडिया के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी इन दिनों आइपीएल खेल रहे हैं। चार मई की शाम को बड़े भाई हसीब अहमद ने शमी की ई-मेलआइडी लागिन की थी। उसमें राजपूत सिंधर की आइडी से एक मेल था। जिसमें क्रिकेटर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय तो हसीब ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन पांच मई को उसी आइडी से दूसरा धमकी भरा मेल मिला। उसमें रंगदारी के रुपये किसी प्रभाकरा नाम के व्यक्ति को देने के लिए कहा गया था।   मेल में प्रभाकरा का मोबाइल नंबर भी था। इसकी जानकारी हसीब ने एसपी अमित कुमार आनंद को दी। साइबर थाना पुलिस ने मामले में राजपूत सिंधर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला था इसी मेल आइडी से 21 अप्रैल को बेंगलुरु के दो कालेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसमें बेंगलुरु में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लिहाजा पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस से भी संपर्क किया था। इसके अलावा अमरोहा पुलिस ने मेल भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करने के लिए मेल का लिंक गूगल के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय भेजा था। लेकिन गूगल ने किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने से इन्कार कर दिया है। गूगल ने जानकारी देने से किया इनकार तर्क दिया है कि यह भारत या किसी एशियाई देश से नहीं भेजा गया है। बल्कि किसी यूरोपियन देश से भेजा है। गूगल के मुख्यालय से मिले जवाब के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, मेल में प्रभाकरा का जो मोबाइल नंबर लिखा था, वह दक्षिण भारत का ही है। जो मार्च 2025 से बंद चल रहा है। यानि एक बात तो तय है कि धमकी देने वाला व्यक्ति दक्षिण भारत से संबंध रखता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48