अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर तासी शेरपा को 5 साल का कठोर कारावास

अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर तासी शेरपा को 5 साल का कठोर कारावास मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की ऐतिहासिक कार्रवाई भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर तासी शेरपा को 9 साल की जाँच के बाद ट्रॉयल कोर्ट नर्मदापुरम ने 9 मई, 2025 को सुनवाई के बाद 5 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। तस्कर तासी शेरपा को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में 25 जनवरी, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम में जुलाई-2015 में बाघ के अवैध शिकार और बाघ की हड्डियों की चीन में अवैध तस्करी के प्रकरण में अपराधी तस्कर तासी शेरपा को स्टेट टाइगर फोर्स को विवेचना के लिये सौंपा गया था। स्टेट टाइगर फोर्स ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नर्मदापुरम ने 27 आरोपियों को दोषी ठहराया था। स्टेट टाइगर फोर्स ने वैज्ञानिक विवेचना करते हुए तासी शेरपा के ब्रेन मेपिंग और नार्को एनालिसिस करवाया। इससे उसके खिलाफ महत्वूर्ण सबूत मिले, जिसके अतिरिक्त साइबर डेटा भी एकत्रित कर न्यायालय में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में पेश किया गया। जाँच के दौरान एसटीएसएफ ने इंटरपोल, वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सहायता भी ली गयी। तासी शेरपा अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्करी गिरोह की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसका नेटवर्क भारत, नेपाल, भूटान और चीन तक फैला हुआ है। तासी शेरपा मूल रूप से तिब्बत का निवासी है। शेरपा की जमानत को मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालय जबलपुर ने खारिज कर दिया था। इसके बाद जुलाई-2024 में उसके द्वारा सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में जमानत याचिका दायर की गयी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने भी याचिका को खारिज कर दिया था। सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रॉयल कोर्ट को एक साल के भीतर ट्रॉयल पूरा करने के निर्देश दिये थे। यह देश का पहला मामला है, जिसमें शिकारियों, कुरियर, बिचौलियों और तस्करों सहित 28 व्यक्तियों के पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर दोषी ठहराया गया। इसमें एक अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर तासी शेरपा पर सफलतापूर्वक मुकदमा चलाकर दोषी ठहराया गया। इस कार्य में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी नर्मदापुरम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर 12 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पुराने ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगा।     इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,  प्रमुख अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल होंगे। कार्यक्रम में संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू.एस. पैकरा, और सहायक संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. पुनीत गुप्ता विशिष्ट अतिथि तथा अधिष्ठाता, जेएनएम मेडिकल कॉलेज डॉ. विवेक चौधरी तथा डॉ. संतोष सोनकर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप नर्सिंग अधीक्षक सुनंदा रंगारी करेंगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारंभ

बेमेतरा बेमेतरा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिनांक 08 मई 2025 को ऑगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01, वार्ड नं. 14/17 में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्र.14/17 की 25 किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संरक्षण अधिकारी सुश्री यशोदा साहू, पर्यवेक्षक श्रीमती अंकिता साहू एवं सुश्री शैलजा साहू, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती सेवन्तिका साहू तथा ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सनत साहू एवं श्रीमती प्रणिता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला प्रशासन का यह प्रयास बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

सुजुकी टू-व्हीलर्स लेकर आई समर धमाका! स्कूटर-बाइक्स पर एक्सचेंज बोनस

नई दिल्ली गर्मी के इस सीजन में अगर आप नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स पर कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और लंबी वॉरंटी जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। आइए जानें डिटेल में। सुजुकी लेकर आई है समर ऑफर का तोहफा गर्मियों की शुरुआत होते ही टू-व्हीलर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन समर ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत आप एक्सेस 125 से लेकर V-Strom SX जैसी बाइक्स और स्कूटर्स पर भारी छूट और आकर्षक बेनिफिट्स पा सकते हैं। ऑफर में क्या-क्या मिल रहा है? इस बार सुजुकी का ऑफर न केवल छूट तक सीमित है, बल्कि इसमें कई फायदे भी शामिल हैं- 5,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस 10 साल की वॉरंटी (2 साल स्टैंडर्ड + 8 साल एक्सटेंडेड) IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड पर 5% इंस्टेंट कैशबैक (5,000 रुपए तक) 100% फाइनेंस की सुविधा यह ऑफर सीमित समय के लिए वैध है सुजुकी Access 125- भरोसे का नाम, अब और बेहतर कीमत: 83,800 रुपए से शुरू इंजन: 124cc ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल मीटर बेहतर माइलेज और लो मेंटेनेंस कॉस्ट 5 कलर ऑप्शन और 3 वैरिएंट्स सुजुकी Avenis- स्टाइल और परफॉर्मेंस का मेल कीमत: 93,200 रुपए (स्टैंडर्ड) और 94,000 रुपए (स्पेशल एडिशन) इंजन: 124.3cc पावर: 8.5 bhp और 10 Nm टॉर्क स्पोर्टी डिजाइन और ग्राफिक्स यूथ को टारगेट करता है यह स्कूटर सुजुकी Burgman Street- स्टाइलिश और प्रीमियम स्कूटर कीमत: 96,399 रुपए से शुरू इंजन: 124.3cc फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर चौड़ी सीट और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट शहरी सड़कों के लिए एकदम परफेक्ट सुजुकी Gixxer SF – स्पोर्ट्स बाइक के दीवानों के लिए कीमत: 1.47 लाख रुपए से शुरू इंजन: 155cc और 250cc दोनों ऑप्शन 5-स्पीड और 6-स्पीड गियरबॉक्स एयरोडायनामिक डिजाइन और डुअल डिस्क ब्रेक्स बेहतर कंट्रोल और स्पीड लवर्स के लिए परफेक्ट सुजुकी V-Strom SX – एडवेंचर राइड के शौकीनों के लिए कीमत: 2.16 लाख रुपए से शुरू इंजन: 250cc डुअल पर्पस टायर्स और अप-राइट राइडिंग पोजिशन SOCS (Suzuki Oil Cooling System) टेक्नोलॉजी लॉन्ग ट्रैवल्स के लिए बेहतरीन बाइक ऑफर कब तक और कहां मिलेगा? सुजुकी का यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सभी डीलरशिप्स पर उपलब्ध नहीं हो सकता, इसलिए जल्द से जल्द नजदीकी अधिकृत डीलरशिप से संपर्क करें और बाइक बुक कराएं। ऑफर की वैधता स्टॉक की उपलब्धता और स्थान के अनुसार अलग हो सकती है। क्यों है ये ऑफर खास? हर कैटेगरी के लिए मॉडल उपलब्ध- स्कूटर, स्टाइलिश बाइक, स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइक लंबी वॉरंटी-10 साल तक की नो डाउन पेमेंट और 100% फाइनेंस की सुविधा इंस्टेंट कैशबैक से कुल कीमत में भारी बचत Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान आमसभा हेतु आएंगे अंबिकापुर, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित

अम्बिकापुर भारत सरकार के ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अम्बिकापुर एक दिवसीय प्रवास दिनांक 13 मई 2025 को प्रस्तावित है। वे पी.जी. कॉलेज मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं  पुलिस विभाग द्वारा व्यापक यातायात प्रबंधन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है। आवागमन व्यवस्था शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बाहर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से प्रवेश की अनुमति दी गई है। मनेन्द्रगढ़ रोड, बनारस रोड की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें। प्रतापपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर से आने वाले यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन अपने निर्धारित मार्ग से ही नया बस स्टैण्ड तक आयेंगे। बस स्टैण्ड से बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर जाने वाले यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक, प्रतापपुर चौक से होकर जायेगी। रायगढ़, बिलासपुर की ओर से बस स्टैण्ड आने वाली सभी यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक की ओर से होकर आयेगी।आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा। वाहन पार्किंग की व्यवस्था भीड़ प्रबंधन हेतु दस प्रमुख पार्किंग स्थल चिन्हांकित किए गए हैं। P-01- किसान राईस मिल मैदान में सूरजपुर-मनेन्द्रगढ़ की ओर से आने वाली आम जनता के लिए,बनारस मार्ग से आने वाले वाहनों को सांई बाबा मंदिर तिराहा से डायवर्ट कर रावत रेसेडेंसी तिराहा से किसान राईस मिल पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 02 – राजमोहनी देवी भवन के पीछे मैदान में VIP/ अधिकारियों के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 03- सर्कस मैदान अंबेडकर चौक के पास, कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के बड़ी वाहनों हेतु रिजर्व है प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुजगंज रोड की ओर से आने वाले बड़ी वाहनों हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 04- बी.टी.आई मैदान में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के छोटे आकार के वाहनों हेतु (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 05- अतुल दुबे का खाली प्लाट, बनारस रोड़ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहनों हेतु (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है P- 06 – पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ एवं शहर के अन्य मार्गों की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाली कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 07- आई.टी.आई. मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 08 – नवापारा चर्च मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु (टू-व्हीलर/फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है। बलरामपुर रोड़ से आने वाले वाहन शंकर घाट, सरगंवा रिसॉर्ट, कत्था फैक्ट्री मोड़, गोधनपुर तिराहा, गोधनपुर चौक से नवापारा चर्च मैदान पहुंचेगें। साथ ही आकाशवाणी चौक से नवापारा चौक से नवापारा चर्च पहुंचेगें। P- 09-सेंट जेवियर स्कूल मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P-10-हेलीपैड मैदान इंडस्ट्रीयल गेट के पास से व्हीआईपी / अधिकारी / मीडिया हेतु पार्किंग स्थल। बनारस मार्ग से इंडस्ट्रीयल गेट से हेलीपेड पहुँचेगें। VVIP/VIP प्रवेश द्वार व्यवस्था VVIP प्रवेश – एमजी रोड, राजमोहनी भवन के सामने से निर्धारित किया गया है VIP / अधिकारी / मीडिया- इंडस्ट्रियल गेट, बनारस रोड से निर्धारित किया गया है।  आम जनता के लिए प्रवेश द्वार बीटीआई के सामने पानी टंकी एवं गायत्री अस्पताल के सामने बनारस रोड से निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियत मार्गों, नियत  समय में पार्किंग क्षेत्रों तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

बोर्ड शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू करने की तैयारी, कराया जा रहा सॉफ्टवेयर डिवेलप

बलिया माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु अब छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर डिवेलप कराया जा रहा है। गुणवत्ता में सुधार हेतु यह सरकार का उत्तम कदम माना जा रहा है। जिले में बोर्ड के तकरीबन 613 माध्यमिक विद्यालय हैं और इनमें करीब दस हजार शिक्षक व दो लाख विद्यार्थी हैं। स्कूलों में आए दिन अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर निगरानी और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बोर्ड शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में यह एक अच्छी पहल मानी जा रही है। बोर्ड इसके लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है, जिससे शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति की सटीक सूचना मिल सकेगी। ऑनलाइन हाजिरी की निगरानी जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर की जाएगी। जिला स्तर पर डीआईओएस व मंडल स्तर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक इसकी निगरानी करेंगी और प्रदेश स्तर पर यूपी बोर्ड मुख्यालय ऑनलाइन उपस्थिति पर नजर रखेगा। स्कूलों से ऑनलाइन हाजिरी की सूचना सुबह 11 बजे तक यूपी बोर्ड बोर्ड मुख्यालय को मिल जाएगी। इससे पता चल जाएगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित या अनुपस्थित हैं। सूचना भेजने की जिम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की होगी। प्रधानाचार्य को लॉगइन आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। सूचना देते समय उनकी वेबकैम से फोटो भी खिंचेगी। ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप किया जा रहा है कि विद्यालय के 200 मीटर दायरे से बाहर जाने पर सूचना प्रेषित नहीं की जा सकेगी। सूचना देते समय फोटो की जिओ टैगिंग भी होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रधानाचार्य ने स्कूल से ही सूचना भेजी है। नए सत्र 2025-26 से बोर्ड के स्कूलों में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जाएगी -देवेंद्र कुमार गुप्ता, डीआईओएस Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34