मुढ़ीपार के संतोष सिंह और पद्मा साहू के जीवन में आई नई रोशनी

रायपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित समाधान शिविर में  स्थानीय नागरिकों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इसी कड़ी में ग्राम मुढ़ीपार के निवासी श्री संतोष सिंह और श्रीमती पद्मा साहू ने शिविर में श्रम कार्ड पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर शासन ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान ही दोनों का श्रम कार्ड जारी कर दिया।  संतोष सिंह और पद्मा साहू ने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड के अभाव में उन्हें रोजी-मजदूरी के कार्यों में उचित पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा था। अब श्रम कार्ड प्राप्त होने से वे श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। यह पहल शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी नीतियों की प्रभावशीलता का प्रमाण है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

एमपी-यूपी इकोनॉमिक कॉरिडोर छतरपुर के लिए वरदान साबित, बुंदेलखंड के पिछड़े जिलों को लाभ मिलेगा

छतरपुर एमपी-यूपी इकोनॉमिक कॉरिडोर छतरपुर जिले के लिए वरदान साबित होने वाला है. इसके बनने से बुंदेलखंड के पिछड़े जिलों को इसका लाभ मिलेगा. इसके चलते अभी से जमीन के दाम बढ़ने लगे हैं. सागर- कानपुर फोरलेन के काम में लगातार रफ्तार बढ़ रही है.अधिकारियों ने भी अधिग्रहित की गई जमीनों का मुआवजा देना शुरू कर दिया है. 223 किमी लंबा फोरलेन हो रहा तैयार सागर से कबरई तक जाने वाला 223.7 किमी लंबा फोरलेन एमपी और यूपी के औद्योगिक शहरों को जोड़ने का काम करेगा. ये फोरलेन सागर से शुरू होकर बंडा, शाहगढ, बड़ामलहरा, छतरपुर, गढ़ीमलहरा, श्रीनगर और महोबा होते हुए बनाया जा रहा है. इस फोरलेन की अनुमानित लागत 2653 करोड़ रुपए है और भविष्य में इसे लखनऊ से जोड़ दिया जाएगा. आसमान छूने लगे जमीनों के दाम सागर से कानपुर तक बन रहा एमपी-यूपी इकोनॉमिक कॉरिडोर आने वाले दिनों में बुंदेलखंड के कुछ जिलों के लिए वरदान साबित होगा. इसका असर भी अब दिखने लगा है. छतरपुर जिले में जहां-जहां से फोरलेन निकलेगी, वहां के जमीनों के दाम आसमान छूने लगे हैं. आने वाले दिनों में छतरपुर केन्द्र बिंदु बनेगा तो छतरपुर से अयोध्या, बनारस, कानपुर और लखनऊ का सफर आसान हो जाएगा. एमपी-यूपी इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत सागर-कबरई फोरलेन प्रोजेक्ट का काम तेज गति से चल रहा है. इस हाईवे का बड़ा हिस्सा बुंदेलखंड से गुजर रहा है, इसलिए यहां के कई जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा. छतरपुर की 4 तहसीलों से गुजरेगा हाईवे छतरपुर जिले की 4 तहसीलों से यह हाईवे गुजरेगा. जिसमें बड़ामलहरा, छतरपुर, महाराजपुर, नौगांव से होते हुए यूपी के महोबा, कबरई होते हुए निकलेगा. वहीं जिन लोगों की इस हाईवे में जमीन अधिग्रहण हुई है उनको सरकार के द्वारा मुआवजा मिलना शुरू हो गया है. हाईवे बनने के बाद जिले की तस्वीर और तकदीर बदलेगी. रोजगार के साधन आने की संभावना दिखाई दे रही तो बड़े बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खुलने के असर भी बनेंगे. सागर से कबरई तक 5 फेज में हो रहा काम छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि "नेशनल हाईवे 34 पर सागर से कानपुर तक कबरई-सागर मार्ग पर फोरलेन बनाया जा रहा है. सागर से कबरई तक फोरलेन का काम 5 फेज में किया जा रहा है. फेज-2 में होने वाले निर्माण के लिए हीरापुर साठिया घाट इलाके में निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है. वहीं फेज-1 में सागर से मोहारी तक काम जारी है, जो करीब 38 किलोमीटर का फोरलेन छतरपुर के बड़ामलहरा तक बन रहा है. इसी तरह 5वें फेज में यह काम पूरा होगा. सागर से कानपुर तक फोरलेन हाईवे बनाने के लिए अप्रैल 2023 में डीपीआर मंजूर हुआ था और इसे साल 2026 तक तैयार करना है लेकिन 2027 तक इसके पूरा होने की संभावना बताई जा रही है." इन कंपनियों को मिला ठेका इस प्रोजेक्ट की आधारशिला केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जनवरी 2023 में रखी थी. एनएचएआई ने साल 2026 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इस प्रोजेक्ट के तहत 223 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाना है. पहले फेज के तहत सागर से मोहारी गांव तक 50 किलोमीटर लंबे हाईवे का काम एनएचएआई की सागर इकाई के अधीन तेजी से चल रहा है. छतरपुर जिले की सीमा में साठिया घाटी से चौका गांव तक तीसरे फेज में काम किया जाना है, इसका टेंडर वेल्जी रत्ना सोराठिया इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला है. तीसरे फेज में 55 किलोमीटर लंबा फोरलेन सडक का निर्माण 717 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा. चौका गांव से कैमाहा बैरियर तक चौथे फेज में कुल 43 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण किया जाना है. इसका टेंडर एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर गुजरात को मिला है। चौथे फेज में 43 किलोमीटर लंबी सडक 688 करोड़ रुपए की लागत से कंपनी निर्माण करेगी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

इस वर्ष लगभग 9 लाख किसानों से 77 लाख 74 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ: खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा के परिणामस्वरूप इस वर्ष  लगभग 9 लाख किसानों से 77 लाख 74 हजार  मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ था। मंत्री श्री राजपूत ने किसानों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दिये गये बोनस पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि गेहूँ के उपार्जन में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि किसानों से उपार्जित गेहूँ में से 73 लाख 51 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ का सुरक्षित भण्डारण भी किया जा चुका है। किसानों को उपार्जित गेहूँ का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अभी तक लगभग 17 हजार 870 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की गयी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

आईपीएल का पहला और दूसरा क्वॉलीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल उन्हीं जगहों पर खेले जाएंगे, जहां यह पहले से प्रस्तावित थे

नई दिल्ली आईपीएल 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इसके कुछ मैचों के वेन्यूज को लेकर रिपोर्ट आई है। बताया जा रहा है कि आईपीएल का पहला और दूसरा क्वॉलीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल उन्हीं जगहों पर खेले जाएंगे, जहां यह पहले से प्रस्तावित थे। पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि पाकिस्तान से तनाव के बाद इन मैचों का वेन्यू बदला जाएगा। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बाद आईपीएल स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद इसे फिर से शुरू करने के लिए बातचीत चल रही है। अनुमान है कि 16 मई से आईपीएल फिर से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर बीसीसीआई लगातार मीटिंग कर रही है। पहले क्या था शिड्यूल गौरतलब है कि ओरिजिनल शिड्यूल के मुताबिक आईपीएल 2025 का क्वॉलीफायर वन और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। पहला क्वॉलीफायर 20 मई और एलिमिनेटर 21 मई को होना था। वहीं, दूसरा क्वॉलीफायर 23 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस में होना तय था। यहीं पर 25 मई को आईपीएल 2025 का फाइनल मैच भी खेला जाना तय था। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई के बाद आईपीएल स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इस लीग का री-शिड्यूल होना भी तय है। ऐसे में भले ही वेन्यू न चेंज हो, लेकिन मैचों की तारीख में बदलाव हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि ऑफिशियल जानकारी आने के बाद ही होगी। प्रोडक्शन टीमों को रुकने के लिए कहा बता दें कि अभी टूर्नामेंट के 12 लीग मैच और चार प्लेआफ मैच बाकी हैं। विभिन्न टीमों के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी लौट चुके हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने उम्मीद जताई कि धर्मशाला को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर जहां आईपीएल के बाकी मैच होने थे, प्रसारक और प्रोडक्शन टीमों को रुकने के लिए कहा गया है। सूत्र ने कहाकि प्रसारकों ने शुरूआत में बेंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नई में अपनी प्रोडक्शन ईकाई को रुकने के लिए कहा । अब संघर्ष विराम की घोषणा के बाद सभी मूल आयोजन स्थलों पर भी ऐसे ही निर्देश दे दिये गए हैं। उम्मीद है कि धर्मशाला को छोड़कर बाकी मैच वहीं होंगे, जहां होने थे। बीसीसीआई कर रही है बातचीत गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच त्वरित संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को कहाकि बोर्ड के अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद रविवार को इस निलंबित टी20 लीग के बाकी मैच कराने के लिये सर्वश्रेष्ठ संभावित कार्यक्रम पर बात करेंगे। पहलगाम आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव के युद्ध में बदलने के आसार को देखते हुए आईपीएल शुक्रवार को एक सप्ताह के लिये स्थगित कर दिया गया था ।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस पदों पर निकली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 16 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं

जबलपुर अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. इच्छुक उम्मीदवार 16 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.   इस पदों पर निकली भर्ती बता दें कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की ओर से जारी गई इस भर्ती में 80 पदों के लिए एप्लीकेशन मांगे गए हैं. वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख के लिए 7, विषय विशेषज्ञ के लिए 60, विस्तार शिक्षा के लिए 8, कृषि इंजीनियरिंग के लिए 7, वन्य-विद्या के लिए 3, कृषि विज्ञान के लिए 7 और बागवानी के लिए 5 पद पर भर्ती जारी की गई है. इसके अलावा पशु चिकित्सा के लिए 7, पौध प्रजनन और आनुवंशिकी के लिए 5, पौध संरक्षण के लिए 8, मृदा विज्ञान और कृषि रसायन के लिए 5, खाद्य विज्ञान के लिए 1, प्रोग्रामर सहायक कंप्यूटर के लिए 3, प्रोग्रामर सहायक-लैब तकनीशियन के लिए 6 और फार्म प्रबंधक के लिए 4 पदों वैकेंसी निकाली है. आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य श्रेणी के लिए 1 हजार रुपए और SC/ST/OBC/PWD/EWS के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है. उम्मीदवार फीस बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र संबंधित विश्वविद्यालय के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या पोस्ट के जरिए भेजना होगा. योग्यता इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास डिग्री या स्नातकोत्तर डिग्री होना चाहिए. जैसे वरिष्ठ वैज्ञानिक और विशेषज्ञ पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएट, मास्टर डिग्री या डॉ. की डिग्री के साथ 8 वर्षों का अनुभव भी आवश्यक है। अन्य पदों के लिए योग्यताएँ अलग-अलग हैं, जिनमें BSc, MSc, B.Tech, और M.Tech जैसी योग्यताएं शामिल हैं. चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. उम्मीदवारों को अपनी पात्रता के अनुसार इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. सैलरी इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छी-खासी सैलरी मिलेगी. वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख के लिए 37 हजार 400 रुपए– 67 हजार + ग्रेड पे 9 हजार रुपए, विषय विशेषज्ञों के लिए 15 हजार 600 रुपए – 39 हजार रुपए + ग्रेड पे 5 हजार 400 रुपए और T-4 के पदों पर 9 हजार 300 रुपए – 34 हजार 800 रुपए + ग्रेड पे 4 हजार 200 रुपए मिलेंगे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले देगा प्रदेश में दस्तक, टूटेगा रिकॉर्ड

रायपुर इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन होगा। इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश किया था। सामान्यतः मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में बिगड़ा हुआ है मौसम का मिजाज छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। रायपुर में रविवार को हल्के बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

बुद्ध जयन्ती के दौरान आज मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी

रायपुर बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा) के दौरान आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी. इस सम्बन्ध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया है. बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी. 12 मई को रायपुर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे. इसके साथ अपने-अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस-मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27