वेजाइनल वॉश खरीदने से पहले चेक करें ये 5 चीजें

हर महिला को अपने शरीर की सुंदरता और स्वास्थ्य पर जरुर ध्यान देना चाहिये, जिसमें खासतौर पर बात आती है योनि की। अगर इसकी साफ-सफाई पर ध्यान ना दिया गया तो आपको इंफेक्शन तो होगा ही साथ में योनि में सूखापन, रैश और मूत्र पथ संक्रमण भी हो सकता है। कई स्पेशलिस्ट महिलाओं को वेजाइनल वॉश यूज करने की सलाह देते हैं, जो योनि की सफाई के लिये प्रयोग किया जाता है। योनि को मात्र पानी और साबुन से धोना ही काफी नहीं होता है, बल्किो इसके लिये आपको एक अच्छे वेजाइनल वॉश की जरुरत पड़ती है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बाजार से इसको खरीदने की सोंच रही हैं तो, इसमें ऐसी कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिये जो जरुरी हैं। तेज गंध वाले सेंट से दूर रहे जिस वेजाइनल वॉश में तेज गंध होती है, उसमें कठोर रसायन होते हैं, जो वेजाइना की एलर्जी और जलन पैदा कर सकते हैं। आप चाहें तो हल्के खुशबू वाला वेजाइनल वॉश खरीद सकती हैं। देंखें कि उसमें लैक्टितक एसिड हैं या नहीं बरसों से महिलाएं कच्चे दूध का प्रयोग अपने नीचे के पार्ट को साफ करने के लिये कर रही हैं। यह आपके वेजाइना की पीएच वेल्यू को बैलेंस करता है। इसलिये हमेशा वेजाइनल वॉश खरीदते वक्त यह देंखें कि उसमे लैक्टिक एसिड है। ग्लीसरीन होना चाहिये ग्लीसरीन में एक तत्व पाया जाता है जो वेजाइना तथा उसके आस पास की जगहों में नमी भरता है और उसे हाइड्रेट रखता है। इससे वेजाइना में ड्रायनेस नहीं होती है तथा रूखी त्वचा से मुक्ती मिलती है। सोडियम लौरयल सलफेट भी होना चाहिये यह आपको साबुन और शैंपू में मिलेगा जो कि बैक्टीरिया से मुक्तीा दिलाता है और इंफेक्शेन से बचाता है। लेकिन अगर यह ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया जाएगा तो इससे त्वचा पर रैश पड़ सकते हैं और उस जगह पर खुजली भी हो सकती है। इसमें कैप्रिक गल्य्सरिदे भी होना चाहिये इसका काम है त्व्चा में नमी भरना। एक अच्छे वेजाइनल वॉश में ग्लीसरीन के साथ साथ इस सामग्री का होना भी जरुरी है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

घर में पूजा स्थल बनाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें

जहां एक ओर अन्य धर्मों में मूर्ति पूजा पर इतना ज्यादा विश्वास नहीं किया जाता है, वहीं हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की आराधना के लिए मूर्ति पूजा ही सबसे प्रमुख माध्यम है। हर मंदिर के गर्भगृह में मंदिर के इष्ट देव की मूर्ति की स्थापना अवश्य की जाती है, ताकि भक्त अपने ईश्वर से जुड़ पाये। हिंदू धर्म के अनुयायी, मूर्ति पूजा में विश्वास क्यों करते हैं? हिदू धर्म के अनुयायियों के लिए, मंदिर में ईश्दर के दर्शन करना महत्वपूर्ण होता है। उनके लिए, भगवान अनंत शक्ति और ताकत का स्त्रोत हैं, उनकी आराधना और वंदना के माध्य्म से लोगों को प्रेरणा मिलती है और वो मुश्किलों से उभरना सीख लेते हैं। मूर्ति के सामने रहने से उन्हें बुरे काम न करने की शिक्षा मिलती है और सदैव अच्छे व नेक पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही लोगों का मन साफ रहता है। शास्त्रों इस बारे में क्या कहते हैं? अगर हिंदू धर्म के शास्त्रों की बात करें तो हर घर में एक मंदिर होना चाहिए और घर में स्थायपित मंदिर के लिए कुछ नियमों का पालन भी अवश्यि करना चाहिए। ध्यान रखने योग्य बातें: अगर आपके घर में मंदिर या पूजा कक्ष है तो हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार आपको निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। अलग पूजा कक्ष बनवाएं – घर में यदि स्थान की कमी न हो, तो अलग से पूजा कक्ष का निर्माण करें। पूजा कक्ष के द्वार का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। दम्पत्तियों के कक्ष में पूजा कक्ष नहीं बनाना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि अगर आप शारीरिक सम्बंधों को घर के बाकी लोगों के समक्ष नहीं बनाते हैं तो ईश्वर के सामने भी ऐसा न करें। यही कारण है कि पूजा स्थालों में भी परिसर के अंदर सराय नहीं होते हैं। रसोई के अंदर या ठीक विपरीत मंदिर न रखें: पूजा स्थील को कई लोग रसोई में बना लेते हैं, ऐसा न करें। न ही रसोई के ठीक विपरीत पूजा स्थल बनाएं। कई घरों में किचेन में ही डस्ट बीन और बाकी का कूड़ा रखा रहने दिया जाता है, ऐसे में भगवान रखना सही नहीं होता है। साथ ही खाना बनाने के दौरान धुआं भी मंदिर तक पहुंचेगा। मंदिर की स्थिति सबसे ज्यादा मायने रखती है अगर आप दो मंजिला इमारत पर रहते हैं तो अपने पूजा कक्ष को इस प्रकार बनाएं कि ऊपरी मंजिल में उसके ऊपर बाथरूम या लैट्रिन न हों। मंदिर एक पवित्र स्था न होता है, इसका पूरा ख्याल रखें। मंदिर में कभी ताला न लगाएं कई लोग ऐसे मंदिर रखते हैं कि पूजा करने के बाद उसे लॉक कर दें। ऐसा कतई न करें। मंदिर, पूता के लिए होता है न कि भगवान को अंदर बंद रखने के लिए। मंदिर को खुला रहने दें, इससे घर व उस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। मंदिर की नियमित सफाई करें आप प्रतिदिन स्ना न करते हैं तो मंदिर हर दिन क्यों साफ नहीं कर सकते। घर के अन्यर हिस्सों की तरह मंदिर की सफाई भी प्रतिदिन कीजिए। हर मूर्ति व तस्वीर को साफ करें, इससे आपको ही अच्छां महसूस होगा। घर पर कितनी मूर्तियां रखें? मंदिर में सिर्फ भगवान होते हैं वहां भौतिकवादिता की कोई जगह नहीं होती है। लेकिन घरों में हम पारिवारिक जीवन जीते हैं इसलिए बहुत ज्यादा मूर्ति या तस्वीरें रखने की आवश्यहकता नहीं होती है। घर पर कुछ सीमित ही मूर्तियों व तस्वीैरों को रखना चाहिए, जोकि निम्न प्रकार हैंः लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वखती: कई लोगों का मानना है कि तीनों की मूर्ति आप रख सकते हैं लेकिन कई बार, पुजारियों व विद्वानों के द्वारा इन तीनों देवियों की मूर्ति एक साथ रखने को मना किया जाता है। मानते हैं कि इससे घर में बुरा होता है और स्वा स्य्ुत पर बुरा असर पड़ता है। गणेश जी के साथ लक्ष्मीा जी का पूजन, दीपावली पर होता है तो इस प्रकार लक्ष्मीो जी हर घर में प्रवेश करती हैं। हां, गणेश जी की मूर्ति को आप घर में किसी भी स्थारन पर आराम से रख सकते हैं। दो शिवलिंग: घर के मंदिर में शिवलिंग रखना निषिद्ध होता है। कई लोग एक ही शिवलिंग रखना सही मानते हैं, जबकि कायदानुसार एक भी शिवलिंग को नहीं रखना चाहिए। शिवलिंग को सिर्फ धार्मिक स्थ्लों पर ही रखना चाहिए। मूर्तियां व चित्रों को लेकर नियम: घर में कभी भी कृष्णे या राधा/रूक्मिणी या मीरा की तस्वीार को नहीं लगाना चाहिए। भगवान कार्तिकेय की उनकी दोनों पत्नियों वाल्लीन और देवासेना के साथ भी कोई फोटो न लगाएं। गणेश भगवान की रिद्धि और सिद्धिक के साथ भी मूर्ति या तस्वीोर लगाना, शास्त्रों में मना किया गया है। माना जाता है इससे शादी में समस्यार आती है। मूर्तियों को क्रम से लगाएंः ब्रहृमा, विष्णुन और महेश की मूर्तियों को सही क्रम में लगाएं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

मायावती ने बुद्ध पूर्णिमा पर पाकिस्तान को दी नसीहत, बोली- पड़ोसी देश गौतम बुद्ध से प्रेरणा लें

लखनऊ देशभर में आज धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमाबुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस मौके पर यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने आम जन को गौतम बुद्ध के बताए राह पर चलकर सुखी और संपन्न बनाने का संदेश दिया है। इस दौरा मायावती ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने की नसीहत दी है। बसपा मुखिया ने कहा कि ’अप्प दीपो भवः’ अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो व अपना प्रकाश स्वयं बनो । गौतम बुद्ध को शत्-शत् नमन मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सत्य, अहिंसा व मानवता के आदर्श ज्योति को दुनिया में फैलाकर भारत को जगदगुरु का सम्मान दिलाने वाले तथागत गौतम बुद्ध को आज उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन व उनके अनुयाइयों को ’बुद्ध पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई एवं आतंक आदि से मुक्त सुखी जीवन की शुभकामनाएं। बसपा सुप्रीमों ने आगे कहा कि तथागत गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर सही से चलकर लोगों के जीवन को सुखी व सम्पन्न बनाना ही सच्चा राजधर्म। पड़ोसी देशों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही, ’अप्प दीपो भवः’ अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो व अपना प्रकाश स्वयं बनो के सिद्धान्त से ही देश आत्मनिर्भर एवं महान बनेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

राज्यपाल बागडे मीणा समाज सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए

जयपुर, राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को फागी में आयोजित मीणा समाज सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों का आह्वान भी किया कि वे समाज में शिक्षा के अधिकाधिक प्रसार और कुरीतियों के निवारण के संवाहक बनें। समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित रहे। श्री बागडे ने विवाह को पवित्र बंधन बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह स्वस्थ सामाजिक परम्परा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। विवाह दो लोगों को शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक रूप से एक साथ बांधता है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, एकता और सहयोग की भावना को बल देने वाले सामूहिक विवाह दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची और सामाजिक असमानता जैसी कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

फिल्मी स्टाइल में महिलाओं को निशाना बनाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

 बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी और कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार चार दिन तक महिलाओं के साथ बैग स्नैचिंग की घटनाओं से सनसनी फैल गई थी लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आखिरकार इस शातिर झपटमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उस्तां बारी निवासी 20 वर्षीय मोहित पुरी पुत्र अशोक पुरी के रूप में हुई है। कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह और हेड कांस्टेबल हेतराम विश्नोई की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पहली घटना पवनपुरी क्षेत्र में पीबीएम अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. खुशाली के साथ की। दूसरी वारदात गुडविल आई हॉस्पिटल के सामने, तीसरी जयपुर रोड पर और चौथी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल रोड टंकी के पास नीलम सोनी के साथ हुई। नीलम त्यागी वाटिका स्थित अपने पीहर से भाई के साथ लौट रही थीं, तभी आरोपी ने झपट्टा मारा और बैग लेकर फरार हो गया। इस दौरान महिला बाइक से नीचे गिर गई और उन्हें मामूली चोटें आईं। जेल रोड की घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्रवण दास संत ने हेड कांस्टेबल हेतराम विश्नोई को स्पष्ट निर्देश दिए कि आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद कोटगेट पुलिस ने हर वारदात स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि आरोपी सुजुकी जिक्सर बाइक पर सवार था। बाइक के नंबर और तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर यह गिरफ्तारी की गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपी ने नीलम सोनी के बैग से करीब 250 ग्राम चांदी के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद चुराए थे। आरोपी ने इनमें से दो-तीन हजार रुपये खर्च भी कर दिए थे, बाकी नकदी और चांदी बरामद कर ली गई है। डॉ. खुशाली के बैग में मौजूद दो मोबाइलों में से एक सैमसंग फोन डर के मारे आरोपी ने फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया। आरोपी मोहित महंगी बाइक पर टशन में वारदात को अंजाम देता था। रात के अंधेरे में वह पहले रेकी करता और फिर सतर्कता के साथ एक ही वारदात को अंजाम देता। उसने चार दिन में चार वारदातें कीं और हर बार सावधानी बरती कि पकड़ा न जाए लेकिन पुलिस की तकनीकी पकड़ और त्वरित कार्रवाई ने उसकी 'फिल्मी योजना' को नाकाम कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद शातिर है। यदि समय रहते उसे नहीं पकड़ा जाता तो वह और भी वारदातें कर सकता था। इस मामले में हेड कांस्टेबल हेतराम विश्नोई की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

13 मई को धान की नीलामी, कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक, हिस्सा लेने दिए निर्देश

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने मिल मालिकों को बचे हुए धान की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के निर्देश दिए। प्रथम चरण के बाद लगभग 700 स्टैक धान नीलामी के लिए संग्रहण केंद्रों में बचा है।       राज्य शासन द्वारा बचे हुए धान का विक्रय दर निर्धारित कर नीलामी किया जा रहा है। नीलामी का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। दूसरा चरण कल 13 मई को निर्धारित है। गौरतलब है कि नान और एफसीआई को देने के बाद जिले में 1100 स्टैक धान बचा था। प्रथम चरण की नीलामी में 400 स्टैक धान उठ चुका है। अब लगभग 700 स्टैक धान विभिन्न संग्रहण केंद्रों में बचा हुआ हैं। इन स्टैकों की प्राइस मैचिंग करते हुए उठाव के निर्देश कलेक्टर ने राइस मिलर्स को दिए। राज्य शासन ने मोटा धान पुराने बारदाना के लिए 1900 और नए बारदाना के लिए 1950 रुपए प्रति क्विंटल विक्रय दर निर्धारित किया है। पतला धान पुराना बोरा के लिए 2050 रुपए और नया बोरा के 2100 रुपया तय किया गया है। जिले में 176 राइस मिलें हैं। इनमें 155 अरवा मिल और 21 उसना राइस मिल शामिल हैं। संग्रहण केंद्रों में धान के उठाव में हमाल की समस्या बताई गई। डीएमओ को इसका समाधान के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राइस मिलर्स द्वारा बताई गई अन्य समस्याएं भी नोट किए और उचित समाधान के लिए राज्य शासन से पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आवंटित स्टैक को 15 दिन में अनिवार्य रूप से उठाव पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, डीएमओ शंभूनाथ गुप्ता, नान के प्रबंधक संजय तिवारी, सभी फूड इंस्पेक्टर सहित राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

संसदीय कार्य मंत्री एवं विधानसभा मुख्य सचेतक ने लूंबा की ढाणी में की जनसुनवाई

जयपुर, संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल एवं राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सोमवार को जोधपुर जिले की लूम्बा की ढ़ाणी (सायला) में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा ‘विकसित राजस्थान /2047‘ विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है, जो प्रदेश को विकसित बनाने के लिए रोडमैप का कार्य करेगा। प्रदेश का सड़क तंत्र होगा मजबूत संसदीय कार्य मंत्री ने कहा अल्प अवधि में प्रदेश के सड़क तंत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में 9 हजार 600 किमी से अधिक नवीन सड़कों का निर्माण एवं 13 हजार किमी से अधिक सड़कों का उन्नयन किया गया। उन्होंने कहा आगामी वर्ष में सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 7 हजार 690 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। 20 लाख घरों में होंगे पेयजल कनेक्शन संसदीय कार्य मंत्री ने कहा आगामी वर्ष में 20 लाख घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा के लिए 425 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के कार्य करवाए जाएंगे। अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पटेल ने कहा कि बुनियादी लोक सेवाओं की नियमित एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों का सर्वाेपरि दायित्व है, जिसे संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना चाहिए ताकि सुशासन के संकल्प को साकार किया जा सके। उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए उनके संतोषपूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए। परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश- मुख्य सचेतक मुख्य सचेतक गर्ग ने कहा कि जनता तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिकारी गंभीरता बरतें तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए सुशासन से परिपूर्ण राज-काज का आदर्श प्रस्तुत करें। इसके लिए विभागीय स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए पहल करें ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण शीघ्रातिशीघ्र हो सके और इसके लिए उन्हें अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34