मुख्यमंत्री ने उज्जैन में संत कंवरराम जी की प्रतिमा का किया अनावरण

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संतो का जीवन और आदर्श हमेशा अनुकरणीय होते हैं, जैसे सूर्य स्वयं जलकर हम सबको प्रकाश देता है ,वैसे ही संत भी स्वयं तप कर हम सबके जीवन को ज्ञान और आनंद से प्रकाशित करते हैं । संत कंवरराम जी भी ऐसे ही एक महान संत थे । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को उज्जैन की सिंधी कॉलोनी अलखधाम नगर के सार्वजनिक उद्यान में संत कंवरराम जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में यह बात कही। उन्होनें समर्थ सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित दिव्यांग जनों को नि:शुल्क हवाई यात्रा करवाने पर बने गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन अत्यंत शुभ दिन है। आज वैशाख माह की पूर्णिमा है। आज बुध्द पूर्णिमा है। संत कंवरराम जी ने लोगों को सच्चाई और नैतिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वे सबको साथ में लेकर चलने में विश्वास रखते थे । इस उद्यान में संत कंवरराम जी की प्रतिमा स्थापना से सबको उनका आर्शिवाद मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरपालिका निगम के अधिकारियों से कहा कि उद्यान का नियमित रुप से रख-रखाव किया जाए। उन्होंने अलखधाम नगर के उद्यान को आदर्श उद्यान बनाए जाने के लिए शासन की ओर से सहयोग राशी प्रदान करने की घोषणा भी की। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दिव्यांग जनों को नि:शुल्क धार्मिक यात्रा के प्रमाण पत्र वितरण के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिव्यांग जनों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। समर्थ सेवा संस्थान के द्वारा यह एक अत्यंत प्रशंसनीय कार्य किया गया है जो की सबके लिए अनुकरणीय भी है। उल्लेखनीय है की समर्थ सेवा संस्थान के द्वारा अब तक 47 दिव्यांग जनों को धार्मिक हवाई यात्रा नि:शुल्क करवाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपनी ओर से संस्था के पदाधिकारीयों को शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम में श्याम माहेश्वरी ने संस्थान के बारे में जानकारी प्रदान की। दौलत खेमचंदानी के द्वारा संत कंवरराम जी का जीवन परिचय दिया गया। उन्होनें बताया कि संत कंवर राम जी एक प्रसिद्ध भारतीय संत और कवि थे, जिन्होंने भक्ति साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कविताओं में जीवन के मूल्यों, प्रेम, और अध्यात्म की गहराई को व्यक्त किया गया है। संत कंवर राम जी का जन्म राजस्थान में हुआ था। उनकी कविताओं में सादगी, प्रेम, और अध्यात्म की भावना देखने को मिलती है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वासों के खिलाफ आवाज उठाई। संत कंवर राम जी की कविताओं में जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। उनकी रचनाओं में प्रेम, भक्ति, और अध्यात्म की भावना प्रमुख है। उनकी कविताएं लोगों को प्रेरित करती हैं और जीवन के मूल्यों को समझने में मदद करती हैं। संत कंवर राम जी की विरासत आज भी जीवित है। उनकी कविताएं और शिक्षाएं लोगों को प्रेरित करती हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करती हैं। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापती श्रीमती कलावती यादव, संजय अग्रवाल, समर्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्याम माहेश्वरी, किशोर खंडेलवाल, वासु केसवानी, वट्ठिल नागर, दिपक बेलानी, रवि सोलंकी, महेश परियानी, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के पदाधिकारी मनीश विश्नोई एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।   recent visitors 39

मुख्यमंत्री ने कहा कि समता मूलक समाज से हम उन्नति, विकास और सबके कल्याण के मार्ग प्रशस्त कर सकते

भगवान बुद्ध के आदर्शों का अनुसरण करने वाला एकमात्र देश है भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव समता मूलक समाज, प्रेम ,करुणा और सत्य की आधारशिला पर ही समाज की तरक्की संभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव  मुख्यमंत्री ने कहा कि समता मूलक समाज से हम उन्नति, विकास और सबके कल्याण के मार्ग प्रशस्त कर सकते मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध को नमन कर अर्पित किये पुष्प भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध के जीवन से ज्ञान लेकर हम सारे भारतीय आगे बढ़ रहे हैं और विश्व बंधुत्व को अपनाते हुए प्रेम ,करुणा, सत्य, समता के भाव को आगे बढा रहे हैं। भगवान बुद्ध राज-पाट छोड़कर जब ज्ञान की खोज मे निकले थे और कठिन तप के बाद जो ज्ञान विश्व को दिया, उसका अनुसरण ही हम सबका उदेश्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समता मूलक समाज से हम उन्नति, विकास और सबके कल्याण के मार्ग प्रशस्त कर सकते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के अशोक बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भारती बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को भगवान बुद्ध जयंती पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मप्र में सांची, बुद्ध धर्मावलंबियों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। उनके लिए सांची आना सौभाग्य की बात है। बुद्ध सर्किट में सांची का प्रमुख स्थान है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय खगोल विज्ञान के अनुसार निर्धारित की गई तिथि, पूर्णिमा अपने आप में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध और संत रविदास जी के साथ ही अन्य बड़े संत, महात्माओं का जन्म हुआ है। पूर्णिमा पर जब चंद्रमा की 16 कलाएं पूर्ण हो जाती हैं तो एक दिव्य प्रकाश निकलता है। ऐसे महापुरुषों ने पूर्णिमा के दिन जन्म लेकर अपने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रौशन किया है। विश्व में भारतीय ज्ञान परंपरा ही ऐसी परंपरा है, जो ऐतिहासिक काल से लेकर वर्तमान समय तक अक्षुण्ण है। सबसे बड़ी बात है कि समाज के लिए आज भी प्रासंगिक है। 5000 साल से भी अधिक पुराने हमारे ज्ञान को आज भी कोई चैलेंज नहीं कर पाया है। भारत विश्व गुरु है, विश्व गुरु रहेगा। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, सभापति श्रीमति कलावती यादव, जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।   recent visitors 35

युद्ध आखिरी चीज होनी चाहिए, जिसका हमें सहारा लेना चाहिए, यही कारण है कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है: नरवणे

पुणे पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Manoj Mukund Naravane) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जंग को रोकने पर उठ रहे सवालों की निंदा करते हुए कहा कि युद्ध रोमांटिक नहीं है और यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है.  पुणे में एक कार्यक्रम में बोलते हुए नरवणे ने कहा, "अगर आदेश दिया गया तो वह युद्ध के लिए तैयार हैं, लेकिन कूटनीति उनकी पहली पसंद होगी. सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में आघात है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं जिन्होंने गोलाबारी देखी है और रात में आश्रयों की ओर भागना पड़ता है. उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके लिए यह हमेशा के लिए एक दुख हो गया. PTSD (पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) नामक एक और बीमारी भी है. जिन लोगों ने भयानक दृश्य देखे हैं, वे 20 साल बाद भी पसीने से तरबतर हो उठते हैं और उन्हें मनोचिकित्सक की ज़रूरत होती है." 'यह मेरी पहली पसंद नहीं…' इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सेना प्रमुख पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने यह स्पीच दी. उन्होंने कहा, "युद्ध रोमांटिक नहीं है, यह आपकी बॉलीवुड फिल्म नहीं है, यह बहुत गंभीर मामला है. युद्ध या हिंसा आखिरी चीज होनी चाहिए, जिसका हमें सहारा लेना चाहिए, यही कारण है कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है. हालांकि, नासमझ लोगों द्वारा हम पर युद्ध थोपा जाएगा, लेकिन हमें इसका स्वागत नहीं करना चाहिए." पूर्व भारतीय सेना प्रमुख ने कहा, "फिर भी, लोग पूछ रहे हैं कि हमने पूरी तरह से युद्ध क्यों नहीं किया. एक सैन्य व्यक्ति के रूप में, अगर आदेश दिया जाता है, तो मैं युद्ध में जाऊंगा, लेकिन यह मेरी पहली पसंद नहीं होगी." मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि मेरी पहली पसंद कूटनीति होगी, बातचीत के ज़रिए मतभेदों को सुलझाना और सशस्त्र संघर्ष के दौर तक नहीं पहुंचना. हम सभी राष्ट्रीय सुरक्षा में समान हितधारक हैं. हमें न केवल देशों के बीच, बल्कि अपने बीच के मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए, चाहे वे परिवारों में हों या राज्यों, इलाकों और समुदायों के बीच. हिंसा इसका जवाब नहीं है." पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में भारत ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सात आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया. भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को ज़मीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए एक समझौते पर पहुंचने का ऐलान किया.   recent visitors 37

ट्रांसलेटर-इंटरप्रेटर: लैंग्वेज के साथ बढ़े आगे

इंटरनेट ने जिस तरह से पूरी दुनिया को एक वैश्विक गांव में तब्दील कर दिया है, उसे देखते हुए आज बहुत से ऑर्गेनाइजेशंस और कंपनीज घरेलू के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार पर फोकस कर रही हैं। विदेशी बाजार से संपर्क स्थापित करने के लिए कंपनीज को लैंग्वेज एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है। इसी वजह से फॉरेन लैंग्वेज ट्रांसलेटर्स की मांग में इन दिनों काफी तेजी आई है। दूसरी ओर, जापान, चीन, जर्मनी जैसे देशों के विकास से भी आने वाले वर्षो में ट्रांसलेशन या फिर एंटरप्रेटेशन मल्टी बिलियन डॉलर इंडस्ट्री के रूप में डेवलप होने की उम्मीद है। स्किल्स ऐंड क्वालिफिकेशन ट्रांसलेटर या एंटरप्रेटर बनने के लिए ट्रांसलेशन में डिप्लोमा होना जरूरी है। अगर आप ग्रेजुएट हैं, लिखने का पैशन है और कंप्यूटर की नॉलेज है, तो दूसरों से बेहतर कमाई कर सकते हैं। एक ट्रांसलेटर या एंटरप्रेटर को कम से कम दो लैंग्वेज (सोर्स लैंग्वेज ऐंड टारगेट लैंग्वेज) पर कमांड होना चाहिए। सोर्स लैंग्वेज वह होता है, जिसका आपको ट्रांसलेशन या एंटरप्रेटेशन करना होता है। वहीं, टारगेट लैंग्वेज का मतलब वह लैंग्वेज है, जिसमें आप ट्रांसलेट करते हैं, फिर वह मौखिक हो या लिखित। भारत में कई इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज में लैंग्वेज कोर्सेज चलाए जाते हैं, जिन्हें करके आप इस फील्ड में अपनी जगह बना सकते हैं। मार्केट में बनाएं पहचान अगर आप ट्रांसलेटर के रूप में सक्सेस हासिल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने एरिया में स्थित ट्रांसलेशन एजेंसीज के बारे में जानकारी इकज्ञ करनी होगी। फिर उसी के मुताबिक अपनी सीवी को कस्टमाइज करना होगा। अगर आप सीवी में अपना स्पेशलाइजेशन बताएंगे, तो उससे फायदा होगा। इसके अलावा, मार्केट के कॉम्पिटिशन को भी ध्यान में रखना होगा, क्योंकि बाजार में अकेले आप नहीं होंगे। इसलिए शुरू में कम सैलरी पर काम करने के लिए तैयार रहना होगा। इस फील्ड में वही लोग सक्सेसफुल हैं, जो इनके अलावा संबंधित लैंग्वेज में हो रहे डेवलपमेंट्स की जानकारी रखते हैं और जिनके पास स्ट्रॉन्ग वोकेबुलरी हो। मौकों की कमी नहीं एंटरप्रेटर या ट्रांसलेटर के लिए अपॉच्र्युनिटीज की कमी नहीं है। वे इसमें पार्टटाइम से लेकर फुलटाइम करियर बना सकते हैं। इसमें भी जिनकी चाइनीज, अरेबिक, रशियन, जैपनीज, फ्रेंच आदि लैंग्वेज पर कमांड है, उनके लिए आगे बढ़ने के तमाम मौके हैं। वे यूनिवर्सिटीज, मल्टीनेशनल कंपनीज के अलावा, मार्केट सर्वे में संलग्न कंपनीज के साथ काम कर सकते हैं। सैलरी 10 हजार रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपये महीने तक हो सकती है।   recent visitors 51

सनम तेरी कसम 2 से मावरा होकेन का कटा पत्ता

मुंबई भारत-पाक के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। शनिवार को सीजफायर का एलान हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया। पहलगाम आतंकी हमले की कार्रवाई में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। आतंकी हमले के बाद से ही सरकार पाक और वहां के कलाकारों को लेकर सख्त रवैया अपना रही है। हाल ही में भारत में पाकिस्तान कलाकारों के अकाउंट बैन कर दिए गए थे। इसके बाद अब अपडेट सामने आया है कि सनम तेरी कसम 2 से मावरा होकेन का पत्ता कट गया है। बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्म सनम तेरी कसम को री-रिलीज किया गया था। दूसरा मौका मिलने के बाद मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फरवरी में दोबारा बड़े पर्दे पर दस्तक देने का फिल्म को यह फायदा मिला कि इसके नाम से फ्लॉप का टैग हट गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके बाद मेकर्स ने सनम तेरी कमस के सीक्वल का एलान किया। आधिकारिक घोषणा के बाद से ही इसकी कास्ट को लेकर बज बना हुआ है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के काम को सनम तेरी कसम में खूब पसंद किया गया। हर्षवर्धन राणे के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी ने सभी का दिल जीता, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट देखने के बाद लोग उनसे थोड़ा नाराज भी नजर आ रहे हैं। सीजफायर के बाद मावरा ने एक पोस्ट एक्स पर किया था, जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें बाद में ट्रोल भी किया। अब जानकारी सामने आई है कि सनम तेरी कसम 2 में मावरा को कास्ट नहीं किया जाएगा। recent visitors 52

जल्द से जल्द वजन घटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

जल्दी ही आपको किसी समारोह में जाना है और कहीं न कहीं आपको मन में ऐसा लगता है कि आपका वजन, आपकी सुंदरता के आड़े आ रहा है और फंक्शैन में आपकी ड्रेस, बढ़े हुए वजन की वजह से अच्छी नहीं लगेगी, तो हमारे पास आपके लिए एक सरप्राइज है। हम आपको कुछ डायटिशियन की सलाह पर बताएंगे कि 15 दिनों के भीतर बिना अपने आपको नुकसान पहुंचाये आप किस प्रकार वजन घटा सकती हैं। कई महिलाएं घर पर नींबू पानी पी-पीकर अपना हाल बुरा कर लेती हैं और जिम में भयानक पसीना बहाती हैं, ऐसा करने से वजन कम हो सकता है लेकिन उतना नहीं जितना आप करना चाहती हैं। 15 दिनों के भीतर वजन कम करना एक बड़ा टास्को है जिसके लिए आपको निम्नग बातों का ध्याीन रखना होगा… अधिक से अधिक पानी पिएं वजन कम करना है तो सारा दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं। इससे आपमें ऊर्जा बनी रहेगी और कमजोरी नहीं आएगी। शरीर में डिहाईड्रेशन भी नहीं होगा। किचन से दूर करें फास्टट फूड किचेन से सारे फास्टज फूड हटा दें, ताकि आप उनमें से कुछ खा ही न पाएं। इनमें हाई-कैलोरी होती है जो शरीर में एक्ट्रा फैट ला देते हैं। शुगर और स्टाईर्च से दूर रहें चीनी और स्टाईर्च युक्तट फूड जैसे- आलू, पापड़, पेस्ट्री, ब्रेड, चावल आदि का सेवन न करें। इससे वजन घटाने में सहायता मिलेगी। प्रोटीनयुक्त भोजन खाने में ज्याभदा से प्रोटीन युक्तै फूड लें। दालें, अंडा, मीट आदि का सेवन खुराक में करें। हरी सब्जियों का सेवन अगर वजन कम करना चाहती हैं तो ज्यातदा से ज्यांदा सब्जियों का सेवन करें। बहुत तेल में बनी सब्जियों का सेवन कतई न करें। उबली सब्जियां या सब्जियों का सूप व स्टॉंक, लाभ पहुंचाता है। इनमें फैट कम होता है और कैलोरी भी बहुत ज्या दा नहीं होती है। कैलोरी पर ध्यान दें आप दिन भर में कितनी कैलोरी लेते हैं इसका ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको पता रहेगा कि आप क्या ऐसी चीज सबसे ज्याधदा खाती हैं जिससे मोटापा बढ़ रहा है। उस चीज को ही लिस्टत से हटा दें। भोजन करना बंद न करें जो लोग वजन कम करने के लिए भोजन नहीं करते हैं वो सबसे बड़ी भूल करते हैं। किसी भी समय का भोजन न करके आप अपने शरीर के साथ अन्योय करते हैं। इससे वजन कम नहीं बल्कि शरीर थुलथुल हो जाएगा। फास्टी फूड न खाएं बर्गर, हॉटडॉग, पिज्जां व कोल्डनड्रिंक से जितनी दूरी बना सकें, बेहतर होगा। फास्टल फूड शरीर को वजनदार बनाने के लिए पूरी तरह से जिम्मेंदार होते हैं। वर्तमान समय में मोटापे का सबसे बड़ा कारण, फास्टो फूड ही होता है। डाईट प्लाहन करें फॉलो अगर वाकई में आप वजन कम करने के लिए आतुर हैं तो डाईट प्ला न बनाएं। फूड चार्ट तैयार करवाएं और उसी के अनुसार भोजन लें। इससे आपको आराम रहेगी। शीशे के सामने खाना आपको सुनकर अटपटा लग सकता है लेकिन यह सच है कि अगर आप शीशे के सामने खाती हैं तो आपको अपनी डाईट पर कंट्रोल रहेगा और आपका वजन कम हो ही जाएगा। भोजन करने से पहले टहलें कई लोग भोजन करने के बाद टहलते हैं जो कि गलत है। इससे अच्छाब होगा कि आप भोजन करने से पहले टहलें। इससे पाचन तंत्र पर अच्छार प्रभाव पड़ता है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। खुराक को कम कर दें अगर आप 6 रोटी का सेवन करती हैं तो चार ही खाएं। तीन रोटी खाने वाली लड़कियां दो रोटी से ही गुजारा करें। इससे कमजोरी भी नहीं आएगी और वजन भी कम हो जाएगा।   recent visitors 53

भिलाई के पॉश इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, संचालिका सहित 5 गिरफ्तार

भिलाई भिलाई के पॉश इलाके में एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खेल खुलेआम चल रहा था। मसाज का नाम लेकर अंदर सेक्स रैकेट का पूरा जाल बिछा था। पुलिस ने रेड मारकर इसका पर्दाफाश किया है। भिलाई सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी को सूचना मिली थी कि जुनवानी चौक के पास स्थित अगम स्पा में मसाज के बहाने सेक्स वर्कर भेजी जा रही हैं। सूचना लगते ही रविवार रात करीब आठ बजे पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। स्पा सेंटर के अंदर का नजारा चौंकाने वाला थाl जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, देखा कि वहां लड़कियां मसाज के साथ-साथ अनैतिक गतिविधियों में लिप्त थीं। मौके से चार ग्राहक और स्पा सेंटर की संचालिका को पकड़कर स्मृति नगर चौकी लाया गया। लड़कियों को छोड़ दिया गया। मामले में पुलिस ने स्वतंत्र द्विवेदी (50) स्मृति नगर, राहुल चौधरी (25) राजीव नगर जामुल, विकास ग्रैंड्रे (25) जुनवानी चौक, धरमश्री खोब्रागढ़े (34) अटल विहार कॉलोनी राजनांदगांव , प्रिया सिंह (31) कोहका निवासी को गिरफ्तार किया है l recent visitors 42