मिस साउथ एशिया यूनिवर्स में सतना की बेटी मीनाक्षी सिंह ने जीता खिताब

सतना  जिले के एक छोटे से गांव की बेटी मीनाक्षी सिंह ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीता है। वे अब मिस एशिया यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीनाक्षी मूल रूप से बिरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नयागांव की रहने वाली हैं। उनकी मां जनपद पंचायत मझगवां के वार्ड क्रमांक 25 से जनपद सदस्य हैं साथ ही संचार संकर्म समिति में सभापति भी हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। मीनाक्षी ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से इसे कर रही हैं, हालांकि डांसिंग और माडलिंग का बचपन से शौक था। शुरूआत में माता-पिता ने ये सब करने से रोका पर ठान लिया था कि इसे करना है तो करना है। इसके बाद उन्होंने मिस टीन ऐज प्रतियोगिता के लिए अप्लाई और इसके बारे में माता-पिता से चर्चा की और उन्हें सारी जानकारी दी। इसके बाद वे इसके लिए राजी हो गए। प्रतियोगिता के लिए गई थी दिल्ली प्रतियोगिता के लिए दिल्ली गई और जीत गई। मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपने टैलेंट के दम पर जीत हासिल की है, लेकिन ये चुनौती नई और अलग है, इसके लिए वे काफी एक्साइटेड और प्रिपेयर्ड है। जानकारी के लिए बता दें कि यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से पहले इसके सिलेक्शन का अंतिम चरण मई के महीने में दिल्ली में होना है। प्रतियोगिता संभवत: चार माह बाद होगी। इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित मीनाक्षी सिंह को अब तक मिस टीन ऐज (क्वीन आफ दा हट्स), मिस टीन इंडिया व मिस टीन एमपी जैसे कई बड़े अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है। अनुपमा स्कूल की छात्रा हैं मीनाक्षी: ग्रामीण परिवेश में जन्मी मीनाक्षी की प्राथमिक शिक्षा सतना के सेंट माइकल स्कूल से हुई। इसके बाद वो हाई व हायर सेकंडरी की पढ़ाई अनुपम हायर सेकंडरी स्कूल भरहुतनगर सतना से कर रही हैं। इस वर्ष वे कला विषय से कक्षा 11वीं पास कर 12वीं में प्रवेश किया है। आज आएंगी सतना क्वीन बनने के बाद पहली बार मीनाक्षी सोमवार को सतना पहुंचेंगी। इस दौरान उनके स्वजन ने स्वागत की तैयारी कर रखी है। recent visitors 20

पुलिस ने अवैघ रेत उत्खनन कर रह ट्रैक्टर को रोकने का किया प्रयास, आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हुई मौत

बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर रामानुजगंज में बीती रात सनवाल थाना अंतर्गत ग्राम लिबरा में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल सनवाल थाना प्रभारी के द्वारा रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरक्षक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात 11 बजे के करीब ग्राम कुशफर में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई करने वन विभाग की टीम के साथ सनवाल थाना के चार आरक्षक मौके पर गए। जहां जब्ती  पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई करने के बाद आगे बढ़े थे। लिबरा कन्हर नदी से अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर देखकर भागने लगे। आरक्षक शिवबचन सिंह उम्र 43 वर्ष के द्वारा रोकने की कोशिश की गई। परंतु जोरदार टक्कर ट्रैक्टर को मारते हुए आगे बढ़ गई। जिससे शिववचन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर सनवाल थाना प्रभारी दिव्याकांत पांडे मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा आरक्षक को इलाज के लिए रामानुजगंज से बिस्तर अस्पताल लाया जाता। परंतु रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सनवाल थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम के साथ चार आरक्षक रात्रि 11 के करीब कुसफर गए थे। जहां अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग के द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई। जिसके बाद हाथी, अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर जब आगे गए तो लिबरा में अवैध उत्खनन कर रहे। ट्रैक्टर टीम को देखकर भागने लगी इसी दौरान आरक्षक के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। परंतु ट्रैक्टर न रोकने पर आरक्षक को टक्कर मार दी गई। जिसके बाद रामानुजगंज इलाज के लिए लाया जा रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। recent visitors 32

रायपुर सड़क हादसा : पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद: उपमुख्यमंत्री साव

रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सरकार ने कहा कि इस मामले की जांच होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही पीड़ित परिवारों को मदद दी जाएगी। रायपुर में हुए सड़क हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। यह एक दुखद घटना है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घटना की जांच की जाएगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। समारोह से लौट रहे थे लोग: एसएसपी लाल उमेद सिंह वहीं दूसरी तरफ एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि चटौड़ गांव के कुछ लोग दूसरे गांव में एक समारोह में शामिल होने गए थे। वे अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना में कुल 13 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। शुरुआती खबर के वक्त रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।   recent visitors 28

विराट के संन्यास पर अनुष्का का भावुक पोस्ट

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के क्रिकेटर पति विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विराट ने सोमवार को एक पोस्‍ट के जरिए अपने 14 साल लंबे टेस्‍ट करियर का अंत कर दिया। वहीं, कोहली के संन्‍यास पर उनकी पत्नी अनुष्‍का शर्मा का रिएक्‍शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने एक लंबा-चोड़ा पोस्ट कर अपने पति की रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  ने अपने पति और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर इंस्टाग्राम के जरिए भावुक प्रतिक्रिया दी। अपनी पोस्ट में अनुष्का ने बताया कि भले ही उन्हें अंदेशा था कि विराट एक दिन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे, लेकिन जब यह पल आया, तो उन्होंने इसे पूरे प्यार और गरिमा के साथ स्वीकार किया। सोमवार को विराट के संन्यास की खबर ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया और करोड़ों दिलों को दुखी कर दिया। इस पर आई अनुष्का शर्मा की पहली प्रतिक्रिया भी झट से वायरल हो गई है। इस पर दोनों के चाहने वाले लगातार अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं।   अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग किसी टेस्ट मैच से ली गई एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों व्हाइट ट्विनिंग किए बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। विराट अनुष्का के कंधे पर हाथ रख पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'लोग भले ही रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों की बात करें, लेकिन मैं उन आंसुओं को हमेशा याद रखूंगी जो आपने कभी किसी को नहीं दिखाए, उन संघर्षों को जो सबकी नजरों से छिपे रहे और इस फॉर्मेट के प्रति आपके निस्वार्थ प्रेम को। मुझे पता है कि इस सफर ने आपसे कितना कुछ लिया है।'   उन्होंने आगे लिखा, 'हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े और परिपक्व और विनम्र होकर लौटे। इस सफर में आपको बढ़ते हुए देखना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात रही है। किसी तरह, मैंने हमेशा सोचा था कि आप सफेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की सुनी है और इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरा प्यार, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है। सफेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी होता है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।' बता दें, रिटायरमेंट अनाउंस करने के अनुष्का शर्मा को पति विराट कोहली संग कुछ घंटे एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां दोनों सिंपल और क्यूट अंदाज में नजर आए थे। वहीं, अब पति के संन्यास पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। recent visitors 47

इंटरनेशनल नर्सेस डे: एक नेतृत्व की आवाज – मंडल रेल चिकित्सालय

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे को बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा ने की, जबकि आयोजन का संचालन मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती ललिता लाल के नेतृत्व में किया गया। इस वर्ष की थीम "नर्सेस: एक नेतृत्व की आवाज – गुणवत्ता प्रदान करना, समानता सुनिश्चित करना" के अंतर्गत कार्यक्रम का केंद्र बिंदु नर्सिंग पेशे की महत्ता, नेतृत्व में उनकी भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके समर्पण को उजागर करना रहा। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रॉमिस जैन ने क्रिटिकल केयर के विषय पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि गंभीर रोगियों की देखभाल में नर्सिंग स्टाफ की सूझबूझ, तत्परता और प्रशिक्षण कितनी अहम भूमिका निभाता है। मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती ललिता लाल ने नर्सिंग नैतिकता, सेवा, सहानुभूति, दयालुता और अनुकूलनशीलता जैसे आवश्यक स्टाफ स्किल्स के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह गुण नर्सिंग को न केवल एक पेशा बल्कि एक सेवा धर्म बनाते हैं। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट श्रीमती रेखा पाण्डेय ने पेशंट केयर और पेशंट सेफ्टी विषय पर प्रभावी वक्तव्य दिया और बताया कि मरीजों की सुरक्षा और आराम नर्सिंग स्टाफ की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे वे संपूर्ण समर्पण और सावधानी से निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में समस्त उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने न केवल नर्सिंग स्टाफ के कार्यों को सराहा बल्कि उन्हें प्रेरणा और नई ऊर्जा भी प्रदान की। इस अवसर पर भोपाल मंडल के अधीन आने वाले बीना, इटारसी एवं हरदा की रेलवे स्वास्थ्य इकाइयों में भी विविध कार्यक्रमों के माध्यम से नर्सिंग सेवा को समर्पित इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।   recent visitors 28

चना-मसूर, उड़द और अरहर की खरीदी में ना किसानो को भुगतान में देरी :केंद्रीय मंत्री शिवराज

भोपाल  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने किसानों से चना, मसूर, उड़द और अरहर की खरीद के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। शिवराज ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाना चाहिए, जिससे कि किसानों को उनकी उपज खरीद का भुगतान होने में देरी न हो। वहीं यह भी बताया गया कि देश में चावल और गेहूं का वास्तविक स्टॉक बफर मानक के मुकाबले काफी ज्यादा है। सोमवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने इस बात पर संतोष के साथ ही प्रसन्नता व्यक्त की कि चावल-गेहूं का वास्तविक स्टॉक, बफर मानक के मुकाबले ज्यादा है। चावल का वास्तविक स्टॉक 135.80 एल.एम.टी. के बफर मानक के मुकाबले 389.05 एल.एम.टी है। गेहूं का वास्तविक स्टॉक 74.60 एल.एम.टी. के बफर मानक के मुकाबले 177.08 एल.एम.टी. है। इस प्रकार, चावल व गेहूं का वास्तविक स्टॉक 210.40 एल.एम.टी. के बफर मानक के मुकाबले 566.13 एल.एम.टी. है। गेहूं के लिए ये राज्य प्रमुख गेहूं के लिए प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व बिहार हैं। कटाई की स्थिति 2 मई 2025 तक इस प्रकार है… मप्र 100%, उप्र 94%, राजस्थान 100%, गुजरात 100%, हरियाणा 100%, पंजाब 97% एवं बिहार 96% गेहूं की कटाई पहले ही हो चुकी है। सभी राज्यों में फसल लगभग परिपक्वता चरण पार कर चुकी है, इसलिए लू या उच्च तापमान, यदि कोई हो, तो कटाई की प्रक्रिया को तेज कर देगा। इस प्रकार, दूसरे अग्रिम अनुमान ओलावृष्टि/लू की हालिया घटनाओं से प्रभावित होने की संभावना नहीं है। अधिकारियों को दिए अहम निर्देश शिवराज सिंह चौहान ने चना, मसूर, उड़द व अरहर की खरीद के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए इस संबंध में राज्यों को विशेष जोर देने को कहा, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। एमएसपी पर खरीद व किसानों को होने वाले भुगतान के बीच के समय अंतराल को और कम करने की बात कहते हुए निर्देशित किया कि उपज खरीद के बाद किसानों को जल्द से जल्द भुगतान हो सके, इसके लिए ओर सुद्ढ़ व्यवस्था होना चाहिए। अफसर बोले- इन फसलों की उपज में हुई प्रगति केंद्रीय मंत्री को बैठक में आला अधिकारियों ने बताया कि धान, दलहन, श्री अन्न-मोटे अनाज व तिलहन की उपज में प्रगति हुई है। ग्रीष्मकालीन बुआई के मौसम में 2 मई तक धान की बुआई में पिछले वर्ष की तुलना में 3.44 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। धान की बुआई वर्ष 2023-24 के 28.57 लाख हेक्टेयर से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 32.02 लाख हेक्टेयर हो गई है, वहीं दलहन की बुआई में भी 2.20 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। दलहन की बुआई वर्ष 2023-24 के 18.47 लाख हेक्टेयर की तुलना में वर्ष 2024-25 में 20.67 हो गई है। मूंग व उड़द के रकबे में भी 2 मई 2025 तक क्रमशः 1.70 लाख हेक्टेयर और 0.50 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को रबी मौसम के लिए प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्याज, आलू और टमाटर की बुआई की स्थिति की भी जानकारी दी। इसमें बताया गया कि 2023-24 की तुलना में 2024-25 में प्याज व आलू की बुआई में वृद्धि हुई है। प्याज की बुआई में 2.82 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, जो 2023-24 के 9.76 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2024-25 में 12.58 लाख हेक्टेयर हो गई है। वहीं आलू के बुआई क्षेत्रफल में भी 0.47 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलू बुआई का क्षेत्रफल समान अवधि में 19.56 से बढ़कर 20.03 हो गया है। मौसम और जलाशयों की स्थिति बेहतर बैठक में बताया गया कि चालू सीजन में टमाटर और प्याज की बुआई सुचारू रूप से चल रही है। तीनों फसलों के लिए बुआई का समय अभी भी उपलब्ध है। मौजूदा अच्छी बाजार कीमतों को देखते हुए सामान्य क्षेत्र हासिल करने की उम्मीद है। वहीं मीटिंग में बताया गया कि देश में मौसम और जलाशयों की स्थिति बेहतर है। पिछले वर्ष की तुलना में कुल जल संग्रहण की स्थिति अच्छी है। 161 जलाशयों में उपलब्ध संग्रहण पिछले वर्ष की इसी अवधि के संग्रहण का 117% और पिछले दस वर्षों के औसत संग्रहण का 114% है। recent visitors 57

होल्कर मैदान : स्टेडियम में बम प्लांट कर दिया, जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला

इंदौर इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक बार फिर से धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में लिखा गया है कि स्टेडियम में बम प्लांट कर दिया गया है और जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला है। इस संबंध में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के एक प्रशासनिक अधिकारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और सघन जांच शुरू की, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस को मिली जानकारी, जांच में कुछ नहीं निकला तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें एमपीसीए की ओर से कॉल आया था। कॉल में बताया गया कि उनके आधिकारिक ईमेल पर एक बार फिर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस मेल में यह दावा किया गया कि स्टेडियम में बम रखा गया है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और बम स्क्वॉड की टीम को बुलाकर जांच कराई गई। हालांकि स्टेडियम में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया, अब तक की जांच के दौरान होलकर स्टेडियम में किसी भी तरह की संदिग्ध चीज नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इससे पहले नौ मई को एमपीसीए को ई-मेल भेजकर होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई थी। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गुजरे महीनों में शहर के हवाई अड्डे, बैंक शाखाओं, अस्पतालों और विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के कई झूठे ई-मेल आ चुके हैं और ऐसे एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आपको बताते चलें कि जबसे भारत ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया है, तबसे इस तरह की धमकी भरी खबरें तेज हो गई हैं। पुलिस और सुरक्षा बल किसी भी मेसेज को दरकिनार करने के बजाय सीरियस लेकर जांच-पड़ताल करते हैं ताकि किसी भी घटना को घटने से रोका जा सके। चार दिनों में दूसरी बार धमकी इससे पहले 9 मई को भी एमपीसीए को इसी प्रकार की धमकी दी गई थी। उस ईमेल में कहा गया था कि स्टेडियम में बम विस्फोट किया जाएगा और साथ ही यह चेतावनी भी दी गई थी कि पाकिस्तान से पंगा न लिया जाए। ईमेल में यह भी लिखा गया था कि सरकार को समझाना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के स्लीपर सेल पूरे देश में सक्रिय हैं। उस समय एमपीसीए के अधिकारी रोहित पंडित ने तुकोगंज थाने में इस धमकी की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय भी कुछ नहीं मिला था। बॉम्बे अस्पताल को भी मिला धमकी भरा मेल शनिवार को इसी तरह का धमकी भरा मेल इंदौर के बॉम्बे अस्पताल को भी मिला था। इस मेल के बाद प्रशासनिक अधिकारी पाराशर ने लसूडिया पुलिस को शिकायत दी थी। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने भी अपनी टीम के साथ अस्पताल में जांच कराई, लेकिन वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। धमकी भरे मेलों की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच इन सभी घटनाओं के बाद क्राइम ब्रांच की टीमें धमकी भरे मेलों की गहराई से जांच कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया है।   recent visitors 24