मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति, अहिंसा और त्याग का संदेश देकर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उनके उपदेशों से मानव समाज को अनंतकाल तक प्रेरणा मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बुद्ध के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।   recent visitors 23

पराये मर्द के प्यार में अंधी हुई 26 साल की मॉडल, सुपारी किलर से कराई बीवी की हत्या… इंसाफ की फिल्मी कहानी

नई दिल्ली  नाम- एंजल गुप्ता, उम्र- 26 साल और जुर्म- अपने शादीशुदा प्रेमी को पाने के लिए उसकी पत्नी का मर्डर। एक ऐसी मॉडल की कहानी, जिसने अपनी असल जिंदगी को भी एक क्राइम थ्रिलर बना दिया। प्रेमी को पाने के लिए वो इस हद तक अंधी हो गई कि उसने दो मासूम बच्चों से उनकी मां छीन ली। एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। सात साल बाद उसे उसके किए का अंजाम मिला और अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। उसके प्रेमी सहित चार और लोगों को भी मामले में उम्रकैद की सजा हुई। कहानी की शुरुआती होती है साल 2016 से। हरियाणा के गुरुग्राम इलाके में देर रात, एक डिस्को के बाहर खड़ी एक युवती अपनी कार का इंतजार कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे दो लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इतने में डिस्को से एक शख्स बाहर निकला और युवती को परेशान कर रहे उन दोनों लोगों से भिड़ गया। कुछ देर में ही दोनों मनचले वहां से भाग गए। युवती ने शख्स को शुक्रिया और दोनों के बीच जान-पहचान हो गई। आपस में मोबाइल नंबर की अदला-बदली हुई और अक्सर दोनों को बीच बातें होने लगीं। कुछ वक्त बाद यही बातें, मुलाकातों में बदलीं और मुलाकातें, रोमांस में। युवती का नाम था- एंजेल गुप्ता और शख्स का नाम मंजीत। मंजीत की मोहब्बत में एंजेल इस कदर डूबी कि उसने फैसला कर लिया कि अपनी आगे की जिंदगी वो उसी के साथ गुजारेगी। एंजेल मॉडलिंग करती थी। मां की नौकरी दिल्ली के लोक निर्माण विभाग में थी और पिता का देहांत हो चुका था। काम के सिलसिले में राजीव नाम के बिजनेसमेन की मुलाकात एंजेल की मां से हुई और बाद में वही उसके परिवार को संभालने लगा। मॉडलिंग के लिए एंजेल मुंबई चली गई, जहां उसके घर का 50 हजार रुपये किराया भी मुंह बोला पिता राजीव ही देता था। उम्र में 10 साल बड़ा था शादीशुदा मंजीत शुरुआत में एंजेल को काम मिला। बी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्मों के अलावा उसने कुछ आइटम सॉन्ग्स भी किए। लेकिन, कुछ वक्त बाद जब काम मिलना बंद हो गया, तो वह दिल्ली लौट आई। यही वो वक्त था, जब मंजीत उसकी जिंदगी में आया। मंजीत उम्र में एंजेल से लगभग 10 साल बड़ा था और शादीशुदा भी था। एंजेल को मंजीत की शादी के बारे में पता चला, लेकिन उसके प्यार में वह इतना आगे बढ़ चुकी थी कि उसने इस रिश्ते को कायम रखा। एंजेल जब मुंबई से दिल्ली आती, तो मंजीत उसके घर आकर रहने लगता। मंजीत के इस नाजायज रिश्ते की भनक उसकी पत्नी सुनीता को भी लगी और उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए भरपूर कोशिश की। बच्चों की दुहाई भी दी, लेकिन मंजीत के कदम नहीं रुके और उसने सुनीता से तलाक मांग लिया। सुनीता ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। मंजीत को पाने की जिद ने बनाया कातिल सुनीता हरियाणा के सोनीपत में एक स्कूल में टीचर थी। दिल्ली के बवाना इलाके में रहने वाली सुनीता का हर दिन एक ही रुटीन था। सुबह बच्चों का नाश्ता-खाना बनाने के बाद स्कूटी से स्कूल जाना और शाम को वापस आकर घर संभालना। उसकी जिंदगी पूरी तरह से अब केवल अपने बच्चों के लिए थी। इसके अलावा रात में वह डायरी भी लिखती थी। जो कुछ वह अपनी जिंदगी में झेल रही थी, सब डायरों के पन्नों में बयां करती। इधर, एंजेल किसी भी कीमत पर मंजीत को पाना चाहती थी। जब उसे पता चला कि सुनीता ने तलाक देने से मना कर दिया है, तो उसने मंजीत के साथ मिलकर एक खतरनाक प्लान बनाया। वह अपने मुंहबोले पिता राजीव के पास गई और उसे सबकुछ बताया। तीनों ने मिलकर तय किया कि रास्ते में रुकावट बन रही सुनीता को खत्म कर दिया जाए। मिस कॉल से दिया हत्यारों को इशारा इस काम के लिए राजीव के ड्राइवर ने उन्हें दो ऐसे लोगों से मिलवाया, जो रुपये मिलने पर किसी की भी जान ले सकते थे। 10 लाख रुपये में एंजेल ने इन दोनों को सुनीता के मर्डर की सुपारी दे दी। हत्या के लिए करवा चौथ का दिन चुना गया और एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये किलर्स को दे दिए गए। सुनीता कब घर से निकलती है, कब लौटती है और किस रूट से जाती है, एंजेल और मंजीत ने पूरी जानकारी जुटाई। सुनीता के बारे में सारी जानकारी मिलने के बाद हत्यारों ने 24 अक्टूबर 2018 को उसे मारने की कोशिश की, लेकिन प्लान पूरा नहीं हो पाया। इसके चार दिन बाद फिर से कोशिश की गई। सुनीता जैसे ही सुबह तैयार होकर स्कूल के लिए अपने घर से निकली, मंजीत ने राजीव के नंबर पर मिस कॉल दी। ये इशारा था कि सुनीता घर से निकल गई और हत्यारों को भी ये बात बता दी गई। डायरी ने खोली एंजेल और मंजीत की पोल सुनीता अभी अपने घर से कुछ ही दूर गई थी कि हत्यारों ने उसे गोली मार दी। हत्या के बाद उन्हें 2 लाख रुपये और दिए गए। दिनदहाड़े हुई सुनीता की हत्या से राजधानी में हड़कंप मच गया। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई। पुलिस अभी सीसीटीवी, मोबाइल कॉल डिटेल्स और बाकी सबूतों पर काम कर ही रही थी कि उन्हें वह डायरी मिल गई, जिसमें सुनीता सबकुछ लिखती थी। इस डायरी में सुनीता ने मंजीत और एंजले के रिश्ते के बारे में भी लिखा था। पुलिस ने मंजीत से पूछताछ की, लेकिन उसने झूठी कहानियां गढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल रिकॉर्ड्स खंगाले और आखिरकार वह टूट गया। मामले में मंजीत, एंजेल, राजीव, उसके ड्राइवर और दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया। सात साल तक कोर्ट में मामले की सुनवाई चली। सबूतों के आधार पर इन सभी को दोषी माना गया और कोर्ट ने इन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।   recent visitors 56

सीएम ने दिया एनयूजे और डीजेए को संकल्प पत्र में पत्रकारों के हित में किए वादे पूरे करने का भरोसा

नई दिल्ली, नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) (एनयूजे-आई) अध्यक्ष रास बिहारी और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) के अध्यक्ष राकेश थपलियाल के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। दिल्ली विधानसभा स्थित सीएम आफिस में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किये जाने का आश्वासन दिया। एनयूजेआई अध्यक्ष रास बिहारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली में कार्यरत सभी पत्रकारों (मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त) को मुफ्त चिकित्सा सुविधा, पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पेंशन सुविधा मुहैया कराई जाए। इसके अलावा दिल्ली सरकार की प्रत्यायन समिति (एक्रीडिटेशन कमेटी) के पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही महिला पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की गई थीं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही लागू किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में एनयूजे सचिव अमलेश राजू, डीजेए महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, एनयूजे महिला प्रकोष्ठ संयोजक प्रतिभा शुक्ला, डीजेए उपाध्यक्ष अनिता चौधरी, एनयूजे चुनाव आयोग चेयरमैन दधिबल यादव, पब्लिक एशिया के संपादक मुकेश वत्स, एनयूजे कार्यकारिणी सदस्य उषा पाहवा और प्रदीप श्रीवास्तव शामिल रहे। recent visitors 35

Indo-PAK Ceasefire के बाद भारत की ओर से अपना एयरस्पेस कॉमर्शियल फ्लाइट्स के खोल दिया

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने और सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) होने के साथ ही भारत ने अपने एयरस्पेस को पूरी तरह खोल दिया है, इसके बाद अब बेरोकटोक आसमान में विमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. भारत ही नहीं पाकिस्तान की ओर से भी अपने एयरस्पेस खोल दिया गया है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत की ओर से 23 मई तक के लिए एयरस्पेस को बंद किया गया था. 32 एयरपोर्ट्स से हटाया NOTAM भारतीय एयर फोर्स (Indian Air Force) के निर्देशों के तहत अब कॉमर्शियल फ्लाइट्स के इंडियन एयरस्पेस को पूरी तरह से खोल दिया गया है. इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान जिन एयरपोर्ट्स को बंद किया गया है, उन्हें खोले जाने के आदेश भी दिए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 32 एयरपोर्ट्स (Airports) के लिए जारी किया गया NOTAMs (नोटिस टू एयरमैन) कैंसिल कर दिया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद यह फैसला पहले से प्रतिबंधित सभी क्षेत्रों में सामान्य विमानन गतिविधि की बहाली को दर्शाता है. इस कदम से हवाई यातायात की भीड़ कम होने और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों एयरलाइंस को लाभ होने की उम्मीद है, जो तनाव के दौरान एयरस्पेस क्लोज होने से भारी नुकसान उठा रही थीं.   एयरलाइंस ने यात्रियों को जानकारी भारतीय एयरस्पेस (Indian Airspace) और एयरपोर्ट्स को खोलने के निर्णय के संबंध में विभिन्न एयरलाइंस ने भी आनन-फानन में अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट में लिखा है, 'भारत सरकार के नए निर्देशों के तहत एयरपोर्ट्स ऑपरेशंस के लिए खोल दिए गए हैं और हम पहले से बंद अपने रूट्स पर धीरे-धीरे परिचालन शुरू करेंगे.' इसके साथ ही चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chandigarh International Airport) की ओर से भी एक्स पोस्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट अब अपनी सर्विसेज और फ्लाइट्स तत्काल प्रभाव से शुरू करने को तैयार है. पाकिस्तान ने भी खोला है अपना एयरस्पेस भारत-पाकिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों में हुए ताबड़तोड़ हवाई हमलों और मिलिट्री एक्शन के बाद अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम लागू किया गया है. इसके बाद भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान ने भी अपने एयरस्पेस को खोल (Pakistan Airspace) दिया है. सीजफायर के बाद पाकिस्तान के एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने बयान जारी कर कहा कि अब देश के सभी हवाई अड्डे पूरी तरह से संचालित हैं और नियमित उड़ानों के लिए उपलब्ध हैं.   recent visitors 37

शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स पहुंच 82,400 के पार

मुंबई एक ओर जहां भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) हुआ, तो दूसरी ओर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में चार साल की सबसे बड़ी इंट्रा-डे रैली (Stock Market Rally) देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिनभर तेजी में कारोबार करने के बाद मार्केट क्लोज होने पर 2975 अंक की जोरदार उछाल के साथ 82,429.90 के लेवल पर क्लोज हुआ, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 916 अंकों की तेजी के साथ 25,000 के बिल्कुल करीब क्लोज हुआ. इस दौरान लार्जकैप से लेकर मिड और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों में तेजी आई और Reliance से लेकर HDFC Bank तक के शेयर ने गदर मचाया. सेंसेक्स-निफ्टी न खुलते ही मचाया गदर सोमवार को पहले से ही शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी के संकेत पहले से ही मिल रहे थे. एशियाई बाजारों में तेजी के बाद BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 79,454.47 से करीब 1500 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर 80,803.80 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की और फिर दिनभर इसकी रफ्तार बढ़ती ही चली गई. मार्केट में कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 2975.43 अंक या 3.74% बढ़कर 82,429.90 पर क्लोज हुआ. Sensex की तरह ही निफ्टी-50 ने भी शुरुआती रफ्तार बनाए रखी और अपने पिछले बंद 24,008 की तुलना में चढ़कर 24,420 पर खुला और कुछ ही देर में ये 582.75 अंक की तेजी लेकर 24,593.75 पर कारोबार करता हुआ दिखा, बाजार में कारोबार के आखिरी घंटे में ये रॉकेट की तरह भागा. NSE Nifty ने 916.70 अंक या 3.82% की उछाल के साथ 24,924.70 पर कारोबार खत्म किया. कोई 10, तो कोई शेयर 20% भागा बाजार की रैली में सबसे ज्यादा भागने वाले 10 शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कंपनियों में Infosys Share (7.91%), HCL Tech Share (6.35%), Tata Steel Share (6.16%), TCS Share (5.17%), Reliance Share (4.27%) और HDFC Bank Share 4.27% चढ़कर बंद हुए. मिडकैप कंपनियों में शामिल रेलवे से जुड़ा शेयर RVNL Stock (11.02%) और First Cry Share (9.28%) की उछाल के साथ बंद हुआ. स्मॉलकैप कैटेगरी में Maninds Share (20%) और Bajaj Electric Share (14.92%) की तेजी लेकर बंद हुआ.   बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण अगर बाजार में तेजी के पांच बड़े कारणों की बात करें, तो सबसे बड़ा कारण भारत और पाकिस्तान में युद्ध विराम है. इसके अलावा दूसरा कारण US-China में ट्रेड डील को लेकर बनी बात और ग्लोबल ट्रेड वॉर खत्म होने के संकेत ने भी बाजार को रफ्तार दी. तीसरा कारण शेयर बाजार में बीते दिनों तक हाई पर पहुंचा IndiaVIX Index 20% गिरा जो बाजार में घबराहट कम होने का संकेत हैं, जिससे निवेशकों को राहत मिली और जमकर खरीदारी की गई. चौथा कारण तमाम कंपनियों द्वारा पेश किए जा रहे जोरदार मार्च तिमाही के नतीजे (Q4 Results) रहे. वहीं पांचवां कारण एफपीआई रहे, मई महीने में अब तक उनके द्वारा किए गए करीब 14,000 करोड़ रुपये के निवेश से बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है. शुक्रवार को आई थी बड़ी गिरावट   बीते सप्ताह के आखिरी दो कारोबारी दिनों में भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट देखने को मिली थी और शुक्रवार को तो BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 80,334.81 की तुलना में फिसलते हुए 78,968 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी और दिनभर रेड जोन में ट्रेड करता रहा. हालांकि मार्केट क्लोज होते-होते इसकी गिरावट कुछ कम हुई, फिर भी ये इंडेक्स अंत में 880.34 अंक या 1.10 फीसदी फिसलकर 79,454.47 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग बंद होने पर 265.80 अंक या 1.10% की गिरावट के साथ 24,008 पर बंद हुआ था. सीजफायर के बाद मिला बाजार को बूस्ट    Indo-Pak Ceasefire के बाद शेयर बाजार को बूस्ट मिला. इस बीच एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार हुआ. बता दें कि बीते 22 अप्रैल को श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन चरम पर पहुंच गई थी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेनाओं की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान और POK में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए थे. इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी की और ड्रोन व मिसाइल अटैक किया, जिसपर भी भारत की ओर से करारा प्रहार करते हुए उसे घुटनों पर ला दिया. इस बढ़े तनाव के बीच जहां पाकिस्तानी स्टॉक मार्केट हर रोज क्रैश (Pakistan Stock Market Crash) होता नजर आया, तो वहीं भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दो दिन लगातार गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, अब India-Pakistan के बीच सीजफायर हो चुका है और इसका असर एशियाई समेत भारतीय बाजार पर साफ दिखा है.     recent visitors 51

मुंबई की सड़कों पर बोल्ड अंदाज में स्पॉट हुई खुशी मुखर्जी

मुंबई एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड अंदाज और हॉट कपड़ों के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में रेस्टोरेंट गई खुशी को पैपराजी ने मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई खुशी मुखर्जीअपने काफी बोल्ड कपड़ों को लेकर फिर से ट्रोल हो गईं. बता दें कि खुशी मुखर्जी ने इस दौरान गोल्डन हॉल्टर नेक ड्रेस में बैक फ्लॉन्ट करती दिखाई दी हैं. इस ड्रेस में साइड कट्स भी थे, जिसके कारण वो थोड़ी अनकम्फर्टेबल भी हो रही थीं. अपने इस लुक के साथ खुशी मुखर्जी ने हूप्स ईयररिंग्स और हाई हील्स के साथ शिमरी आईमेकअप किय था. इस लुक के लिए खुशी को अब काफी ट्रोल किया जा रहा है. गोल्डन हॉल्टर नेक ड्रेस को लेकर खुशी मुखर्जी को लोगों ने काफी खरीखोटी सुनाया है. कमेंट बॉक्स में लोग तरह-तरह की बातें लिखा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अश्लीलता फैशन नहीं. चीप पब्लिसिटी स्टंट अब फेमस हो गए हैं. वहीं एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- बहुत बुरा. एक यूजर ने लिखा- इसे पाकिस्तान भेज दो यार बिना किसी बॉम के. ये पहली बार नहीं है जब खुशी मुखर्जी को उनके बोल्ड लुक में स्पॉट किया गया था. इससे पहले भी वो कई बार बोल्ड लुक में दिख चुकी हैं. लोगों को उनका बोल्ड लुक बिल्कुल पसंद नहीं आता है. लुक्स के लिए हर बार खुशी मुखर्जी   को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. recent visitors 43

सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर भोपाल-इंदौर समेत 45 जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल मध्य प्रदेश में भले ही इस बार मानसून की दस्तक 15-20 जून के आसपास होगी, लेकिन इसके पहले अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 15 मई तक मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को 45 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्च तो जबलपुर, उज्जैन संभाग में आंधी चलने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। 15-16 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं। प्रदेश का तापमान ऐसे ही बना रहेगा लेकिन आने वाले दिनों में दिन व रात के पारे में उछाल आ सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा समय में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और सौराष्ट्र से मध्य अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का सिलसिलास जारी है। 14 के बाद साफ होगा मौसम मौसम विभाग ने सोमवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा समेत सभी जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार है, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है। रविवार को यहां हुई तेज आंधी के साथ बारिश रविवार को भोपाल, मंदसौर, शहडोल, खरगोन, अशोकनगर में तेज आंधी चली और बारिश हुई। अशोकनगर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। 15 मई तक एमपी में जारी रहेगा बारिश आंधी का दौर     12 मई सोमवार : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर,मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी में हल्की बारिश और आंधी ।     13 मई मंगलवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में बारिश।     14 मई बुधवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी में गरज-चमक, हल्की बारिश और आंधी ।     15 मई गुरूवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में गरज-चमक और आंधी की स्थिति । recent visitors 28