Friday, July 10, 2026 4:41 am

भोपाल में 2 बजे के बाद आधा घंटा हल्की बारिश हुई, प्रदेश में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, मई महीने में लगातार आंधी-बारिश का दौर

भोपाल मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव कई सिस्टम की वजह से मई महीने में लगातार आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। भोपाल में 2 बजे के बाद करीब आधा घंटा हल्की बारिश हुई। अगले कुछ घंटे में बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, धार, पांढुर्णा, अलीराजपुर, देवास, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, डिंडोरी, अनूपपुर और सागर में मौसम बदला रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन समेत 7 संभाग के 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट है। रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में मौसम साफ रहेगा और तेज गर्मी पढ़ेगी। आज इन जिलों में बदला रहेगा मौसम मंगलवार को भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में मौसम बदला रहेगा। यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। खजुराहो का पर 41 डिग्री पार प्रदेश में सोमवार को दिन का तापमान फिर से 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे गर्म खजुराहो रहा। जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना में 40.7 डिग्री, रीवा में 40.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, ग्वालियर में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री रहा। इकलौता हिल स्टेशन में तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, भोपाल में पूरे दिन धूप खिली रही, लेकिन शाम को मौसम बदल गया। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रात में कई जिलों में बारिश हो सकती है। 16 मई तक बदला रहेगा प्रदेश का मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई तक प्रदेश में आंधी, बारिश का अलर्ट है। जिन जिलों में सिस्टम की एक्टिविटी नहीं रहेगी, वहां गर्मी बढ़ जाएगी। उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में आंधी-बारिश के साथ गर्मी का असर भी बना रहेगा। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में कुछ सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। 16 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम 13 मई: भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड,मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 14 मई: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अशोकनगर, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर,, खंडवा, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़ में आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। 15 मई: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी का अलर्ट है। यहां बारिश भी हो सकती है। 16 मई: भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़,शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना में आंधी, बारिश का अलर्ट है। recent visitors 32

भजनलाल सरकार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का आरोप, कांग्रेसी विचारधारा वाले अफसरों को भेजा बॉर्डर एरिया

जयपुर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लंबे समय से एपीओ चल रहे अफसरों को सरकार ने अचानक बॉर्डर जिलों में भेज दिया। कांग्रेस इसमें अब सियासत के आरोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार ने जिन अफसरों को बॉर्डर पर लगाया, वे कांग्रेसी विचारधारा वाले थे। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बॉर्डर पर जाने से नहीं डरते लेकिन सरकार ने इसमें भेदभाव किया है। डोटासरा ने शनिवार को जयपुर में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को नहीं बुलाए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सत्ताधारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को ही नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार में पूरी तरीके से ब्यूरोक्रेट हावी हैं, जो नहीं चाहते हैं कि सर्वदलीय बैठक में सभी को बुलाया जाए। डोटासरा ने सीजफायर पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश जानना चाहता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका को मध्यस्थता क्यों करवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कश्मीर मसले को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुलझाने की बात कही है, जो देशवासियों के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज सभी पड़ोसी देश हमारे खिलाफ हैं। चीन तो खुलकर पाकिस्तान के साथ आ खड़ा हुआ है, वहीं बाग्लादेश सहित कई अन्य देश हमारे खिलाफ हो रहे हैं। recent visitors 29

दमोह में दिल दहला देने वाली घटना, बाप ने तीन बेटियों के साथ खाया जहर, चारों की मौत, वजह की जांच कर रही पुलिस

 दमोह मंगलवार सुबह पति विनोद अपनी तीनों बेटियों को समोसा खिलाने ले गया। कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि दामाद और तीनों बच्चियां तालाब के पास बेहोश पड़े हैं। परिजन तालाब के पास पहुंचे, उनके मुंह से झाग निकल रहा था। चारों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटीरत डॉक्टर आरपी कोरी, डॉक्टर अमन श्रीवास्तव, डॉक्टर मनीष ने हरियाणा निवासी विनोद जाट (कंसोरिया) बेटी महक दो वर्ष, खुशबू चार वर्ष को मृत घोषित कर दिया और सात वर्षीय बेटी खुशी की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया।  जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चौथी बच्ची की भी मौत हो गई। घटना काफी बड़ी है, लेकिन परिजन कुछ बताने तैयार नहीं हैं। पत्नी जूली ने सिर्फ इतना कहा कि पति-पत्नी का विवाद था, लेकिन क्या विवाद था यह नहीं बताया। पति और तीनों बेटियों की मौत के बाद पत्नी कुछ बोलने की हालत में नहीं है। हटा में तीनों के शव को रखा गया है और दमोह में मृत हुई बेटी के शव को भी हटा भेजा गया है। जहां चारों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचे दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि परिजनों के बताए अनुसार पिता और तीन बच्चियों की मौत किसी जहरीले पदार्थ को खाने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है, अभी वह कुछ बोलने की हालत में नहीं हैं।   recent visitors 21

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की निर्ममता से हत्या कर दी, हाथ-पैर और गर्दन काट फेंके टुकड़े

बलिया मेरठ में 3 मार्च की रात को पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के सिर और दोनों हाथ हथेलियों से काटकर अलग कर दिए थे। अपने गुनाह को छिपाने की नाकाम कोशिश के तहत उन्होंने सौरभ के शव को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट के घोल को डालकर जमा दिया था। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब 18 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर नीले ड्रम को बरामद कर लिया। अब बलिया में मेरठ जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की निर्ममता से हत्या कर दी। यही नहीं उन्होंने शव की पहचान छिपाने के लिए दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलीथिन में रखा और गाड़ी में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। रिटायर्ड फौजी का बाकी बचा धड़ एक कुएं से मिला। पिछले कुछ दिन से पुलिस को शव के ये टुकड़े मिल रहे थे। हत्या की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं था लेकिन आखिरकार मृतक की बेटी ने इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद अनिल यादव नाम के आरोपी (कथित प्रेमी) और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।   recent visitors 25

मोटोरोला का razr 60 ultra किया लॉन्‍च

नई दिल्ली मोटोरोला ने अपना नया फ्लिप स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम ‘मोटोरोला रेजर 60 अल्‍ट्रा’ है। नए मोटो फोन में 7 इंच का फुल एचडी प्‍लस फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फोन के अंदर है और मुड़ जाता है। बाहर की ओर 4 इंच की फुलएचडी प्‍लस पीओलेड स्‍क्रीन दी गई है। दोनों डिस्‍प्‍ले में 1 से 165 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। नए मोटो फोन में क्‍वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल के तीन कैमरा मिलते हैं। कंपनी ने एक एआई बटन भी दिया है, जिससे फोन में मौजूद एआई फीचर्स को एक क्लिक में एक्‍सेस किया जा सकता है। हालांकि बैटरी के मामले में यह 4700 एमएएच की कैपिसि‍टी ऑफर करता है, जो 68वॉट की फास्‍ट चार्जिंग और 30वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  कीमत Motorola razr 60 ultra की कीमत 99 हजार 999 रुपये है। यह फोन सिंगल वेरिएंट 16GB + 512GB मॉडल में आता है। इसे पेंटोन स्‍कार्ब, पेंटोन रियो रेड और पेंटोन माउंटेन ट्रेल कलर्स में लाया गया है। कंपनी बैंक ऑफर्स भी लाई है, जिसके जरिए फोन को 10 हजार रुपये कम में लिया जा सकता है। इसे 21 मई से एमेजॉन, मोटोरोलाडॉटकॉम, रिलायंस डिजिटल और ऑफलाइन स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। फीचर्स, स्‍पेसिफि‍केशंस Motorola razr 60 ultra में दो डिस्‍प्‍ले है। पहला डिस्‍प्‍ले फोन के अंदर है, जोकि मुड़ जाता है। वह 6.96 इंच का है। एक pOLED LTPO डिस्‍प्‍ले और 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करता है। इसका रिफ्रेश रेट 1 से 165 हर्त्‍ज है। फोन में डॉल्‍बी विजन की सुविधा है और इसकी पीक ब्राइटनैस 4 हजार निट्स है। Motorola razr 60 ultra में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। इसमें एड्रिनो 830 जीपीयू मिलता है। 16 जीबी रैम लगाई गई है और इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी है। नया मोटो फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर चलता है। यह 3 साल के ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्‍योरिटी अपग्रेड के साथ आता है। दो सिम इसमें लगाए जा सकते हैं, जिसमें से एक स्‍लॉट ई-सिम के लिए है।  कैमरा नए मोटो फ्लिप फोन में तीन कैमरा हैं। पहला 50 मेगापिक्‍सल का मेन लेंस है, जोकि ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। दूसरा कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड सेंसर है और तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी लेंस है। यह यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स और डॉल्‍बी एटमॉस की खूबियों के साथ आता है। नया मोटो फोन वजन में 189 ग्राम है। बंद होने पर यह 88.12एमएम मोटा हो जाता है यानी आम स्‍मार्टफोन्‍स से अधिक थिक लगेगा। इसकी 4700एमएएच की बैटरी 68 वॉट की टर्बोपावर फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 30वॉट की वायरलैस चार्जिंग भी मिलती है। recent visitors 43

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिनों के भीतर करें : कलेक्टर

 सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिनों के भीतर करें : कलेक्टर समय-सीमा की बैठक लेकर निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज सुबह समय-सीमा की बैठक आहूत की गई, जिसमें उन्होंने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण आगामी दो दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए भी अधिकारियां को निर्देशित किया। जिन विभागों में सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं जो पेयजल, हैंडपंप सुधार, आवास, राशन आदि से संबंधित हैं, ऐसे विभाग जल्द से जल्द आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है और सभी अधिकारी इसके तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करें। इसके अलावा यदि किसी प्रकार की मांग का निराकरण शासन स्तर पर होना है तो इसके लिए आवेदनों को तत्काल संबंधित उच्च कार्यालय को अग्रेषित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक की हुई प्रगति की समीक्षा की तथा इसमें तेजी लाने के निर्देश जिला पंचायत के सी.ई.ओ. हरेश मण्डावी को दिए। इसी तरह सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्रता से प्रारम्भ करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा वयोवृद्ध जनों का पंजीयन करने और सिकलसेल की स्क्रीनिंग बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। दिव्यांगों को शासन की योजना का लाभ दिलाने निःशक्तता प्रमाण पत्र फौरी तौर पर जारी के के लिए भी कलेक्टर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खाद-बीज की उपलब्धता में वृद्धि हुई है और किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त बैठक में कलेक्टर राजस्व, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, वन, नगरीय निकायों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों में लम्बित आवेदनों की समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 25

‘ घर में घुसकर मारेंगे हम, बचने का मौका भी नहीं देंगे…’, आदमपुर में जवानों से बोले PM मोदी

आदमपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, तो एक तस्वीर सबसे अलग दिखी, जिसने पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को एक झटके में ध्वस्त कर दिया. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के जवानों की ओर हाथ हिलाते हुए दिख रहे थे, जबकि उनके पीछे मिग-29 जेट और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिल्कुल सही सलामत खड़े थे. इस तस्वीर का संदेश दोतरफा था- इसने न केवल पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया कि उसके जेएफ-17 लड़ाकू विमान से दागी गई मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की अटूट प्रतिबद्धता का भी संकेत दिया. हम घर में घुसकर मारेंगे पीएम मोदी ने कहा कि आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकेंगे। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। और हमारे ड्रोन्स हमारी मिसाइलें उनके बारे में तो सोचकर पाकिस्तान को कई दिन तक नींद नहीं आएगी। कौशल दिखलाया चालों में उड़ गया भयानक भावों में निर्विक गया ढालों में सपरट दौड़ा करवालों में ये पंक्तियां महाराणा प्रताप के प्रसिद्ध घोड़े चेतक पर लिखी गई थी, लेकिन ये पंक्तियां आज के आधुनिक भारतीय हथियारों पर भी फिट बैठती है साथियों ऑपरेशन सिंदूर से आपने देश का आत्मबल बढ़ाया है। सेना ने जो किया, अभूतपूर्व है, अकल्पनीय है और अद्भुत है प्रधानमंत्री ने जवानों से कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधा है और आपने भारत की सीमाओं की रक्षा की है, भारत के स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। आपने वो किया है अभूतपूर्व है अकल्पनीय है और अद्भुत है, हमारी एयरफोर्स ने पाकिस्तान में इतना डीप आतंक को अड्डों को टारगेट किया सिर्फ 20-25 मिनट के भीतर सीमा पार लक्ष्यों को भेदना बिल्कुल पिन प्वाइंट टारगेट को हिट करना ये सिर्फ एक मॉडर्न टेक्नॉलजी से लैस प्रोफेशनल फोर्स ही कर सकती है। सावधानी के साथ पाकिस्तान को जवाब दिया पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मन को पता ही नहीं चला कि कब उसका सीना छलनी हो गया, हमारा लक्ष्य पाकिस्तान के अंदर टेटर हेडक्वॉर्टर को हिट करने का था आतंकियों को हिट करने का था लेकिन पाकिस्तान ने अपने यात्री विमानों को सामने करके जो साजिश रची मैं कल्पना कर सकता हूं कि वो पल कितना कठिन होगा जब नागरिक एयरक्रॉफ्ट दिख रहा है। मुझे गर्व है कि आपने बहुत सावधानी से बहुत सर्तकता से नागरिक एयरक्रॉफ्ट को नुकसान किए बिना कमाल करके दिखाया उसका जवाब दे दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी अपने लक्ष्यों पर बिल्कुल खरे उतरे हैं। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और उनके एयरबेस ही तबाह नहीं हुए बल्कि उनके नापाक इरादे और उनका दुस्साहस दोनों की हार हुई। आपको ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने इस एयरबेस के साथ साथ हमारे अनेक एयरबेस पर हमला करने की कई बार कोशिश की बार बार हमें टारगेट किया, लेकिन पाक के नापाक इरादे हर बार नाकाम हो गए। पीएम ने भारतीय सेना की तारीफ पाकिस्तान के ड्रोन्स पाकिस्तान के एयरक्रॉफ्ट और उसकी मिसाइलें हमारे सशक्त एयर डिफेंस के सामने सबके सब ढेर हो गए। मैं देश के सभी एयरबेस के लीडरशिप की भारतीय वायुसेना के हर एयर वॉरियर की हृदय से सराहना करता हूं आपने वाकई बहुत शानदार काम किया। आतंक के विरूद्ध भारत की लक्ष्मण रेखा अब एकदम साफ है। अब फिर कोई टेरर अटैक हुआ तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल आतंकवादियों को बल्कि उन्हें समर्थन देने वाली पाकिस्तानी सेना को भी कड़ा जवाब देकर अपनी ताकत दिखाई है. पंजाब के आदमपुर एयरबेस में इंडियन एयर फोर्स के वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकवादी बैठे थे, भारतीय सेना, भारत की वायु सेना और भारतीयों ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है. भारत की सेनाओं ने पाकिस्तानी सेना को यह भी दिखा दिया है कि पाकिस्तान में अब कोई जगह नहीं बची है जहां आतंकवादी बैठकर चैन की सांस ले सकें. हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे.' उन्होंने भारत की आधुनिक सैन्य क्षमता की तारीफ की और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, 'हमारे ड्रोन, हमारी मिसाइलें- इनके बारे में सोचने मात्र से ही पाकिस्तान की कई दिनों तक नींद उड़ जाएगी.' नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भारत के सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं, तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं। जब हमारे ड्रोन दुश्मन के किले की दीवारों को ढहा देते हैं, जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई निशाने पर पहुंचती हैं, तो दुश्मन को सुनाई देता है – भारत माता की जय…। उन्होंने कहा कि जब हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी की हवा निकाल देती हैं, तो आकाश से पाताल तक एक ही बात गूंजती है – भारत माता की जय…। उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी ने वाकई कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया है। हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया है। आपने इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से घबराकर दुश्मन ने इस एयरबेस और हमारे कई अन्य एयरबेसों पर कई बार हमला करने की कोशिश की। उन्होंने हमें बार-बार निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान के नापाक मंसूबे हर बार नाकाम हो गए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन, उनके यूएवी, विमान और मिसाइलें – ये सभी हमारी सक्षम वायु रक्षा के सामने विफल हो गए। मैं देश के सभी एयर बेस के नेतृत्व और भारतीय वायुसेना के हर वायु योद्धा की दिल से सराहना करता हूं। आपने वाकई शानदार काम किया है। मोदी ने कहा कि जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती है। जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है, तो जीवन धन्य हो जाता है। इसलिए मैं आज सुबह-सुबह ही आपके दर्शन करने के लिए यहां पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी, तो … Read more