Friday, July 10, 2026 1:15 am

CG : कोरबा समेत 31 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, बारिश तोड़ेगी 16 साल का रिकॉर्ड ! प्री-मानसून की दस्तक से पहले आंधी-तूफान का अलर्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का दौर चलेगा। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। दोपहर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। 15 मई तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। उसके बाद तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा। 42 डिग्री के साथ सोमवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के साथ दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बारिश के इन दोनों स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। मई में हर बार होती है जोरदार बारिश मई में हो रही बारिश कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर मई में तेज बारिश और अंधड़ की स्थिति बनती ही है। कई बार मई की शुरुआत में कुछ सिस्टम बनने के कारण प्रदेश में बारिश और तेज अंधड़ के एक-दो स्पैल आते हैं। इससे मई के पूरे महीने में अच्छी बारिश हो जाती है। वैसे पिछले एक दशक में रायपुर में मई के महीने में सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 93.2 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। उस दौरान 24 घंटे में 57 मिमी बारिश 10 मई 2021 को दर्ज की गई थी। मई में सिस्टम बनने पर समुद्र से आने वाली हवा तेजी के साथ आगे बढ़ती हैं। इससे अंधड़ की स्थिति बनती है। 25 मई के बाद इस तरह की स्थितियां ज्यादा रहती हैं, उसी से मौसम में बदलाव की शुरुआत होती है।  छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अभी भी कई जिलों में बारिश हो रही है. 13 मई को भी मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर, बिलासपुर, समेत कई जिलों में इसी तरह की स्थिति बनती दिख रही है. आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान दुर्ग जिला फिलहाल छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म रहा है. छत्तीसगढ़ का मौसम वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रहे बदलाव के चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा रही है, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर इसी तरह से चलता रहेगा. 2 से 3 दिन हल्की बारिश मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने की वजह से मौसम में बदलाव होता रहता है, जिससे दो दिनों तक गरज-चमक के साथ फिर से बारिश होने की संभावना है. क्योंकि प्री-मानसून के दौर में इसी तरह की स्थिति बन रही है. येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 13 मई को छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना भी है, फिलहाल प्रदेश में 15 मई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. 16 साल का टूट सकता है रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में इस बार जोरदार मानसून होने की संभावना है, मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है, जबकि बारिश के चलते इस बार यहां भी 16 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है. छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून 13 जून को जगदलपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है, जो 16 जून तक रायपुर पहुंच सकता है. क्योंकि आमतौर पर मानसून एक जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार केरल भी मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है. क्योंकि इस बार सामान्य तारीख से चार दिन पहले ही यानी 27 मई को केरल तट पर मानसून आने की संभावना बन रही है. बीते 24 घंटे का मौसम छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जबकि दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा है, यहां तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया गया. बलौदाबाजार में 40 और रायपुर में भी 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. recent visitors 37

पुजारा कह गए बड़ी बात- कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया, कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना क्यों आसान नहीं?

नई दिल्ली स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। कोहली लंबे समय से नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत ने 2013 में सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद से 115 टेस्ट खेले, जिसमें कोहली ने 99 मैचों में चौथे स्थान पर बैटिंग की। कोहली के रिटायरमेंट के बाद अब यह सवाल उठ रहा कि कौन उनकी जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरेगा? वैसे, तो कई नाम चर्चा में हैं लेकिन दिग्गज भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना आसान नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ सीरीज के बाद ही यह तय होगा। वह 25 वर्षीय शुभमन गिल को भी ऑप्शन मानते हैं, जो टेस्ट कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाना है। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पुजारा ने कोहली के रिप्लेसमेंट को लेकर ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ''हमें यह पता लगाने के लिए कुछ सीरीज की जरूरत होगी कि नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए कौन सबसे उपयुक्त है, क्योंकि यह एक अहम स्थान है। आपको नंबर-4 पर बैटिंग के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की जरूरत होती है। और इस समय मुझे लगता है कि यह एक ऐसा स्थान है जहां टीम प्रबंधन को यह पता लगाना होगा कि नंबर-4 पर सबसे उपयुक्त खिलाड़ी कौन है।" उन्होंने कहा, “ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी अपनी जगह पक्की नहीं की है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कुछ समय लगेगा।” पुजारा ने आगे कहा, "अभी कोई भी फैसला करना जल्दी है लेकिन यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इंग्लैंड में कौन अच्छा प्रदर्शन करता है, क्योंकि जो इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, वह चौथे नंबर पर खेल सकता है।" वहीं, पुजारा ने गिल के बारे में कहा, ''वह निश्चित रूप से एक ऑप्शन हैं। लेकिन वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्या वह अपना स्थान बदलना चाहते हैं? क्या वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना चाहते है? हमें देखना होगा।" दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, “शुभमन ऐसे खिलाड़ी है जो नई गेंदों को खेलने में अधिक सक्षम है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी शुरू करने से पहले वह ओपनिंग करते थे। वह तब बल्लेबाजी करना पसंद करते है जब गेंद थोड़ी सख्त और नई हो। क्या वह पुरानी गेंद से खेल पाएंगे? इस समय यह एक बड़ा सवाल है।” दिसंबर 2020 में सबसे लंबे फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से गिल ने अब तक 32 टेस्ट में टॉप तीन से बाहर बल्लेबाजी नहीं की है। उन्होंने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र की शुरुआत में नंबर-3 पर खेलने से पहले ज्यादातर ओपनिंग की। पुजारा का मानना ​​है कि गिल शीर्ष क्रम में बने रहने के लिए सबसे उपयुक्त हैं लेकिन नंबर-4 पर जाने की संभावना को खारिज नहीं किया। पुजारा ने कहा, "चूंकि उन्होंने नई गेंद से अच्छी बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं अब भी कहूंगा कि उन्हें शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करनी चाहिए, जो उनकी आइडियल पोजीशन है। यह उनके लिए उपयुक्त है।''   recent visitors 32

CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा

रायपुर CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने इस बार भी अच्छा परफॉर्म किया है। प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। खास बात ये है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है। छत्तीसगढ़ से CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं। छत्तीसगढ़ से कितने हुए पास ? परीक्षा में कुल 26,057 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 13,344 लड़के पास हुए और 12,713 लड़कियों ने परीक्षा पास की। लड़कियां आगे रहीं रिजल्ट में पिछले सालों की तरह इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा।     लड़कों का पास प्रतिशत – 79.92%     लड़कियों का पास प्रतिशत – 84.67% ओवरऑल रिजल्ट की तस्वीर     रजिस्टर्ड: 31,911     एग्जाम दिए: 31,711     पास हुए: 26,057     ओवरऑल पास प्रतिशत: 82.17%   recent visitors 25

बुलंदशहर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और सहेली को कार से फेंका

बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और सहेली की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बुलंदशहर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ की है, पूछताछ में किशोरी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उधर, कार से धक्का देकर फेंकी गई किशोरी की मौत की वजह भी साफ हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि मृतक के शरीर पर मिली चोट हादसे की हैं। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को शुरू से लेकर आखिर तक पूरी कहानी सुनाई है। कब उसकी सहेली को चलती कार से फेंका, कब उसके साथ दरिंदगी का खेल शुरू हुआ और कहां-कहां लेकर गए। आइए जानते हैं पीड़िता की जुबानी, मामले की पूरी कहानी।  सूरजपुर से दोनों सहेलियों को कार में बैठाया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके जानकार अमित और संदीप ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से दोनों सहेलियों को कार में बैठाया था। फिर गाजियाबाद के लालकुआं पहुंचे, वहां से तीसरे आरोपी गौरव को साथ लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बीयर पी। आरोपियों ने जबरन सहेलियों को बियर पिलाई दोनों सहेलियों को भी जबरन बियर पिलाई गई। वहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। आरोपियों ने बागपत के पास कहीं खाना खाने की बात कही थी। तभी एक आरोपी ने वहीं एक होटल में चलने की बात कही। इसी दौरान उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। सहेली भिड़ी तो कार से फेंक दिया विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी। तब तक कार एक्सप्रेसवे से उतरकर बागपत-मेरठ रोड पर आ चुकी थी। सहेली ने उनसे भिड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने धक्का देकर उसे कार से नीचे फेंक दिया। उस वक्त रात करीब डेढ़ बज चुके थे। रात करीब तीन बजे से सुबह करीब छह बजे तक दरिंदगी वहां से तीनों आरोपी दूसरी सहेली को लेकर मेरठ आ गए। बीच में कुछ देर के लिए रुके भी। फिर से मेरठ से बुलंदशहर हाईवे पकड़ लिया। पीड़िता के मुताबिक, रात करीब तीन बजे से सुबह करीब छह बजे तक तीनों आरोपियों ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एक परिचित के घर भी गए थे आरोपी सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को बुलंदशहर के खुर्जा में अपने एक परिचित के यहां भी लेकर पहुंचे थे। वहां उसे छिपाना चाहते थे। परिचित ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को दबाव में लेने और डराने के उद्देश्य से एक होटल में ले जाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाना चाहते थे।   पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि पीड़ित किशोरी ने बताया था कि सुबह करीब साढ़े छह बजे आरोपी उसे एक मकान में लेकर पहुंचे थे। मकान खुर्जा के मंदिर मार्ग के निकट ही है। मकान मालिक एक आरोपी का परिचित था। आरोपियों ने उसे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए दो-चार दिन वहीं छिपाने के बात कही लेकिन परिचित ने रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को होटल में ले जाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने की योजना बनाई। यह बात पीड़िता ने सुन ली थी। आरोपी जैसे ही वहां से कार से चले पीड़िता ने उनसे पानी पीने और टायलेट जाने की बात कही। आरोपियों ने जैसे ही कार रोकी वह कार से उतरकर सड़क के दूसरी तरफ मौजूद कुछ लोगों के पास चली गई। यह देख आरोपी वहां से भाग गए। टोल प्लाजा पर तेज कर देते थे म्यूजिक आरोपियों की कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। इस वजह से बाहर से अंदर का कुछ भी दिख नहीं रहा था। वारदात के दौरान आरोपियों की कार जब भी टोल प्लाजा से गुजरी, तब वह म्यूजिक को फुल आवाज में कर देते थे। जिससे पीड़िता की आवाज बाहर न जा सके। मृतक के शरीर पर 12 जगह चोट के निशान उधर, पुलिस ने जब मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट चेक की तो उसके शरीर पर 12 जगह चोट के निशान पाए गए हैं। यह सभी चोट दुर्घटना की हैं। आशंका जताई जा रही है कि कार से फेंके जाने के बाद किशोरी को किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी होगी। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित क्षेत्र के भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। एक मई को पहली बार हुई थी आरोपी अमित से मुलाकात दुष्कर्म पीड़िता की मृतक सहेली से आरोपी अमित की जान पहचान थी। उसी के माध्यम से एक मई को दुष्कर्म पीड़िता की भी मुलाकात ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम हुई थी। उस दिन अमित ने अपनी कार से दोनों को सूरजपुर छोड़ा था। छह मई को दुष्कर्म पीड़िता की अमित से दूसरी मुलाकात थी। recent visitors 27

टेस्ट संन्यास : खटक रहा विराट कोहली और रोहित शर्मा का यूं संन्यास लेना या मजबूर होना, कहीं तो कुछ गड़बड़ है!

नई दिल्ली विराट कोहली और रोहित शर्मा। दो दिग्गज। बतौर कप्तान या खिलाड़ी, दोनों भारतीय क्रिकेट के एक युग की धुरी रहे हैं। एक-डेढ़ दशक से वे भारत में क्रिकेट के पर्याय रहे हैं। दोनों ने अचानक 5 दिन के अंतराल में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। संन्यास तो एक न एक दिन लेना ही था, लेकिन तरीका अलग हो सकता था। भारतीय क्रिकेट की नई परिभाषा गढ़ने वाले इन दोनों महान खिलाड़ियों को ग्राउंड में विदाई मिलनी चाहिए थी। कुछ ऐसा ही महान स्पिनर आर अश्विन के भी साथ हुआ था जिन्होंने अनगिनत मौकों पर बल्ले और गेंद से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। कोहली और रोहित का यूं संन्यास लेना खटक रहा है। फेयरवेल मैच तो होना ही चाहिए था। फैंस और दर्शकों को भी तो पता चले कि वे इन दोनों महान खिलाड़ियों को आखिरी बार सफेद जर्सी में खेलते हुए देख रहे हैं। अफसोस, ऐसा नहीं हुआ। क्यों नहीं हुआ, इसके कुछ जवाब हो सकते हैं लेकिन ऐसी विदाई सम्मानजनक और गरिमापूर्ण तो कतई नहीं है। यह दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट में कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ है। क्रिकेट के कर्ताधर्ताओं को, बीसीसीआई को इस पर सोचना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को दो टूक कह दिया था कि अब आप हमारे टेस्ट प्लान में फिट नहीं बैठते। अगर प्रदर्शन की कसौटी पर वह खरे नहीं उतरे थे तो ऐसा कहने में कोई हर्ज नहीं। लेकिन यह बात तो ऐसे भी कही जा सकती थी कि अगला मैच आपका आखिरी टेस्ट होगा। आप उस कप्तान को ये बता रहे कि आपका टेस्ट करियर तत्काल प्रभाव से खत्म हो चुका है, जिसने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कप्तान होते हुए भी टीम के हित में खुद को ड्रॉप कर दिया था। अगर बीसीसीआई ने, चयनकर्ताओं ने मान ही लिया था कि रोहित शर्मा का टेस्ट करियर पूरा हो चुका है तो वे उन्हें इसकी जानकारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी तो दे सकते थे। हिटमैन सीरीज के दौरान ही संन्यास का ऐलान कर दिए होते। जहां तक विराट कोहली की बात है तो उन्होंने खुद ही बीसीसीआई को अपनी इच्छा बताई थी कि वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने उनसे गुजारिश भी की थी कि इंग्लैंड दौरे के मद्देनजर वह अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करें लेकिन बोर्ड ने जोर देकर दबाव नहीं डाला। फैसला कोहली पर छोड़ दिया। अगले महीने टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। उसे 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सवाल लाजिमी है कि कोहली जब खुद इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास पर अडिग थे तो इसमें बीसीसीआई क्या कर सकती थी? वह तो उन्हें ग्राउंड पर खेलते हुए विदाई का मौका दे ही रही थी, विराट ही नहीं माने। लेकिन यह बात गले नहीं उतरती कि बीसीसीआई ने कोहली को मनाने की गंभीर कोशिश की। दिल्ली के रणजी कोच और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सरणदीप सिंह ने तो दावा किया है कि कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी कर रहे थे। इतने उत्साहित थे कि 3-4 शतक मारने का लक्ष्य रखे थे। किसी एक टेस्ट सीरीज में 4 शतकों का कारनामा वह 2014-15 में कर भी चुके हैं। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ जो उन्हें अचानक संन्यास लेना पड़ा? 2024-25 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी। विराट कोहली ने 5 मैच की 9 पारियों में एक शतक के साथ 190 रन बनाए जो उनकी ख्याति के अनुरूप तो बिल्कुल नहीं था। उसके बाद कोहली ने इस साल जनवरी में रेलवे के खिलाफ रणजी मैच में दिल्ली की तरफ से खेला। अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खराब प्रदर्शन के दबाव से वह संन्यास के बारे में सोचते तो फिर उसके बाद घरेलू क्रिकेट क्यों खेलते?   recent visitors 34

इंदौर से फिर से शुरू होंगी फ्लाइट्स, जानें कब से करें बुकिंग

इंदौर  भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद पाकिस्तानी सीमा से लगे राज्यों के एयरपोर्ट से यात्री विमानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। नागरिक उड़यन मंत्रालय ने 32 एयरपोर्ट को दोबारा चालू करने की एडवाइजरी जारी की है, लेकिन इंदौर से बंद जोधपुर, चंदीगढ़ और जम्मू की उड़ाने 15 मई से ही शुरू हो पाएगी। इंडिगो कंपनी द्वारा उड़ानों की बहाली के पहले स्लाट में इंदौर से बंद उड़ानों को शुरू नहीं किया है। संभवत: विमान कंपनियाें द्वारा उडा़नों को धीरे-धीरे दोबारा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे है।     भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के चलते देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्से के 32 एयरपोर्ट को 9 से 15 मई तक बंद कर दिया गया था।     इससे इंदौर से संचालित जोधपुर, चंडीगढ़ और जम्मू की उड़ान को बंद कर दिया गया था।     अब सीजफायर लागू होने के बाद इन सभी एयरपोर्ट को दोबारा शुरू कर दिया गया है।     इसके बावजूद इंदौर से संचालित होने वाली तीनों उड़ानें मंगलवार से शुरू नहीं होगी।     यात्रियों को इन शहरों की हवाई यात्रा के लिए 15 मई तक इंतजार करना होगा।     गौरतलब है कि पाकिस्तान के सीमावर्ती राज्यों के एयरपोर्ट से यात्री विमानों का संचालन पहले 10 मई तक बंद किया गया था।     बाद में इसको बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया। इसके कारण इंदौर से संचालित तीन शहरों की उड़ानें कल से शुरू नहीं होगी।   recent visitors 20

मध्यप्रदेश में कहीं आंधी-तूफान के साथ बारिश तो कही भीषण गर्मी का अलर्ट, जान लें आपके शहर का मौसम

भोपाल  मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी से लोग दो-चार हैं। एक साथ तीन-तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं दूरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 7 संभागों के जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है तो वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 16 मई तक रह सकती है ऐसी स्थिति मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मध्यप्रदेश में कुछ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं, जिससे आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रह सकता है, जहां 16 मई तक प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनती दिख रही है, हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद की जा रही है, जिसके बाद प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है. जहां-जहां मौसम साफ होने लगा है वहां गर्मी भी शुरू हो गई है, ग्वालियर में बीते 24 घंटे में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, इसी तरह शहडोल और जबलपुर संभाग में भी मौसम साफ होने से तेज गर्मी शुरू हो गई है. एमपी के इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, उज्जैन समेत आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, और पांढुर्णा, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी-तूफान की संभावना बन रही है, यहां मौसम 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, हालांकि सुबह के वक्त यहां मौसम साफ रहने की संभावना है. मध्यप्रदेश में तेज गर्मी की होगी शुरुआत हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही तेज गर्मी का दौर शुरू होने के चांस है, जैसा दिखना भी शुरू हो गया है, सोमवार खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जबकि सतना और ग्वालियर में 40 डिग्री तापमान था, वहीं  भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया था. सुबह से सभी जगह अच्छी धूप खिली रहती है, लेकिन दोपहर से लेकर शाम के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलता है, जिससे यहां आंधी तूफान की संभावना बनती है.   खजुराहो सबसे गर्म सोमवार को खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जबकि सतना और ग्वालियर में 40 डिग्री तापमान था, वहीं भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया था. सुबह से सभी जगह अच्छी धूप खिली रहती है, लेकिन दोपहर से लेकर शाम के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलता है, जिससे यहां आंधी तूफान की संभावना बनती है। इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, उज्जैन समेत आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, और पांढुर्णा, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी-तूफान की संभावना बन रही है।  मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी से लोग दो-चार हैं। एक साथ तीन-तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं दूरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 7 संभागों के जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है तो वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 16 मई तक रह सकती है ऐसी स्थिति मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मध्यप्रदेश में कुछ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं, जिससे आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रह सकता है, जहां 16 मई तक प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनती दिख रही है, हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद की जा रही है, जिसके बाद प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है. जहां-जहां मौसम साफ होने लगा है वहां गर्मी भी शुरू हो गई है, ग्वालियर में बीते 24 घंटे में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, इसी तरह शहडोल और जबलपुर संभाग में भी मौसम साफ होने से तेज गर्मी शुरू हो गई है. एमपी के इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, उज्जैन समेत आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, और पांढुर्णा, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी-तूफान की संभावना बन रही है, यहां मौसम 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, हालांकि सुबह के वक्त यहां मौसम साफ रहने की संभावना है. मध्यप्रदेश में तेज गर्मी की होगी शुरुआत हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही तेज गर्मी का दौर शुरू होने के चांस है, जैसा दिखना भी शुरू हो गया है, सोमवार खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जबकि सतना और ग्वालियर में 40 डिग्री तापमान था, वहीं  भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री … Read more