Friday, July 10, 2026 12:15 am

सीहोर में मुंडन कार्यक्रम का मटका कुल्फी खाने से 40 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

  सीहोर सीहोर जिले के भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम के दौरान मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चे बीमार हो गए. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जावर और आष्टा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, अभी सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम था. जहां मटका कुल्फी खाने के बाद करीब 40 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई. मटका कुल्फी खाने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए आष्टा और जावर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सिविल अस्पताल आष्टा के डॉ. संतोष करंजे ने बताया गया है कि भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी बच्चे आए हुए थे. जहां मटका कुल्फी खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद बच्चों को अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है और सभी की हालत खतरे से बाहर है. सूचना पुलिस को भी दी गई है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मदद से मटका कुल्फी का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है.   recent visitors 15

रायपुर : राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 14 मई को

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  बुधवार 14 मई 2025 को  सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( केबिनेट ) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय  (महानदी भवन ) में आयोजित होगी। recent visitors 22

निराला नगर में सबसे पुरानी स्लम बस्ती में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की

रीवा रीवा जिले में इन दिनों अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। मंगलवार को विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 निराला नगर में स्थित सबसे पुरानी स्लम बस्ती में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। पिछले कई सालों से यहां पर लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से रह रहे थे, जिन पर प्रशासन ने आज बुलडोजर चलाया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिली, सब कुछ शांतिपूर्वक रहा। विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 निराला नगर स्लम बस्ती में पिछले पचास,साठ सालों से अवैध रुप से लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। यहां पर हजारों परिवार रह रहे है जो विश्विद्यालय रोड में सड़क के किनारे था इनमें से ज्यादातर परिवार कबाड़ बिनकर अपना जीवन यापन करते है। मंगलवार को जमीन को खाली कराने भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु की। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है की इन्हें जगह खाली करने के लिए बार बार कहा जा रहा था और अलाउंस भी किया जा रहा था लेकिन ये लोग जगह खाली नहीं कर रहे थे। नगर निगम का कहना है की शासन की योजना है की स्लम बस्ती में रह रहे लोगों को पक्का मकान बनाकर दिया जाए। सुंदर नगर में इन्हें प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं, लेकिन ये लोग जा नहीं रहे थे, इसलिए इन्हें हटाया जा रहा है। वहीं इस अतिक्रमण की कार्यवाही को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है की हमें पहले से कोई नोटिस नहीं मिली थी। अचानक से आकर घर गिराने लगे। उनका कहना है कि पहले बोला गया था कि जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास लिया है, उनका बस घर गिराया जाएगा, लेकिन जिन्हें आवास नहीं मिला उनका भी घर गिराया जा रहा है। ऐसे में हम लोग कहा जाए हम लोग गरीब है जबकि पचास साल से ज्यादा समय से लोग यहां पर रह रहे है। जिसके पास कुछ नहीं है वो क्या करे सड़क पर मरे छोटे छोटे बच्चे है इन्हें लेकर कहा जाए। उनका कहना है कि पहले कहीं व्यवस्था बनानी चाहिए,उसके बाद गिराना चाहिए, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई और घर गिराने लगे। ऐसे में गरीब आदमी कहां जाए? हम लोग परेशान हो रहे हैं। recent visitors 21

जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किया एक आतंकी, दो के फंसे होने की आशंका

श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल एक बार फिर एक्शन में आ गए हैं। मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। लगातार फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। यह एनकाउंटर शोपियां के जिनपथेर केलर इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का था। वहीं सेना के हाथ बड़ी कामयाबी भी लगी है कि दो आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जम्पाथरी इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को चारों तरफ से घिर लिया। आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया। आतंकियों ने की फायरिंग सुरक्षाबलों से घिरे आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। लगातार ताबड़तोड़ गोलीबारी होती रही। आखिरकार एक आतंकी को गोली लगी और वह गिर पड़ा। दो आतंकियों ने इसी दौरान भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मिले सामान तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला। असलहे मिले हैं और कई गुप्त दस्तावेज भी बरामद हुए है। आतंकी लश्कर ए तैयबा संगठन से जुड़ा है। पकड़े गए दो आतंकियों से पूछताछ के बाद कुछ और खुलासे हो सकते हैं। recent visitors 37

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर पहुंची

नई दिल्ली  अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील होने के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी तेजी देखने को मिली। इससे अमेरिकी अरबपतियों की नेटवर्थ में भारी इजाफा हुआ। टॉप 20 रईसों में से 18 की नेटवर्थ में तेजी रही। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक सबसे ज्यादा फायदे में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग रहे। उनकी नेटवर्थ में 16.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 226 अरब डॉलर पहुंच गई। दुनिया के अमीरों के लिस्ट में वह एलन मस्क (359 अरब डॉलर) और जेफ बेजोस (229 अरब डॉलर) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। मस्क की नेटवर्थ में सोमवार को 14.5 अरब डॉलर और बेजोस की नेटवर्थ में 14.3 अरब डॉलर की तेजी आई। लैरी एलिसन की नेटवर्थ 6.97 अरब डॉलर बढ़कर 181 अरब डॉलर पहुंच गई। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स की नेटवर्थ में 35.3 मिलियन डॉलर की गिरावट आई और यह 169 अरब डॉलर रह गई। फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 7.1 अरब डॉलर की तेजी आई। इसी तरह टॉप 10 में शामिल वॉरेन बफे, स्टीव बालमर, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ में भी तेजी रही। अंबानी-अडानी का हाल भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में सोमवार को 4.42 अरब डॉलर की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 5.31 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 79.8 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.05 अरब डॉलर की तेजी आई है। recent visitors 45

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए और जल अपव्यय रोकने के साथ ही जल का अधिक से अधिक उपयोग कृषि कार्यों में हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली हानि को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने हेतु अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई योजनाओं में रूपांकित सिंचाई क्षमता और वास्तविक क्षमता के बीच के अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर एवं सरगुजा संभाग में लंबे समय से अधूरे योजनाओं को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये।      मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को समय से योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं में भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रस्ताव यथाशीघ्र तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने राज्य में भू-जल की दृष्टि से क्रिटिकल/सेमी क्रिटिकल घोषित 26 विकासखण्डो में परियोजनाओं के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। बैठक में सचिव जल संसाधन विभाग श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए निर्माणधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, प्रमुख अभियंता  श्री इन्द्रजीत उइके एवं जल संसाधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 38

केंद्रीय मंत्री चौहान अजा 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने चौहान का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि  गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार का संकल्प और सशक्त होगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री चौहान कल 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित "मोर आवास मोर अधिकार" कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। recent visitors 51