Sunday, July 5, 2026 12:02 pm

RCB vs KKR के मुकाबले के साथ सीजन-18 बहाल होने जा रहा, जानें मैच धुला तो क्या होगा, क्या RCB प्लेऑफ में पहुंचेगी ?

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2025 के 58वें मुकाबले के साथ सीजन-18 बहाल होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL पर एक हफ्ते से भी अधिक दिन तक ब्रेक लग गई थी। RCB vs KKR मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि वहां का मौसम फैंस की एक्साइटमेंट पर पानी फेर सकता है। दरअसल, 17 मई को बेंगलुरु में बारिश होने के 84 प्रतिशत चांसेस है। ऐसे में अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो क्या होगा? आईए जानते हैं- क्या कोलकाता नाइट राइडर्स का कटेगा प्लेऑफ की रेस से पत्ता? अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ 6ठे पायदान पर है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की वजह से धुला था। अब उनके पास बचे दो मैच जीतकर अधिकतम 15 अंकों तक पहुंचने का मौका है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो KKR टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। जी हां, RCB vs KKR मैच धुलने से कोलकाता को एक अंक मिलेगा, ऐसे में टीम अगर लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है तो वह अधिकतम 14 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। टॉप-4 में मौजूद गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस पहले ही ये आंकड़ा छू चुकी है और इन टीमों का नेट रन रेट भी केकेार से बेहतर है। ऐसे में बारिश कोलकाता की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर जाएगा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 16 अंक है और टीम IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। अगर केकेआर के खिलाफ उनका मैच धुलता है तो उनके 12 मैचों में 17 पॉइंट्स हो जाएंगे और टीम बिना किसी मेहनत के पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। हालांकि इस स्थिति में उन्हें प्लेऑफ का टिकट मिलना मुश्किल होगा क्योंकि उनके अलावा चार टीमें- गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स- 17 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है। recent visitors 37

शैफाली वर्मा 7 महीने के अंतराल के बाद इंगलैंड के खिलाफ शुरू होने श्रृंखला के लिए भारतीय टी-20 टीम में होगी शामिल

हरियाणा आक्रामक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा की वीरवार 28 जून से ट्रेंट ब्रिज में इंगलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई, उन्हें 7 महीने के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। शैफाली खराब फॉर्म के कारण अक्तूबर 2024 से भारतीय टीम से बाहर थीं पर उन्हें इंगलैंड के खिलाफ 3 मैचों की श्रृंखला के लिए वनडे टीम में जगह नहीं मिली जिसकी घोषणा भी वीरवार को ही की गई। महिला प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा जिसमें उन्होंने 152 के स्ट्राइक रेट से 9 मैच में 304 रन बनाए। वह डब्ल्यू.पी.एल. में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में नैट-साइवर ब्रंट, एलिस पैरी और हेली मैथ्यूज के बाद चौथे स्थान पर रही थीं और भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। वापसी करने वाली एक अन्य खिलाड़ी विकेटकीपर यास्तिका भाटिया हैं जो महिला बिग बैश लीग के दौरान कलाई की चोट के कारण पिछले नवंबर से बाहर थीं। वह वनडे टीम का भी हिस्सा हैं। यास्तिका के अलावा दोनों टीमों में अन्य विकेटकीपर ऋचा घोष हैं। भारत ने जहां 15 सदस्यीय टी-20 टीम की घोषणा की है, वहीं वनडे टीम में 16 खिलाड़ी हैं और दोनों टीमों की अगुआई हरमनप्रीत कौर करेंगी तथा उप कप्तान स्मृति मंधाना होंगी। सबसे तेज 500 रन बनाकर इतिहास रचने वाली युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को 50 ओवर की टीम में शामिल किया गया है। recent visitors 27

खरगोन में आधी रात को मचा हड़कंप, गौ तस्करों की गाड़ी ने गौ सेवकों को रौंदा, चार लोग हुए घायल

खरगोन  खरगोन जिले के गोगांवा थाने के बिलाली और दसनावल गांव के बीच गो तस्करों के चार पहिया वाहन ने गो सेवकों को सामने से टक्कर मारी। इसमें दो गौ सेवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं दो गो सेवकों को चोट आई है। घटना गुरुवार रात डेढ से 2 बजे की है। खरगोन में गो सेवकों को सूचना मिली थी कि गोवंश को महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर गो सेवक पहुंच गए। इस दौरान गौ तस्करी के लिए जा रहे वाहनों को रोकने के दौरान तस्करों ने सामने से ही गो सेवकों को जानलेवा टक्कर मार दी। सिर में आई गंभीर चोट घटना में दो गो सेवक सतीश राठौर और राजा चौहान के सिर में गंभीर चोट के बाद खरगोन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गो सेवक को मामूली चोट आई है जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 6-7 पिकअप वाहनों से महाराष्ट्र भेजे जा रहे थे गोवंश अवैध गो वंश परिवहन की सूचना के बाद करीब एक दर्जन से अधिक गो सेवक गाड़ी पकड़ने पहुंचे थे। करीब 6 से 7 पिकअप वाहन से महाराष्ट्र जाने के लिए गोवंश का परिवहन हो रहा था। बताया जा रहा है छह वाहन भाग निकले। एक वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। खबर लगते ही देर रात को ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र रावत पहुंचे थे। पुलिस ने सूचना कर नाकेबंदी भी करा दी थी। गोगांवा पुलिस विवेचना कर रही है। उधर, हिंदू संगठन के पदाधिकारी का आरोप है कि इतने थानों और चौकी क्रास होकर गो तस्करी के वाहन महाराष्ट्र कैसे पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों ही गो सेवकों ने प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को शिकायत की थी। उसके बावजूद तस्करी जारी है। recent visitors 28

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अवकाश पर लगा प्रतिबंध अब हटा दिया गया

भोपाल  मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने 13 विभागों के सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर जो प्रतिबंध बीते दिनों लगाया था उसे अब हटा दिया गया है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रतिबंध हटाए जाने का आदेश जारी किया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अब इन 13 विभागों के कर्मचारी सुविधानुसार अवकाश ले सकेगें। सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगा बैन हटा सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार 16 मई को जो आदेश जारी किया गया है उसमें लिखा है- क्रमांक GAD/34/0007/2025-O/o US-01 (GAD) एतद्वारा राज्य शासन के 13 विभागों के शासकीय सेवकों के अवकाश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किए जाने से संबंधित समसंख्यक आदेश दिनांक 9-05-2025 को तत्काल प्रभाव से WITHDRAW करता है। भारत-पाक तनाव के बीच लगा था प्रतिबंध बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के नाम से चलाए गए ऑपरेशन को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 13 विभागों के कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया था। ये फैसला इसलिए लिया गया था ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशास पूरी तरह से मुस्तैद रहे। अब जब हालात सामान्य हो गए हैं तो सरकार ने अपना निर्णय बदल लिया है।   recent visitors 37

धमतरी में सर्चिंग अभियान के दौरान 10 कुकर, राशन और अन्य सामग्री बरामद की

धमतरी धमतरी जिले की सीएएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम चमेदा के जंगलों में सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाए गए कुकर बम बनाने के लिए उपयोग होने वाले 10 कुकर, राशन सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि खल्लारी थाना क्षेत्र के चमेदा जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया गया। आसपास के इलाकों में भी छानबीन जारी है। उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल को भी नगरी क्षेत्र के चमेदा और साल्हेभाट के बीच जंगल में डीआरजी और सीएएफ की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान तीन कुकर बम, तीन अमूल दूध के डिब्बे बम, दो पाइप बम, एक टिफिन बम, एक वॉकी-टॉकी, दवाइयां, राशन, बर्तन और अन्य सामग्री बरामद की थी। पुलिस और डीआरजी की टीमें क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही हैं। recent visitors 16

सेना ने 48 घंटे में छह आतंकी किये ढेर, त्राल-शोपियां में कैसे रडार पर आए दहशतगर्द?

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही सेना पूरे कश्मीर में आतंकियों का खात्मा करने में लगी हुई है. यहां सेना सर्च ऑपरेशन के साथ ही कई अन्य ऑपरेशन चला रही है. इसी के तहत सेना ने 48 घंटों के अंदर 6 आतंकियों ढेर कर दिया है. इसके अलावा कई आतंकियों तलाश की जा रही है. गुरुवार को सेना की पुलवामा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई, इसमें मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादी मारे गए. इनकी पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई है. इसके पहले मंगलवार को लश्कर के मॉड्यूल के आतंकवादियों को ढेर किया गया था. 6 आतंकी ढेर 8 की तलाश श्रीनगर में आज की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में IGP कश्मीर वी.के. बिरदी ने आतंकियों के खात्मे के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटों में हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं. ये दो ऑपरेशन शोपियां और त्राल में किए गए. कुल 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया. उन्होंने बताया कि 4 आतंकियों की लिस्ट में से 6 को ढेर कर दिया गया है इसके अलावा बचे हुए अन्य 8 आतंकियों की तलाश की जा रही है. कैसे ऑपरेशन हुआ सफल? प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इन आतंकियों के मूवमेंट की खबर मिल रही थी. इसी को देखते हुए हम लोग सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. उसी दौरान हमें आतंकियों के बारे में जानकारी मिली. सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों ने जैसे ही सेना के जवानों को देखा तो तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी मारे गए. इनकी पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई है. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी जब्त किया गया है. मंगलवार को शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी ने कहा कि तीनों आतंकियों को जिंदा पकड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन उन्होंने हथियार नहीं डाले। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जैश कमांडर आसिफ अहमद शेख और उसके दो साथियों आमिर नजीर वानी व यावर अहमद बट के त्राल के नादिर में एक जगह छिपे होने की सूचना मिली थी। आतंकियों पर था पांच-पांच लाख का इनाम इसके आधार पर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर अभियान शुरू किया। आतंकियों ने मकान के साथ सटे शेड में भी शरण लेने का प्रयास किया और एक आतंकी वहीं शेड में मारा गया। आसिफ जैश का जिला कमांडर था। सात लाख का इनामी आसिफ 2022 को आतंकी बना था। आमिर और यावर अहमद बट दोनों ही पांच-पांच लाख के इनामी थे और 2024 को आतंकी बने थे। स्थानीय लोगों ने की ऑपरेशन में मदद मेजर जनरल धनंजय जोशी ने बताया कि 12 मई को हमें आतंकियों के बारे में इनपुट मिला था. हालांकि वे बहुत ऊंचाई पर थे. हमने जानकारी मिलने के बाद ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया और उनकी पहचान पता की. सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. एक-एक घर में जाकर तलाशी ली गई. इस दौरान, हमारे सामने चुनौती नागरिक ग्रामीणों को बचाने की थी. इसके बाद, तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया. मारे गए 6 आतंकवादियों में से एक, शाहिद कुट्टे, दो बड़े हमलों में शामिल था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक पर हमला भी शामिल था. पूरे सर्च ऑपरेशन के दौरान अच्छा लोकल सपोर्ट भी मिला था.   recent visitors 33

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासी लें जल जमाव रोकने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'राष्ट्रीय डेंगू दिवस' के अवसर पर कहा है कि स्वस्थ मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए स्वच्छता, जागरूकता और समय पर उपचार ही हमारा सबसे कारगर हथियार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे डेंगू का मुकाबला करने के लिए स्वच्छता को अपनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी नागरिक एकजुट होकर यह प्रण लें कि अपने आस-पास कहीं पर भी जल जमाव नहीं होने देंगे। साथ ही मच्छरों से बचाव और डेंगू के लक्षण व इलाज के प्रति समाज को जागरूक करेंगे, क्योंकि बचाव ही डेंगू का उपचार है।   recent visitors 16