Sunday, July 5, 2026 2:08 pm

IPL के लिए विदेशी खिलाड़ियों के लौटने पर खुश नहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जॉनसन, पैसे से ज्यादा सुरक्षा अहम, मैं होता तो…

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के बाकी हिस्से के लिए विदेशी खिलाड़ियों की वापसी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि विदेशी खिलाड़ियों का भारत लौटने का फैसला विवेकपूर्ण नहीं है। उन्हें मौजूदा परिस्थितियों में वेतन से ज्यादा सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष और सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया था। इस वजह से दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग को 9 मई को निलंबित कर दिया गया था। इसके निलंबन के एक दिन बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई। इससे शनिवार से आईपीएल के फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया। जॉनसन का हालांकि मानना है कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए बाकी बचे मैचों में भाग न लेना समझदारी होगी। उन्होंने ‘वेस्ट ऑस्ट्रेलिया’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि खिलाड़ियों को अपने निर्णय लेने का अधिकार दिया है, लेकिन उनके लिए विकल्पों का चयन करना मुश्किल हो सकता है।’ बायें हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘क्रिकेट में इन दिनों बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं, लेकिन यह अब भी एक खेल ही है और इस सप्ताह इंडियन प्रीमियर लीग के बंद होने के बाद इस बात पर काफी ध्यान गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे अगर यह फैसला करना पड़े कि भारत वापस लौटकर टूर्नामेंट खत्म करूं या नहीं, तो यह एक आसान फैसला होगा। मैं इसका जवाब नहीं में देना पसंद करूंगा। जिंदगी और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण चीज है, वेतन नहीं।’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने व्यापक विचार-विमर्श करने और सरकार से आवश्यक मंजूरी हासिल करने के बाद लीग को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इसका फाइनल पहले से तय 25 मई की जगह अब 3 जून को खेला जायेगा। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक प्लेऑफ में भाग लेने वाले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को 11 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारी के लिए काफी कम समय मिलेगा। जॉनसन ने कहा, ‘यह एक व्यक्तिगत फैसला है। किसी को भी वापस जाने के लिए मजबूर या दबाव महसूस नहीं करना चाहिये। भले ही आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) इसके लिए कड़ी मेहनत करें। दोनों टूर्नामेंटों को अभी समाप्त कर देना चाहिए या स्थानांतरित करने पर विचार करना चाहिए।’ उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह मत भूलिए कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों को आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तैयारी करने की जरूरत होगी। आईपीएल फाइनल अब 3 जून तक टाल दिया गया है, जो लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले है। टेस्ट क्रिकेट के सबसे अहम मैच में से एक के लिए खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित होना भी एक बड़ा मुद्दा है।’ recent visitors 36

सुशासन का एक ही उद्देश्य है अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना….विधायक रेणुका सिंह

कंजिया में सुशासन तिहार के तहत विशेष शिविर सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान शिविर में कुल 1348 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1183 आवेदनों का निराकरण किया गया सुशासन का एक ही उद्देश्य है अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना….विधायक रेणुका सिंह एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम कंजिया में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के तहत आज विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चल रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रहा। शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें समस्त जनप्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के लिये आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात  कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण सम्मान और सहभागिता से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई। जिसमें बताया गया  कि सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है और यह शिविर वर्तमान में चल रहे तीसरे चरण का हिस्सा है। ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि इस शिविर के माध्यम से न केवल शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, बल्कि विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों की स्थिति  जैसे- कि निराकरण, लंबित मामले और शिकायतें – की जानकारी भी साझा की जा रही है। शिविर में कंजिया सहित पतवाही, चाटी, डोगरीटोला, जमथान, घटई, मलकडोल, और  मन्नौढ़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी की। इस शिविर ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं और शिकायत निवारण प्रणाली से सीधे जुड़ने का अवसर दिया, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को बल मिला। शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल जागरूकता अभियान पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व और घरेलू जल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। साथ ही, लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण और जल उपयोग में सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 'पानी बचाओ' की शपथ ली और अपने गांव में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात शिविर में उपस्थित सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। जिसमें क्रमवार रूप से विभिन्न अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया, पात्रता एवं प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर प्रकाश डाला। जो इस प्रकार है शिविर में कुल 1348 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1183 आवेदनों का निराकरण किया गया जबकि 165 आवेदन लंबित हैं। क्रेडा विभाग में 21 आवेदन आये थे, जिसमें सभी का निराकरण किया गया। वही कृषि विभाग के 32 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें पात्र 15 में 9 निरस्त और 8 का निराकरण किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी 62 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 51 का निराकरण किया गया। और 11 जिसका काम अभी प्रोसेस में है, इसके साथ ही मत्स्य विभाग में 02 आवेदन प्राप्त हुए और दोनों आवेदनों का निराकरण किया गया। ,लोक निर्माण विभाग 02 आवेदन प्राप्त हुए, और प्राप्त दोनों आवेदनों का निराकरण किया गया। शिक्षा विभाग से 10 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी का निराकरण किया गया। शिविर में वन विभाग के 06 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी का निराकरण किया गया। छ.ग.रा विद्युत मण्डल 18 आवेदन प्राप्त हुए , जिसमें सभी का निराकरण किया गया। पशुपालन विभाग 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सभी का निराकरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में राजस्व विभाग को 132 आवेदन प्राप्त हुए ,जिसमें 130 का निराकरण किया गया और 02 लंबित है। खाद विभाग को 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 38 का निराकरण किया गया, और 15 लंबित है। आवास योजना के 173 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 02 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें सभी का निराकरण किया गया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शेष लंबित आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी ताकि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि उनके द्वारा किए गए आवेदन कैसे प्रक्रिया में लिए जाते हैं, उनका निराकरण कितने समय में होता है, और किन योजनाओं का लाभ वे आसानी से ले सकते हैं। साथ ही लंबित आवेदनों की स्थिति और आगामी समाधान की प्रक्रिया की भी जानकारी साझा की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री भरतपुर सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह का शुभ आगमन हुआ। मंच पर पहुंचते ही रेणुका जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी की कमी होने के कारण सीधा योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होने की बात कही, इसके साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन की और हैंडपंप के खराब होने की बात कहीं साथ ही उसे जल्दी सुधार करने की बात कहीं, इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में जाति जनगणना और महिला आरक्षण की बात कहते हुए आदिवासी बहुल क्षेत्र में रोड निर्माण की बात कहीं, और 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की बात कहीं साथ ही स्कूल के शिक्षकों को 11 हजार और विधायक निधि से 5 लाख रुपये स्कूल में आवश्यक सामग्री एवं स्टैंड निर्माण हेतु देने की बात कहीं इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना जिन ग्रामीण क्षेत्रों में टावर नहीं है इन योजनाओं को शीघ्र लाने की बात कहीं तत्पश्चात विधायक महोदया द्वारा 10 पात्र लाभार्थियों को जिसमें दिल कुमारी, बासमती सिंह, राजा राम पाण्डो, कुसुम पाण्डो, सेमवती, दुवसिया, मीना देवी,सुभद्रा पाण्डो, मुन्नी पाण्डो एवं पार्वती को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। एवं 03 आवास हितग्राही को आवास की चाबी वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की यह शिविर जनकल्याणकारी शासन की भावना का प्रमाण है। जो इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। विधायक महोदया जी ने शिविर की सफलता के लिए ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए जय हिंद, जय भारत, जय छत्तीसगढ़ के उद्घोष के साथ … Read more

मुख्यमंत्री ने सीधी को दी 112 करोड़ 86 लाख के निर्माण कार्यों की सौगात दी

मुख्यमंत्री ने सीधी को दी 112 करोड़ 86 लाख के निर्माण कार्यों की सौगात दी मुख्यमंत्री ने 84 कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास सीधी   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीधी में आयोजित विशाल समारोह में लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की। समारोह में मुख्यमंत्री ने सीधी विधानसभा क्षेत्र को 112 करोड़ 86 लाख 91 हजार रूपये के निर्माण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सीधी खुर्द में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 9346.48 लाख रूपये लागत के 63 विकास कार्यो का शिलान्यास तथा 1940.43 लाख रूपये लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 2119.52 लाख रूपये लागत के म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 16 कार्यो का, 4963 लाख रूपये लागत के नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग के 9 कार्यों का, 598.61 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 3 कार्यो का, 1260.82 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन/सड़क के 3 कार्यो का, 83.10 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 6 कार्यो का, 246.23 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 20 कार्यों का एवं 75.20 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 6 कार्यों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार 1527.06 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 6 विकास कार्यो का, 69.50 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन/सड़क के 7 विकास कार्यो का, 33.41 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 1 विकास कार्यों का तथा 310.46 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 7 कार्यों का लोकार्पण किया।  म.प्र.ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (प्राधिकरण ग्राम सड़क योजना) अंतर्गत 123 लाख रूपये लागत के छवारी मिडिल स्कूल से भुशिय टोला पहुंच मार्ग, 132.61 लाख रूपये लागत के करहिया चौराहा से करहिया बैगान बस्ती तक, 189.04 लाख रूपये लागत के ग्राम पंचायत भवन सरेठी साई खंधोटोला पहुंच मार्ग, 210.85 लाख रूपये लागत के सीधी ब्यौहारी रोड से चिरकुंडा टोला पहुंच मार्ग, 114.27 लाख रूपये लागत के सीधी ब्यौहारी रोड से बैगा बस्ती चौफाल पवई मार्ग, 113.89 लाख रूपये लागत के बोदाराहा प्राईमरी स्कूल से चितहिया तक, 138.79 लाख रूपये लागत के सिरसी हनुमान मंदिर से खुद्दु टोला, 186.95 लाख रूपये लागत के मेन रोड पडरी से कुआ खोली तक पहुंच मार्ग, 176.16 लाख रूपये लागत के मायापुर खुटेली लौर रोड से ओदरा बैगा बस्ती तक एवं 297.51 लाख रूपये लागत के खुटेली बलियार से आमरहवा टोला तक पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया। इसी प्रकार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत 700 लाख रूपये लागत के आडिटोरियम निर्माण कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत 1639 लाख रूपये लागत के अमृत 2.0 योजनान्तर्गत सीधी शहरी के जल प्रदाय योजना का विस्तार एवं संवर्धन कार्य, 127 लाख रूपये लागत के ग्राम जोरौधा सीधी में नवीन था फल एवं सब्जी मंडी निर्माण, 1509 लाख रूपये लागत के स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत उपयोगित जल प्रबंधन परियोजना के क्रियान्वयन कार्य, 700 लाख रूपये लागत के पुराने बस स्टैण्ड को पूरी तरह नये बस स्टैण्ड में स्थानांतरित करने पुराने बस स्टैण्ड को विराकर नवीन कमर्शियल शापिंग काम्पलेक्स में तब्दील किया जाना, एवं 150 लाख रूपये लागत के शहर में विद्यार्थियों के लिये डिजिटल लाईब्रेरी एवं बच्चों को पढने के लिये 06 हाल का निर्माण, लोक निर्माण विभाग भवन अंतर्गत 123.2 लाख रूपये लागत के सीधी मे शासकीय एचएसएस बघोर का निर्माण कार्य, 51 लाख रूपये लागत के सीधी में एमएस डिहुली का निर्माण कार्य एवं सीधी सिंगरौली मार्ग पर विभिन्न प्रकार के भवनों का निर्माण, लोक निर्माण विभाग संभाग सीधी अंतर्गत 380 लाख रूपये लागत के सीधी सिंगरौली एन.एच. 39 ग्राम हड़बड़ो से बिसैधा बांध पहुंच मार्ग का निर्माण, 181 लाख रूपये लागत के बघऊ से अमिलिया मार्ग एवं 700 लाख रूपये लागत के हटवा खास मार्ग से दादर एवं पटिया टोला से खोरबा तक मार्ग निर्माण के साथ अन्य विकास कार्याें का शिलान्यास किया गया।  इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 385.37 लाख रूपये लात के माडल स्कूल सीधी में 100 सीटर बाल छात्रावास का निर्माण, 88 लाख रूपये लागत के शा. हाई स्कूल जोगीपुर, 319 लाख रूपये लागत के जिला सीधी में 50 सीटर वृद्धा आश्रम निर्माण, 175 लाख रूपये लागत के शा. हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन पनवार निर्माण, 155.23 लाख रूपये लागत के पोलीटेक्निक कॉलेज सीधी पनवार मे वर्क शॉप निर्माण एवं 404.46 लाख रूपये लागत के जूनियर आदिवासी बालक छात्रावास भवन सीधी का निर्माण कार्य एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिये स्वरोजगार भवन का निर्माण चुरहट तथा अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।   समारोह में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश पाण्डेय, श्री के.के. पाण्डेय, श्री सुभाष सिंह, श्री इन्द्रशरण सिंह तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हजारो आमजन उपस्थित रहें। recent visitors 13

रेत खदान बलबहरा के कर्मचारियों से मारपीट का मामला प्रकाश में आया

अनूपपुर  बताया गया कि जिले के रेत खदान के कर्मचारियों ने बताया कि जैतहरी बलबहरा रेत खदान पर किसी बात की रंजिश को लेकर वहां के कर्मचारियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया ,रेत खदानों पर बने कर्मचारियों के छाविनियो मैं आग लगाने का मामला प्रकाश पर आया है ,बताया जा रहा है कि कुछ आक्रोशित दबंगों ने अपनी बात को मनवाने के उद्देश्य के लिए पहले दबाव बनाया,बात न बनने पर थाना जैतहरी स्थिति बलबहरा रेत खदान पर हमला कर दिया,जहां पर दबंगों ने रेत खदान कर्मचारियों के उपर लाठी ,दंडों से हमला कर कर्मचारियों को घायल किया बल्कि जान से मारने की भरपूर कोशिश कि , बरहाल पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ,घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है,तथा हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है अब देखना यह होगा कि कार्यवाही क्या होती है recent visitors 43

सोन नदी किनारे महिला की मिली लाश, अपराधियों ने मारकर पुल के नीचे फेंकने की आशंका

सीवान सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा टोला हनुमानगंज में सोन नदी के पुल के नीचे महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया। शुक्रवार सुबह अर्घनग्न हालत में शव देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने महिला के साथ गलत काम होने की भी आशंका जताई है। उनका कहना है कि रात के समय यह पुल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है, जिसके चलते क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव को 72 घंटे तक अस्पताल में रखा जाएगा, ताकि पहचान हो सके। यदि परिजन शव की शिनाख्त कर लेते हैं, तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान के साथ-साथ हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि हत्या घटनास्थल पर हुई या शव को कहीं और से लाकर फेंका गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई जानकारी हो, तो वह जांच में सहयोग करें। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। recent visitors 20

गुजरात: ‘नया भारत पलटकर जवाब देगा’, भुज एयरबेस से बोले रक्षामंत्री राजनाथ

भुज भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया और यहां वायु योद्धाओं को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी. यहां अपने संबोधन में पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया. उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो कुछ भी किया, उससे सभी भारतीयों को गर्व हुआ है, चाहे वे भारत में हों या विदेश में. पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को कुचलने के लिए भारतीय वायुसेना के लिए सिर्फ 23 मिनट ही काफी थे. जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया.' भुज एयर बेस पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'कल ही मैंने श्रीनगर में हमारे बहादुर सेना के जवानों से मुलाकात की थी. आज मैं यहां वायु योद्धाओं से मिल रहा हूं. कल मैंने उत्तरी क्षेत्र में हमारे जवानों से मुलाकात की थी और आज मैं देश के पश्चिमी हिस्से में वायु योद्धाओं और अन्य सुरक्षा कर्मियों से मिल रहा हूं. मैं दोनों मोर्चों पर उच्च जोश और ऊर्जा को देखकर उत्साह महसूस करता हूं. मुझे विश्वास है कि आप भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखेंगे.' इस दौरान रक्षा मंत्री ने बशीर बद्र की एक शेर के जरिए पाकिस्तान को नसीहत भी दी. उन्होंने कहा, 'कागज का है लिबास चरागों का शहर है, संभल-संभल के चलना क्योंकि तुम नशे में हो.' IAF ने आसमान की नई बुलंदियों को छू लिया है: राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय वायुसेना ने जो प्रभावी भूमिका निभाई है, उसकी सराहना इस देश में ही नहीं दूसरे देशों में भी हो रही है. आपने इस ऑपरेशन में न केवल दुश्मन को डॉमिनेट किया है बल्कि उन्हें डेसीमेट करने में भी कामयाबी हासिल की है. आतंकवाद के खिलाफ चलाये गए इस अभियान को सुपरहेड हमारी एयरफोर्स ने किया. हमारी एयरफोर्स एक ऐसी ‘स्काइफोर्स’ है, जिसने अपने शौर्य, पराक्रम और प्रताप से आसमान की नई और बुलंद ऊंचाइयों को छू लिया है. यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है, यह बात पूरी तरह साबित हो चुकी है. ब्रह्मोस ने दुश्मन को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाया है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक प्रहार करने में सक्षम हैं. पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद, आतंकवाद के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया; बाद में की गई कारवाई में उनके अनेक एयरबेस तबाह कर दिए. रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इंडियन एयरफोर्स ने केवल पराक्रम ही नहीं दिखाया है, बल्कि पूरी दुनिया के सामने प्रमाण भी दिया है. प्रमाण इस बात का कि अब भारत की युद्ध नीति और तकनीक दोनों बदल चुकी है. आपने नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया है. यह संदेश है कि अब भारत केवल विदेशों से आयात किए गए हथियारों और प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर नहीं है, बल्कि भारत में बने अस्त्र और शस्त्र भी हमारी सैन्य शक्ति का हिस्सा बन चुके हैं. अब भारत में बने और भारतीय हाथों से बने हथियार भी अचूक और अभेद्य हैं, यह पूरे विश्व ने देख लिया है. PAK जनता के टैक्स के पैसों को आतंकवादियों पर खर्च कर रहा राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल की ताकत को तो पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है. हमारे देश में एक कहावत काफी पुरानी है और वह है- 'दिन में तारे दिखाना'. मगर भारत में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया. उन्होंने कहा कि भारत के जिस एयर डिफेंस सिस्टम की तारीफ हर तरफ हो रही है, उसमें DRDO द्वारा बनाये गए ‘आकाश’ और अन्य राडार सिस्टम की जबरदस्त भूमिका रही है. उन्होंने वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने पाकिस्तान में मौजूद टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ प्रभावी कारवाई की, मगर पाकिस्तान फिर से इस कोशिश में लग गया है कि ध्वस्त हुए आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा किया जाये. वहां की सरकार, पाकिस्तानी आम नागरिकों से लिया गया टैक्स, ‘जैश ए मुहम्मद’ जैसे आतंकी संगठन के आका मसूद अजहर को करीब चौदह करोड़ रुपए देने में खर्च करेगी. जबकि वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वैश्विक आतंकवादी है. IMF फंडिंग का इस्तेमाल आतंकी ठिकाने बनाने में कर रहा PAK राजनाथ सिंह ने आगे कहा, 'लश्कर ए तैयबा और जैश ए मुहम्मद के मुरीदके और बहावलपुर स्थित आतंकी ठिकानों को फिर से खड़ा करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. निश्चित रूप से IMF से आने वाले एक बिलियन डॉलर के बड़े हिस्से को टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को फंड करने में इस्तेमाल होगा. IMF जो एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, क्या यह उसके द्वारा आतंकवाद को अपरोक्ष फंडिंग नहीं माना जाएगा. इसलिए मैं मानता हूं कि आज के समय में पाकिस्तान को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता टेरर फंडिंग से कम नहीं है. भारत यही चाहेगा कि IMF पाकिस्तान को अपनी एक बिलियन डॉलर की सहायता पर पुनर्विचार करे और आगे भी किसी तरह की सहायता देने से परहेज करे. भारत नहीं चाहता कि जो फंडिंग हम IMF को करते हैं, वह डायरेक्ट या इनडायरेक्ट किसी भी तरीके से पाकिस्तान या किसी भी देश में आतंकी बुनियादी ढांचा बनाने में इस्तेमाल किया जाए.'   recent visitors 36

कलेक्टर ने डेंगू जागरूकता के लिए प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने डेंगू रोग के प्रति समाज में जनजागरूकता फैलाने के लिए जिला कार्यालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन हाट बाजारों, गांवों और विभिन्न वार्डों में पहुंचकर डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय की जानकारी देगा। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर इसका आयोजन किया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया की एडीज नामक मच्छर के काटने से यह रोग होता है । यह मच्छर दिन के समय में लोगों को काटता है। डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार व तेज सिर दर्द,मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द,आंखों के पीछे दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, नाक मुंह मसूड़े से खून आना तथा त्वचा पर चकते उभरना है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कूलर, पानी की टंकी,पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें वह धूप में सुखाकर प्रयोग करें। नारियल का खोल,टूटे हुए बर्तन वह टायरों में पानी जमा न होने दें। घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली परदे लगाया जाए तथा मच्छरदानी का उपयोग करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 24