Sunday, July 5, 2026 8:48 am

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई जोगेश्वरी इलाके में 4 करोड़ की ड्रग्स बरामद, दो ड्रग्स सप्लायरों को किया गिरफ्तार

मुंबई मुंबई क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने जोगेश्वरी इलाके में दो ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम को जोगेश्वरी बस डिपो के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स मिला। दोनों आरोपियों के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाया गया था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। पुलिस को शक है कि यह एक बड़े ड्रग्स रैकेट का हिस्सा हो सकता है। बता दें कि पिछले माह अप्रैल में भी क्राइम ब्रांच को मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी। तब 'ड्रग्स क्वीन' के नाम से कुख्यात सबीना शेख को भारी मात्रा में कोकीन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। मीरा-भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 (काशीमीरा) की इस कार्रवाई में कुल 14.868 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22.33 करोड़ रुपए आंकी गई थी। सबीना की गिरफ्तारी के बाद मामले की छानबीन आगे बढ़ाई गई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। सबीना की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने नाइजीरियाई नागरिक एंडी उबाबुदिके ओनींसे को गिरफ्तार किया, जिसके घर से 2.604 किलोग्राम कोकीन (कीमत 3.90 करोड़ रुपए) और बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गई थी। इसके बाद पुलिस ने वसई के एवरशाइन नगर से एक विदेशी महिला क्रिस्टाबेल एनजेई को भी गिरफ्तार किया था। उसके पास से 64.98 लाख रुपए की कोकीन, भारतीय मुद्रा और विदेशी करेंसी (अमेरिकन डॉलर समेत) बरामद की गई थी। क्रिस्टाबेल एनजेई के बारे में पता चला कि वह कैमरून की नागरिक है। सबीना का नेटवर्क मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, पुणे और नासिक तक फैला हुआ है। वह भारतीय नागरिक होने के कारण बिना शक के बड़े नेटवर्क को संभालती थी और विदेशी सप्लायर्स के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर काम करती थी। recent visitors 28

रायपुर में ट्रक ने स्कूटी सवार की युवती को रौंद, हुई मौत

रायपुर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक ट्रक ने स्कूटी सवार 27 साल की युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी की मौत हो गई. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं राष्ट्रीय मार्ग जाम हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मौके से फरार वाहन चालक को भी पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान तान्या रेड्डी (27 साल) के रूप में हुई है. वह स्कूटी पर सवार होकर तेलीबांधा से जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद रिंग रोड पर भारी जाम लग गया, जिसे हटाकर पुलिस रास्ता बहाल करने में जुटी हुई है. recent visitors 34

माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही की मौत, ‘नीचे ही नहीं उतर रहे थे’, इस सीजन पहली बार हुआ ऐसा

काठममांडु दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर मौजूदा मार्च-मई पर्वतारोहण सीजन के दौरान दो पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि हुई है। इन मृतकों में एक भारत से और दूसरा फिलीपींस से था। यह जानकारी शुक्रवार को नेपाल के पर्वतारोहण अधिकारियों ने दी।45 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही सुब्रत घोष ने एवरेस्ट के 8,849 मीटर (29,032 फीट) ऊंचे शिखर को सफलतापूर्वक फतह तो किया, लेकिन गुरुवार को हिलेरी स्टेप के नीचे लौटते समय उनकी मौत हो गई। नेपाल के स्नोई होराइजन ट्रेक्स एंड एक्सपेडिशन कंपनी के आयोजक बोधराज भंडारी ने बताया, “वह हिलेरी स्टेप से नीचे आने के लिए तैयार नहीं थे। वहीं उनकी मौत हो गई। उनके शव को बेस कैंप तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।” हिलेरी स्टेप को ‘डेथ जोन’ भी कहा जाता है। यह 8,000 मीटर (26,250 फीट) से ऊपर का इलाका है। यहां प्राकृतिक ऑक्सीजन का स्तर इंसान के जीवित रहने के लिए पर्याप्त नहीं होता। दूसरी ओर, फिलीपींस के 45 वर्षीय पर्वतारोही फिलीप II सैंटियागो की मौत बुधवार देर रात साउथ कोल में हुई। नेपाल पर्यटन विभाग के अधिकारी हिमाल गौतम ने बताया कि “वह चौथे उच्च शिविर (हाई कैंप) तक पहुंचे, लेकिन अत्यधिक थकान के कारण जब वह अपने टेंट में आराम कर रहे थे, तभी उनकी मृत्यु हो गई।” दोनों पर्वतारोही एक ही अंतरराष्ट्रीय अभियान दल का हिस्सा थे, जिसका आयोजन बोधराज भंडारी द्वारा किया गया था। नेपाल ने इस सीजन के लिए 459 पर्वतारोहण परमिट जारी किए हैं। इस हफ्ते लगभग 100 पर्वतारोही और उनके गाइड पहले ही शिखर तक पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि पर्वतारोहण, ट्रेकिंग और पर्यटन नेपाल के लिए प्रमुख आय और रोजगार के स्रोत हैं। यह देश आर्थिक रूप से अभी भी दुनिया के सबसे गरीब देशों में शामिल है। हिमालयन डाटाबेस और पर्वतारोहण अधिकारियों के अनुसार, पिछले 100 वर्षों में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान अब तक कम से कम 345 लोगों की जान जा चुकी है। खराब मौसम, ऑक्सीजन की कमी, और अत्यधिक थकान इस पर्वत पर सबसे बड़े खतरे हैं। गुरुवार को अचानक मौसम खराब होने की वजह से कई पर्वतारोहियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।   recent visitors 35

मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्र को दी विकास की सौगात, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सीतागांव के सेक्टर सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत आज समाधान शिविर में क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायतों सीतागांव, मदनवाडा, कारेकट्टा, हलांजुर, हुरेली, कंदाडी, कोहका, हलोरा ग्राम पंचायत को क्लस्टर के रूप में शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री ने क्लस्टर के 08 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों से सीधा संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि अभी पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 मनाया जा रहा है। हमारी सरकार को कार्यभार संभाले 1.5 वर्ष हुआ है, इस दौरान हमने निरंतर जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं का प्रभाव और लाभ का आकलन किया है। इस सुशासन तिहार में अब तक 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुई हैं, जिनका निराकरण अधिकारियों द्वारा दूसरे चरण में 20 दिनों तक किया गया। वर्तमान में समाधान शिविरों के तीसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार बिना पूर्व सूचना के किसी भी क्षेत्र में पहुंचकर चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रही है। यह सरकार पारदर्शिता और जनभागीदारी की भावना से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में सरकार बनने के बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए 15 हजार विशेष मकानों की स्वीकृति दी गई है। महतारी वंदन योजना का लाभ सभी पात्र बहनों को दिया जा रहा है, और जिनके नाम नहीं जुड़े हैं उन्हें शीघ्र जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की है। जमीन रजिस्ट्री के साथ अब नामांतरण की प्रक्रिया भी स्वतः पूर्ण होगी। हक त्याग अब सिर्फ  500 रुपए में हो जाता है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसे आगामी एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि नया रायपुर में स्थापित आदिवासी संग्रहालय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है और मार्च 2026 तक इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रमुख घोषणाएं – 1. सीतागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत किया जाएगा। 2. मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। 3. सीतागांव हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। 4. अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री के द्वारा पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया।जिसमें मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को जाल का वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत हितग्राहियों को खुशियों की चाबी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत  हितग्राही लाभान्वित हुए साथ ही स्वच्छता दीदियों को भी सम्मानित किया गया । पेंशन योजना के हितग्राही भी लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाधान शिविर में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के निराकरण और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए बकायदा एक महीने पहले से आवेदन लेकर उनका परीक्षण कर लोगों की समस्याएं दूर की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं समाधान शिविरों में पहुंचकर मैदानी स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण की पड़ताल कर रहे हैं।  श्री शर्मा ने कहा कि लोगों की सहुलियत के लिए जमीनों की रजिस्ट्री, नामांतरण और हक त्याग की प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लाए गए हैं। अब लोगों को कागज-पत्र लेकर जगह-जगह घूमने की जरूरत नहीं है। रजिस्ट्री होते ही स्वमेव नामांतरण हो जाएगा। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार ने महिलाओं और गरीबों की बड़ी चिंता की है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य में उत्तर से लेकर दक्षिण तक नक्सलवाद को खत्म करने में लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है। recent visitors 18

यूपी में शादी के दौरान जयमाला के समय कूलर की हवा न मिलने से जमकर हुई लड़ाई, एक बाराती की हत्या

महराजगंज (जौनपुर) यूपी के जौनपुर में महाराजगंज थाना क्षेत्र के बरहुपुर गांव में आई बारात में जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर बाराती व घरातियों के बीच खूनी संषर्ष हो गया। घरातियों की पिटाई से एक बाराती की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में ही शादी का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ और सुबह दुल्हन की विदाई कराकर वर पक्ष के लोग वापस घर चले गए। प्रतापगढ़ जिले के भूजेपुर गांव निवासी रामजी मौर्य के बेटे सुनील मौर्य की बारात गुरुवार की रात महराजगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य और बरहुपुर के निवासी विरेन्द्र मौर्य की चचेरी बहन खुशबू मौर्य से शादी के लिए पहुंची थी। तय समय पर बारात आयी और हंसी खुशी द्वारचार हुआ। इसके बाद लोग जयमाल के लिए बैठे थे। इसी दौरान किसी घराती ने कूलर की हवा अपनी ओर मोड़ लिया। इसको लेकर बारातियों ने विरोध किया। इस पर बाराती-घरातियों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। भगदड़ के बीच जयमाल का कार्यक्रम भी रुक गया। मारपीट के दौरान गांव के कुछ मनबढ़ों बारात में आए 34 साल के कमल कुमार को बुरी तरह से पीट दिया था। इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी हुई। पुलिस ने मारपीट करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।   recent visitors 28

14 अप्रैल से आरम्भ हुए विवाह समारोहों पर आठ जून से 145 दिन के लिए फिर से लगा विराम

14 अप्रेल से आरम्भ हुए विवाह समारोहों पर आठ जून से 145 दिन के लिए फिर से विराम लग जाएगा। 12 जून को गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे। ऐसे में मान्यतानुसार गुरु ग्रह के उदय होने तक फिर विवाह नहीं होंगे। जून में अंतिम विवाह मुहूर्त 8 जून को है। गुरु ग्रह 9 जुलाई तक अस्त रहेंगे। वहीं, 6 जुलाई देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। इस कारण जुलाई से 1 नवंबर तक विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे। इस तरह 8 जून से 1 नवम्बर के बीच विवाह समारोहों पर विराम रहेगा। 8 जून तक महज 13 दिन ही विवाह मुहूर्त बचे हैं। इसे देखते हुए विवाह स्थलों की बुकिंग तेज हो गई है। मई में आठ जून में पांच ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मई में 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई को विवाह होंगे। वहीं जून में महज 5 दिन ही विवाह के मुहूर्त बाकी हैं। 2, 4 , 5, 7 व 8 जून को ये मुहूर्त हैं। इस तरह इस सीजन में अब 13 विवाह मुहूर्त बचे हैं। बुकिंग जोरों पर मई व जून में अब विवाह के कम मुहूर्त होने के चलते शहर के मैरिज गार्डन, बारातघर व होटलों की बुकिंग जोरों पर है। टैंट, बैंड व अन्य जरूरी बुकिंग जोरों पर चल रही है। विवाह की खरीदारी का दौर भी जमकर जारी है। सराफा बाजार में विवाह के लिए आभूषण खरीदने लोग उमड़ रहे हैं। सराफा व्यापारियों के अनुसार बीते कुछ दिनों से सराफा बाजार में बिक्री बढ़ गई है। टेंट व्यापारियों ने बताया कि इन बुकिंग अच्छी हुई है। 27 दिन तक गुरु अस्त, फिर चातुर्मास ज्योतिषाचार्यो के अनुसार विवाह के लग्न मुहूर्त देखते समय गुरु व शुक्र ग्रह का अच्छी स्थिति में होना जरूरी होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में 12 जून से से 9 जुलाई के बीच गुरु ग्रह 27 दिन के लिए अस्त होने वाले हैं। गुरु ग्रह अस्त होने के कारण विवाह कार्य नहीं होगा। वहीं 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास लगने के चलते विवाह नहीं होंगे। recent visitors 45

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, अगर मैं कोच होता तो कभी ऐसा नहीं करने देते

नई दिल्ली रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट पर बातें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खत्म होने के बाद ही शुरू हो गई थी। उस सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम ना सिर्फ वह सीरीज हारी थी, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का भी सपना चकनाचूर हुआ था। रोहित ने अपनी खराब फॉर्म को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच से बाहर बैठने का फैसला किया था। रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर कहा कि अगर गौतम गंभीर की जगह वह कोच होते तो रोहित को कभी ऐसा नहीं करने देते। उन्होंने यह बात IPL के दौरान खुद हिटमैन को बताई। रवि शास्त्री ने ICC से बिना गौतम गंभीर का नाम लिए कहा, “मैंने रोहित को टॉस के समय बहुत बार देखा। टॉस के समय आपको बोलने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता। हालांकि मैंने एक मैच में उनके कंधे पर हाथ रखा था। मुझे लगता है कि यह मुंबई में था और मैंने उनसे कहा था, अगर मैं कोच होता तो आप आखिरी टेस्ट मैच से बाहर नहीं बैठते। आप आखिरी टेस्ट मैच खेलते क्योंकि सीरीज खत्म नहीं हुई थी। और मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो 2-1 के स्कोर के साथ हार मान लेता। अगर आपकी मानसिकता ऐसी है कि आपको लगता है कि आप… यह कोई स्टेज नहीं है, तो आप टीम छोड़ देते हैं।” शास्त्री ने आगे कहा, "वह 30-40 रन का मैच था और यही मैंने उनसे कहा था। सिडनी में पिच बहुत तीखी थी। वह जिस भी फॉर्म में हों, वह मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वह जाते, स्थिति को समझते और ऊपर 35-40 रन बनाते, तो आप नहीं जानते क्या हो सकता था। वह सीरीज बराबरी पर होती। लेकिन यह हर किसी का अपना होता है। दूसरे लोगों की अलग-अलग शैली होती है। यह मेरी शैली होती और मैंने उन्हें यह बता दिया। यह लंबे समय से मेरे दिल में बैठा हुआ है। मुझे इसे बाहर निकालना था। और मैंने उन्हें यह बताया।" अगर रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट खेलते और कुछ रन बनाकर भारत को जीत दिलाते तो वह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त होती। इस स्थिति में ना तो रोहित शर्मा और ना ही विराट कोहली पर कोई गाज गिरती। हालांकि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खराब दौरे के बाद भी हार नहीं मानी थी, उन्होंने आखिरी टेस्ट के दौरान कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। मगर इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने अचानक संन्यास लेकर हर किसी को चौंका दिया। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही अपनी फॉर्म खो चुके थे, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में उनका बल्ला शांत था। न्यूजीलैंड के खिलाफ तो टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत 2012 के बाद पहली बाहर घर पर कोई सीरीज हारा था।   recent visitors 35