दो समुदायों के बीच फल-सब्जी खरीदने-बेचने को लेकर झगड़ा, आसपास खड़े ठेलों में लगाई आग

उदयपुर शहर के धानमंडी थाना इलाके में गुरुवार देर शाम एक मामूली कहासुनी ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फल-सब्जी खरीदने-बेचने को लेकर दो युवकों के बीच बहस हुई थी, जो धीरे-धीरे दो समुदायों के बीच झगड़े में तब्दील हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और बात हाथापाई से होते हुए हिंसा तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने आसपास खड़े ठेलों पर पथराव भी किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क किनारे खड़े कुछ ठेलों को आग के हवाले कर दिया। घायल सब्जी विक्रेता को तत्काल एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसपी सहित चार थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। घटना की खबर जैसे ही शहर में फैली, बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाइश देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है लेकिन पुलिस नें मोर्चा संभाल रखा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।   recent visitors 34

लापता लेडीज से चर्चाओं में आईं अभिनेत्री नितांशी गोयल ने कान में अपना किया डेब्यू

कांन्स   78वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल रेड कार्पेट पर उतर चुकी हैं। इसके साथ ही वो सिर्फ 17 साल की उम्र में कान के रेड कार्पेट पर उतरने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री भी बन गईं। ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में नीतांशी का लुक काफी वायरल हो रहा है। नीतांशी ने कान में अपने डेब्यू पर खुशी जताते हुए अपनी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की है। नितांशी ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी कान की रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू से उत्साहित नीतांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में नितांशी ने लिखा, “मैंने कान्स में रेड कार्पेट पर वॉक किया। यह कहना अभी भी एक सपना लगता है। इस मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है, जिसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगी। मेरे परिवार, मेरी टीम, मेरे दर्शकों को – मुझे प्यार करने, मेरा मार्गदर्शन करने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। यह सिर्फ मेरा पल नहीं है, यह हमारा है।” ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा नितांशी गोयल कान में फिल्म डोजियर 137 की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। कान के अपने डेब्यू में नितांशी मोनिका और करिश्मा के डिजाइन किए हुए ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। जिसमें भारी गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी। कान के लिए उन्हें श्रे और ऊर्जा ने स्टाइल किया था। नितांशी ने अपने लुक को चोकर नेकलेस, स्टड ईयरिंग्स और एक सटल हेयरस्टाइल के साथ बेहद खूबसूरती से कंप्लीट किया। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों को दिया ट्रिब्यूट नितांशी के रेड कार्पेट लुक के अलावा उनका ट्रेडिशनल इंडियन लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने आइवरी साड़ी पहनकर इंडियन सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट दिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बालों में एक खूबसूरत हेयर एक्सेसरी लगा रखी थी। जिसमें मोतियों की माला लगी हुई थी और इसमें छोटे-छोटे फ्रेम लगे हुए थे। इन फ्रेम में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगी हुई थीं। नितांशी का यह लुक काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। recent visitors 35

10 दिन तक टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद स्टार्क ने भारत वापस आने से इनकार कर दिया, होगा करोड़ों का नुकसान

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आधिकारिक तौर IPL 2025 से नाम वापस ले लिया है। स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था, मगर लगभग 10 दिन तक टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद स्टार्क ने भारत वापस आने से इनकार कर दिया है। स्टार्क के ना लौटने की वजह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को बताई जा रही है। दरअसल, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने 11 जून से डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। उन्होंने IPL से ऊपर देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी है। अब सवाल यह है कि क्या बीच सीजन में टीम का साथ छोड़ने की वजह से मिचेल स्टार्क की सैलरी पर कोई असर पड़ेगा? तो इसका जवाब है, हां। क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, अगर दिल्ली की टीम मौजूदा सीजन के फाइनल में पहुंचती है तो स्टार्क को आईपीएल 2025 के अपने वेतन का एक तिहाई हिस्सा छोड़ना होगा। इसका मतलब यह है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को बीच में IPL छोड़ने पर 3.92 करोड़ का नुकसान होगा। अगर ऐसा होता है, तो स्टार्क को IPL सैलरी के रूप में 7.83 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2025 में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अभी तक खेले 11 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। अगर टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो उन्हें स्टार्क की कमी जरूर खलेगी। नॉकआउट में वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते थे। उन्होंने पिछले साल केकेआर के लिए ऐसा करके दिखाया था। कैसा है दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ समीकरण दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। अगर डीसी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो कम से कम यहां से दो मैच जीतने होंगे। अगर टीम को तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।   recent visitors 39

अब पाकिस्तान के अखबार ने ही खोल दी PAK PM के झूठ की पोल, AI जेनरेटेड अखबार के जरिेए झूठा दावा

नई दिल्ली भारत के ऑपरेशन सिंदूर से मुंह की खाए पाकिस्तान अब नए-नए दावे करने में जुटा है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्री इशाक डार तक लगातार फर्जी दावे कर रहे हैं. इस बीच उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में कहा कि टेलीग्राफ अखबार ने पाकिस्तानी एयरफोर्स का लोहा माना है और उसे आसमान का Undisputed King बताया है. इशाक डार ने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि ये हम नहीं कह रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय मीडिया कह रहा है. टेलीग्राफ ने लिखा है कि PAF आसमान का बेताज बादशाह है. लेकिन डार के इस झूठ की पोल खुद पाकिस्तानी अखबार डॉन ने खोल दी. दरअसल डार ने ब्रिटेन के अखबार टेलीग्राफ की एक फेक AI तस्वीर का हवाला देकर पाकिस्तानी एयरफोर्स की तारीफ के पुलिंदे बांधे थे. लेकिन द डॉन ने उनके इस दावे का फैक्ट चेक कर इसे सरासर फर्जी बताया. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने टेलीग्राफ की इस फेक तस्वीर को शेयर किया. टेलीग्राफ अखबार के इस पेज को एआई का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है. ब्रिटेन के अखबार के डिजाइन और शैली में ही इस फेक पेज को तैयार किया गया था. लेकिन डॉन ने भी अपने फैक्ट चेक में अखबार के इस फेक पेज की कई अशुद्धियों को उजागर किया. इशाक डार ने इस झूठे दावे से यह साबित करने की कोशिश की कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया PAF की ताकत का लोहा मानता है. हालांकि, संसद में खड़े होकर इस तरह के झूठे दावे करने की बात उजागर होने के बाद डार ने अब तक इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय भी इस पर चुप्पी साधे हुआ है. बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब पाकिस्तान की सरकार ने इस तरह के झूठे और बेतुके दावे किए हैं. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7-8 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर हमला किया. पाकिस्तान के इन आतंकी ठिकानों पर भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया था.   recent visitors 41

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल जवानों संतोष कुमार और विशाल सिंह से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मॉक ड्रिल के दौरान घायल हुए उपचाररत जवानों से शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने उनके उपचार की जानकारी भी डॉक्टर्स से ली। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल जवानों संतोष कुमार और विशाल सिंह से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल के चिकित्सकों को इन जवानों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो इन जवानों को उच्च चिकित्सा संस्थान में भी भिजवाएं। चिकित्सकों ने बताया कि जवानों का इसी अस्पताल में समुचित उपचार हो जाएगा। घायल जवानों में कांस्टेबल संतोष कुमार को आंख में गंभीर चोट आई है और हेड कांस्टेबल विशाल सिंह भी चोटिल है। दोनों का सघन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। यह दोनों जवान सीटीजी होप फोर्स के सदस्य हैं और 25वीं बटालियन में पदस्थ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल जवानों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देखकर कहा कि दोनों जवानों के बेहतर इलाज के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। जवानों का हर संभव इलाज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की जांच के निर्देश भी दिये हैं। जयप्रकाश लखेरा और इनके परिजन से भी मिले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाणगंगा चौराहे पर विगत दिवस हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जय प्रकाश लखेरा से भी अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने लखेरा को आश्वस्त किया कि उनका समुचित इलाज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लखेरा के परिजनों को भी आश्वस्त किया कि इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।   recent visitors 23

WWE का बड़ा इवेंट मनी इन द बैंक 2025 7 जून को, पैसों के लिए आपस में मार-कुटाई करेंगे रेसलर्स

नई दिल्ली WWE का अगला बड़ा इवेंट, मनी इन द बैंक 2025, 7 जून को होगा। कंपनी इसकी तैयारी कर रही है। WWE के लिए यह एक बड़ा मौका है। इस इवेंट में फैंस को अक्सर चौंकाने वाले सरप्राइज मिलते हैं। ट्रिपल एच के समय में WWE ने बहुत सफलता हासिल की है। मनी इन द बैंक लैडर मैच पर सबकी निगाहें होंगी। WWE मनी इन द बैंक 2025 के लिए बड़े इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहा है और लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। मनी इन द बैंक में दिखेंगे कई सितारे रोमन रेंस, सीएम पंक और जॉन सीना जैसे पहलवान इसमें प्रदर्शन करते दिखेंगे। हाल के महीनों में, ट्रिपल एच ने जिन पहलवानों को चुना है, उस वजह से विवाद हुआ है। मनी इन द बैंक 2025 में ट्रिपल एच दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए तीन मुख्य मैच आयोजित कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह तीन मुकाबले कौन-कौन से हैं। ये हैं वो तीन मुकाबले, जिसका आयोजन करवा सकते है ट्रिपल एच     पहला मैच सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच हो सकता है। रेसलमेनिया 41 में सैथ रॉलिंस, सीएम पंक और रोमन रेंस ने एक इवेंट में भाग लिया था। वहां रॉलिंस जीते थे। हेमैन ने पंक और रेंस को धोखा दिया। उस समय, ब्रॉन ब्रेकर उस टीम का हिस्सा बन गए जिसे वे मैनेज करते हैं। पंक रॉलिंस और हेमैन से बदला लेना चाहते हैं। सामी जेन और जे उसो ने अब तक उनकी मदद की है।     दूसरा मैच सोलो सिकोआ और जैकब फातू के बीच हो सकता है। ट्रिपल एच को सोलो सिकोआ और जैकब फातू के बीच के झगड़े पर ध्यान देना चाहिए। फरवरी में दोनों के बीच एक मैच का इशारा मिला था। दोनों ने गलती से एक-दूसरे पर हमला कर दिया था। रेसलमेनिया 41 में, सिकोआ ने यूएस चैंपियनशिप जीती। इन दोनों के बीच अभी तक कोई अच्छी केमिस्ट्री नहीं बनी है।     तीसरा मैच रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच हो सकता है। फैंस लंबे समय से रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। ब्रेकर ने कई बार यह साफ किया है कि वह रेंस से लड़ना चाहते हैं। कंपनी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेसलमेनिया 41 के बाद पहले रॉ के दौरान, ब्रेकर ने रेंस के खिलाफ दो स्पीयर का इस्तेमाल किया। रोमन बुरी हालत में थे। वह रिंग में लड़ते हुए बेबस दिख रहे थे। ब्रेकर और रोमन के बीच का मुकाबला भविष्य में नई कहानियों को जन्म दे सकता है। recent visitors 48

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बिना किसी कर्ज के शादी से परिजनों को बहुत राहत मिल रही: सेवकराम नेताम

रायपुर राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कल कोंडागांव जिले के विकासखंड माकड़ी के मड़ी प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की। कार्यक्रम में  प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम  मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। प्रभारी मंत्री  श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में गरीब परिवारों के लिए एक रुपए में चावल और नमक फ्री में उपलब्ध कराया। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया इस तरह कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई। जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति मज़बूत हुई। सुशासन तिहार का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी किसान का बेटा ने सभी के हित में केंद्र और राज्य के जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सुशासन तिहार शुरू किया है। जिसमें हिस्सा लेकर आप सभी लाभ लें और शासन के निर्देश पर जिला के अधिकारी आप तक पहुंचाते हैं आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी विजन का जिक्र करते हुए कहाँ की हमारे मुख्यमंत्री के शासन में लगातार महिला बाल विकास विभाग के ओर से गरीब परिवारों के बेटियों का पंजीयन कर उनका विवाह कर साथ में आर्थिक सहायता भी दिया जा रहा है।    बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  पहले गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए चिंता रहती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बिना किसी कर्ज के शादी से परिजनों को बहुत राहत मिल रही है। पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवविवाहितों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विवाह के बाद सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सभी जोड़े को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्या के नाम से 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ गायत्री समाज के प्रतिनिधियों द्वारा संपन्न कराया गया। नवदंपत्तियों के परिजनों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल व श्रीमती भगवती नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 30