Wednesday, July 8, 2026 7:27 am

सीएम ने भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन किया, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को रूप देने की दिशा में एक और पहल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के समीप स्थित समरधा में "भोज-नर्मदा द्वार" का भूमिपूजन कर प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को साकार रूप देने की दिशा में एक और पहल की। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के ग्यारह मील स्थित समरधामें भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन किया और भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट के सोलर परियोजना का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2000 लागू होने के बाद हमारे गौरवशाली इतिहास से जुड़ी कई घटनाएं और प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। आने वाले समय में राजा भोज, मां नर्मदा सहित अवंतिका और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाठ्यपुस्तकों में जोड़ी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य आने वाली पीढिय़ों को अपने इतिहास से रू-ब-रू कराना है। इसीलिए नई शिक्षा नीति के बाद जो पुस्तकों में बदलाव हुआ है उसमें देश और प्रदेश से जुड़े प्रसंगों को शामिल किया जा रहा है। पत्थर शिल्प के जरिए हमारा इतिहास आनेवाली पीढ़ी तक पहुंचे, इसलिए इस तरह के द्वारों का निर्माण कराया जा रहा है। राजधानी भोपाल में 9 द्वारों का निर्माण किया जाएगा। इतिहास गौरवान्वित होना चाहिए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राजा भोज की नगरी में उनसे जुड़ा इतिहास और मां नर्मदा के प्रवाह और उद्गम सहित अन्य इतिहास से जुड़ी घटनाओं और कथाओं को पत्थर शिल्प के जरिए उकेरा जाएगा, ताकि आनेवाली पीढिय़ों को इसकी जानकारी हो सके। पत्थरों के द्वार से भी इतिहास गौरान्वित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के बीच का द्वार उज्जैन में बनाया है जो इन ज्योर्तिलिंग से जुड़े शहरों के इतिहास को पत्थर शिल्प के माध्यम से बताता है, इसलिए इसका नाम मृत्युंजय नाम दिया।  मुख्यमंत्री ने राजा भोज के पराक्रम और उनके पिता सिंधुराज और बड़े भाई मुंज से जुड़ी कथा सुनाई और मुंज द्वारा राजा भोज को मारने की साजिश और उसके बाद होनेवाले पश्चाताप से जुड़ा प्रसंग सुनाया।   उज्जैन, अयोध्या बनारस मोक्ष देनेवाली नगरी मुख्यमंत्री ने कहा कि मृत्यु के बाद मोक्ष देनेवाली नगरी अयोध्या, बनारस और उज्जयनी है। उज्जैन का 5 हजार साल पुराना इतिहास है। पत्थरों पर उज्जैन का इतिहास बताया। मैं प्रयास कर रहा हूं पूरे भोपाल का इतिहास पत्थरों के माध्यम से इतिहास आना चाहिए। एक-एक द्वार मां नर्मदा का उद्गम, राजा भोज का गौरवशाली पृष्ट क्या है। पत्थर शिल्प क्या है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान को जो पटकनी दी है, वह काबिले तारीफ है। पहली बार बहन सोफिया और व्योमिका ने संसार के सामने रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसके लिए धन्यवाद। हमारे दुश्मनों की क्या कमर तोड़ी है।   नीमच में स्थापित उर्जा संयत्र का लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाग नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित सौर ऊर्जा संयत्र का लोकार्पण किया। इस संयत्र के जरिए 10 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि आनेवाले समय में नगर निगम भोपाल 200 मेगावॉट तक बिजली का उत्पादन करेगा। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति मौजूर रहे। recent visitors 22

बारातियों की स्वागत की तैयारी चल रही थी, इस बीच वधू की तबीयत बिगड़ी, दवा खाने के कुछ ही देर वधू की मौत

कन्नौज यूपी के कन्नौज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शनिवार देर शाम एक युवती की शादी थी। बारातियों की स्वागत की तैयारी चल रही थी। इस बीच वधू की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे गांव के ही छोलाछाप डॉक्टर के यहां ले गए। दवा खाने के कुछ ही देर वधू की मौत हो गई। इससे शादी के घर पर मातम पसर गया। परिजनों नें चीख पुकार मच गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। ये घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के किसवापुर गांव का है। यहां के रहने वाले महेश बाथम की बेटी रिंकी की शादी उमर्दा के सुखी गांव के नरेश के बेटे राहुल से तय हुई थी। शनिवार को राहुल बारात लेकर किसवापुर पहुंचने ही वाले थे। इससे पहले रिंकी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जसोदा के डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसका इलाज करना शुरू किया। कुछ देर चले इलाज के दौरान रिंकी की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। परिजनों की माने तो डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे रिंकी की मौत हो गई। रिंकी के घर बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। उधर, बारात कुछ ही देर में पहुंचने वाली थी। घर पर रिश्तेदारों और परिवार के साथ ही गांव के लोगों की भीड़ जमा थी। इसी बीच अचानक रिंकी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। वहां करुण क्रंदन और चीख पुकार मच गई । वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। recent visitors 35

आसा पार्टी का विलय हुआ जन सुराज पार्टी में, साथ ही आरसीपी सिंह ने प्रशांत किशोर की जन सुराज का दामन थामा

पटना नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और आप सबकी आवाज (आसा) के अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने रविवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज का दामन थाम लिया। साथ ही आसा का विलय भी जन सुराज में करा दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने हमला बोला है। उन्होने प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह को कीटाणु और विषाणु बताया है। मांझी ने कहा कि बिहार को विषाक्त करने के लिए दोनों एक साथ आए हैं। लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि जनता के पास एक एंटीवायरस है, जिसका नाम एनडीए है। जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार को विषाक्त करने के मकसद से कीटाणु और विषाणु एक साथ आए हैं। पीके और आरसीपी जैसे नेता आपस में मिलकर ये सोच रहे हैं कि वो जनता को बर्बाद कर देंगे, लेकिन शायद उन्हें नहीं मालूम कि बिहार की जनता के पास एक ऐसा एंटीवायरस है, जिसका नाम एनडीए है। मांझी ने कहा कि पीके और आरसीपी की जोड़ी को ये समझना चाहिए कि एनडीए का एंटीवायरस किसी भी वायरस से निपटने में कारगर है। उन्होने कहा कि कि प्रशांत किशोर हों या आरसीपी सिंह ये दोनों राजनीतिक तौर पर असफल लोग हैं। वहीं प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह के साथ आने को बड़े सियासी परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है। इस मौके पर आरसीपी ने कहा कि मैंने और प्रशांत किशोर ने पहले भी काफी काम किया और आगे भी काम करके दिखाएंगे। अभी हम लोगों को तीसरे नंबर पर बताया जा रहा है। परीक्षा में भले ही थर्ड पोजीशन पर रहें, लेकिन जब रिजल्ट निकलेगा तो फर्स्ट पोजिशन हमारा होगा। वहीं पीके ने कहा कि बिहार की व्यवस्था बदलाव की मुहिम में आरसीपी सिंह साथ आये हैं, उनका हम पार्टी में स्वागत करते हैं। recent visitors 44

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के साथ ही विजय शाह का राजनीतिक भविष्य तय होगा कि वह मंत्री रहेंगे या नहीं

भोपाल मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में भाजपा संगठन कोई जल्दबाजी करने की जगह फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। पार्टी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के साथ ही विजय शाह का राजनीतिक भविष्य तय होगा कि वह मंत्री रहेंगे या नहीं। दरअसल, भाजपा भी कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा, विजय शाह को उनके बयान को लेकर नसीहत दे चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पूरे मामले में प्रदेश संगठन से रिपोर्ट मांगी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद शाह चुपचाप हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं जा रहे हैं। मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से अधिवक्ता जया ठाकुर ने कैविएट दायर कर बिना उनका पक्ष सुने निर्णय नहीं देने का अनुरोध किया है। बता दें कि मंत्री विजय शाह के विरुद्ध हाई कोर्ट के आदेश पर जिन धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ है, उनमें उम्रकैद तक का प्रविधान है। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री शाह की ओर से हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज एफआइआर रद करने की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई को सुनवाई नहीं करते हुए सोमवार को यह मामला सुने जाने की व्यवस्था दी थी।   सुप्रीम कोर्ट में अर्जी फाइल की वहीं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन की अध्यक्षता वाली युगलपीठ के अभाव में सुनवाई टल गई थी। दूसरी ओर, डेमोक्रेटिक लायर्स फोरम, जबलपुर के सचिव अधिवक्ता रवींद्र गुप्ता व अध्यक्ष ओपी यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप अर्जी फाइल कर दी गई है। दोनों की ओर से पहले पक्ष सुने जाने पर बल दिया गया है। इसके साथ ही इस बात पर बल दिया गया है कि इतने गंभीर प्रकरण में मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट किसी तरह की राहत प्रदान न करे। अधिवक्ता रवींद्र गुप्ता व ओपी यादव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, विवेक कृष्ण तन्खा, केटीएस तुलसी व इंदिरा साहनी के साथ समीर सोढ़ी, वरुण तन्खा, इंद्रदेव मंत्री विजय शाह की विशेष अनुमति याचिका का सोमवार को विरोध करेंगे। recent visitors 28

आज महाराष्ट्र मंडल में रंगकर्मियों से मुलाकात करेंगे पद्मश्री मनोज जोशी

रायपुर राजधानी रायपुर में मराठी और गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी आज महाराष्ट्र मंडल में रंगकर्मियों से मुलाकात करेंगे. इस मौके पर धरसींवा विधायक और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा और अभिनेता व समाजसेवी योगेश अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे. महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ रंगकर्मी रंजन मोडक ने बताया कि रंग संस्कार महोत्सव के समापन समारोह में मनोज जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्हें मंडल के 65 साल के इतिहास और गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने रंगकर्मियों से मिलने की सहमति दी. कार्यक्रम में वे रंगमंच से जुड़े कलाकारों को मार्गदर्शन देंगे और फिल्मों में करियर बनाने की दिशा में जरूरी तैयारियों के बारे में भी बताएंगे. 14 दिसंबर 1965 को जन्मे मनोज जोशी गुजराती, मराठी और हिंदी रंगमंच के जाने-माने और प्रतिष्ठित अभिनेता माने जाते हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1998 में आमिर खान की फिल्म सरफरोश से की, जिसमें उन्होंने बाला ठाकुर की भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने हंगामा, हलचल, दे दनादन, क्योंकि, खट्टा मीठा, भागमभाग, चुप चुप के, फुटपाथ, आन और पेज-3, भूल भुलैया, फिर हेरा फेरी जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया. मनोज जोशी को दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है और 2018 में उन्हें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया. आज भी वे हंगामा के इंस्पेक्टर वाघमारे, फिर हेराफेरी के कचरा सेठ और भागमभाग के मनुभाई गांधी जैसे किरदारों के लिए दर्शकों के बीच खास पहचान रखते हैं. recent visitors 24

भोपाल के एक होटल में उपभोक्ता से पानी की बोतल पर एक रुपये जीएसटी वसूला गया, जिस पर उपभोक्ता ने जताया विरोध

भोपाल मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल के एक होटल में उपभोक्ता से पानी की बोतल पर एक रुपये जीएसटी वसूला गया। जिस पर उपभोक्ता ने विरोध भी जताया, लेकिन होटल संचालक नहीं माने। इससे परेशान होकर ग्राहक ने जिला उपभोक्ता आयोग में याचिका लगाई। आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय सुनाया। आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल व सदस्य प्रतिभा पांडेय ने निर्णय सुनाया कि एमआरपी में जीएसटी शामिल होता है, ऐसे में अलग से जीएसटी वसूलना गलत है। मामले में आयोग ने निर्णय सुनाया कि होटल प्रबंधन दो महीने के अंदर वसूली गई जीएसटी की राशि एक रुपये ग्राहक को वापस करे। दोस्त के साथ गए थे होटल साथ ही आठ हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में देना होगा। दरअसल, राजधानी के ऐश्वर्य निगम मिसरोद रोड स्थित मोती महल डीलक्स होटल में अपने दोस्त के साथ खाना खाने गए थे, जहां खाने का बिल 796 रुपये दिया गया। इसमें पानी की एक बॉटल 29 रुपये की दी गई, जबकि बॉटल पर एमआरपी 20 रुपये छपी थी। इसके साथ ही होटल प्रबंधन ने पानी की बॉटल पर एक रुपये की जीएसटी भी वसूली। होटल प्रबंधन के तर्क को किया खारिज उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि जब पानी की बॉटल बाजार भाव से अधिक दाम पर होटल प्रबंधन से की तो विवाद बढ़ गया। होटल प्रबंधन ने तर्क रखा कि उपभोक्ता को जो मेन्यू कार्ड दिया गया था, उसमें कीमत और जीएसटी दोनों का जिक्र था। साथ ही होटल में बैठने, एयर कंडीशनर और म्यूजिक समेत अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। ऐसे में पानी पर जीएसटी लगाना कानूनी अधिकार है, हालांकि आयोग ने इस तर्क को खारिज कर दिया। recent visitors 21

मुरैना में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत

मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के तोर गांव में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच दो दिन से फायरिंग होने की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। निरार थाना पुलिस के पास पहली बार दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग की शिकायत पहुंची थी, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। शुक्रवार-शनिवार की रात एक पक्ष ने जमीन पर बनी झोंपड़ी में आग लगाई और फिर ताबड़तोड़ फायर किए। मामला थाने तक आया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद रात में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। गोली लगने से जिसकी मौत हुई है वह देवगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है और तोर गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ। recent visitors 34