Wednesday, July 8, 2026 6:34 am

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 PCS अफसरों के तबादले, इन अधिकारियों की तैनाती में हुआ फेरबदल

लखनऊ यूपी में एक बार फ‍िर अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं. इस बार योगी सरकार ने 18 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. पीसीएस अफसर गंभीर सिंह को गाजियाबाद से आजमगढ़ तबादला कर दिया गया है. वहीं, हनुमान प्रसाद को लखनऊ से रामपुर भेज दिया गया है. अंबरीश कुमार बिंद को प्रयागराज से बरेली ट्रांसफर कर दिया गया है.  तबादले की सूची के मुताबिक, अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है. अपर जिलाधिकारी (न्‍यायिक) लखनऊ से अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है. अंबरीश कुमार बिंद अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम प्रयागराज को नगर मजिस्‍ट्रेट बरेली बनाया गया है. राजीव कुमार राय अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम वाराणसी से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है. सुभाष सिंह को वाराणसी तबादला शुभी काकन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है. राजीव कुमार शुक्‍ला नगर मजिस्‍ट्रेट बरेली को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम प्रयागराज बनाया गया है. सुभाष सिंह अपर जिलाधिकारी (न्‍यायिक) बागपत को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम वाराणसी बनाया गया है. राजेश कुमार गुप्‍ता अपर जिलाधिकारी ब‍िलिया को अपर जिलाधिकारी लखनऊ बनाया गया है. हेम सिंह का रामपुर से अयोध्‍या ट्रांसफर   हेम सिंह अपर जिलाधिकारी रामपुर को सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्‍या बनाया गया है. वंदना श्रीवास्‍तव द्वितीय को सचिव विकास प्राधिकरण बरेली बनाया गया है. सत्‍येंद्र सिंह सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्‍या को अपर जिलाधिकारी शामली बनाया गया है. विनय कुमार सिंह द्वितीय अपर जिलाधिकारी प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद बनाया गया है. योगेंद्र कुमार सचिव विकास प्राधिकरण बरेली को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है. नम्रता सिंह को लखनऊ भेजा गया पंकज कुमार श्रीवास्‍तव अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम लखनऊ को अपर जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है. राजित राम गुप्‍ता उपजिलाधिकारी रायबरेली को अपर जिलाधिकारी बलिया बनाया गया है. नम्रता सिंह उपजिलाधिकारी उन्‍नाव को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम लखनऊ बनाया गया है. रोशनी यादव उपजिलाधिकारी ललितपुर को अपर जिलाधिकारी लखनऊ बनाया गया है.  recent visitors 34

भारत के खिलाफ नारे लगाते और पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में शिलांग से दो लोग गिरफ्तार

शिलांग,  मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स जिले में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को बाजेंगडोबा थानाक्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग गांवों में उनके घरों से हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने ‘फेसबुक’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे गारो भाषा में भारत के खिलाफ नारे लगाते और पाकिस्तान का समर्थन करते नजर आ रहे थे। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “जिला प्रशासन द्वारा 15 मई को दोनों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कल (शनिवार को) उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।” इससे पहले, पहलगाम आतंकवादी हमले के एक सप्ताह बाद पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक व्यक्ति को अपने ‘फेसबुक’ पेज पर घृणास्पद सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।   recent visitors 37

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा, सीएम देवेंद्र फडणवीस हुए शामिल

नागपुर, महाराष्ट्र के नागपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने कितनी बहादुरी से काम किया है। देश भर के लोग भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प का पुरजोर समर्थन करते हैं। सेना के सम्मान में शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शहरों के अलावा पंचायत में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी क्योंकि पंचायत के लोग भी अपनी सेना को धन्यवाद करना चाहते हैं। मैं समझता हूं कि जिस प्रकार से इस तिरंगा यात्रा में आम लोगों ने भाग लिया और लोगों ने जो उत्साह दिखाया, वह हमें अभिभूत कर रहा है। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने पीएम मोदी और सेना के प्रति अपना प्रेम दिखाया है। ऑपरेशन सिंदूर पर ऑल पार्टी डेलिगेशन पर हो रही राजनीति पर सीएम फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग नकारात्मक सोच वाले होते हैं और नकारात्मक राजनीति करना ही उनका एकमात्र मकसद होता है। उन्हें देश और समाज से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह ऐसी राजनीति करके ही समाप्त हो जाएंगे। तुर्की का भारत की ओर से बहिष्कार करने पर सीएम फडणवीस ने कहा कि भारतीय व्यापारियों ने जो कदम उठाया है, हम उसका स्वागत करते हैं। कांग्रेस की जय हिंद यात्रा पर सीएम ने कहा कि हमारी उनकी यात्रा से बस इतनी अपेक्षा है कि वह इसे राजनीतिक यात्रा न बनाएं और हमारी सेना पर सवाल खड़े न करें। जिस तरह राहुल गांधी ने बीते दिनों में बातें की हैं, उसमें सेना के प्रति अविश्वास झलकता है। एक ओर सेना पर अविश्वास जताते हैं और दूसरी ओर जय हिंद यात्रा निकालते हैं। जय हिंद तभी कह सकते हैं जब आप सेना के पीछे विश्वास के साथ खड़े हों।   recent visitors 37

गृहमंत्री विजय शर्मा बोले – राहुल गांधी की भूमिका संदिग्ध, मेरे पास है प्रमाण

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है. नक्सलियों की मांद माने जाने वाले कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर सुरक्षा बल एक बड़ा अभियान छेड़े हुए हैं. ऐसे समय में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पीठ पीछे गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस अभियान में तेलंगाना सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि राहुल गांधी “पीठ पीछे गड़बड़” कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद देश के सबसे बड़े संकटों में से एक है, और इसमें भी राहुल गांधी की भूमिका संदिग्ध लगती है. मेरे पास इसके प्रमाण मौजूद हैं, जिनके आधार पर मैं यह बात कह रहा हूं. बता दें कि बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में 21 दिनों तक चले ऑपरेशन ब्लैक फारेस्ट में 31 वर्दीधारी माओवादी मारे गए. मुठभेड़ों के दौरान 35 हथियार, 450 IED, सैकड़ों बंकर और माओवादियों की तकनीकी इकाइयां भी नष्ट की गई है. 21 अप्रैल से 11 मई के दौरान कुल 21 मुठभेड़ों में 16 वर्दीधारी महिला माओवादी समेत कुल 31 वर्दीधारी माओवादियों के शव और 35 हथियार बरामद किए गए हैं. प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि मुठभेड़ स्थल से बरामद शव प्रतिबंधित और अवैध सीपीआई माओवादी संगठन अंतर्गत पीएलजीए बटालियन नंबर 01, तेलंगाना राज्य समिति, दंडकारण्य विशेष जोनल समिति के माओवादी कैडर्स हैं. इस अभियान में अब तक कुल 216 माओवादी ठिकाने और बंकर नष्ट किए गए. उपरोक्त माओवादी ठिकाने और बंकर से तलाशी अभियानों के दौरान कुल 450 नग आईईडी, 818 नग बीजीएल शेल, 899 बंडल कार्डेक्स, डेटोनेटर और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए. recent visitors 27

भारत 2024 में लगातार दूसरे साल दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन (3W) बाजार बना रहा: IEA रिपोर्ट

नई दिल्ली भारत इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2024 में इनकी बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 7 लाख के करीब पहुंच गई। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की ग्लोबल EV आउटलुक 2025 रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2024 में लगातार दूसरे साल दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन (3W) बाजार बना रहा। इस वर्ष इन वाहनों की बिक्री में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और आंकड़ा 7 लाख यूनिट के करीब पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर तिपहिया वाहन बाजार में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इलेक्ट्रिक सेगमेंट में 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई और 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। भारत और चीन मिलकर 90 प्रतिशत से अधिक इलेक्ट्रिक और पारंपरिक तिपहिया वाहनों की बिक्री के लिए जिम्मेदार रहे। खास बात यह रही कि चीन में इलेक्ट्रिक 3W की हिस्सेदारी 15% से नीचे बनी रही, जबकि भारत ने चीन को पछाड़ते हुए इस सेगमेंट में 57% बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा।   सरकार प्रोत्साहन से बढ़ा ईवी अडॉप्शन भारत सरकार की नई योजना PM ई-DRIVE को इस तेजी से बढ़ते ट्रेंड का बड़ा कारण माना जा रहा है। इस योजना के तहत 2024 में 3 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों को व्यावसायिक उपयोग के लिए प्रोत्साहन देने हेतु बजट आवंटित किया गया है। IEA के मुताबिक, भारत, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया आज भी दोपहिया और तिपहिया वाहनों (2/3W) के सबसे बड़े बाजार हैं। भारत में 2024 में 220 इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता सक्रिय रहे, जिनमें से शीर्ष 4 कंपनियों ने कुल बिक्री का 80 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। कुल 13 लाख EV दोपहिया वाहन बिके, जो पूरे बाजार का 6 प्रतिशत है। भारत में बढ़ी ई-वाहन निर्मान क्षमता बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सरकारी प्रोत्साहनों के कारण इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कीमतें अब पारंपरिक वाहनों के करीब पहुंच रही हैं। जैसे ओला ने S1X मॉडल 70,000 रुपये में पेश किया है। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के तहत दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5,000 रुपये प्रति kWh तक की सहायता मिल रही है। भारत में EV उत्पादन क्षमता भी तेजी से बढ़ी है। 2024 में 80 प्रमुख निर्माताओं की कुल क्षमता 1 करोड़ यूनिट थी, जो घरेलू बिक्री से आठ गुना ज्यादा थी। यह आने वाले समय में 1.7 करोड़ यूनिट तक जा सकती है। पिछले साल बिकी 1 लाख इलेक्ट्रिक कारें इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो 2024 में इनकी बिक्री 1 लाख यूनिट रही। 2025 की पहली तिमाही में बिक्री 35,000 यूनिट तक पहुंच गई, जो सालाना 45 प्रतिशत की वृद्धि है। भारत में घरेलू कंपनियों द्वारा निर्मित कारें चीन से आयातित मॉडलों की तुलना में सस्ती हैं। इलेक्ट्रिक बसों के मामले में भी भारत ने बड़ी प्रगति की है। 2020 में जहां इनकी संख्या 3,000 से कम थी, 2024 के अंत तक यह 11,500 से अधिक हो गई।   recent visitors 37

पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत, पावरप्ले में 3 विकेट धड़ाम

जयपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-59 में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में है. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. पंजाब का स्कोर 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 58 रन है. श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा क्रीज पर हैं. मौजूदा आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वो 12 में से 9 मैच हारकर पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 11 मैच खेलकर 7 में जीत हासिल की है और वो प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है. पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिया. सबसे पहले प्रियांश आर्य (9 रन) को तुषार देशपांडे ने चलता किया. फिर डेब्यूटेंट मिच ओवेन को क्वेना मफाका ने पवेलियन भेज दिया. ओवेन खाता नहीं खोल सके. प्रभासिमरन सिंह भी 21 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार बने. प्रभसिमरन के आउट होने के समय पंजाब का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 34 रन था. recent visitors 31

घर के सामने से ट्रांसफार्मर हटवाने दी अर्जी, बिजली कंपनी थमा रही डेढ़ लाख तक का बिल

रायपुर गर्मी के दिनों में लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर में आग लगने का खतरा बना रहता है, और अगर यह ट्रांसफार्मर घर के सामने लगा हो तो घर-परिवार के लिए खतरा बन जाता है. लेकिन ट्रांसफॉर्मर को हटवाना आम लोगों के बस की बात नहीं, क्योंकि बिजली कंपनी हटाने का पूरा खर्चा मांगती है, जबकि मुख्यमंत्री विद्युतीकरण योजना के तहत ऐसे ट्रांसफार्मर निशुल्क शिफ्ट करने का प्रावधान है. पिछले दो साल में निगम में 50 से ज्यादा आवेदन किए गए. लेकिन इनमें से केवल 15 ही आवेदन समिति को भेजे गए. लोगों ने मुख्यमंत्री विद्युतीकरण के तहत शिफ्ट करने की मांग की, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं हटाए गए. उल्टे लोगों को डेढ़-डेढ़ लाख के खर्च का बिल थमा दिया गया. आवेदन देने के बाद लगाते हैं चक्कर ऐसे ट्रांसफार्मर पुराने मोहल्लों और बस्तियों में हैं. ऐसे में अर्जी देने वाले भी आर्थिक तौर पर इतने सक्षम नहीं हैं कि वे इतनी बड़ी रकम केवल ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए अदा कर सके. ऐसे ही एक मामले में पीड़ित ने बताया कि ट्रांसफार्मर हटाने के लिए निगम में आवेदन दे चुका है. बिजली कंपनी वालों ने सर्वे किया और डेढ़ लाख का बिल दे दिया. ऐसे पीड़ित एक-दो नहीं बल्कि कई हैं, जो अपने घर के आस-पास लगा ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए अर्जी देकर भटक रहे हैं. राजधानी के इन इलाकों में ज्यादा समस्या इस तरह की समस्या रायपुर के कुशालपुर, प्रोफेसर कालोनी, पुरानी बस्ती, खोखोपारा, गुढ़ियारी, बजरंग नगर, लाखेनगर, आमापारा व कुकरीपारा बांसटाल शास्त्रीबाजार व बैजनाथपारा सहित कुछ इलाकों मैं ज्यादा है. एक साल में भेजे केवल 15 प्रस्ताव पिछले एक साल में जिला स्तरीय समिति की 15 प्रस्ताव भेजे हैं. इनमें से अधिकांश प्रस्ताव विधायकों, मंत्रियों और सांसद की ओर से भेजे गए हैं. कुछ प्रस्ताव बिजली कंपनी और पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व पार्षदों के सिफारिशी पत्रों पर तैयार किए गए हैं. फ्री शिफ्टिंग का प्रावधान राज्य में मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना पर अमल करने कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनी है. इसमें निगम कमिश्नर, टाउन प्लानिंग विभाग और पीडब्ल्यूडी के अफसर तथा कलेक्टोरेट के अधिकारी व बिजली कंपनी के अफसर सदस्य हैं. निगम के माध्यम से आवेदन समिति में पेश होते हैं. समिति की हर महीने बैठक होती है, और आवेदनों का परीक्षण करने के बाद काम शुरू होता है. आमतौर पर समिति ऐसे मामलों की स्वीकृति देती है, जिससे बहुत से लोग प्रभावित होते हैं. एक-दो लोगों या व्यक्तिगत आवेदनों पर विचार नहीं किया जाता. recent visitors 27