Wednesday, July 8, 2026 5:28 am

पेट्रोल पंप के सामने दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद में चाकूबाजी

जगदलपुर शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शनिवार देर रात कृष्णा पेट्रोल पंप के सामने दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया. कहासुनी के बाद एक युवक ने चाकू निकालकर सामने खड़े युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मौके पर युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. इस वारदात को पास से गुजर रहे एक कार सवार व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हमले के दौरान चाकू से बचने के लिए दो युवक किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहे. गौरतलब है कि 12 अप्रैल को भी दलपतसागर क्षेत्र में इसी तरह की एक और चाकूबाजी की घटना सामने आई थी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर में बढ़ते असामाजिक तत्वों और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ऐसे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके. recent visitors 24

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ दिया पुरस्कार, सीएम डॉ मोहन ने दी बधाई

भोपाल नई दिल्ली विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को संस्कृत भाषा व साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार-2023 से सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्कृत के प्रकांड विद्वान स्वामी श्री रामभद्राचार्य द्वारा दृष्टिबाधित होने के बावजूद अंतर्मन के आलोक से वेद, उपनिषद और रामकथा की जो गूढ़ व्याख्या की गई है, वह भारत ही नहीं, वैश्विक साहित्य जगत के लिए अनुपम आध्यात्मिक धरोहर है। सीएम ने आगे कहा कि कहा कि भारतीय संत परंपरा के गौरव, श्रद्धेय संत पद्मविभूषित स्वामी श्री रामभद्राचार्य की संस्कृत साधना और तपस्वी जीवन की इस उपलब्धि से भावी पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। recent visitors 22

कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी के मामले में अशोका यूनवर्सिटी के प्रोफेसर गिरफ्तार

नई दिल्ली कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अशोका यूनवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रहे अली खान महमूदाबाद ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिला अधिकारियों को प्रेस ब्रीफिंग के लिए भेजने को दिखावा और ढोंग बताया था। इसके बाद हरियाणा राज्य के महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर तलब किया था। कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को आगे करने को लेकर महमूदाबाद ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थीं। माना जा रहा था कि ऑपरेशन सिंदूर का संबंध महिलाओं से है क्योंकि पहलगाम में आतंकियों ने उन लोगों की भी हत्या कर दी जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। कई नवविवाहित महिलाओं की मांग उड़ गई। इसीलिए भारतीय सेना की आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में जानकारी देने के लिए महिला अधिकारियों को आगे किया गया। वहीं अली खान महमूदाबाद महिला अधिकारियों को आगे करने के फैसले को ही गलत बताने लगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार ऐसा करके केवल दिखावा और ढोंग कर रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी पोस्ट पर आपत्ति जताई। पहलगाम हमले के बाद जब एक शख्स के 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाने और गोलियां चलने को लेकर गिरफ्तारी हुई थी तब भी उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्ति जाहिर की थी। उनका कहना था कि अगर किसी के इस तरह अल्लाहू अकबर चिल्लाने से कुछ साबित करने की कोशिश हो रही है तो आप कश्मीर को समझ ही नहीं पाए हैं। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उन्होंने काफी बहस भी की। कौन हैं अली खान महमूदाबाद अली खान महमूदाबाद अशोका यूनिवर्सिटी में प्राध्यापक होने के साथ ही राजनीतिक टिप्पणीकार और स्तंभकार हैं। उन्होंने कैंब्रिज से पीएचडी की है। वह राजनीति शास्त्र और इतिहास से डिग्री हासि कर चुके हैं। इसके अलावा दमिश्क यूनिवर्सिटी से उन्होंने अरबी भाषा की पढ़ाई की है। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर वह मुसीबत में घिरे हैं। recent visitors 42

नग्न तस्वीरें भेजी, प्राइवेट पार्ट छुआ, बच्चे का यौन शोषण करने वाली महिला टीचर कैसे पकड़ में आई

रूस रूस में एक महिला टीचर को 11 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में कोर्ट ने सख्त सजा सुनाई है। महिला पर आरोप है कि उसने बच्चे को अपनी नग्न तस्वीरें भेजीं। उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। रूस की एक शादीशुदा स्कूल टीचर पर 11 साल के छात्र के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, टीचर ने उसे अपनी नग्न तस्वीरें दिखाईं। बच्चे को जबरन अपने स्तन छूने और होठों पर किस करने के लिए मजबूर किया। महिला टीचर ने खुद पर लगे सभी आरोप स्वीकार कर लिए हैं। उसने दावा किया कि स्टूडेंट के मुंह से उसकी तारीफ सुनने के बाद वह उसके प्रति आकर्षित हो गई थी। कोर्ट ने महिला को 9 साल की जेल की सजा सुनाई है। कैसे खुला राज पोस्ट के मुताबिक, 27 साल की अन्ना प्लाक्स्युक को पहले अभिभावक "ड्रीम टीचर" मानते थे, लेकिन उसने छात्र को क्लास के बाद रोककर उसके निजी अंगों को कपड़ों के ऊपर से छुआ। उसने बच्चे को अपनी नग्न तस्वीरें भेजीं और उससे भी ऐसी ही तस्वीरें मांगीं। पीड़ित बच्चे की मां ने उसके व्हाट्सएप पर शिक्षिका और बेटे के बीच अश्लील मैसेज और फोटो देखी तो चौंक गईं। उसने फिर स्कूल प्रिंसिपल को शिकायत की। अन्ना ने आरोपों को स्वीकार करते हुए दावा किया कि"बच्चे ने पहले उसे कॉम्प्लिमेंट्स दिए, जिससे वह उसके प्रति आकर्षित हुई।" ड्रीम टीचर को सजा अन्ना को "14 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ यौन हिंसा" के आरोप में 9 साल जेल की सजा मिली है। जेल से रिहा होने के बाद उसे 1 साल तक पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस मामले से स्थानीय अभिभावक हैरान हैं, क्योंकि अन्ना को पहले एक "ड्रीम टीचर" के रूप में जाना जाता था। यह मामला नवंबर 2023 से शुरू हुआ और करीब 4 महीने तक चला, जिसके बाद अन्ना को फरवरी 2024 में गिरफ्तार किया गया। recent visitors 36

रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को लेकर खोली पोल, आकाश चोपड़ा ने पकड़ी राजस्थान रॉयल्स की चलाकी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स का सफर IPL 2025 में समाप्त हो गया है। टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। RR ने अभी तक खेले 12 में से 3 ही मैच जीते हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर हैं। टीम ऐसे में अगले आईपीएल सीजन की तैयारियों में जुट गई है। जी हां, अगले हाल होने वाले IPL 2026 ऑक्शन से पहले टीम रिप्लेसमेंट के रूप में खिलाड़ियों को कम दाम में अपने स्क्वॉड में शामिल कर रही है। पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा का भी यही मानना है। राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में चोटिल संदीप शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में नांद्रे बर्गर को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसमेंट चुनने का मतलब है कि बर्गर आईपीएल के शेष मैचों के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो उन्हें प्लेइंग XI में भी मौका दिया जाएगा। मगर बर्गर को IPL 2025 के लिए उपलब्ध ही नहीं है, वह IPL बहाल होने के बाद टीम से भी नहीं जुड़े। बीसीसीआई का नियम है कि अगर किसी खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसमेंट बीच आईपीएल में चुना जाता है तो कुछ शर्तों के साथ उस टीम के पास विकल्प होता है कि वह दोनों खिलाड़ियों को अपने साथ रख सकती है। कई टीमें ऐसा करती है, मगर उनके रिप्लेसमेंट खिलाड़ी बीच सीजन में टीम के साथ जुड़ते हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वहां ना जोफ्रा आर्चर हैं और ना नांद्रे बर्गर। बर्गर नहीं आए है, या वह पहले से ही चोटिल है। वह उपलब्ध नहीं है, और मैं सोच रहा हूं, आपने क्या किया है? आपने उसे संदीप शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में लिया। यदि कोई खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के रूप में आता है और चोटिल हो जाता है तो आप उसका रिप्लेसमेंट नहीं लेंगे?" चोपड़ा का मानना ​​है कि रॉयल्स ने बर्गर का चयन करते समय मौजूदा अभियान के बारे में नहीं सोचा है, क्योंकि वे अगले सत्र की नीलामी में उसे शामिल करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने मूल रूप से उन्हें अगले साल के लिए ही चुना है। राजस्थान ने इस साल के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा है, क्योंकि वे अब नांद्रे बर्गर को नहीं खेला सकते, क्योंकि वह उपलब्ध नहीं है। उन्होंने एक अनुपलब्ध खिलाड़ी का चयन किया है, ताकि वे अगले साल की नीलामी में उसे शामिल कर सकें। बहुत ही रोचक विकल्प।" बर्गर ने आईपीएल में 6 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को आईपीएल के निलंबित होने से पहले 8 मई को साइन किया गया था, जिसका मतलब है कि उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले रॉयल्स द्वारा रिटेन किया जा सकता है। recent visitors 40

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी, सेना का खर्च बढ़ाना भी हो जाएगा मुश्किल!

इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। इसके साथ ही आईएमएफ ने पाकिस्तान को चेताया है कि भारत के साथ तनाव से योजना के राजकोषीय, बाह्य और सुधार लक्ष्यों के लिए जोखिम बढ़ सकते हैं। रविवार को मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। आईएमएफ ने ऐसी शर्तें लगाई हैं जिसके तहत उसे खर्च और बजट की सारी जानकारी आईएमफ को देनी होंगी। इसके अलावा विकास कार्यों पर 10700 अरब से ज्यादा खर्च करना होगा। ऐसे में जाहिर है कि सेना और आतंकियों पर खर्च करने वाला पाकिस्तान सकते में आ जाएगा। वह खुलकर सेना पर खर्च नहीं बढ़ा पाएगा। पाकिस्तान पर लगाई गई नई शर्तों में 17,600 अरब रुपये के नए बजट को संसद की मंजूरी, बिजली बिलों पर ऋण भुगतान अधिभार में वृद्धि और तीन साल से अधिक पुरानी कारों के आयात पर प्रतिबंध को हटाना शामिल है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएमएफ द्वारा शनिवार को जारी कर्मचारी स्तर की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से इस कार्यक्रम के राजकोषीय, बाह्य और सुधार लक्ष्यों के लिए जोखिम बढ़ सकते हैं।’ रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पिछले दो सप्ताह में पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव काफी बढ़ गया है, लेकिन अबतक, बाजार की प्रतिक्रिया मामूली रही है और शेयर बाजार ने अपने हाल के अधिकांश लाभ को बरकरार रखा है। आईएमएफ की रिपोर्ट में अगले वित्त वर्ष के लिए रक्षा बजट 2,414 अरब रुपये रुपये दिखाया गया है, जो 252 अरब रुपये या 12 प्रतिशत अधिक है। आईएमएफ के अनुमान की तुलना में सरकार ने इस महीने की शुरुआत में भारत के साथ टकराव बढ़ने के बाद रक्षा क्षेत्र के लिए 2,500 अरब रुपये या 18 प्रतिशत अधिक आवंटित करने का संकेत दिया है। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में छह और सात मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने भी आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। 10 मई को दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमति बनी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएमएफ ने पाकिस्तान पर अब 11 और शर्तें लगाई हैं। इस तरह पाकिस्तान पर अबतक 50 शर्तें लगाई जा चुकी हैं। नई शर्तों के तहत अगले वित्त वर्ष के बजट के लिए संसद की मंजूरी शामिल है। आईएमएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान का कुल बजट आकार 17,600 अरब रुपये का है। इसमें से 1,0700 अरब रुपये विकास कार्यों के लिए होंगे। प्रांतों पर भी एक नई शर्त लगाई गई है। इसमें चार संघीय इकाइयां एक व्यापक योजना के माध्यम से नए कृषि आयकर कानूनों को लागू करेंगी, जिसमें रिटर्न प्रसंस्करण, करदाता पहचान और पंजीकरण, संचार अभियान और अनुपालन सुधार योजना के लिए एक परिचालन मंच की स्थापना शामिल है। इस शर्त के तहत प्रांतों के लिए समयसीमा जून तक है। एक और नई शर्त यह है कि सरकार आईएमएफ के संचालन में सुधार के आकलन की सिफारिशों के आधार पर कामकाज के संचालन की कार्रवाई योजना प्रकाशित करेगी। इसके अलावा एक और शर्त यह है कि सरकार 2027 के बाद की वित्तीय क्षेत्र की रणनीति की रूपरेखा तैयार करेगी और उसे प्रकाशित करेगी। आईएमएफ ने ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी चार नई शर्तें लगाई हैं। recent visitors 32

रूस ने यूक्रेन पर एक साथ दागे 273 ड्रोन, यूक्रेनी शहरों में तबाही के मंजर सामने आए

रॉयटर्स, कीव रूस ने यूक्रेन पर अपनी अब तक की सबसे बड़ी ड्रोन बमबारी की है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि यह हमला युद्ध की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला है। हमले के बाद यूक्रेनी शहरों में तबाही के मंजर सामने आए हैं। हमले में कीव क्षेत्र में कम से कम एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। इस हमले में रूस ने 273 ड्रोन दागे। यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने अधिकतर हमले कीव के केंद्रीय क्षेत्र और देश के पूर्वी हिस्सों ड्निप्रोपेत्रोव्स्क व डोनेस्क क्षेत्रों को निशाना बनाया। इससे पहले फरवरी 2025 में रूस ने 267 ड्रोन हमले किए थे, जो तब का रिकॉर्ड था। तुर्की में शांति वार्ता विफल हाल ही में इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन के बीच तीन साल बाद हुई शांति वार्ता विफल रही। दोनों पक्षों ने केवल कैदियों के आदान-प्रदान का समझौता किया, लेकिन युद्ध विराम पर कोई सहमति नहीं बन पाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत करने का ऐलान किया है। रविवार की तड़के चली लगातार हमलों में कीव क्षेत्र के ओबुखिव जिले में 28 वर्षीय एक महिला की मौत हुई जबकि एक 4 साल का बच्चा समेत कम से कम तीन लोग घायल हुए। घायल सभी अस्पताल में भर्ती हैं। इस हमले में कई आवासीय इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं। यूक्रेन का दावा- 88 ड्रोन मार गिराए यूक्रेनी वायु रक्षा बलों ने 88 ड्रोन मार गिराए, जबकि 128 नकली ड्रोन बिना किसी नुकसान पहुंचाए गिर गए। कीव और इसके आसपास के क्षेत्रों में नौ घंटे तक हवाई हमले की चेतावनी जारी रही। यूक्रेन के डिसइन्फॉर्मेशन सेंटर के प्रमुख आंद्रेई कोवालेन्को ने कहा, "रूस ने हमेशा वार्ता के समय धमकाने के लिए युद्ध का सहारा लिया है।" पिछले दिन भी रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में एक बस पर हमला हुआ था, जिसमें नौ आम नागरिक मारे गए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे "जानबूझकर हमला" करार देते हुए रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है। रूस ने हालांकि दावा किया था कि उन्होंने एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया था।   recent visitors 28