रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिवर्ष मप्र लोक सेवा आयोग से भर्तियां की जाएंगी: मुख्यमंत्री यादव

 भोपाल  मध्य प्रदेश के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ शीघ्र मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भोपाल के रवींद्र भवन में  यह घोषणा की। यहां कर्मचारी हितैषी कार्यों के लिए मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदेश के सात लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा। वर्ष 2019 में कांग्रेस की तत्कालीन कमल नाथ सरकार ने कैशलेस उपचार के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ करने की बात कही थी। इसके बाद आई भाजपा सरकार ने भी कई बार भरोसा दिलाया पर आज तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला। ट्रांसफर पॉलिसी लाई गई मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने केंद्र सरकार का अनुसरण करते हुए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान करने का निर्णय लिया है। नौ वर्षों से लंबित गृह भाड़ा भत्ता (एचआरए) की मांग पूरी की। अधिकारियों-कर्मचारियों की सुविधा के लिए स्थानांतरण नीति लाई गई है। रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिवर्ष मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) से भर्तियां की जाएंगी। कर्मचारियों के लिए शासकीय आवास की व्यवस्था प्राथमिकता पर की जा रही है। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव और महामंत्री जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। एक परीक्षा से भरे जाएंगे सभी पद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यूपीएससी जैसी परीक्षा पद्धति लागू की जाएगी। इस परीक्षा में अंकों के आधार पर उन्हें ऊपर से नीचे तक के पदों के लिए नियुक्त किया जाएगा। एक बार चयन होगा। इसके बाद जहां जैसी जरूरत हो वहां भेजते जाओ। बिना बात के भर्तियां लटकाकर रखना अच्छी बात नहीं है। recent visitors 28

एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश मार्गदर्शिका की जारी, प्रवेश निरस्त होने पर 60 दिन में खाते में पहुंचेगी राशि

जबलपुर कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्र को यदि किसी कारण से प्रवेश निरस्त करना पड़ता है, तो उसका भुगतान किया गया शुल्क वापस होगा। कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया निरस्त करने के लिए विद्यार्थी को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। पंजीकृत मोबाइल पर छात्र के मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसके आधार पर प्रवेश निरस्त होगा। सिर्फ यही नहीं इसकी ऑनलाइन पावती भी आएगी। छात्र का शुल्क प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 60 दिवस के बाद खाते में पहुंच जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश मार्गदर्शिका में यह साफ किया है। 25 से कम संख्या तो नहीं दें प्रवेश     कॉलेज चलो अभियान के नोडल डॉ. अरुण शुक्ल ने कहा कि प्रवेश और प्रवेश निरस्तीकरण को लेकर मार्गदर्शिका में सारी जानकारी स्पष्ट है। कक्षा 12वीं की परीक्षा में पूरक विद्यार्थियों के लिए सीएलसी राउंड में खाली सीटों में प्रवेश दिया जाएगा। फिलहाल उन्हें इंतजार करना होगा। स्व वित्तीय मद से संचालित होने वाले स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने साफ किया है उन्होंने अकादमिक सत्र 2024-25 में प्रथम वर्ष में यदि विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या 25 या इससे अधिक है, तभी नए सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। विभाग ने साफ किया है कि इससे कम संख्या होने पर आगामी सत्र में प्रवेश न दिया जाए। इसी तरह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए विभाग ने न्यूनतम प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या 10 रखी है। यदि इससे कम छात्र प्रवेश लेते हैं तो नए सत्र में उस विषय में भी विद्यार्थियों को प्रवेश देने पर पाबंदी लगाई गई है। निःशुल्क काउंसलिंग की सुविधा प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना द्वारा विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें विद्यार्थी को विषय चयन एवं करियर से संबंधित मार्गदर्शन विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाता है। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ (हिंदी विभाग) में दोपहर एक बजे से चार बजे तक उपस्थित हो सकता है। कॉलेज तब देंगे शुल्क विद्यार्थी यदि चरणवार प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से शुल्क जमा कर देता है, तो उसका प्रवेश निरस्त होने पर कॉलेज की जवाबदारी होगी कि विद्यार्थी द्वारा जमा की गई शुल्क की राशि काे वापस करे। recent visitors 48

मध्यप्रदेश में दो दिन पड़ेगी तेज गर्मी, इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 21-22 मई से बदलेगा मौसम

भोपाल  मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल और सागर क्षेत्र में अगले 2 दिन बहुत गर्मी पड़ेगी। यहां के 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चार सिस्टम के कारण भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 21 और 22 मई को पूरे प्रदेश में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी और बारिश का मौसम रहेगा। ग्वालियर, गुना-खजुराहो में टेम्प्रेचर 43 डिग्री के पार मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश के साथ-साथ गर्मी भी महसूस की जा रही है। रविवार को राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर और कई अन्य जिलों में मौसम में बदलाव आया। वहीं, ग्वालियर, गुना, खजुराहो, सीधी, शिवपुरी और टीकमगढ़ में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 43.8 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 43.7 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री, और शिवपुरी-टीकमगढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, सागर, रायसेन, रतलाम, खंडवा में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बड़े शहरों में इंदौर में 37.4 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग क्या कह रहा ? मौसम विभाग के मुताबिक इस समय चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ एक्टिव है। इस कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। 20 मई से इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। 21 और 22 मई को अधिकांश जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी-बारिश के बीच तेज गर्मी…ग्वालियर, गुना-खजुराहो में 43 डिग्री के पार मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश के बीच तेज गर्मी का असर भी है। रविवार को राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। वहीं, ग्वालियर, गुना, खजुराहो, सीधी, शिवपुरी और टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री या इससे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 43.8 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 43.7 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री, शिवपुरी-टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, सागर, रायसेन, रतलाम, खंडवा में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 37.4 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कल से असर ज्यादा सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कल यानी, 20 मई से ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 21 और 22 मई को ज्यादातर जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानें, अगले 4 कैसा रहेगा मौसम 19 मई: इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी और बारिश की उम्मीद है। वहीं, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू चलने की संभावना है। 20 मई: इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, उमरिया, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और सिंगरौली में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आंधी की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 21 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर नर्मदापुरम, ग्वालियर संभाग में बारिश और आंधी का अलर्ट है। शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में मौसम साफ रह सकता है। 22 मई: निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर को छोड़कर बाकी प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। यहां तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक भी हो सकती है। recent visitors 22

गूगल का नया अपडेट बदल देगा मोबाइल की दुनिया

नई दिल्ली Google I/O शुरू होने वाला हो और आने वाले नए फीचर्स की बात न हो भला ऐसे कैसे हो सकता है। दरअसल Google भी Samsung और Motorola की तरह एक बड़े ही काम का फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर की मदद से आपकी जेब में रखा स्मार्टफोन सिर्फ एक फोन नहीं रहेगा बल्कि पूरी तरह से कंप्यूटर बन जाएगा। बता दें कि हम बात कर रहे हैं डेस्कटॉप मोड की जो कि फिलहाल Samsung, डेक्स मोड के नाम से और Motorola Smart Connect के नाम से उपलब्ध कराती हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा और कब आएगा। क्या है नया फीचर जैसा कि हमने पहले बताया यह नया फीचर Samsung के Dex और Motorola के Smart Connect फीचर के जैसा डेस्कटॉप मोड होगा। अगर आप dex और smart connect फीचर से परीचित नहीं हैं, तो बता दें कि यह एक ऐसा मोड है जिसमें आप अपने स्मार्टफोन को एक कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन को एक बड़ी डिस्प्ले से कनेक्ट करना होता है और अलग से माउस और कीबोर्ड को भी कनेक्ट करना पड़ता है। इसके बाद डिस्प्ले पर आपको एक पीसी जैसा इंटरफेस इस्तेमाल करने के लिए मिलता है। इसे आप एक कंप्यूटर की ही तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि कुछ कंपनियां फोन को डिस्प्ले के साथ वायरलेस तरीके से कनेक्ट करने का ऑप्शन भी देते हैं। बशर्ते डिस्प्ले में वायरलेस कनेक्शन का ऑप्शन मौजूद हो। इसी तरह कुछ कंपनियों के डेक्सटॉप मोड में आप फोन की स्क्रीन को ही एक ट्रैक पैड की तरह इस्तेमाल करते हुए माउस का काम ले सकते हैं। कब आएगा डेस्कटॉप मोड फिलहाल Google I/O के चलते एंड्रॉयड 16 के चर्चे चारों तरफ हैं। ये नया एंड्रॉयड वर्जन अगले महीने से एलिजिबल यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि Google के डेस्कटॉप मोड के आने की उम्मीज एंड्रॉयड 17 में है। जानकारों का मानना है कि गूगल अपनी नई पिक्सल लाइनअप के साथ पेश कर सकता है। बता दें कि Google के डेस्कटॉप मोड का खुलासा 2023 में एक सोर्स कोड के जरिए हुआ था। हालांकि अब लगने लगा है कि Google इसे जल्द लॉन्च करने के मूड में है। क्या खास होगा Google के फीचर में इस फीचर को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस फीचर को Google ‘डेस्कटॉप मोड’ का नाम देगा। इसमें मल्टीटास्किंग फीचर्स के साथ साइज में छोटा बड़ा होने वाली विंडोज का फीचर भी मिलेगा। इसके अलावा इसके काफी हद तक क्रोम OS की तरह दिखने की भी उम्मीद है। बता दें कि क्रोम OS गूगल का अपना ही ऑपरेटिंग सिस्टम है जो कि वह गूगल की क्रोमबुक्स में इस्तेमाल करता है। इसे मोबाइल के एंड्रॉयड और पीसी के विंडोज OS के बीच का माना जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोड को इस्तेमाल करने के लिए फोन को एक तार के जरिए स्क्रीन से कनेक्ट करना होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स कह रही हैं कि Google वायरलेस कनेक्शन का सपोर्ट भी इस फीचर के साथ दे सकता है। जानकारों का यह भी कहना है कि दूसरे एंड्रॉयड फोन्स पर आने से पहले ये फीचर गूगल अपने पिक्सल डिवाइसेज पर उपलब्ध करा सकता है। recent visitors 59

‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली टीम से ममता बनर्जी ने बनाई, संसदीय टीम के साथ विदेश नहीं जाएंगे यूसुफ पठान

कलकत्ता भारत ने आतंकी देश पाकिस्तान के खिलाफ मिसाइल स्ट्राइक के बाद अब पॉलिटिकल डिप्लोमेटिक स्ट्राइक का ऐलान कर दिया है. सरकार की ओर से पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए अलग-अलग देशों में संसदीय दल भेजने का ऐलान किया है. इस संसदीय दल में पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर यूसुफ पठान का भी नाम था. यूसुफ पठान ने भारत सरकार को यह जानकारी दे दी है कि वह इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युसूफ पठान पाकिस्तान की पोल खोलने विदेश दौरे पर जा रहे सांसदों के दल में शामिल नहीं होंगे. सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार ने सांसद युसूफ पठान से सीधे संपर्क किया था. सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में यूसुफ पठान का नाम शामिल करने से पहले टीएमसी के साथ कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया था. भारत सरकार ने सीधे युसूफ पठान से संपर्क किया था और अब पठान ने भारत सरकार को यह जानकारी दे दी है कि वह डेलिगेशन के साथ विदेश जाने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. इधर, टीएमसी ने विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. यूसुफ पठान के विदेश जाने वाले सांसदों के डेलिगेशन से नाम वापस लेने के बाद टीएमसी ने कहा है कि विदेश नीति भारत सरकार का विषय है. इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब प्रांत स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था.   recent visitors 50

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक साल पहले उज्जैन और इंदौर भी आई थी, जांच एजेंसी

 इंदौर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर आई थी। उसके यूट्यूब चैनल 'ट्रेवल विथ जो' पर इससे जुड़े वीडियो भी मौजूद हैं। पहला वीडियो 23 मार्च 2024 को हिसार से उज्जैन तक की ट्रेन यात्रा का है, जबकि दूसरा वीडियो 26 मार्च 2024 को इंदौर से दिल्ली तक की बस यात्रा का है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इन दोनों शहरों में कई प्रमुख पर्यटन स्थल होने के बावजूद ज्योति ने केवल इन शहरों में आने और जाने के वीडियो ही डाले हैं, लेकिन वहां घूमने की कोई जानकारी उसने साझा नहीं की है। पाकिस्तान से संबंध और ऑपरेशन सिंदूर में खुलासा जांच में सामने आया है कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा की दोस्ती पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के व्यक्ति से थी। उसी के माध्यम से वह कई बार पाकिस्तान भी जा चुकी थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह खुलासा हुआ कि ज्योति का संपर्क सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से था। उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल और पाकिस्तानी एवं चीनी वीजा तुरंत मिल जाने के कारण वह जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई थी। इतना ही नहीं, उसने अपने यूट्यूब चैनल पर मरियम नवाज के साथ भी एक वीडियो साझा किया था, जिससे एजेंसियों को यह शक हुआ कि एक आम भारतीय यूट्यूबर पाकिस्तान की शीर्ष राजनीतिक शख्सियत तक कैसे पहुंची। बाली यात्रा और महंगी लाइफस्टाइल भी जांच के घेरे में ज्योति मल्होत्रा हाल ही में इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थल बाली की यात्रा पर भी गई थी। वहां से उसने अपने चैनल पर कई लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर किए हैं। उसकी महंगी जीवनशैली और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को देखते हुए जांच एजेंसियों को इस बात की आशंका है कि उसे किसी स्रोत से आर्थिक सहायता मिल रही थी। फिलहाल इस फंडिंग के स्रोत की जांच की जा रही है और उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को खंगाला जा रहा है। एजेंसियां जांच में जुटीं, कई और खुलासों की संभावना जांच एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और ज्योति के सभी डिजिटल फुटप्रिंट, बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया संपर्क और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की जांच कर रही हैं। उसके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध वीडियो, खासकर विदेशों में की गई यात्राओं और पाकिस्तान से जुड़ी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में इस केस से कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। recent visitors 29

नेतन्याहू के ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ से खौफ में गाजा,151 मौतों के बीच बड़ी राहत का भी ऐलान

गाजा  गाजा पट्टी एक बार फिर इतिहास के सबसे भयावह मानवीय संकटों में से एक का गवाह बन गई है. इजरायल की तरफ से शुरू किए गए ‘गिदओन्स चारियट्स’ ऑपरेशन के तहत महज एक दिन में 151 फिलिस्तीनियों की मौत ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में भोजन भेजने की घोषणा कर जंग और राहत का एक साथ ऐलान कर नया बवाल मचा दिया है.  इजरायल ने नए जमीनी ऑपरेशन में एक दिन में 151 लोगों की जान ले ली। उधर, उत्तरी इजरायल में एक इंडोनेशियाई अस्पताल पर भी कब्जे की सूचना है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में राहत सामग्री भेजने का ऐलान किया। उन्होंने कैबिनेट की मंजूरी के बाद कहा कि गाजा में भुखमरी की कगार पर खड़े फिलिस्तीनियों को भोजन मिलेगा। लेकिन यह फैसला इजरायली सेना के नए भीषण जमीनी हमले के बीच लिया गया है, जिसका मकसद हमास को पूरी तरह कुचलना है। इजरायल का गाजा में सबसे बड़ा ऑपरेशन इजरायल ने इस नए सैन्य अभियान को नाम दिया है "गिदओन्स चारियट्स" और यह अब तक का सबसे बड़ा ज़मीनी ऑपरेशन बताया जा रहा है। सिर्फ रविवार को ही इस हमले में 151 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा के इंडोनेशियन अस्पताल को इजरायली सेना ने घेर लिया है। इजरायल को अस्पताल में हमास के कुछ आतंकियों के इनपुट मिले थे। उधर, अस्पताल निदेशक डॉ. मरवान अल-सुल्तान के मुताबिक, अंदर 55 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें डॉक्टर, मरीज और स्टाफ भी शामिल हैं। आधे मिलियन लोगों पर भूख का संकट Euronews की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 5 लाख फिलिस्तीनी भुखमरी से जूझ रहे हैं। 10 लाख और लोग पोषण संकट से जूझ रहे हैं। भुखमरी के हालात को देखते हुए नेतन्याहू ने भोजन देने की बात कही है। लेकिन चेतावनी दी कि कोई भी मदद हमास के हाथ न लगे। नेतन्याहू ने सोमवार को ऐलान किया कि उनकी कैबिनेट ने सेना की सिफारिश पर गाज़ा में "मूलभूत मात्रा में भोजन" भेजने की अनुमति दी है। ये फैसला लगभग तीन महीने की नाकाबंदी के बाद लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम मानवीय राहत के साथ-साथ इजरायल की सैन्य रणनीति का हिस्सा है, ताकि गाजा में सेना का बड़ा अभियान और तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।   recent visitors 48