केंद्रीय मंत्री ने 13 साल पहले स्वीकृत की गई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना को अपने जनसेवा काल की सबसे सिर दर्द योजना बताया

शिवपुरी  क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली. बैठक में शिवपुरी के विकास की दिशा में ढाई घंटे मंथन के बाद बैठक की जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने 13 साल पहले स्वीकृत कराई गई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना को लेकर कहा कि, ''यह योजना उनके जनसेवा काल की सबसे सिर दर्द योजना रही है.'' बकौल सिंधिया इस योजना को लेकर पीएचई विभाग का दावा है कि सीवर लाइन का 45 प्रतिशत फ्लो टेस्ट हो चुका है, वह पूर्णत: पास है. ठेकेदार को भुगतान की भी बात आई है. सिंधिया के अनुसार, इस दावे की जमीनी हकीकत को जांचने के लिए हमने निर्देश दिए हैं कि विधायक, कलेक्टर, नपाध्यक्ष, सीएमओ व पीएचई विभाग पांचों मिलकर सर्वे करेंगे. अगर 45 प्रतिशत सीवर लाइन का फ्लो टेस्ट पास हाेता है तो ठेकेदार को भुगतान के लिए हम राज्य सरकार से राशि की मांग करेंगे. यह राशि कांट्रेक्टर को दी जाएगी, ताकि वह शेष रहे 55 प्रतिशत भाग के काम को समाप्त कर सके. इसके बाद उक्त भाग का फ्लो टेस्ट किया जाएगा, फिर शेष राशि उसे दी जाएगी, ताकि सीवर की समस्या हल हो सके. भू-माफियाओं पर होगी कठोर कार्रवाई केंद्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित दिशा समिति की बैठक में भाग लेकर जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा की. बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. 26 मई तक सुलझेगा, जमीन के मालिकाना हक का विवाद केंद्रीय मंत्री का कहना था कि, "शिवपुरी एयरपोर्ट के लिए हमें जमीन अधिग्रहण का कार्य करना है, जिसमें तीन हिस्सों में जमीन अधिग्रहण की जानी है. 58 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण जिला प्रशासन से होना है, परंतु अभी इसमें यह तय नहीं हो सका है कि वह जमीन रेवेन्यू की है अथवा फारेस्ट विभाग की.'' केंद्रीय मंत्री के अनुसार बैठक में उन्हें कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि 26 मई तक यह तय हो जाएगा कि जमीन किसकी है, उसके बाद जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. 38 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए फारेस्ट व वाइल्ड क्लीयरेंस सुप्रीम कोर्ट तक देना पड़ेगा. 28 हेक्टेयर प्रायवेट लैंड का अधिग्रहण किया जाएगा. 30 प्रतिशत जनता को पानी के लिए करना होगा इंतजार शहर की जनता को पेयजल उपलब्ध कराने वाली मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना पर चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री का कहना था कि, ''शहर के 70 प्रतिशत हिस्से में पांच करोड़ की लागत से पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. इसके अलावा शहर के 30 प्रतिशत हिस्से में 128 किमी की डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन बिछाने के लिए अमृत-3 का इंतजार करना होगा.'' नल-जल की खराब लाइन को पीएचई करेगी सही दिशा की बैठक में ग्रामीण अंचल में नल-जल योजना की पाइप लाइन बिछाने में अनियमितता बरतने की बात सामने आई. जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की कि नियमानुसार पाइप लाइन एक मीटर की गहराई में डाली जानी थी, परंतु कहीं आधा फीट की गहराई में तो कहीं जमीन के ऊपर लाइन बिछाई गई है. इस पर यह तय हुआ कि जनप्रतिनिधि व कलेक्टर का प्रतिनिधि जाकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कामों की फोटो, वीडियो बनाएंगे, ताकि पीएचई से उक्त लाइन को सही करवाया जा सके. इसके अलावा जहां पर पीएचई ने अभी काम शुरू नहीं किया है, वहां पर जलजीवन मिशन चाहे तो काम को अपने हैंडओवर लेकर खुद पूरा कर सकता है. जो काम पीएचई ने शुरू कर दिया है, वह काम उसे ही पूरा करना होगा. ये भी बोले सिंधिया -फोरलेन पर सड़क के किनारे जो ग्रीन रेलिंग लगाई गई थी, वह ध्वस्त हो गई है, उसे जल्द दुरूस्त करें. -हाईवे के अंडर पास की सफाई एनएचएआई से कराई जाएगी, क्योंकि वहां से टाइगर गुजरते हैं. -टाइगर रिजर्व के साउथ रेंज कारिडोर में 75 परिवारों के विस्थापन की दिशा में काम करेंगे. -145 करोड़ की लागत से स्वीकृत सनघटा सिंचाई परियोजना एक साल में पूरी होगी, 25 गांव पंजाब की तरह बनेंगे. -चांदपाठा बांध का रिसाव रोकने के लिए 71 करोड़ की याेजना है, जिसे जल्द स्वीकृत करवाया जाएगा. -बारिश में जलकुंभी माधव लेक में न पहुंचे इसके लिए बारिश पूर्व करबला के पास जाली लगवाई जाएगी. -निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर की झांसी रोड से कनेक्टिविटी के लिए 10 करोड़ की लागत से बनेगी 7.5 किमी की रोड. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की संभावना

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कई दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि उमस से परेशान का सामना भी करना पड़ रहा है. आगामी 1 से 2 दिनों में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रीय होने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार यानी 19 मई को प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व मानसून अगले एक-दो दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीपों के शेष भाग, अंडमान सागर तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है. इस समय पश्चिमी विक्षोभ 61 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर अक्षांश पर मध्य क्षोभमंडल में स्थित है. साथ ही, एक द्रोणिका (ट्रफ) मध्य पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है. वहीं, एक अन्य उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तृत है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी हुई हैं. राज्य में 19 मई को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात भी हो सकता है. हालांकि, अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 20 मई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. राजधानी रायपुर में आज का मौसम मौसम विभाग ने रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री जमशेदजी टाटा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत में औद्योगिक क्रांति के अग्रदूत एवं टाटा समूह के संस्थापक स्व. श्री जमशेदजी टाटा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि स्व. श्री जमशेदजी न सिर्फ एक सफल उद्यमी थे, बल्कि वह महान स्वप्नद्रष्टा और राष्ट्र-निर्माता भी थे। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने की दिशा में मजबूत नींव रखी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री जमशेदजी ने हमेशा विज्ञान, उद्योग और मानवता को एक साथ जोड़कर देखा। उनका विजन एवं आदर्श हर काल में देशवासियों के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायक रहेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

हार्वेस्टर मशीन में डीजल भरने के दौरान चालक समेत तीन लोग करंट की चपेट में, बुरी तरह झुलसे

बिलासपुर रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में खेत में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हार्वेस्टर मशीन में डीजल भरने के दौरान पंजाब के हार्वेस्टर चालक समेत तीन लोग करंट की चपेट में आ गए, जिससे सभी बुरी तरह झुलस गए. तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है. जानकारी के अनुसार, गढ़वट गांव में पंजाब से आया हार्वेस्टर चालक निर्मल सिंह खेत में डीजल भर रहा था, साथ में उसका साथी सुखदेव सिंह और प्रदीप कुमार भी मौजूद थे. इसी दौरान मशीन के पास से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही थी. ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से अचानक करंट फैल गया. सभी करंट की चपेट में आने से झुलस गए. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें फौरन रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया. तीनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है. हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. उन्होंने खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और बिजली विभाग से इसे हटाने की मांग की है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. रेड्डी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि स्व. संजीव रेड्डी एक कुशल राजनेता थे, जिन्होंने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में विभिन्न पदों पर रहते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शुचिता, सादगी और कर्तव्य-निष्ठा के मूल्य और आदर्श स्थापित करने वाले स्व. संजीव रेड्डी सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 15

राज्यपाल अमृत भारत स्टेशन उद्घाटन पर आमंत्रित किए गए

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रायपुर श्री दयानंद ने भेंट कर अमृत भारत स्टेशन के उद्घाटन के अवसर पर उन्हें आमंत्रित किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

स्वाधीनता आंदोलन में नाना साहेब पेशवा का संघर्ष इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कुशल नेतृत्वकर्ता पेशवा बालाजी बाजीराव 'नाना साहेब' की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि नाना साहेब पेशवा शौर्य और साहस के पर्याय थे। वर्ष 1857 के पहले स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध उनका अदम्य साहस से ओतप्रोत संघर्ष भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। नाना साहेब पेशवा ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अगाध देशभक्ति, वीरता एवं संघर्ष का परिचय दिया था। उनके जीवनकाल से मिली प्रेरणा हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का संचार करती है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19