छेद वाली ड्रेस पहन के रेड कार्पेट पर चली उर्वशी रौतेला

कान्स बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रविवार को कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर अपनी दूसरी उपस्थिति दर्ज कराई। मिस यूनिवर्स इंडिया 2015, अपनी पहली उपस्थिति में तोते के क्लच के साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बनीं, अब उनके दूसरे लुक से भी सभी का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन दुर्भाग्य से सही कारणों से नहीं। उर्वशी  ऑल ब्लैक आउटफिट पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। वैसे तो पिछली बार की तरह उनका ये लुक अटपटा नहीं था, लेकिन एक छोटी सी गड़बड़ी ने सब खराब कर दिया।  उन्होंने नाजा सादे कॉउचर द्वारा डिजाइन किया गया ब्लैक सिल्क तफ़ता गाउन पहना था, जिसमें ड्रामैटिक ट्रेन, कोर्सेटेड चोली और ट्रांसपेरेंट स्लीव्स थीं। एक्ट्रेस ने जैसे ही पैप्स को ग्रीट करने के लिए हाथ उठाया वे उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। नेटिज़ेंस ने उर्वशी की बांह के पास एक छेद देखा, जिसे लेकर उन्हें खूब सुनाया गया। लोग इस बात से हैरान हैं कि वह उनकी ड्रेस फटी हुई थी उन्हें पता भी नहीं चला। एक यूजर ने उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा- कान में फटी हुई ड्रेस पहनने वाली पहली भारतीय?' एक अन्य ने लिखा- 'अच्छा दिखना और कान जैसे वैश्विक मंच से शर्मिंदा होकर लौटना कितना दुखद है।' हालांकि कुछ का कहना है कि फटी ड्रेस में भी उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस नहीं खोने दिया। उर्वशी ने गाउन को ट्विस्टेड अपडू, एमरल्ड इयररिंग्स, पिंक एम्बेलिश्ड क्लच और फुल ग्लैम मेकअप लुक के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने इस लुक की तस्वीरें शेयरक करते हुए इंस्टा पर लिखा था- “ 78वां कैन्स फिल्म फेस्टिवलओ एजेन्टे सेक्रेटो रेड कार्पेट, कस्टम ब्लैक तफ़ता नाजा सादे कॉउचर ड्रेस एक ओवरलैपिंग ड्रेप्ड तफ़ता के साथ.”। बता दें कि उर्वशी पहले भी कई बार अपनी ड्रेस को लेकर शर्मिंदा हो चुकी है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

एनिकट का गेट खुलने से बहा नदी का पानी, शहर में जल संकट गहराने की आशंका

बलरामपुर रामानुजगंज शहर के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली कनहर नदी में बने एनिकट का गेट अचानक खुल गया, जिससे स्टोर किया गया पानी बहकर निकल गया. इस घटना के बाद शहर में जल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है. दरअसल, करीब 25 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति इसी स्रोत से की जाती है. दरअसल, कनहर नदी का ही पानी फिल्टर होने के बाद लोगों के घर तक पहुंचता है. लेकिन एनिकट से पानी का बह जाना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. लोगों को जैसे ही पानी खाली होने की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वालों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी. सबसे हैरानी की बात यह है कि एनिकट का गेट कैसे खुला, इसकी किसी के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. इस घटना ने लोगो की चिंता और अधिक बढ़ गई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ टेरियर्स के कमांडिंग ऑफिसर ने सौजन्य भेंट की

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में 155 इन्फैंट्री बटालियन जम्मू-कश्मीर राइफल्स (छत्तीसगढ़ टेरियर्स) नवा रायपुर के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल राज कुमार ने सौजन्य भेंट की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

लखनऊ सुपरजायंट्स का आज सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आमना- सामना, ‘करो या मरो’ मैच में जीत जरूरी

लखनऊ लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अपने ‘करो या मरो' मैच में जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश बड़े अंतर से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने की होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण एक सप्ताह के निलंबन के बार फिर से शुरू हो रही इस लीग में LSG के कप्तान ऋषभ पंत अब तक के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोडकर बल्ले से भी लय हासिल करना चाहेंगे। पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के नाम 11 मैचों में 10 अंक है लेकिन नेट रन रेट माइनस 0.469 है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बचे हुए तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा। सनराइजर्स के कुछ खिलाड़ियों के लिए लय हासिल करने का एक अच्छा मौका होगा खासकर नीतीश कुमार रेड्डी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भारत ए के इंग्लैंड दौरे से पहले कुछ उपयोगी पारियां खेलना चाहेंगे। लखनऊ की टीम के लिए मौजूदा सत्र में सबसे बड़ी निराशा कप्तान पंत का बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन है। पिछले साल आईपीएल नीलामी में 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के बाद वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने इस सत्र के 11 मैचों में 100 से कम की स्ट्राइक-रेट और 12.80 की औसत से 128 रन ही बनाए है। यह इतना निराशाजनक है कि चीजों में यहां से सुधार की ही उम्मीद की जा सकती है। पंत का नाम भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी के लिए चर्चा में है। आईपीएल एक अलग प्रारूप है, लेकिन वह इंग्लैंड दौरे की टीम और कप्तान तथा उप-कप्तान जैसी बड़ी घोषणा से ठीक पहले कुछ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। पंत के लिए यह मजबूरी वाला ब्रेक इससे बेहतर समय पर नहीं आ सकता था क्योंकि इससे इस खिलाड़ी को अपने खेल के विश्लेषण करने का अच्छा मौका मिला होगा। लखनऊ की टीम हालांकि अपने मुख्य बल्लेबाज निकोलस पूरन (410 रन) से भी एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन चाहेगी। वह शुरुआती पांच-छह मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद वह प्रभावित करने में नाकाम रहे। पूरन के अलावा टीम को अपने शीर्ष तीन क्रम में शामिल दक्षिण अफ्रीका के एडेन मारक्रम (348 रन) और मिचेल मार्श (378) से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। मध्यक्रम में आयुष बडोनी (326 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभावी खेल नहीं दिखा पाया है। डेविड मिलर अब तक सिर्फ 160 रन बनाये है। रवि बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट चटकाने में नाकाम रहे हैं लेकिन दिग्वेश राठी ने अपने पहले सत्र में 12 लेकर प्रभावित किया है।   चोटिल मयंक यादव की जगह न्यूजीलैंड के विलियम ओ राउरकी के टीम में आने से गेंदबाजी में पैनापन आयेगा। टीम हालांकि तेज गेंदबाजी में अनुभवी शारदुल ठाकुर, आवेश खान और आकाश दीप से बेहतर प्रदर्शन चाहेगी।  पंजाब के लिए नियमित रूप से रणजी ट्रॉफी खेलने वाले अभिषेक शर्मा (311 रन) इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए की टीम से नजरअंदाज किए जाने से निराश होंगे। उनके पास अपने दम पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ धज्जियां उड़ाने की क्षमता है। टीमें : सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिन्दु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शारदुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमरा जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी। समय : शाम 07:30 बजे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

इंदौर एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, स्ट्रेचर लेकर दौड़े कर्मचारी

इंदौर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर एयरपोर्ट पर की गई. जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में एक यात्री को अचानक सीने में दर्द उठा था. घटना की सूचना मिलने पर प्लेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत प्लेन को इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाया. वहीं, यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां लगभग 3 घंटे उपचार के बाद उसको डिस्चार्ज कर दिया गया. मॉस्को से घर जा रहा था व्यक्ति पूरा मामला इंदौर के देवी अहिल्या होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है. कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम तहसील निवासी मनोहरन पेरूमल नादर को अचानक से सीने में दर्द हुआ. जिसके चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर में की गई. एयरपोर्ट से तुरंत उन्हें शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार कर 3 घंटे के बाद छुट्टी दे दी गई. जिसके बाद मनोहरन चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं. वह मॉस्को से दिल्ली पहुंचे थे, फिर यहां से चेन्नई जा रहे थे. इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी से मांगी इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सिंह ने कहा, "एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली से चेन्नई जा रही थी, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर एयरपोर्ट पर करवाई गई है. रविवार सुबह प्लेन इंदौर एयरपोर्ट के पास पहुंचा तो अचानक से इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट पर विमान को लैंडिंग की अनुमति दी गई. उसमें सवार कन्याकुमारी निवासी मनोहरन पेरूमल नादर को विमान से निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया." Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

खुद में करें ये सुधार नहीं टूटेगा रिश्ता

लव मैरिज के बाद जिंदगी शादी के पहले जैसी नहीं रहती. ऐसे में कई कपल्स रिश्ते को संभालने की बजाय झगड़े में पड़ जाते हैं. कई मामलों में रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच जाता है. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखें. आज तमाम युवा लव मैरिज करते हैं लेकिन इस रिश्ते को आपको एक जिम्मेदारी के साथ निभाना भी पड़ता है. कई बार देखने को मिलता है कि प्रेम विवाह के वाद भी कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं. लेकिन वो झगड़े कम होने बजाय बढ़ने लगें तो ये आपके रिलेशनशिप के लिए खतरे की घंटी हो सकती है. दरअसल, लव मैरिज के बाद भी रिश्ते को उतनी इज्जत देनी जरूरी है, जबकि ज्यादातर कपल लव मैरिज के बाद रिश्ते को सामान्य बना देते हैं. जब आप अपने पार्टनर को लेकर बहुत ही लापरवाह होने लगते हैं, तब रिश्ते में समस्या आने लगती है. असल जिंदगी को समझें कई लोग फिल्मों को देखकर प्यार तो कर बैठते हैं, लेकिन उसे निभाने के वक्त पर उस तरह से गंभीरता नहीं दिखा पाते. यही कारण है कि अपनी बचकानी हरकतों के कारण आप शादी के बाद इस प्यारभरे रिश्ते को संभाल पाने में असक्ष्म रह जाते हैं. ऐसे में आपको यह समझना होगा कि रियल लाइफ फिल्मी दुनिया से बेहद अलग होती है. असल जिंदगी से उसकी तुलना करना सही नहीं है. एक-दूसरे को समय देना भी है जरूरी शादी के पहले आप एक-दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते रहे होंगे, लेकिन मैरिज के बाद कपल्स ज्यादातर घर के कामों में इतने व्यस्त हो जाते है कि एक-दूसरे को वक्त देना भूल जाते हैं. ऐसे में उनके बीच दूरियां बढ़ने लगती है और हर छोटी बात पर नोक-झोक शुरू हो जाती है. इसलिए पार्टनर्स के बीच एक-दूसरे के साथ बिताए गए लम्हों की कमी नहीं होनी चाहिए, जो न सिर्फ उनके बीच प्यार को बरकरार रखता है बल्कि लड़ाई से ज्यादा प्यारभरे पल याद दिलाता है. एक-दूसरे से हमेशा सच बोलने की कोशिश करें हर एक रिश्ते की नींव सच्चाई पर टिकी होती है. ऐसे में अगर आप सोचते हैं कि अपने पार्टनर से झूठ बोलकर काम चला लेंगे, तो ऐसा मुमकिन नहीं है. एक न एक दिन आपका झूठ सामने आ ही जाएगा और आपका रिश्ता पूरी तरह से बिखर जाएगा. बेहतर यही है कि अगर आप अब तक अपने साथी से सच नहीं बोलते आए, तो अब शादी के बाद इसमें सुधार करें और सच के आधार पर अपने रिलेशनशिप को चलाएं. अपने पार्टनर का विश्वास जीतें और उनसे कुछ भी छिपाने का प्रयास न करें. एक-दूसरे का सम्मान करें अपने साथी का सम्मान करना कभी न छोड़ें भले ही आपके वीच कितनी भी वड़ी वहस क्यों न हो जाए. लड़ाई के दौरान हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि शब्दों की गरिमा कभी टूटने न पाएं, वरना आपके वोले गए शब्द तीर की तरह पार्टनर के दिल को चुभसकते हैं. साथ ही हमेशा के लिए आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है. बात चाहें कैसी भी हो, लेकिन कभी भी पब्लिक प्लेस या किसी के सामने अपने पार्टनर को उल्टा सीधा न तोलें. उनकी रिस्पेक्ट हमेशा करें. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

CM यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जयंती समारोह आयोजन समिति की बैठक ली, दिए निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने अहम बैठक की। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जयंती समारोह का भव्य और जनभागीदारी से संपन्न कराने के निर्देश दिए है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन में बैठक की। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर समारोह को लेकर चर्चा की गई। सीएम ने मीटिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह भव्य और जनभागीदारी से संपन्न किया जाए। वहीं इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक होगी। जिसमें जनकल्याण और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। आपको बता दें कि सीएम और सभी मंत्री आज शाम इंदौर पहुंचेंगे। जहां राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में माता अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन देखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और मंत्री सराफा चौपाटी के व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। गोपाल मंदिर के सामने चौपाटी सजाई जाएगी। जहां सराफा की 25 प्रसिद्ध दुकानें लगेंगी। राजवाड़ा के अंदर और बाहर विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17