अतिथि शिक्षक एजुकेशन पोर्टल 3.0 के अंतर्गत जीएफएमएस पर नियत समय अवधि पर कार्यवाही करेंगे

भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अतिथि शिक्षक पोर्टल (जीएफएमएस) पर आवेदकों को नवीन पंजीयन एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदकों को अपनी शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यताओं की प्रविष्टि और संशोधन के निर्देश दिए थे। इस संदर्भ में लोक शिक्षण संचालनालय ने समय-सारणी जारी की है। अतिथि शिक्षक एजुकेशन पोर्टल 3.0 के अंतर्गत जीएफएमएस पर नियत समय अवधि पर कार्यवाही करेंगे। अतिथि शिक्षक आवेदकों द्वारा अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता और मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित दस्तावेज 23 मई तक अपलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही 23 मई तक ही आवेदक की जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर ई-केवाईसी अनलॉक कर अपडेट कर सकेंगे। आवेदकों के पंजीयन में दर्ज जानकारी कर संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापन का कार्य 24 मई को किया जाएगा। पूर्व में पंजीकृत आवेदन में दर्ज मोबाईल नम्बर बंद हो जाने की स्थिति में मोबाईल नम्बर परिवर्तित करने का कार्य बीईओ और डीईओ के माध्यम से 23 मई को ही किया जाएगा। अतिथि शिक्षकों के संबंध में सामान्य निर्देश भी दिये गये है। जिन आवेदकों द्वारा मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 एवं उसके उपरांत उत्तीर्ण की है। ऐसे आवेदकों द्वारा दिव्यांग केटैगिरी का चयन (विकल्प) को दर्ज किया गया है। उनके जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्थायी प्रमाण-पत्र जिसमें दिव्यांगता का प्रतिशत 40 प्रतिशत या उससे अधिक होना अनिवार्य है। आवेदक म.प्र. के किसी भी जिले के संकुल में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही करा सकेंगे। आवेदकों को सत्र 2025-26 के लिये नवीन पंजीयन एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदकों के लिये दस्तावेज अपलोड एवं आवश्यक संशोधन के लिये अंतिम अवसर दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गये है कि उनके जिले के अंतर्गत समस्त संकुल प्राचार्य आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही नियत समय पर करें। संकुल प्राचार्य के समक्ष प्रस्तुत होने वाले समस्त आवेदकों का संकुल प्राचार्य द्वारा नवीन एजुकेशन पोर्टल पर 3.0 के अंतर्गत अतिथि शिक्षक जीएफएमएस पोर्टल पर आवेदकों की मूल दस्तावेजों के परीक्षण के बाद तत्काल सत्यापन की कार्यवाही की जाएं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

प्रशिक्षुओं में तकनीकी समझ, जिज्ञासा और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा

भोपाल भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की अपर सचिव सुश्री सोनल मिश्रा (भा.प्र.से.) ने  शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) इंदौर का दौरा किया। उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडस का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभवों को जाना। केन्द्रीय अपर सचिव सुश्री मिश्रा ने ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे नवाचार से जुड़े ट्रेड्स को विशेष रुचि से देखा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना की और इस प्रशिक्षण सुविधा को अत्याधुनिक बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक के साथ कदमताल करते हुए आईटीआई इंदौर जिस तरह युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है, वह राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल है। प्रशिक्षुओं में तकनीकी समझ, जिज्ञासा और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। केन्द्रीय अपर सचिव सुश्री मिश्रा ने शासकीय ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान, इंदौर का भी भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने ट्रैफिक सिमुलेशन, ड्राइविंग टेस्ट एवं प्रशिक्षण की संरचना को देखा और प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण पद्धति पर संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध संसाधनों और अधोसंरचना को अत्यंत सराहनीय बताया। केन्द्रीय अपर सचिव ने उपस्थित अधिकारियों से संस्थान की कार्य-प्रणाली, इंडस्ट्री लिंकज, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और अपस्किलिंग की दिशा में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली और सुझाव दिए कि युवाओं को उद्यमिता के लिए भी प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘कौशल से समृद्धि’ के विजन और कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल के नेतृत्व में चल रहे उन प्रयासों को सशक्त करता है, जिनका उद्देश्य युवाओं को वैश्विक मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है। संचालनालय कौशल विकास द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण को नई दिशा देने और आधुनिक ट्रेड्स से जोड़ने का कार्य लगातार जारी है, जिससे मध्यप्रदेश देश के कौशल मानचित्र पर अग्रणी राज्य बन सके। भ्रमण में संचालनालय कौशल विकास, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारीगण, संस्थान के प्राचार्य, प्रशिक्षण अधिकारी, औद्योगिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

तकनीक से आत्मबल की ओर:केवल तकनीकी शिक्षा नहीं, जीवन निर्माण का मंच

भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में सत्र 2025–26 का शुभारंभ विशेषज्ञों द्वारा दिए गए ओरिएंटेशन के साथ हुआ। इस सत्र में  देश के विभिन्न राज्यों से आए 350 से अधिक युवा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। यह आयोजन महज एक औपचारिक सत्र न होकर, युवाओं के जीवन में आत्मबल, तकनीकी दक्षता और नवाचार की दिशा में प्रथम निर्णायक कदम बनेगा। मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से आए विद्यार्थियों ने ग्लोबल स्किल पार्क को गुणवत्ता आधारित करियर निर्माण का केंद्र मानते हुए प्रवेश लिया है। कार्यक्रम में छात्रों को संस्थान की उन्नत अधोसंरचना, इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों, आधुनिक प्रयोगशालाओं और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास की संपूर्ण प्रक्रिया से परिचित कराया गया। केवल तकनीकी शिक्षा नहीं, जीवन निर्माण का मंच ग्लोबल स्किल पार्क की शिक्षण व्यवस्था विद्यार्थियों को केवल जॉब ओरिएंटेड नहीं, बल्कि समस्या समाधानकर्ता और नवाचार आधारित उद्यमशील नागरिक के रूप में तैयार करने पर केंद्रित है। विशेषज्ञों द्वारा आयोजित सत्र में विद्यार्थियों को बताया गया कि यहाँ दी जाने वाली शिक्षा “ट्रेनिंग फॉर एम्प्लॉयमेंट टू ट्रेनिंग फॉर एम्पावरमेंट” की सोच पर आधारित है। छात्रों को प्रोफेशनल एटिकेट, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और डिजिटलीकरण के साथ जॉब रेडी स्किल्स का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह दृष्टिकोण ग्लोबल स्किल पार्क को पारंपरिक आईटीआई और पॉलिटेक्निक मॉडल से अलग करता है। राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय मानकों से जुड़ती तकनीकी शिक्षा ग्लोबल स्किल पार्क ने हाल ही में आईआईटी दिल्ली , आईआईटी रोपड़ और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से साझेदारी कर, कौशल विकास को अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में नवाचारी कदम बढ़ाया है। आगामी सत्र में एआई, ड्रोन टेक्नोलॉजी, गेम डिज़ाइनिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी जैसे कोर्सेज सेंटर ऑफ स्किल एडवांसमेंट के अंतर्गत आरंभ किए जा रहे हैं, जिससे यहां अध्ययनरत युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें। बदलते समाज की नई तस्वीर: बेटियों की बढ़ती भागीदारी इस सत्र में ग्लोबल स्किल पार्क में छात्राओं के नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। तकनीकी प्रयोगशालाओं और वर्कशॉप में छत्तीसगढ़ की अंजलि, राजस्थान की पायल और झारखंड की काजल जैसी छात्राएं अब उसी आत्म विश्वास से काम कर रही हैं, जैसी अपेक्षा अब तक केवल छात्रों से की जाती रही है। यह प्रवृत्ति न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर है, बल्कि तकनीकी शिक्षा में लैंगिक संतुलन की ओर एक प्रभावी संकेत भी है। विजनरी नेतृत्व की देन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता है, जिनके मार्गदर्शन में ग्लोबल स्किल पार्क को न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। सचिव रघुराज राजेन्द्रन एवं संस्थान के सीईओ गिरीश शर्मा के नेतृत्व में ग्लोबल स्किल पार्क सतत नवाचार और गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्लोबल स्किल पार्क : स्किल इंडिया का मध्यप्रदेश मॉडल आज ग्लोबल स्किल पार्क केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि “स्किल्ड  इंडिया एंपावर्ड यूथ” की सोच पर आधारित एक जीवंत प्रयोग है, जहां तकनीकी ज्ञान, व्यक्तित्व निर्माण और रोजगार परकता—तीनों को समान महत्व देते हुए युवाओं को आत्म निर्भरता की राह दिखाई जा रही है।।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले में ग्रामीणों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले में ग्रामीणों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त मृतक के वैध वारिस को 25-25 लाख रुपए सहायता राशि देने के निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों के हमले में 3 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि घटना अत्यंत पीड़ादायक है। दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्येक मृतक के वैध आश्रित (वारिस) परिजन को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति‍ अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

मंत्रि-परिषद की बैठक सभी तैयारियां पूर्ण राजवाड़ा बनेगा ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी

इंदौर इंदौर का राजवाड़ा 20 मई को ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बनेगा। राजवाड़ा में मंगलवार को मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक आयोजित हो रही है। कैबिनेट बैठक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती की स्मृति को चिरस्थायी बनाये जाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। यह इंदौर के लिये गौरव और ऐतिहासिक क्षण होगा। मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक के लिये राजवाड़ा को आधुनिक और परम्परागत शैली में सजाया गया है। बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह पहला अवसर होगा जब प्रदेश मंत्रि-परिषद, ऐतिहासिक विरासत से युक्त इस भव्य स्थल पर एकत्रित होकर जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण नीतियों पर मंथन करेगा। बैठक को गरिमा और परंपरा का संगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। राजवाड़ा को सांस्कृतिक वैभव के प्रतीक के रूप में सजाया गया है। राजवाड़ा में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की स्मृति में पारंपरिक शैली और आधुनिक साज-सज्जा की गई है। भवन के भीतर और बाहर मालवी संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। प्रकाश, पुष्प एवं पारंपरिक सजावट का संयोजन इसे एक अलग विशेष स्वरूप प्रदान कर रहा है। लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर को नमन से होगी कैबिनेट की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं समस्त मंत्रीगण द्वारा लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से बैठक का शुभारंभ होगा। इसके बाद वे राजवाड़ा में प्रवेश करेंगे, जहाँ भूतल पर मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण , सुशासन से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा प्रस्तावित है। मालवी परंपरा में होगा स्वागत और भोजन आयोजन में आने वाले समस्त अतिथियों के स्वागत-सत्कार की व्यवस्था मालवी परंपरा के अनुरूप की गई है। बैठक के बाद प्रथम तल पर पारंपरिक मालवी भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय व्यंजन विशेष रूप से दाल-बाटी, दही बड़ा, मावा-बाटी आदि परोसे जाएंगे। अस्थायी सचिवालय एवं सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था  राजवाड़ा परिसर में अस्थायी सचिवालय की स्थापना की गई है, जहाँ बैठक के संबंध में सभी प्रशासनिक गतिविधियाँ संचालित होंगी। सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किया गया है। परिवहन, आवास और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। लाइजनिंग अधिकारियों की नियुक्ति मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग के लिये की गई है। लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और सुशासन पर आधारित प्रदर्शनी इस ऐतिहासिक बैठक के साथ-साथ विविध प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें एक खंड लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का होगा। इसमें लोकमाता के त्याग, सेवा , प्रशासनिक दक्षता, धार्मिक सहिष्णुता और समाज कल्याण के विविध दृश्य चित्रों और अन्य माध्यमों के जरिए प्रस्तुत किये गये हैं। अहिल्या दर्शन से प्रेरित राज्य शासन की योजनाओं और कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी  इस खंड में प्रदेश सरकार द्वारा लोकमाता के सिद्धांतों जैसे सुशासन, न्यायप्रियता , महिला सशक्तिकरण, लोकसेवा और जनकल्याण पर आधारित योजनाओं का प्रदर्शन किया गया हैं। साथ ही इंदौर के विकास पर आधारित अन्य चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा राजवाड़ा के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन परियोजना में 11करोड़21 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इस राशि से राजवाड़ा के दरबार हाल के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन का कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इन कार्यों का भूमि-पूजन किया जाना प्रस्तावित है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

मदरसा बोर्ड शिक्षा सत्र-2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मई से 30 जून 2025 तक

भोपाल राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा शिक्षा सत्र 2025-26 में मदरसा मान्यता नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा एम.पी. ऑनलाइन के अधिकृत पोर्टल पर 23 मई से 30 जून 2025 तक के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें वर्ष 2025 तक मान्यता प्राप्त सामान्य मदरसों के अतिरिक्त वर्ष 2022 तक मान्यता प्राप्त मदरसों के लिए यह अंतिम अवसर है। इसके बाद ऐसे मदरसों की मान्यता नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन करने की पात्रता समाप्त कर दी जायेगी। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित आवश्यक सर्कुलर एवं अभिलेखों की विस्तृत जानकारी मदरसा बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.mpmb.org.in पर एवं एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल पर मदरसा-बोर्ड पेज पर उपलब्ध कराई गई है। सचिव, मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड ने कहा है कि मान्यता प्राप्त मदरसों में निर्धारित तिथियों में आवेदन करना सुनिश्चित करें एवं आवेदन की एक प्रति समस्त दस्तावेजों के साथ अविलम्ब बोर्ड में भेजना एवं एक प्रति अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात ही प्रकरण पर अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

मैरिट में आएं हैं तो ऐसे करें सेलिब्रेट, फेल हुए हैं तो यूं करें रिकवरी

परीक्षाओं के परीणाम आना शुरू हो गए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि जो स्टूडेंट्स मैरिट में आए हैं तो वे कैसे इसको सेलिब्रेट कर सकते हैं और जो फेल हुए हैं वे फिर से कैसे रिकवर कर सकते हैं। अगर आप मैरिट में आए हैं तो अपने अनुभव और सफलता के सूत्र उन्हें बताएं जो कि अच्छी रैंक नहीं बना पाए हैं। सफलता के सूत्र ओरों को बताकर आप अपनी खुशी को ओर बढ़ा सकते हैं। वहीं जो स्टूडेंट्स फेल हुए हैं या अच्छे न बर नहीं ला पाए उनके लिए यहां जो टिप्स दिए जा रहे हैं उन्हें फोलो कर वे भी आगे तैयारी कर अच्छे नम्बर ला सकते हैं। फेल होने से निराश न हों और इन टिप्स को फोलो करें। 1-जब आप एग्जाम की तैयारी कर रहे हों तब तक सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सएप या अन्य सभी को भूल जाएं। पढ़ाई के दौरान मोबाइल से जितना दूर रहेंगे उतना ज्यादा फायदा होगा। 2-एग्जाम मुश्किल नहीं होता है। जिस सब्जेक्ट में आपकी कमजोरी है उसमें ईमानदारी के साथ रूचि लेनी होगी। 3-पढ़ाई के दौरान सेल्फ स्टडी सबसे ज्यादा जरूरी है। एग्जाम पास करने के लिए स्कूल और कोचिंग के बाद भी सेल्फ स्टडी करना होगी। 4-पढ़ाई के लिए एक अच्छा टाइमटेबल बनाएं और उसे रेगुलर फॉलो करें। एग्जाम क्लियर करने के लिए डेली सिस्टमैटिक स्टडी बेहद जरूरी है। 5-एग्जाम वाले दिन उस सब्जेक्ट पर ज्यादा फोकस करें जिसमें मुश्किल होती है। हो सके तो एग्जाम वाले दिन सभी सब्जेक्ट के रिविजन का टाइम पहले से ही तय कर लें। 6-एग्जाम पास करने के लिए कितने घंटे पढ़ाई कर रहे हैं, इससे ज्यादा जरूरी ये है कि हमारी तैयारी कितने घंटे में हो रही है। जो भी सब्जेक्ट पढ़ें उसमें एकाग्रता बहुत जरूरी है। 7-पढ़ाई के दौरान ब्रेक जरूर लें। दो से तीन घंटे लगातार पढने के बाद स्टूडेंट्स को अपना पसंदीदा गेम्स खेलना चाहिए। ब्रेक के दौरान टीवी देखने या इनडोर गेम्स की जगह आउटडोर गेम्स खेलें। इससे सेहत और दिमाग अच्छे होते हैं। 8-एग्जाम के नजदीक आते ही अपने दोस्तों से भी दूरियां बढ़ा लें। यदि कोई दोस्त आपके साथ एग्जाम दे रहा है तो उससे तैयारी और सब्जेक्ट पर चर्चा कर सकते हैं। 9-तैयारी के दौरान किसी को अपना मेंटर भी बनाएं, जो आपको लगातार प्रोत्साहित करे। मेंटर आपका दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के सदस्य में से भी कोई हो सकता है। हौसला बढने से तैयारी बेहतर तरीके से होती है। 10-एग्जाम के दौरान समय बरबाद करने से बचें और अपने नियमित टाइम टेबल के अनुसार ही तैयारी में लगे रहें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40